Saturday, January 25, 2014

अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

girls and women looted undergarments
कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है।

ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

तहजीब के ‌लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।

नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा।

पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है क‌ि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।

वीरता को नमनः 766 पुलिसकर्मी सम्मानित

766 police chosen for President Police medal
इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 766 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं।

चार पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, जबकि 44 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

उत्कृष्टता के लिए 94 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 624 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस वर्ष 41 सुधारक सेवा (करेक्शनल सर्विस) पदक प्रदान करने का भी अनुमोदन किया है।

विशिष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 39 अधिकारियों को सुधारक सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में जम्मू-कश्मीर के आठ, पंजाब के एक और उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उत्कृष्टता के लिए दिल्ली के तीन, हरियाणा के दो, जम्मू-कश्मीर के तीन, पंजाब के दो, उत्तर प्रदेश के छह और उत्तराखंड व चंडीगढ़ के एक-एक पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्टता के लिए ही सीबीआई के तीन अधिकारी भी सम्मानित हुए हैं।

इसी प्रकार उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिल्ली के 17, हरियाणा के 12, हिमाचल के तीन, जम्मू-कश्मीर के 13, पंजाब के 13, उत्तर प्रदेश के 71 और उत्तराखंड के पांच व चंडीगढ़ के एक पुलिसकर्मी और सीबीआई के 20 कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस साल से शुरू हुए सुधारक सेवा पदक में दिल्ली के दो, हरियाणा के एक, जम्मू-कश्मीर के दो, उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

युवराज, कमल हासन, विद्या बालन को पद्म पुरस्कार

Yuvraj Padma Shri Paes Gopichand get Padma Bhushan
राष्ट्रपति ने मशहूर वैज्ञानिक शोधकर्ता डॉ. रधुनाथ ए माशेलकर और योग गुरु बी के अयंगर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजने का फैसला किया है।

जबकि मशहूर अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन, लेखिका अनीता देसाई, लेखक रस्किन बांड पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले 24 गणमान्यों की सूची में शामिल हैं।

क्रिकेट के लिए इस बार हरफनमौला ऑलराउंडर युवराज सिंह और दिल्ली की अंजुम चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ नए कानून की रूपरेखा तैयार करने वाले जस्टिस जे एस वर्मा को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

फिल्म जगत से अभिनेत्री विद्या बालन, परेश रावल और संतोष सिवन को पद्मश्री देने का ऐलान कर राष्ट्रपति ने बॉलीवुड के महत्व को रेखांकित किया है। बैडमिंटन के लिए पी गोपीनाथ और टेनिस में लिएंडर पेस को भी पद्म विभूषण के नवाजा जाएगा।

राष्ट्रपति ने 2014 के लिए 127 पद्म पुरस्कार की घोषणा की है। इनमें दो पद्म विभूषण 24 पद्म भूषण और 101 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 27 महिलाएं और 9 एनआरआई व भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

राष्ट्रपति यह पुरस्कार इस साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वितरित करेंगे।

पुरस्कार पाने वालों की सूची में दिल्ली के जस्टिस दलबीर भंडारी, टी रामास्वामी, डा. विनोद प्रकाश शर्मा, विजेंद्र नाथ कौल, डॉ. नीलम क्लेर का नाम पद्म भूषण के लिए जबकि शिल्पकार बिमन बिहारी दास, ओडिसी नर्तकी गीता महालिक, पेंटर परेश मैती, जे एल कौल और ब्रह्म सिंह को पद्मश्री के लिए शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के परंपरागत वाद्ययंत्र पुनीया मांझा में पारंगत मुसाफिर राम भारद्वाज, जम्मू-कश्मीर के रंगमंच के मशहूर कलाकार बंसी कौल, हरियाणा के मशहूर चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर पवन राज गोयल, आंख रोग विशेषज्ञ अमोद गुप्ता व पर्वतारोही ममता सोधा को भी पद्मश्री देने का फैसला किया गया है।

पद्म विभूषण
डॉ. रघुनाथ ए माशेलकर, बीकेएस अयंगर।

पद्म भूषण
गुलाम मोहम्मद शेख, बेगम परवीन सुल्ताना, टीएच विनायकराम, कमल हासन, दलवीर भंडारी, प्रो. पद्मनाभन बलराम, प्रो. ज्येष्ठराज जोशी, डॉ. मडप्पा महादेवप्पा, डॉ. तिमलाचारी रामासामी, डॉ. विनोद प्रकाश शर्मा, डॉ. राधाकृष्ण कोप्पीलिल, डॉ. मृत्युंजय आत्रेय, अनीता देसाई, डॉ. धीरूभाई ठाकेर, वैरामूत्थु रामासामी थेवर, रस्किन बांड, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, विजयेंद नाथ कौल, दिवंगत न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा, दिवंगत डॉ. अनुमोलू रामाकृष्णा, प्रो. अनीसुज्जमां (बंगलादेश), प्रो. लायड आई रूडोल्फ और प्रो सूसन एच रूडोल्फ (दोनों अमेरिका), और डॉ. नीलम क्लेर।

पद्म श्री
मोहम्मद अली बेग, नैना आप्टे जोशी, मुसाफिर राम भारद्वाज, साबित्री चटर्जी, प्रो. बिमान बिहारी दास, सुनील दास, एलम इंदिरा देवी, विजय घाटे, रानी कर्णा, बंसी कॉल, उस्ताद मोइनुद्दीन खान, गीता महालिक, परेश मैती, राम मोहन, सुदर्शन पटनायक, परेश रावल, वेंडेल आगस्टिन रोड्रिक, प्रो. कलामंडलम सत्यभामा, अनुज शर्मा, संतोष शिवन, सुप्रिया देवी, सूनी तारापोरवाला, विद्या बालन, दुर्गा जैन, रामा राव अनुमोलू, ब्रह्मदत, मुकुल चंद गोस्वामी, जे एल कौल, मथुरभाई माढाभाई सवानी, ताशी तोनदुप, हसमुख चमनलाल शाह, शेखर बासु, माधवन चंद्र दाथन, सुशांत कुमार दतगुप्ता, रवि भूषण ग्रोवर, ई डी जेम्मिस, रामकृष्ण वी होसुर, अजय कुमार परीदा, एम वाई सत्यनारायण प्रसाद, किरण कुमार अलुर सीलिन, ब्रह्म सिंह, विनोद कुमार सिंह, गोविंदन सुंदरराजन, रामास्वामी आर अय्यर, जयंत कुमार घोष, रवि कुमार नर्रा, राजेश सरैया, मल्लिका श्रीनिवासन, प्रताप गोविंदराव पवार, कृति कुमार मनसुखलाल आचार्य, बलराम भार्गव, प्रो डॉ. इंद्रा चक्रवर्ती, रमाकांत कृष्णाजी देशपांडे, पवनराज गोयल, आमोद गुप्ता, दया किशोर हाजरा. टीपी जैकब, शशांक आर जोशी, हकीम सैयद खलीफातुल्ला, मिलिंद बसंत कीर्तने, ललित कुमार, मोहन मिश्रा, एम सुभद्रा नायर, अशोक पनगढ़िया, नरेंद्र कुमार पांडेय, सुनील प्रधान, अशोक राजगोपाल, कामिनी ए राव, ओम प्रकाश उपाध्याय, सर्वेश्वर साहारिया, महेश वर्मा, जे एस टिटियाल, नीतीश नायक, सुब्रत कुमार आचार्य, राजेश कुमार ग्रोवर, नाहिद आबिदी, अशोक चक्रधर, छकछुआक छुआनवावरा, केकी एन दारूवाला, गणेश नारायण दास देवी, कोलाकलूरी इनोच, वेद कुमारी घई, मनोरमा जाफा, रेहाना खातून, वाई खोम गोजेन मीइतेई, विष्णु नारायण नंबूदिरि, दिनेश सिंह, पी कीलेम शुंगला, अंजुम चोपड़ा, सुनील डवास, लव राज सिंह धर्मशक्तू, दीपिका पल्लीकल, एच बोनीफेस प्रभु, युवराज सिंह, ममता सोढा, प्रवीण तलहा, दिवंगत डॉ. नरेंद अच्युत डाभोलकर, अशोक कुमार मागो, सिद्धार्थ मुखर्जी, वामसी मूठा, (तीनों अमेरिका), सेंगाकू मायेदा (जापान)।

राष्ट्रपति ने इशारों में किया केजरीवाल पर हमला

Hinting at Kejriwal pranab says populist anarchy cannot substitute governance
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आम आदमी पार्टी (आप) को नसीहत देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि लोकलुभावन अराजकता सुशासन का विकल्प नहीं हो सकती। नेताओं को जनता से वही वादे करने चाहिए, जिन्हें वे पूरा कर सकें।

भ्रष्टाचार पर लोगों के मूड को भांपते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी से जनता गुस्से में है। भ्रष्टाचार कैंसर की तरह है जो लोकतंत्र को कमजोर करता है, यदि सरकारों ने इसे रोका नहीं तो जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी।

भारती ने पूछा, मोदी जी ने आपको कितने पैसे दिए?

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से आत्ममंथन कर देश को एक स्थिर सरकार देने की अपील की। कहा कि खंडित सरकार मनमौजी अवसरवादियों पर निर्भर करेगी और यह देश के लिए विनाशकारी होगा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने आप नेता अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना नसीहत भी दी।

राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले लोकलुभावन वादों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति को भ्रांतिपूर्ण अवधारणों को आजमाने की अनुमति नहीं देता है। जो लोग मतदाताओं का भरोसा चाहते हैं, उन्हें सिर्फ वही वादे करने चाहिए, जिन्हें पूरा किया जा सके।

सरकार कोई परोपकारी निकाय नहीं है। आखिर लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती। झूठे वादों की परिणति मोहभंग में होती है, जिससे गुस्सा भड़कता है और सत्ताधारी वर्ग ही इसके निशाने पर होता है।

'बिजली सस्ती नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह'

Power tariff cut demand Nirupam threatens self immolation
कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव संजय निरुपम ने मुंबई में बिजली दरें न घटाए जाने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

कांदीवली में रिलायंस एनर्जी के दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे निरुपम ने कहा कि अगर बिजली दरें सस्ती नहीं की गई तो वह रिलायंस एडीए ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

निरुपम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण मुंबई में बिजली सप्लाई कर रही सभी बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने का ऐलान करें।

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस नेता का कहना है कि वह स्वस्थ हैं। उनका शुगर लेवल जरूर ऊपर-नीचे हो रहा है लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होते वह यहां से नहीं उठेंगे।

इसी महीने महाराष्ट्र सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में बिजली की दरें 20 फीसदी घटा दी थीं। लेकिन मुंबई को इस फैसले से बाहर रखा गया था।

महाराष्ट्र सरकार के हालिया फैसले में घरेलू उपभोक्ताओं, उद्योग और पावरलूम के लिए बिजली दरें 20 फीसदी सस्ती कर दी गई थीं। हालांकि यह छूट 300 यूनिटों से ज्यादा बिजली की खपत पर लागू नहीं होगी।

राज्य की बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी महावितरण पूरे राज्य में बिजली सप्लाई करती है। जबकि मुंबई में टाटा पावर, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और वृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग बिजली की सप्लाई करती है।

'बम' ने रोक दी सलमान की 'जय हो'

bomb in theatre running salman's movie
सलमान खान की फिल्म जय हो के एक शो के दौरान बम की अफवाह से सनसनी फैल गई।

मामला लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले का है।

यहां के कुमार थिएटर में 'जय हो' का दूसरा शो शुरू ही हुआ था कि जिले के एसपी के पास कॉल पहुंची कि वहां बम रखा हुआ है और आधे घंटे में ब्लास्ट हो जाएगा।

बम की सूचना मिलते ही एसपी ने नगर और देहात की पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा। साथ ही दो सीओ और एलआईयू के लोगों को भी कुमार टॉकीज रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने फिल्म बीच में ही रुकवा दी और सिनेमाहॉल को सीज कर लिया गया। लोगों को वहां ‌से बाहर निकाला गया और जांच शुरू हुई।

बम निरोधक दस्ता न होने की वजह से पुलिस भी अंदर जाने से कतरा रही थी। इसकी वजह से काफी परेशानी भी हुई।

हालांकि, करीब दो घंटे की छानबीन के बावजूद सिनेमाहॉल में कोई बम नहीं मिला। अब पुलिस, उस नंबर को ट्रेस कर रही है, जिससे सिनेमाहॉल में बम होने की अफवाह फैलाई गई थी।

OMG! अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

girls and women looted undergarments
कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है।

ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

तहजीब के ‌लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।

नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा।

पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है क‌ि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।

सोमनाथ के बचाव में वीडियो की बौछार

AAP releases video
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बचाव में कुछ वीडियो जारी हुए हैं। ये वीडियो पार्टी समर्थकों ने जारी किए हैं। जिस रात खिड़की एक्सटेंशन में पुलिस और भारती के बीच तू तू-मैं मैं हुई ये वीडियो उसी रात के हैं।

अब इन वीडियो के जरिए पार्टी सोमनाथ के बचाव में जुट गई है। खिड़की एक्सटेंशन के रहने वाले लोग भी केजरीवाल के स्टिंग हथियार के इस्तेमाल में जुट गए हैं।

कुछ दिन पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया था जिसमें नाइजीरियाई लोग गलियों में मारपीट करते दिख रहे थे। अब नए वीडियो आने से सोमनाथ का पक्ष मजबूत होता दिख रहा है।

एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर महिला पुलिस मौजूद थी। इससे पहले कहा जा रहा था कि मौके पर महिला पुलिस मौजूद नहीं थी।



दूसरा वीडियो एक गाड़ी की तालाशी का है जिसमें कंडोम के पैकेट दिख रहे हैं और गाड़ी में एक तरल पदार्थ भी दिख रहा है। एक पुलिसवाला इस गाड़ी की तालाशी ले रहा है।



तीसरा वीडियो एक पुलिस अधिकारी के साथ सोमनाथ की बातचीत का है। इस वीडियो में अन्य कई पुलिसवाले भी वहां खड़े दिखाई दे रहे हैं।



चौथे वीडियो में दिख रहा है कि एक विदेशी लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया है। लड़की अफ्रीकन लग रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस को देख कर कई लोग भाग गए।



पांचवें वीडियो में कुछ नाइजीरियाई महिलाएं दिख रही हैं जिनके पास सफेद रंग के पाउडर जैसा कुछ है जिसे वो छुपाने की कोशिश कर रही हैं।



दो अन्य वीडियो भी हैं जिनमें एक शख्स दिख रहा है जो बिना कपड़ों के है। ये अफ्रीकन शख्स पुलिस के सामने पूरी तरह बिना कपड़ों के घूम रहा है, सड़क पर लेट रहा है लेकिन पुलिस उसे कुछ नहीं कह रही। वीडियो देखने से लगता है कि ये नशे में है।

‘दिग्विजय की साजिश, यादव के हाथों यादव का निलंबन’

'digvijay singh is doing conspiracy'
मध्य प्रदेश कांग्रेस में अरुण यादव के अध्यक्ष बनते ही नया विवाद खड़ा हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने अरुण यादव के ही करीबी और मध्य प्रदेश यादव महासभा के अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस में सचिव जगदीश यादव को पार्टी से निलंबित करने का नोटिस भेज दिया है।

वहीं जगदीश यादव का आरोप है कि यह राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह की साजिश है। दिग्विजय ने ही एक यादव के हाथों दूसरे यादव का राजनीतिक जीवन खत्म करने की साजिश रची है।

उनका कहना है कि निलंबन की घटना से पिछड़े वर्ग में गलत संदेश जाएगा। जैसे उन्होंने पहले दूसरे प्रदेश अध्यक्षों को विफल कराया है, वैसे ही अब अरुण यादव को भी विफल कराना चाहते हैं।

जगदीश यादव ने भोपाल में शुक्रवार को अरुण यादव की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में ही चर्चा चल पड़ी कि जगदीश यादव ने दिग्विजय सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

जगदीश यादव ने खंडन भी नहीं किया। बल्कि उन्होंने कहा कि आज के दिन वे उस अशुभ व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहते।

जगदीश यादव ने कहा कि उन्हें निलंबन की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है और न ही पार्टी ने अब तक उनसे कोई सफाई मांगी है। जगदीश यादव ने कहा कि उन्होंने कहीं भी दिग्विजय सिंह का नाम नहीं लिया था।

प्रदेश कांग्रेस में संगठन का काम देख रहे रामेश्वर नीखरा ने अमर उजाला से इस बात की पुष्टि की है कि जगदीश यादव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई का सात दिन का नोटिस भेजा गया है।

नीखरा ने कहा कि अध्यक्ष अरुण यादव किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह एकदम साफ है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल यात्रा में ही संदेश दे दिया था कि अरुण यादव को उन्होंने अध्यक्ष बनाया है और उन्हें पूरे अधिकार दिए जा रहे हैं।

जगदीश यादव ने अमर उजाला से कहा कि वह सुभाष यादव के करीबी रहे हैं और अरुण यादव उनके भतीजे हैं। यादव ने कहा, 'उन्हें पूरा भरोसा है कि अरुण यादव ने अपने मन से यह कार्रवाई नहीं की होगी, लेकिन दिग्विजय सिंह ने अपना प्रभाव डालकर यह कार्रवाई कराई है।

दिग्विजय ने एक यादव के हाथों दूसरे यादव के राजनीतिक जीवन को खत्म करने की साजिश रची है। पूरे मामले में अरुण यादव को इस्तेमाल किया गया है। इस पूरी घटना से ओबीसी को कांग्रेस के करीब लाने के प्रयासों को भारी नुकसान पहुंचा है और दिग्विजय सिंह यही चाहते थे। उन्होंने शुक्ल बंधुओं में झगड़ा कराया था, दूसरों को भी लड़ाया और अब हम यादवों को लड़ाना चाहते हैं।'

जगदीश यादव का कहना है कि सुभाष यादव के करीबी होने के कारण दिग्विजय सिंह उनसे दुर्भावना रखते रहे हैं। 'उन्होंने मुझे कभी भी टिकट नहीं लेने दिया। मेरे निलंबन से सबसे ज्यादा नुकसान तो पार्टी को पहुंचेगा क्योंकि पिछड़े वर्ग के एक नेता को अध्यक्ष बनाकर पार्टी जो संदेश देना चाहती थी, उस मकसद को ही विफल कर दिया है।'

नीखरा का कहना है कि अभी तो नोटिस दिया गया है, यदि जगदीश यादव ने दिग्विजय सिंह का कहीं नाम नहीं लिया है तो उनका निलबंन वापस भी हो सकता है।

रिश्तेदार संग मिलकर किया युवती से गैंगरेप

young women rape case
बेगमपुर इलाके में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार बेगमपुर इलाके में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 20 जनवरी को थाने आई। उसने पड़ोस में रहने वाले युवक रंजन और उसके रिश्तेदार पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि उसकी रंजन से दोस्ती थी।

रंजन ने उससे शादी करने की बात कही थी। आरोप है कि 9 जनवरी को रंजन शादी करने का बहाना बनाकर उसे अपने रिश्तेदार के घर ले गया, जहां पहले से एक युवक मौजूद था।

दोनों ने उसे बंधक बना लिया और उससे गैंगरेप करते रहे। 20 जनवरी को वह किसी तरह उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची और पुलिस से इसकी शिकायत की।

चेहरा कुचला, आंखें निकालीं और ‌फिर...

friends killed his friends
एक दोस्त को उसके साथियों ने घर से बुलाकर उसका पहले चेहरा कुचल दिया, आंखें निकाली और बाद में एक खौफनाक काम कर दिया।

घर से बुलाकर पांच युवकों ने आटो चालक गुड्डू उर्फ संजय की हत्या कर दी। हत्यारों ने लोहे की रॉड से उसके सिर और चेहरे पर न केवल ताबड़तोड़ वार किए बल्कि उसकी आंखें भी निकाल लीं। परिजनों ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गुड्डू(26) पुत्र कुंवरपाल मूल रूप से पचगांई (खुर्जा)का रहने वाला था। वह परिवार के साथ करीब 22 वर्षों से बार्डर क्षेत्र की गोविंद टाउन कालोनी में रहता था। वह आटो चलाता था। गुड्डू की मौसी ऊषा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7.30 बजे उसके� साथी टिंकाएवं आशीष घर से बुलाकर ले गए थे।

आरोप है कि वे उसे पाइप लाइन के पास सुनसान जगह ले गए तथा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ईंट एवं लोहे की रॉड आदि से वार कर उसकी हत्या कर दी। पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसका सिर एवं चेहरा ईंट पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था। हत्यारे उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

राहगीरों ने उसे वहां पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे उपचार हेतु दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने टिंका, आशीष एवं उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि गुड्डू आपराधिक प्रवृति का था। वह हत्या एवं चोरी के मामलों में दो बार जेल जा चुका है। हत्यारोपी उसके साथी हैं। मामले की जांच की जा रही है।

कपड़ों से परिजनों ने पहचाना
ऊषा ने बताया कि आरोपियों ने गुड्डू का चेहरा बुरी तरह कुचल दिया था। उन्होंने दोनों आंखें भी निकाल ली थीं। उसकी शिनाख्त हाथ पर गुदे ऊं और कपड़ों से ही हो सकी।

एक वर्ष पूर्व ही हुई थी गुड्डू की शादी
गुड्डू के भाई विनोद ने बताया कि उसकी गत वर्ष जनवरी माह में पास की कॉलोनी में रहने वाली अंजलि से शादी हुई थी। भैया दूज से अंजलि मायके में रह रही है। गुड्डू की हत्या के बाद उसकी मां राधा, पिता कुंवरपाल, भाई विनोद तथा पत्नी अंजलि का रो रोकर बुरा हाल है।

रोमांच के चरम पर पहुंचकर तीसरा वनडे टाई

3rd ODI LIVE: India vs new zealand
आर अश्विन के करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्‍लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अंत तक संघर्ष किया और मुकाबला रोमांचक संघर्ष के बाद टाई हो गया।

भारत ने 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। आर अश्विन (65 रन, 46 गेंद, 8 चौका और 1 छक्का) ने रवींद्र जडेजा (नाबाद 66) के बीच सातवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर मैच में रोमांच ला दिया।

इस मैच के टाई होने से न्यूजीलैंड की पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से बढ़त बरकरार है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया नेपियर और हैमिल्‍टन में वनडे मैच हार गई थी।

छक्का मारकर पचासा पूरा करने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (50 रन, 60 गेंद, 2 चौका और 3 छक्का) अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। (लाइव स्कोरकार्ड)

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 314 रन बनाकर आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 111 रन बनाए। गुप्टिल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े। जबकि केन विलियम्‍सन ने 65 रनों का योगदान दिया।

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, वरुण एरोन और आर अश्विन को एक-एक विकेट मिले।

सीरीज में पहली अर्धशतकीय साझेदारी
बड़े लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा (39) और शिखर धवन (28) ने सीरीज में पहली बार टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की।

लय में दिख रहे धवन 10वें ओवर में कोरी एंडरसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके के अलावा एक छक्का भी जमाया। आउट ऑफ फॉर्म रहे रोहित आज भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों लेकिन अपनी पारी में चार छक्के भी जड़े।

इसके बाद 14वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा (39) भी अपना विकेट गंवा बैठे। भारत को तगड़ा तब लगा जब उसके इन फॉर्म बल्‍लेबाज विराट कोहली मात्र छह रन बनाकर आउट हो गए।

दोनों सलामी बल्‍लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने वाले आलराउंडर कोरी एंडरसन ने तीसरी सफलता हासिल करते हुए अंजिक्य रहाणे (3) को भी चलता किया।

धोनी-रैना ने संभाला
महज 15 रन के अंदर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही टीम इंडिया के लिए कप्तान धोनी और सुरेश रैना ने पांचवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की।

सुरेश रैना (31 रन, 39 गेंद, 3 चौका) के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद छक्का लगाकर अपना 53वां अर्धशतक लगाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (50) अगली ही गेंद पर कैच आउट हो गए।

कीवियों की फिर शानदार शुरुआत
पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने एक बार फिर बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि पहले विकेट ‌के लिए मार्टिन गुप्टिल और जेसी राइडर 36 रनों की साझेदारी कर सके।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज राइडर इस बार भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

लेकिन इसके बाद गुप्टिल ने केन विलियम्सन के साथ दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

विलियम्सन ने सीरीज में लगातार तीसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली और 65 रन बनाने के बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर टिके मार्टिन गुप्टिल ने शतक लगा दिया। यह उनके करियर का पांचवां शतक है।

न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय 34 ओवर में 200 रन था लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने जबर्दस्त वापसी करते हुए कीवी बल्‍लेबाजों पर लगाम लगाया। लंबे समय बाद भारत ने स्लॉग ओवरों में काफी रन बचाए।