Friday, December 20, 2013

बाबा विश्वनाथ की नगरी में नमो LIVE

narendra modi vijay shankhnaad rally in varanasi
12.15 बजेः नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंच गए हैं। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

12.10 बजेः
श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ मंदिर जाने से रोका गया। लेकिन उसके करीब ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे नमाजियों को जाने दिया जा रहा है।

12.05 बजेः नरेंद्र मोदी संकटमोचक मंदिर पहुंचे। इससे पहले वह बनारस ह‌िंदू विश्वविद्यालय गए थे।

11.55 बजेः मोदी के बनारस पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका।

11.50 बजेः रैली स्‍थल पर करीब 40-50 हजार लोगों की भीड़ बताई जा रही है। कार्यकर्ता जुटने लगे हैं। मोदी करीब डेढ़ बजे रैली को संबोधित करेंगे।

11.45 बजेः नरेंद्र मोदी बनारस पहुंचे।

11.40 बजेः भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने से पहले बाबा विश्वनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाएंगे।

अब तक हुआ क्या?
मोदी के नायब और भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित दर्जन भर से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रैली स्थल खजुरी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

बृहस्पतिवार को रैली स्थल का जायजा लेकर सर्किट हाउस पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पत्रकारों को बताया कि नमो की रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंच के साथ ही पूरे मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।

वाहनों की पार्किंग के लिए सात स्थान तय किए गए हैं। पार्किंग एरिया में ही सारे वाहन खड़े होंगे। मुख्य मंच पर मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के उपाध्यक्ष और महामंत्री होंगे।

जनवरी में बरेली, गोरखपुर और मेरठ में रैली
मुख्य मंच के अलावा दो अन्य मंच भी बनाए गए हैं। इनमें से एक मंच पर पार्टी संगठन के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों और मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरे मंच पर काशी क्षेत्र के पूर्व और मौजूदा जनप्रतिनिधि रहेंगे।

उन्होंने बताया कि काशी की रैली के बाद जनवरी में बरेली, गोरखपुर और मेरठ में भी मोदी की रैली होगी। फरवरी में लखनऊ में अंबेडकर मैदान पर मोदी की महारैली होगी। इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

मंच पर नजर आएंगे भगवान शिव, तुलसी व कबीर
नमो रैली के लिए तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर काशी के घाट, श्रीविश्वनाथ मंदिर, भगवान शंकर की फोटो के साथ ही शिव का त्रिशूल नजर आएगा। ये सारी तस्वीरें मुख्य मंच के बैकड्राप (पीछे परदे पर) पर दिखेंगी।

केसरिया कपड़ों से तैयार मंच के बैकड्राप को आसमानी रंग से तैयार किया गया है ताकि मंच पर मौजूद लोग दूर से नजर आ सकें। मुख्य मंच के बगल में बनाए गए मंचों के बैकड्राप पर तुलसी, कबीर, रैदास और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीर के साथ ही दो-दो लाइन के उनके सूत्र वाक्य भी होंगे।

पीसीआर जिप्सी में कांस्टेबल करते थे नाबालिग से रेप

Constable used PCR gypsy for rape

खास-खास

पीड़िता पर बनाया गया दबाव
भाजपा षार्षद सौरभ जोशी ने बताया कि छात्रा के साथ पांच पुलिस जवानों ने दुराचार और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था। शाम को डीएसपी आशीष कपूर के दफ्तर में पहुंचे तो पता चला कि पुलिस एक ही कांस्टेबल पर मामला दर्ज कर रही है। बाकी चार कांस्टेबलों को बचा रही है। हैरानी यह है कि डीएसपी समेत पुलिस अफसरों ने पीड़िता और भाई पर दबाव बनाकर एक ही कांस्टेबल पर मामला दर्ज करना चाहा। लेकिन उन्होंने सारी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान बदलकर पांचों पर मामला दर्ज किया।  कांस्टेबलों को बचाने की कोशिश की जानकारी मिलते ही भाजपा पार्षद सौरभ जोशी, अरुण सूद समेत महिला मोर्चा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्रा के साथ वे सभी खड़े है। अगर पुलिस जवान आरोपी है तो पुलिस उन्हें कैसे बचा सकती है। उन्होंने पुलिस के सामने छात्रा की बात रखी और उसके बयानों पर सभी पर मामला दर्ज करवाया।
यूटी पुलिस के पांच कांस्टेबल द्वारा एक नाबालिग से बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

17 वर्षीय पीड़िता दसवीं में पढ़ती है और करीब डेढ़ महीने से बलात्कार का सिलसिला जारी था। यहां तक कि पुलिस कर्मियों ने पीसीआर जिप्सी का इस्तेमाल भी रेप के लिए किया।

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को निलंबित कर चार कांस्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तब खुला जब लड़की ने आत्महत्या का प्रयास किया और परिजनों को कारण का पता चला।

सेक्टर 11 थाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच में तैनात सुनील कुमार, पीसीआर में तैनात कांस्टेबल अक्षय, हिम्मत और जगतार को गिरफ्तार कर लिया है।

पांचवें आरोपी की अभी शिनाख्त होनी है। छात्रा ने पांचों पुलिस जवानों के खिलाफ डीएसपी आशीष कपूर को शिकायत दी थी। छात्र ने आरोप लगाए कि कांस्टेबलों ने उसके साथ कमरे और पीसीआर में भी दुराचार किया।

घरेलू झगड़े पर पहुंची थी पीसीआर
खुड्डा लौहरा निवासी 17 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि डेढ़ महीने पहले उनके घर पर घरेलू झगड़ा हो गया था। झगड़े की सूचना मिलते ही पीसीआर जवान अक्षय अपने साथियों के साथ पहुंचा था।

अगले दिन अक्षय ने उसका रास्ता रोका और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद वह उसे फोन पर तंग करने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि एक दिन खुड्डा लौहरा निवासी अक्षय उसे बहाने से अपने कमरे पर ले गया और पिस्टल के दम पर उसके साथ दुराचार की वारदात को अंजाम दिया।

अक्षय ने कुछ दिन बाद सुनील से मुलाकात करवाई। सुनील उसे जबरदस्ती सेक्टर 15 की मार्केट से गाड़ी में बैठाकर ले गया ओर गाड़ी में दुराचार किया।

छात्रा ने बताया कि अक्षय के कमरे पर मौजूद पुलिस जवान हिम्मत, जगतार और अन्य ने शारीरिक छेड़छाड़ की।

छात्रा ने बताया कि सुनील और अक्षय से तंग आकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश तो उसके चचेरे भाई ने उससे घटना की सारी जानकारी ले ली।

चचेरे भाई और परिजनों ने पुलिस जवान के खिलाफ मामला दज करवाने के लिए भाजपा पार्षद सौरभ जोशी से सम्पर्क किया। सौरभ जोशी पीड़िता को लेकर डीएसपी के पास गए।

पीड़िता के सामने बैठाया आरोपियों को
हैरानी यह है कि दुराचार के आरोपी अक्षय और सुनील को डीएसपी आशीष कपूर के दफ्तर में पीड़िता के सामने बैठाया। आरोपी सामने बैठे होने के चलते पीड़ित छात्रा सही तरह बयान नहीं दे पा रही थी। नियम के तहत आरोपियों को पीड़िता को अलग रखना चाहिए था।

एसएसपी डॉ सुखचैन सिंह गिल ने कहा ‌कि नाबालिग छात्रा से दुराचार करने वाले पांचों पुलिस जवानों पर मामला दर्जकर चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को निलंबित कर दिया है।

आईजी आरपी उपाध्याय ने कहा ‌कि यह बहुत ही गंभीर मामला है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.