Saturday, February 15, 2014

LIVE: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच पर कसा शिकंजा

2nd day live: india vs new zealand second test
अजिंक्य रहाणे के पहले शतक के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड पर 246 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

वेलिंगटन में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक न्‍यूजीलैंड ने एक विकेट पर 14 रन बना लिए हैं। जहीर खान ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए पीटर फुल्टन (1) को पगबाधा कर ‌दिया। क्रीज पर हैमिश रदरफोर्ड (10) और केन विलियम्सन (2) खेल रहे हैं। भारत पहली पारी के आधार पर अभी 230 रन आगे है।

इससे पहले खेल खत्म होने से 40 मिनट पहले भारत की पहली पारी में 438 रनों पर खत्म हो गई। जहीर खान (22) के रूप में भारत का अंतिम विकेट गिरा। टीम इंडिया की ओर से अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 118 रनों का योगदान दिया। (लाइव स्कोरकार्ड)

टिम साउदी ने अजिंक्य रहाणे (118 रन, 17 चौका और 1 छक्का) की शानदार पारी का अंत किया। रहाणे ने भारतीय पारी की 100वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारकर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। इससे पहले उनका टेस्‍ट क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 96 रन था जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसी की धरती पर बनाया था।

रहाणे के अलावा शिखर धवन ने 98 और कप्तान धोनी ने 68 रनों का योगदान दिया।

पहली पारी के आधार पर भारत को अब 246 रनों की विशाल बढ़त हासिल हुई। मेजबान टीम की ओर से तेज गेंदबाजों ट्रेंट बॉल्ट, नील वागनेर और टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

शतक से चूके धवन
भारत की ओर से शिखर धवन (98) के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 68 रनों की पारी खेली। धवन महज दो रन से अपने लगातार दूसरे शतक से चूक गए। पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में धवन ने शानदार शतक लगाया था।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज धवन ने नाइटवॉचमैन बल्‍लेबाज इशांत शर्मा (26) के साथ दूसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन की पारी ‌को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर भारत को दिन की ठोस शुरुआत दिलाई।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 192 रनों पर आउट हो गई थी। भारत की ओर से तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने छह और मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके।

टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से पीछे है। इससे पहले भारत वनडे सीरीज भी गंवा चुका है।

No comments:

Post a Comment