Friday, January 3, 2014

छह महीने यूं ही चलेगी दिल्ली सरकार!

Delhi government will continue next six month
पूर्ण बहुमत में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं होने से चर्चा गर्म है कि यह सरकार कितने दिनों तक चलेगी।

क्या अरविंद केजरीवाल छह महीने तक सरकार चला पाएंगे? क्या समर्थन देने वाली कांग्रेस पार्टी समर्थन वापस ले सकती है? छह महीने से पहले किस हालात में दुबारा चुनाव हो सकते हैं? इसी को जानने की कोशिश की 'अमर उजाला' ने।

जानकारों के अनुसार समर्थन हासिल करने के बाद सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में छह महीने के पहले कोई भी पार्टी नहीं ला सकती।

दो सूरत में ही गिर सकती सरकार
इस संबंध में संविधान विशेषज्ञ श्रीप्रकाश सिंह का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की यह सरकार छह महीने तक चलेगी। सिर्फ दो सूरत में ही सरकार छह महीने से पहले गिर सकती है।

पहली, यह कि कांग्रेस पार्टी टूट जाए। अगर समर्थन देने वाली पार्टी बिखर जाती है और दो तिहाई लोग अलग पार्टी बना कर सपोर्ट वापस लेते हैं तो सरकार कभी भी बहुमत खो सकती है। �

दूसरे, अगर सरकार चाहे तो कभी भी फ्रेश मैनडेट के लिए उपराज्यपाल से आग्रह कर सकती है। दिल्ली सरकार की कैबिनेट यह फैसला ले सकती है कि वह सरकार चलाए या फ्रेश मैनडेट की मांग करे।

कैबिनेट एक नोट उपराज्यपाल को भेज कर फ्रेश चुनाव का आग्रह कर सकती है। ऐसी स्थिति में उपराज्यपाल के विवेक पर है कि वे चुनाव कराने की सहमति देते हैं अथवा किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता।

राजनीतिक पंडितों का यह भी मानना है कि लोकसभा चुनाव वे पहले 'आप' विधानसभा चुनाव दुबारा कराने के बारे में फैसला ले सकती है।

No comments:

Post a Comment