Wednesday, February 19, 2014

दिल्ली बीजेपी में दरार, विजय गोयल का इस्तीफा

Cracks in BJP, vijay goel resigns from delhi bjp head
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बुधवार को निराश होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विजय गोयल ने मंगलवार को दिल्ली के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के ‌लिए एक मीटिंग बुलाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता नहीं आए थे।

हालांकि विजय गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नेता थके हुए हैं जिस कारण वह इस बैठक में नहीं आ पाए। लेकिन इसकी पीछे की कहानी कुछ और बताई जा रही है।

एक नेता ने नाम का खुलासा नहीं किए जाने के शर्त पर बताया कि दिल्ली के कई नेता विजय गोयल से नाराज चल रहे हैं, इसी कारण वह विजय गोयल की बुलाई मीटिंग में नहीं पहुंचते हैं।

इससे पहले भी दिल्ली चुनाव को लेकर पहले बीजेपी की ओर विजय गोयल का नाम मुख्यमंत्री के लिए उछल रहा था लेकिन अंत समय में हर्षवर्धन को पार्टी ने सीएम का उम्मीदवार बना लिया।

अब भी यह कयास लगाए जा रहे हैं कि गोयल के इस्तीफे के बाद हर्षवर्धन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

मंगलवार को लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन के ‌लिए बुलाई इस बैठक में पार्टी ने निर्णय लिया कि हर सीट के लिए एक इनचार्ज को नियुक्त किया गया। गोयल ने बताया कि जीत ही एकमात्र लक्ष्य होगा। लेकिन इस्तीफे के बाद लग रहा है कि विजय गोयल के इस निर्णय को भी पलट दिया जाएगा।

यूपी विधानसभा में माननीयों ने उतारे कपड़े

vidhansabha assembly
यूपी विधानसभा में बुधवार सुबह जमकर हंगामा हुआ। बसपा के विधायक अपने आसन छोड़कर वैल में आ गए, जबकि राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

राज्यपाल बीएल जोशी अपना अभिभाषण पूरा नहीं कर पाए और उन्हें बीच में ही लौटना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने 12.20 तक के लिए सदन स्थगित कर दिया।

दोबारा जब सदन शुरू हुआ, तो हालात सामान्य नहीं थे। अब सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लेखानुदान पारित करवाने के लिए आज से शुरू हुए विधानमंडल सत्र के हंगामेदार होने की पहले से आशंका जताई जा रही थी।

भारतीय जनता पार्टी ने तो पहले ही राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया था।

बुधवार सुबह जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई स्वामीप्रसाद मौर्य की अगुवाई में बसपा सदस्य कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पोस्टर-बैनर लेकर वैल में आ गए।

अभिभाषण के बीच में बसपाई नारेबाजी करते रहे। उधर, रालोद के सदस्य सुदेश शर्मा और वीरपाल राठी ने हद कर दी। वे अर्धनग्न होकर नारेबाजी में शामिल हो गए।

राज्यपाल को अपना अभिभाषण अधूरा छोडऩा पड़ा। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कानून व्यवस्था की बदहाली और दंगों के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार बताते हुए अपने विरोध को जायज ठहराया है।

उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार गरीबों और उनके हक पर कब्जा कर रही है।

अवैध खनन जारी है और इससे जुड़ा पैसा मुख्यमंत्री और दूसरे सपा नेताओं के घर पहुंचता है।

वहीं संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने विपक्ष के रवैये का शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने बसपा सदस्यों को बेशर्म तक कहा है।

'आजम ने तो यह तक कहा, पायजामा भी खोल दो'

up vidhan sabha assembly
विधानसभा में शर्ट उतारकर अर्धनग्न होने वाले रालोद के विधायक वीरपाल राठी और सुदेश शर्मा ने अपने कृत्य को सही करार दिया है।

उनका तर्क है कि मर्यादा का उल्लंघन तो अखिलेश सरकार ने किया है।

वीरपाल राठी ने कहा, हम पर आरोप लगाने वाले अखिलेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने सदन में कैसी अभद्र टिप्पणियां की हैं, सरकार पहले वो तो सुन ले।

उन्होंने कहा कि आजम ने सदन में उनसे कहा कि अब अपने पायजामा भी खोल दो।

विधानसभा से बाहर खबरनवीसों से बात करते हुए वीरपाल राठी और सुदेश शर्मा ने कहा कि मर्यादा का उल्लंघन सरकार कर रही है।

राठी का कहना था कि सदन के भीतर जो शब्द कहे जाते हैं, वह सदन के हो जाते हैं, और उन शब्दों का पालना होना चाहिए।

राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद सदन में आश्वासन दिया था कि गन्ना किसानों को उनका भुगतान जल्द कर दिया जाएगा, उनकी समस्याओं के लिए समिति बनाकर निदान किया जाएगा। लेकिन, दोनों ही बातें पूरी नहीं हुई।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जनता का दुख-दर्द नहीं सुनेगी, तो जनता और जनप्रतिनिधि कहां जाएंगे?

विधानसभा में बवाल, MLA ने जड़ा थप्पड़

JKNPP legislators walk-out of J&K Assembly over Refugees issue
बीजेपी और जेकेएनपीपी पार्टी के विधायकों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भारी हंगामा किया और विरोध में विधानसभा से वॉक ऑउट कर दिया।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रिफ्यूजी के मुद्दे को लेकर भारी हंगामा हुआ। विधानसभा में जमकर नारेबाजी हुई और बीजेपी विधायक अशोक खजूरिया ने इस मुद्दे पर जमकर बवाला काटा और विधानसभा की कार्यवाही को बाधित किया।

इस मुद्दे पर सदस्यों का कहना था कि जम्मू-कश्मीर मे रिफ्यूजी दशकों से अपने हक के लिए लड़ रहे हैं लेकिन सरकार अब तक यह मुद्दा सुलझा नहीं पाई है।

उनका आरोप था कि रिफ्यूजी अब तक अपने अधिकारों और नागरिकता के लिए जूझ रहे हैं। विधायकों ने इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान खूब हंगामा किया।

इसके अलावा दुष्कर्म के आरोप में इस्तीफा दे चुके जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री शबीर खान जैसे ही विधानसभा में दाखिल हुए, एक निर्दलीय विधायक ने इस बात का विरोध किया और विधानसभा से बाहर चले गए।

निर्दलीय विधायक ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक बात है कि जिस मंत्री पर दुष्कर्म का आरोप लगा हो वह विधानसभा में बैठकर सदन की कार्यवाही का हिस्सा बने।

विधानसभा में उठापटक चल ही रही थी कि किसी बात पर एक विधायक ने विधानसभा के एक कर्माचारी को थप्पड़ भी जड़ दिया।

हथौड़े से कूच डाला बीवी और बेटी का सिर

husband, in-laws get life imprisonment for hammering wife and daughter to death
बेटे के अपने मां बाप और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी और तीन साल की बेटी की खौफनाक हत्या कर देने का मामला सामना आया है।

दिल्ली के रूपनगर में रहने वाले विनोद कुमार ने साल 2009 में अपने पिता बिमल कुमार, माता बृज बाला, भाई विकास और उसकी पत्नी के साथ मिलकर अपनी 29 साल की पत्नी मनीषा और बेटी दिवांशी का कत्ल कर दिया था।

कत्ल करने के लिए आरोपी ने बार बार अपनी पत्नी और बेटी का सिर हथौड़े से बुरी तरह से कूंच दिया था।

जब बहुत दिनों तक मनीषा और दिवांशी का अता पता नहीं मिला, तो मनीषा के घरवालों ने मामले में पुलिस की मदद जी। पुलिस ने घटना को धारा 302 और 120बी के तहत दर्ज कर लिया था।

जज अमरज्योत भट्टी ने विनोद कुमार समेत बाकी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बंपर नौकरियां, 4500पदों पर होगी भर्ती

4500 jobs in madhya pradesh
मध्यप्रदेश में आने वाले दिनों में साढ़े चार हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी।

मंगलवार को उज्जैनी में हुई कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए जिनमें एक फैसला इन भर्तियों को लेकर भी हुआ।

बनें सरकारी प्रोफेसर, जल्दी करें आवेदन

इन भर्तियों के तहत स्पेश कोर्ट स्थापित करने के लिए 100 अपर जिला और सत्र न्यायधीशों की नियुक्ति की जाएगी।

इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 3 हजार से ज्यादा संविदा पद और स्पेशल प्रोजेक्ट कोर्ट के लिए 800 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

रेलवे में बंपर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए 876 लोकसभा चुनाव कराने के लिए 753 नए पदों की स्वीकृति भी दी गई है।

प्रदेश में अब छोटी जल विद्युत परियोजनाएं भी स्थापित की जा सकेंगी। इसके अलावा सरकार ने 2011 की प्रोत्साहन नीति को लागू करने का फैसला किया है।

सिगरेट का कश लेते ही रिसीव होगी कॉल

e-cigarette lets users receive calls, listen to music
आपने ई सिगरेट का नाम तो सुना होगा, जिसमें आप बिना निकोटीन के सिगरेट का कश मर सकते हैं और सिगरेट के धुंए का छल्ला बना सकते हैं।

ये ई सिगरेट अब और हाईटेक व दिलचस्प हो चुकी है। 'सुपरस्मॉकर ब्लूटूथ' नाम की इस ई सिगरेट में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविट का ऑप्‍शन भी शामिल किया गया है।

आ गया किफायती बजट में शानदार 3G स्मार्टफोन

जिसको आप ब्लूटूथ इंबिल्ड डिवाइस जैसे मोबाइल फोन वगैरह से कनेक्ट कर सकते हैं और गाने प्ले कर सकते हैं।

3,999 रुपए में सरकारी टैबलेट 4 जी सपोर्ट के साथ

ये ई सिगरेट एंड्रॉयड और आई ओएस ‌मोबाइल फोन के सा‌थ आसानी से कनेक्ट होकर काम करती है। पॉवर के लिए इसमें बैटरी इस्तेमाल की जाती है और अगल-अगल फंक्‍शन जैसे म्यूजिक प्ले, कॉल रिसीव के लिए बटन दिए गए हैं।
somking















क्या है ई सिगरेट

ई सिगरेट, सामान्य सिगरेट का मैकाट्रॉनिक रूप है। आसान भाषा में कहें तो ये एक उपकरण है। यह सामान्य सिगरेट जैसी ही दिखती है लेकिन उससे थोड़ी लम्बी होती है। जो हिस्सा मुंह में दबाया जाता है उसमें एक कार्टरेज होती है जिसमें निकोटीन और प्रॉपेलिन ग्लाइकोल का तरल भरा रहता है।

1,199 रुपए में हांगकांग की कंपनी ने भारत में लॉन्च किया फोन

बीच का सफेद हिस्सा एटमाइजर होता है और सामने के सफेद हिस्से में बैटरी लगी होती है। जब व्यक्ति इससे कश लेता है तो सेंसर, हवा के बहाव को पहचान लेता है। फिर एटमाइजर, निकोटीन और प्रॉपेलिन ग्लाइकोल की नन्ही नन्ही बूंदों को इस हवा में फेंकता है।

इससे जो वाष्प का धुंआ तैयार होता है उसे व्यक्ति भीतर खींचता है और उसे लगता है कि वह सचमुच की सिगरेट पी रहा है। तंबाकू पीने से ई सिगरेट पीना बेहतर बताया जाता है क्योंकि सामान्य सिगरेट में तंबाकू जलने से जो हानिकारक तत्व पैदा होता है वह ई सिगरेट में नहीं होता। लेकिन क्योंकि इससे निकोटीन शरीर में जाती है इसलिए नुकसान तो होता ही है।