Thursday, January 30, 2014

‘आप’ और बरखा सिंह आमने-सामने

aap and barkha singh tussle
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह और दिल्ली सरकार आमने-सामने आ गई है। बरखा सिंह ने कहा कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती को समन दिए जाने के कारण उन्हें पद से हटाने की धमकी दी जा रही है।

एक ओर जहां दिल्ली सरकार ने उन्हें दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने का मन बना लिया है वहीं बरखा सिंह ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। वह बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल से मुलाकात कर इस मामले को उठाएंगी।

बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के दावे किए जाते रहे हैं लेकिन महिला होने के बावजूद उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर लोग टोपी लगाकर आ जाते हैं और इस्तीफा दो के नारे लगाते हैं।

उन्होंने कहा,'मैंने महिलाओं की सुरक्षा की बात की है क्योंकि मैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष हूं तो मैं कहा गलत हूं। मैं पद पर रहते हुए अपना दायित्व निभा रही हूं।'

उल्लेखनीय है कि कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया था कि बरखा सिंह कांग्रेस की सदस्य होने के नाते जान बूझकर उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रच रही हैं।

आयोग की ओर से युगांडा की पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर सोमनाथ भारती को दो बार समन भेजा गया था। लेकिन भारती दोनों ही बार आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए ।

No comments:

Post a Comment