नए साल के पहले दिन न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाकर 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
एंडरसन ने 36 गेंद में 12 छक्के और 4 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। एंडरसन ने 14 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 131 रन बनाए।
इससे पहले तक यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम था। शाहिद अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 4 अक्टूबर 1996 में अपना शतक 37 गेंद में 11 छक्के और 6 चौके की मदद से पूरा किया था।
बारिश से बाधित मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और गुप्तिल के रूप में उनका पहला विकेट 5 रन पर गिर गया।
उसके बाद राइडर और मैक्कुलम की जोड़ी ने धीरे-धीरे स्कोर को बढ़ाया लेकिन 56 के स्कोर पर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट भी गिर गया। उसके बाद राइडर ने 51 गेंद में 12 चौके और 5 छक्के की मदद से टीम के लिए 104 रन बनाए।
10 सबसे तेज श्ातक बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी | गेंद | छक्के/चौके | तारीख | खिलाफ |
कोरी एंडरसन | 36 | 14/6 | 01/01/14 | वेस्टइंडीज |
शाहिद अफरीदी | 37 | 11/06 | 04/10/96 | श्रीलंका |
मार्क बाउचर | 44 | 10/08 | 20/09/06 | जिम्बाब्वे |
ब्रायन लारा | 45 | 04/18 | 09/10/99 | बांग्लादेश |
शाहिद अफरीदी | 45 | 09/10 | 15/04/05 | भारत |
जेसी राइडर | 46 | 05/12 | 01/01/14 | वेस्ट इंडीज |
के ओब्रायन | 50 | 06/13 | 02/03/11 | इंग्लैंड |
विराट कोहली | 52 | 07/08 | 16/10/13 | ऑस्ट्रेलिया |
शाहिद अफरीदी | 53 | 04/17 | 21/06/10 | बांग्लादेश |
सनत जयसूर्या | 55 | 06/16 | 30/06/08 | बांग्लादेश |
No comments:
Post a Comment