Thursday, March 20, 2014

दिग्गज पत्रकार-लेखक खुशवंत ‌सिंह नहीं रहे

khushwant singh passed away
मशहूर लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। पत्रकारिता, लेखन और इतिहासकार के रूप में खुशवंत का नाम दिग्गजों में लिया जाता है।

खुशवंत सिंह का जन्म ब्रिटिश भारत के हदाली में हुआ था जो फिलहाल पाकिस्तान के सरगोढ़ा जिले में है।� सिंह के परिवार में उनकी पत्नी कवल मलिक, बेटा राहुल सिंह और एक बेटी माला है।

मशहूर अदाकार अमृता सिंह उनके भाई दलजीत सिंह की बेटी है। खुशवंत सिंह दिल्ली में खान मार्केट के पास सुजान सिंह पार्क अपार्टमेंट में रह रहे थे।

खुशवंत सिंह पद्म भूषण और पद्म विभूषण सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। भारत सरकार की पत्रिका 'योजना' के अलावा उन्होंने दो प्रमुख समाचार पत्रों नेशनल हेरल्ड और हिंदुस्तान टाइम्स के संपादकीय विभाग में काम किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में खुशवंत सिंह ने काफी नाम कमाया। वे 1980 तक मुंबई से प्रकाशित प्रसिद्ध अंग्रेजी साप्ताहिक 'इल्लस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया' के और 'न्यू डेल्ही' के संपादक रहे।

No comments:

Post a Comment