Tuesday, January 14, 2014

लड़की से छेड़छाड़, 31 साल बाद गिरफ्तार

accused arrested for allegedly molesting a girl in 1983
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की गिरफ्त में एक अपराधी था। जुर्म था लड़की से छेड़छाड़ करने का। और जुर्म करने का समय, आज से 31 साल पहले का।

जी हां.. सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो। लेकिन इस अपराधी ने साल 1983 में छेड़खानी का अपराध किया था जिसके लिए पुलिस उसको अब जाकर गिरफ्तार कर पाई है। आरोपी की उम्र फिलहाल 60 साल है।

जानकारी के अनुसार 1983 में आरोपी साधराम पर लड़की से छेड़थछाड़ का आरोप था जिसके बाद वह अपने पैतृक स्थान में जाकर बस गया था। पुलिस ने उसे भगोड़ा साबित कर दिया था। और इस मामले की जांच को लंबित ही छोड़ दिया गया था।

और उसने निगम दफ्तर में छोड़ दिया सांप

साधराम को जब अपने रिश्तेदारों से पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है, तब उसने खुद पुलिस से संपर्क किया और उसे पकड़ लिया गया। उसे उसी वक्त रिहा भी कर दिया गया था, क्योंकि अपराध जमानती था।

उसने कहा कि उसे तो याद भी नहीं है कि तीन दशक पहले क्या हुआ था। यह मामला इस लिहाज से भी अनूठा है कि आरोपी ने 31 साल बाद खुद पुलिस से संपर्क किया।

मजदूरों का बनाया अस्पताल, फीस बस 5 रुपए!

No comments:

Post a Comment