Wednesday, December 25, 2013

शनि को केजरीवाल बनेंगे CM, अन्ना-किरण को न्योता

kejriwal to sworn in as cm on saturday in ramlila maidan
काफी सोच-विचार और पसोपेश के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का दिन और वक्‍त मुकर्रर हो गया है।
अरविंद केजरीवाल शनिवार को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सात दिनों में अरविदं केजरीवाल को बहुमत साबित होगा।
रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम
रामलीला मैदान केजरीवाल के लिए काफी अ‌हमियत रखता है, क्योंकि इसी मैदान से एक तरह से उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ था।
'आप' को मिला सस्ती बिजली का फार्मूला
अन्ना हजारे के साथ मिलकर जब उन्होंने जन लोकपाल आंदोलन शुरू किया, तो इसी रामलीला मैदान ने देश के बड़े नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया था।
ऐसा बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने इस समारोह को लेकर किसी को खास तौर पर आमंत्रित न करने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि आप के विधायक और उनके परिवार भी आम जनता में बैठेंगे।
अन्ना को भेजा जाएगा बुलावा
हालांकि, केजरीवाल ने बुधवार सवेरे कहा था कि तारीख तय होते ही वह अन्ना हजारे से खुद बातचीत कर उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का बुलावा देंगे। आप नेताओं का कहना है कि किरण बेदी और संतोष हेगड़ को भी न्योता भेजा जाएगा।
बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी
इस बीच आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस में भीतरी मतभेद सामने आ रहे हैं। पार्टी के एक धड़े का कहना है कि केजरीवाल को समर्थन देने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
इस पर केजरीवाल का कहना है कि समर्थन देने या न देने का फैसला, कांग्रेस पर निर्भर करता है और इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
केजरीवाल की टीम में शामिल खिलाड़ी
केजरीवाल के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। उनकी टीम में मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, सोमनाथ भारती, गिरीश सोनी, सौरभ भारद्वाज और राखी बिरला शामिल है।
लक्ष्मी नगर से आप विधायक ‌विनोद कुमार बिन्नी को लेकर कहा जा रहा था कि वह मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं, लेकिन बुधवार सवेरे होते-होते यह मामला संभाल लिया गया।

सपा नेता को नहीं भाया बिग-बी, राज ठाकरे का साथ

amitabh insulted north indians
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और मनसे प्रमुख राज ठाकरे का एक ही मंच पर आना सपा को नहीं भा रहा है। महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बिग बी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका राज ठाकरे के साथ मंच साझा करना उत्तर भारतीयों का अपमान है।
आजमी ने कहा कि अमिताभ जी का राज ठाकरे के साथ एक मंच पर आना करोड़ों उत्तर भारतीयों का अपमान है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अमिताभ और राज ठाकरे सोमवार को एक साथ एक मंच पर नजर आए थे। ठाकरे अकसर अपने बयानों से उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते रहे हैं।
आजमी ने कहा कि उन्हें अमिताभ को राज ठाकरे के साथ देखकर काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता को यह साफ करना चाहिए कि राज ठाकरे ने केवल उन्हें स्वीकार किया है या फिर सभी उत्तर भारतीयों को भी।
पढ़ें, 'आप' का सांसद बनना है तो करें आवेदन
साथ ही अमिताभ को ठाकरे से उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को भी कहना चाहिए। सपा नेता ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे राजनीति कर रहे हैं और वह क्षेत्रीय आधार पर लोगों को बांटकर मराठी लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मनसे प्रमुख की दोहरे रवैये को लेकर आलोचना की है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचित सावंत ने कहा कि आखिरकार राज ठाकरे ने अपनी गलती मान ही ली।
पढ़ें, 'जख्मों पर नमक छिड़क रहे नेताजी मांगें माफी'
उन्होंने मराठी वोटों के लिए ही दोहरा रवैया अपनाया हुआ था, जोकि अब सामने आ गया है। पांच साल पहले मनसे प्रमुख ठाकरे ने अमिताभ बच्चन के उत्तर प्रदेश सरकार का ब्रांड एंबेसडर बनने पर आलोचना की थी।
इसके अलावा राज ने अमिताभ की पत्नी जया बच्चन पर भी मराठी की जगह हिंदी बोलने पर कड़ी आलोचना की थी। इसके चलते राज ठाकरे और बच्चन परिवार के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए थे।

दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्‍ट से लिया संन्यास

Jacques Kallis to retire after Durban test
सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट जगत के एक और महान क्रिकेटर ने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
द‌क्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जैक्स कैलिस ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्‍ट मैच के बाद टेस्‍ट करियर को विराम देने का फैसला लिया है। हालांकि वह वनडे और ट्वंटी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
कैलिस ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप पर ध्यान लगाने के लिए यह फैसला लिया है।
इस अनुभवी बल्‍लेबाज ने दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 165 टेस्ट मैचों 13,174 रन बनाए जिसमें 44 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 44 शतक हैं।
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं।
वह दुनिया के बेहतरीन आलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।
संन्यास की घोषणा करते हुए कैलिस ने कहा, "यह आसान फैसला नहीं था। एक जगह ऑस्ट्रेलिया जीत पर जश्न मना रही है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। लेकिन मैं इसे गुडबॉय के तौर पर नहीं देखता। मैं दक्षिण अफ्रीका को 2015 वर्ल्ड कप तक ले जाने को बेताब हूं।"

89वें जन्मदिन पर देखिए अटलजी की ताजा तस्वीर

Atal Bihari Vajpayee birthday smiling photo share by rajnath singh
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बुधवार को अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर अटल जी ‌की फोटो शेयर की है।
इस फोटो में अटल जी एक कुर्सी में बैठे हुए हैं और उनकी दाहिनी ओर डॉ हर्षवर्धन उन्हें बीजेपी का झंडा पकड़ा रहे हैं। अटलजी के बाई ओर खुद राजनाथ सिंह खड़े हैं। अटल बिहारी वाजपेयी झंडा पकडे हुए हुए हंस रहे हैं। सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुए अटल ने काले रंग का स्वेटर भी पहना हुआ है। साथ ही उन्होंने अपनी बाई कलाई में घड़ी भी बांधी हुई है।
अटल जी के जन्मदिन के मौके पर यह फोटो राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को अब तक हजारों लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। साथ ही इसे बहुत लोगों ने शेयर भी किया है।
इस फोटो को शेयर करते हुए राजनाथ ने लिखा है कि हम अपने प्यारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्मदिन पर बधाई देते हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्‍थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
अटल जी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25‌ दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी देश के 10वें प्रधानमंत्री बने थे। सबसे पहले उनकी 13 दिन की सरकार बनी थी उसके बाद वह 19 मार्च 1998 से लेकर 19 मई 2004 तक देश के पीएम रहे।atal bihari vajpayee
भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी एक सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे, जिनके बारे में गाहे बगाहे विपक्ष भी सरहाना करता रहता है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में 23‌ दिन तक जेल में रहने वाले अटल बाद में जनसंघ और फिर आरएसएस से जुड़ गए।
अपने भाषणों के लिए मशहूर अटल को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी कहा था कि वह एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे।
अटल राजनीति के अलावा कविताएं भी लिखते थे। उनकी कविताओं को लेकर कई किताबें छप चुकी हैं। इसके अलावा उनकी किताबों को लेकर एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया गया था जिसे गजल गायक जगजीत सिंह ने गाया था।

संकट टला, AAP में थमे बगावत के सुर

revolt began in aap party before formation of government
दिल्ली की राजनीति में सत्ता के अखाड़े में उतरी आम आदमी पार्टी में बगावत के सुर फिलहाल थम गए हैं।
बगावत पर उतारु लक्ष्मीनगर के विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' के घर देर रात आप पार्टी के नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह पहुंचे। बैठक के बाद मामला सुलझा लिया गया। विधायक बिन्नी का अब कहना है कि वह नाराज नहीं थे।
मंगलवार को शपथ ग्रहण से पहले मंत्री पद को लेकर लक्ष्मीनगर से आप के विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' की नाराज होकर अरविंद के घर में चल रही बैठक से निकल पड़े थे।
उनसे जब नाराजगी का कारण पूछा गया था तो उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कारण बताने की बात कही। बैठक के बाद मनीष सिसौदिया ने किसी तरह के विवाद का खंडन करते हुए कैबिनेट के छह मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी।
अरविंद केजरीवाल के घर मंगलवार शाम को जारी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक से शाम सात बजे अचानक विनोद कुमार 'बिन्नी' और योगेंद्र यादव बैठक छोड़ बाहर निकल पड़े।
बिन्नी की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका कारण बताएंगे।
इस दौरान योगेंद्र यादव बिन्नी को मीडिया से बात करने से रोकते दिखाई दिए। करीब साढ़े आठ बजे मनीष सिसौदिया बाहर निकले और उन्होंने कैबिनेट के छह नामों की घोषणा की।
बिन्नी के नाराज होने के सवाल पर मनीष ने साफ किया कि कैबिनेट मंत्रियों के छह नामों की चिट्ठी सभी विधायकों को भेजी गई है। इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई है।
उन्होंने बिन्नी और योगेंद्र यादव के नाराज होने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर उनके अलावा गिरीश सोनी, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सतेंद्र जैन के नामों पर मुहर लग गई है।
हालांकि सूत्रों की मानें तो बिन्नी को उम्मीद थी कि कैबिनेट में उन्हें भी जगह दी जाएगी। मगर कैबिनेट मंत्रियों में शामिल नहीं किए जाने के चलते वह नाराज होकर बैठक छोड़कर चल दिए।

सरकार बनने से पहले ही AAP में बगावत!

revolt began in aap party before formation of government
नीति-सिद्धांतों पर दूसरे दलों को आइना दिखाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) में भी बगावत की शुरूआत हो गई है।
शपथ ग्रहण से पहले मंत्री पद को लेकर लक्ष्मीनगर से आप के विधायक विनोद कुमार 'बिन्नी' नाराज होकर अरविंद के घर में चल रही बैठक से निकल पड़े। उनसे जब नाराजगी का कारण पूछा गया तो उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कारण बताने की बात कही। बैठक के बाद मनीष सिसौदिया ने किसी तरह के विवाद का खंडन करते हुए कैबिनेट के छह मंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी।
अरविंद केजरीवाल के घर मंगलवार शाम को जारी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक से शाम सात बजे अचानक विनोद कुमार 'बिन्नी' और योगेंद्र यादव बैठक छोड़ बाहर निकल पड़े। बिन्नी की नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे बुधवार को प्रेस वार्ता कर इसका कारण बताएंगे।
इस दौरान योगेंद्र यादव बिन्नी को मीडिया से बात करने से रोकते दिखाई दिए। करीब साढ़े आठ बजे मनीष सिसौदिया बाहर निकले और उन्होंने कैबिनेट के छह नामों की घोषणा की। बिन्नी के नाराज होने के सवाल पर मनीष ने साफ किया कि कैबिनेट मंत्रियों के छह नामों की चिट्ठी सभी विधायकों को भेजी गई है। इस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई है।
उन्होंने बिन्नी और योगेंद्र यादव के नाराज होने की जानकारी से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर उनके अलावा गिरीश सोनी, राखी बिड़ला, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, सतेंद्र जैन के नामों पर मुहर लग गई है। हालांकि सूत्रों की मानें तो बिन्नी को उम्मीद थी कि कैबिनेट में उन्हें भी जगह दी जाएगी। मगर कैबिनेट मंत्रियों में शामिल नहीं किए जाने के चलते वह नाराज होकर बैठक छोड़कर चल दिए।दिल्‍ली में 'आप' की सरकार बनने से पहले ही पार्टी में बगावत के सुर उभर आए हैं। पार्टी के एक विधायक मंत्री पद ना मिलने से नाराज हो गए हैं।
लक्ष्मीनगर से विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी अपना नाम मंत्रियों की सूची में न होने से नाराज हो गए हैं। टीवी न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक विनोद कुमार बिन्‍नी अपना नाम मंत्रियों की सूची में न होने से भड़क गए हैं।
विनोद कुमार बिन्‍नी ने विधानसभा के चुनावों में पूर्व स्वास्‍थ्य मंत्री डॉ. एके वालिया को हराया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को बिन्‍नी एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
पढ़िए:- अरविंद केजरीवाल के 6 मंत्रियों की जन्मकुंडली
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी सूची में छह लोगों के नाम मंत्री पद के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि इस बारें में उन्‍हें कुछ पता नहीं है।
पढ़िए:- 'केजरीवाल ने क्यों तोड़ी बच्चों की कसम'?
सिसोदिया ने कहा कि मंत्रियों के नाम अरविंद केजरीवाल ने तय किए हैं और इस बारें में केजरीवाल ही ज्यादा बता पाएंगे।
कैबिनेट के मंत्रियों की घोषणा
इससे पहले आम आदमी पार्टी ने अपनी कैबिनेट में मंत्रियों की घोषणा की। केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, गिरीश सोनी, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन मंत्री होंगे।
राखी बिड़ला को मं‌त्री पद
6 म‌ंत्रियों वाली इस सरकार में 26 साल की युवा राखी बिड़ला को मं‌त्री पद दिया गया है। राखी ने दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान को हराया था। इसके अलावा केजरीवाल के खास मनीष सिसोदिया को भी इस कैबिनेट में जगह दी गई है।