Wednesday, March 5, 2014

अमर उजाला के रोहतक संस्करण का शुभारंभ

amar ujala rohtak unit start
एक नए संकल्प के साथ अमर उजाला समाचार पत्र समूह की 19वीं यूनिट का रोहतक में बुधवार को विधिवत पूचा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ।

आईएमटी स्थित प्रिंटिंग यूनिट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। समूह के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी और निदेशक तन्मय माहेश्वरी सहित अमर उजाला परिवार के सभी लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

इस यूनिट के साथ अमर उजाला हरियाणा के 11 जिलों के स्थानीय संस्करणों का प्रकाशन करेगा। इसमें रोहतक, भिवानी, हिसार, जींद, सिरसा, झज्जर-बहादुरगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़-नारनौल और रेवाड़ी जिले शामिल हैं।

कोर्ट ने 'गुलाब गैंग' पर लगाई रोक

delhi high court stopped release on gulaab gang
दिल्ली हाइकोर्ट ने माधुरी दीक्षित की फिल्‍म गुलाब गैंग की रिलीज पर रोक लगा दी है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज होनी थी।

माधुरी दीक्षित और उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म गुलाब गैंग को एक बड़ा झटका लगा है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर 8 मई तक रोक लगा दी है। यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज हो रही थी।

उप्र में चल रहे एक सामाजिक संगठन गुलाब गैंग पर आधारित इस फिल्म को लंबे समय से विरोध झेलना पड़ रहा है।

गुलाब गैंग की प्रमुख संपत पाल ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि बिना उनको दिखाए इस फिल्‍म को रिलीज किया जा रहा था।

बाद में बयानों की यह लड़ाई कोर्ट पहुंची। अब दिल्ली हाइकोर्ट का इस पर फैसला आ गया है।

दिल्ली हाइकोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। सौमिक सेन निर्देशित इस फिल्‍म में माधुरी दीक्षित के साथ जूही चावला की भी खास भूमिका है।

कांग्रेस की जिद के आगे 'झुके' लालू

Congress finalises alliance with RJD in Bihar, to fight from 12 seats in election
आखिरकार कांग्रेस और लालू यादव के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन पर सहमति होने के आसार नजर आ ही गए हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार राजद और कांग्रेस के बीच बिहार की लोकसभा सीटों के लिए गठबंधन तय हो गया है।

खबर है कि इस बंटवारे के तहत लालू को अपनी मनपसंद सीटों की बलि चढ़ानी पड़ी है। उन सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारे जाने की खबर बता रही है कि कितने मजबूर होकर लालू को ये त्याग करना पड़ा है।

गठबंधन के तहत राजद बिहार की 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं राकांपा को एक सीट पर उम्मीदवार खड़ा करने का मौका मिलेगा।

हालांकि सीट बंटवारे पर अभी तक इन राजनीतिक दलों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि लालू और सोनिया गांधी के बीच हुई मुलाकात में ये बंटवारा फाइनल हुआ है।

इससे पहले लालू यादव ने कांग्रेस को बिहार में 11 सीट और राकांपा को एक सीट देने पर चुनाव लडने का ऑफर दिया था।

लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर कोई खासा उत्साह न दिखने पर लालू को कांग्रेस को मनचाही सीट देने के साथ साथ उनकी संख्या भी बढ़ानी पड़ी।

दरअसल कांग्रेस मधुबनी, पूर्वी चंपारन, जहानाबाद, नवादा और भागलपुर की सीट मांग रही थी जबकि लालू इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाहते थे। इन सीटों पर दोनों दलों के दावे के चलते गठबंधन की हवा निकलती प्रतीत हो रही थी।

वहीं बिहार कांग्रेस का एक वर्ग चाह रहा था कि पार्टी इस बार अकेले ही चुनाव मैदान में हाथ आजमाए।

चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू यादव की बिहार में कमजोर छवि को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी राजद के साथ गठबंधन करने में खासी रुचि नहीं दिखा रहे थे।

अकेले फौजी ने ट्रेन को लुटने से बचाया

Dacoits loot train passengers, jawan injured
तीन मार्च की रात बीतने वाली थी और चार तारीख का सूरज निकलने वाला था। हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही थी।

अचानक लुटेरों ने ट्रेन में कहर बरसाना शुरू कर दिया। यात्री लुट रहे थे, लुटेरे लूट के साथ यात्रियों की पिटाई भी कर रहे थे।

इसी ट्रेन में एक फौजी भी बैठा था जिसको ये बर्दाश्त नहीं हुआ और वो लुटेरों से भिड़ गया। लुटेरों को विरोध की उम्मीद नहीं थी। अचानव इस हमले से घबराए अपराधी भाग खड़े हुए।

दो अपराधियों को फौजी शशि कपूर ने पकड़ भी लिया। लुटेरों ने उनको दो गोली मारीं जिनमें से एक उनके सिर में लगी जबकि दूसरी गोली उनके हाथ में लगी।

फिलहाल उनका इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। उनकी बहादुरी के चर्चे झारखंड के लोगों की जुबान पर हैं।

पीएफ पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, मिली हरी झंडी

pf interest rate increased
पांच करोड़ पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने पीएफ धनराशि पर मिलने वाले ब्याज की दर को बढ़ा दिया है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2013-2014 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.75 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी है। इससे ईपीएफ संगठन के पांच करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा।

एक अधिकारी ने बताया कि ईपीएफओ के ट्रस्टियों के फैसले पर वित्त मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। ईपीएफओ की शीर्ष इकाई केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड ने 13 जनवरी को ईपीएफ पर साल 2012-13 में 8.50 फीसदी ब्याज को चालू वित्त वर्ष में बढ़ाकर 8.75 फीसदी करने का फैसला किया था।

इस फैसले को वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिल जाने के बाद ब्याज की राशि अब खाताधारकों के अकाउंट में जमा करवा दी जाएगी।

एक्सप्रेस में लूट, फौजी को मारी गोली

loot in hawra bhopal express
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन में हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में धनबाद डिवीजन के लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच बदमाशों ने सोमवार रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर फौजी को गोली मार दी।

घायल फौजी को बरवाडीह के अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने उसकी तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी।

हावड़ा से भोपाल के बीच साप्ताहिक ट्रेन का आवागमन होता है। सोमवार रात हावड़ा से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अप चोपन के लिए आ रही थी। दुर्गापुर स्टेशन से फौजी शशि कपूर निवासी रोहतक (हरियाणा) सवार हुआ। रात 11 बजे ट्रेन झारखंड के लातेहार स्टेशन पहुंची।

यहां एस-6 बोगी में सात-आठ सशस्त्र बदमाश सवार हो गए। ट्रेन बरकाकाना के पास पहुंची तो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट देख फौजी बदमाशों से भिड़ गया। दो की उसने पिटाई भी कर दी। फौजी को भारी पड़ता देख एक बदमाश ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। तब तक ट्रेन बरवाडीह स्टेशन के करीब पहुंच गई।

यह देख बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। बरवाडीह स्टेशन पर यात्रियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ थाना इंचार्ज मनोज होरो को दी। उन्होंने फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया। फौजी से तहरीर भी ली गई, जिसे कार्रवाई के लिए बरकाकाना थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

मनोज होरो ने बताया कि फौजी का रांची में इलाज कराया जा रहा है। डीटीएम चोपन विश्वरंजन का कहना था कि घटना उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की है लेकिन वारदात को देखते हुए चोपन-गढ़वा प्रखंड पर मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चार माह में तीसरी वारदात
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में चार माह के भीतर तीसरी वारदात हुई है। एक महीने पूर्व गढ़वा और विंढमगंज के बीच लूटपाट हुई थी। तीनों घटनाएं एस-6 बोगी में ही हुईं हैं।

इससे पहले अन्य ट्रेनों में भी लूट हो चुकी हैं। यह रूट नक्सल गतिविधियों के मामले में संवेदनशील माना जाता है।

ममता का हमला, 'थका हुआ फ्रंट है थर्ड फ्रंट'

Mamata Banerjee slams third front
हाल ही में बने थर्ड फ्रंट से तृणमूल कांग्रेस को बाहर रखने से बेपरवाह ममता बनर्जी ने इसे 'टायर्ड फ्रंट (थका हुआ मोर्चा)' करार दिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद एक अलग तरह का फेडरल फ्रंट देश पर शासन करेगा।

एक इंटरव्यू में तीसरे मोर्चे से जुड़ने की संभावना के सवाल पर तृणमूल सुप्रीमो ममता ने कहा, 'कोई जरूरत ही नहीं। वामपंथियों से जुड़ी कोई भी ताकत व्यावहारिक नहीं है।

जनता ने माकपा को नकार दिया है। क्योंकि यह थर्ड फ्रंट नहीं, बल्कि टायर्ड फ्रंट है।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प खुला रखा है, जिसे जनता तय करेगी।

उन्होंने कांग्रेस या भाजपा से किसी प्रकार के गठजोड़ की संभावना को खारिज कर दिया। ममता ने उम्मीद जताई कि जनता उनकी पार्टी को चुनावों में भारी 'इनाम' देगी।

यूपी: रैली में मंच टूटा, कई नेता घायल

stage broken in rally former minister injured
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मनिहारी विकास खंड के खड़बाडीह गांव के मैदान में मंगलवार को एकता मंच की ओर से आयोजित रैली एवं जनसभा के दौरान अचानक मंच धराशायी हो गया।

इससे कौमी एकता दल (कौएद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, पूर्वमंत्री और एकता मंच के प्रत्याशी डीपी यादव सहित कई नेता घायल हो गए।

घायलों को मनिहारी स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। क्षमता से अधिक लोगों के बैठने को मंच टूटने की वजह बताई जा रही है।

एकता मंच की ओर से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री डीपी यादव को गाजीपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को मनिहारी के खड़बाडीह गांव के मैदान में एकता मंच की ओर से रैली एवं जनसभा आयोजित थी। इसके लिए मैदान में 20 बाई 15 फिट का मंच टेंट हाउस की मेज रखकर बनाया गया था।

दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्वमंत्री डीपी यादव हेलीकाप्टर से रैली स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंच पर 40 से अधिक लोग बैठ गए। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने मंच से भीड़ को संबोधित किया।

करीब ढाई बजे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से माइक थामा और सभा को संबोधित करना शुरू किया ही किया कि इसी बीच अचानक मंच टूट गया।

इससे मंच पर विराजमान नेता और कार्यकर्ता भी गिर पड़े। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव को ज्यादा चोटें आई हैं।

इनके अलावा पूर्वमंत्री डीपी यादव, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, काशीनाथ यादव, ओमप्रकाश राजभर, रामअधार राजभर, शायर शेराज पदमपुर, कैलाश और योगेंद्र दुबे भी घायलों में शामिल हैं।�