Thursday, January 30, 2014

वेबसाइट से बरखा का नाम हटा, मैत्रेयी होंगी अध्यक्ष

maitreyi pushpa will be new dcw president
कानून मंत्री सोमनाथ भारती और राज्य महिला आयोग के बीच शुरू हुई तनातनी के बाद अब दिल्ली सरकार ने अध्यक्ष बरखा सिंह को हटाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली सरकार ने उनकी जगह साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का नाम उपराज्यपाल को सुझाया है। वहीं बरखा ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। हालांकि उनका नाम और फोटो आयोग की वेबसाइट से हटा दिया गया है।

संभवत: महिला आयोग के पद पर जल्द ही मैत्रेयी की नियुक्ति हो जाएगी। दिल्ली सरकार का मानना है कि इस तरह के पदों पर गैर-राजनीतिक व्यक्ति की नियुक्ति होनी चाहिए।

उधर, मौजूदा अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा है कि उनका कार्यकाल अभी तीन साल बाकी हैं। फिलहाल वह इस्तीफा नहीं देंगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हमने गैर-राजनीतिक मैत्रेयी पुष्पा का नाम सुझाया गया है। वह न सिर्फ साहित्य जगत की नामचीन हस्ती हैं, बल्कि महिलाओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाती हैं। आगे दूसरे सभी आयोगों पर गैर-राजनीतिक व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे।

कौन हैं मैत्रेयी पुष्पा?
मैत्रेयी पुष्पा हिंदी उपन्यासकार हैं। उन्होंने दस उपन्यास और सात लघुकथा संग्रह लिखे हैं। इसके अलावा मैत्रेयी पुष्पा महिलाओं से जुड़े सामयिक मुद्दों पर लिखती रहती हैं। उनका जन्म अलीगढ़ जिले के सिकुरज गांव में हुआ था। उनका बचपन बुंदेलखंड में झांसी के पास खिल्ली नामक गांव में बीता और उन्होंने बुंदेलखंड कॉलेज झांसी से स्नातकोत्तर की डिग्री ली।

No comments:

Post a Comment