Tuesday, February 4, 2014

'आप' कार्यकर्ता ने नौकरी के नाम पर लूटी अस्मत

delhi aap member raped woman pretext of giving a job
दिल्ली के ओखला इलाके में 24 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरी नगर (ओखला) निवासी पवन स्वामी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी 'आप' का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने आप कार्यकर्ता होने की जानकारी से इनकार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरी नगर (ओखला) निवासी पवन नौकरी का झांसा देकर महिला को बदरपुर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घटना जनवरी के आखिरी सप्ताह की है।

पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले गिरीनगर में 'आप' का एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें 'आप' के बड़े नेता गए थे। आरोपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मालाएं भी पहनाई थीं। इलाके के लोगों को भी वह खुद को 'आप' कार्यकर्ता बताता था।

No comments:

Post a Comment