Monday, February 17, 2014

नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया रेप!

father rape with daughter
हरियाणा के खरखौदा उपमंडल के एक गांव में किराए के मकान में रह रही नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाया है। लड़की ने मामले की सूचना दिल्ली के बवाना में रह रही अपनी चाची को दी। इसके बाद शिकायत महिला थाना पुलिस सोनीपत को दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी हीरालाल (काल्पनिक नाम) यूपी के जिला एटा के एक गांव का मूल निवासी है। 12 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि वह पिछले वर्ष अक्टूबर में अपने चाचा-चाची के साथ दिल्ली में रहती थी।

लड़की के मुताबिक खरखौदा के एक गांव में रहने आने पर उसके पिता ने दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 10 फरवरी को वह अपने चाचा-चाची के पास वापस चली गई और पूरे प्रकरण के बारे में बताया।

पढ़ें, यूपी में बसपा नेता को गोल‌ियों से भूना

महिला थाना प्रभारी प्रोमिला ने बताया कि लड़की ने अपनी शिकायत में अपने पिता के खिलाफ आरोप लगाया था। आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी है।

पुलिस की जांच जारी
डीएसपी अजीत सिंह ने कहा कि लड़की की शिकायत मिलते ही उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने भी दुराचार की बात कही है। हालांकि सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पर दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच कर रही है।

फेरों से ठीक पहले हुई दूल्हे की मौत

death of Bridegroom
गांव जोड़ी खुर्द में शनिवार रात बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की ठीक फेरों से पहले अचानक तबीयत खराब हो गई। दूल्हा गौरवे की रस्म के दौरान अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गया।

दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई और रात में ही बारात बिना दुल्हन गांव मीरपुर लौट आई। घटना से दोनों गांवों में मातम छा गया।

गांव मीरपुर निवासी सतबीर ने अपने बेटे रविंद्र (24) की शादी पटौदी क्षेत्र के गांव जोड़ी खुर्द निवासी रेखा के साथ तय की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम बारात गांव जोड़ी खुर्द पहुंच गई और वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गया।

वहां महिलाओं ने रस्म के तहत पहले दूल्हे को दूध पिलाया। उसके बाद गौरवे की रस्म शुरू हुई और पंडित ने मंत्रोच्चारण शुरू किया। अचानक दूल्हा रविंद्र निढाल होकर पीछे की ओर लुढ़क गया।

इससे वहां अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र को 23 फरवरी को अहमदाबाद में कंट्रोल ऑडिटर जनरल के पद पर नौकरी ज्वाइन करनी थी।

मौत की सूचना मिलते ही बारातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों की खुशियां मातम में बदल गई। रविंद्र के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। अभी मौत के कारणों का कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही लग सकेगा।

ट्रिपल मर्डर: पार्किंग विवाद बना वारदात की वजह

Tripple murder in Jaitapur Delhi
पार्किंग को लेकर दोनों परिवारों में विवाद था। हत्या का मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

- डॉ. पी करुणाकरन, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पूर्व जिला

दिल्ली के जैतपुर इलाके में पुराने पार्किंग विवाद को लेकर शनिवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में दंपति और उनका बेटा शामिल है। नाराज लोगों ने रविवार को मीठापुर चौक पर जाम लगा दिया।

पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को हटाया। पुलिस ने हत्या के आरोप में पड़ोसी बीर सिंह और उसके साथी सचिन को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश मिश्रा (51) गली नंबर-5, ए-ब्लॉक ओम नगर में रहते थे। परिवार में पत्नी शांति (47), बेटे अमित उर्फ रिंकू (25), सुजीत (29) और अजीत (21), सुजीत की पत्नी सरला व तीन बच्चे थे। ओम प्रकाश, सुजीत व अमित एक्सपोर्ट हाउस में नौकरी करते थे, जबकि अजीत ने 12वीं पास की है।
Triple murder
शनिवार रात सवा नौ बजे अमित दफ्तर से बाइक पर लौट रहा था। इसी दौरान गली में खड़ी कार में बैठे बीर सिंह, सचिन समेत अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। अमित कुछ समझ पाता, इससे पहले उसे गोली मार दी। बेटे की चिल्लाने की आवाज सुनकर शांति व ओम प्रकाश घर से बाहर आए तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी।

बदमाश वहीं खड़े होकर गोलियां चलाते रहे। इस दौरान गली में पहुंचे अजीत ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने घर में मौजूद सरला को भी मारने की कोशिश की। बदमाशों ने घर के दरवाजे पर फायरिंग की, लेकिन सरला ने दरवाजा नहीं खोला।

20 से 25 राउंड फायरिंग करने के बाद भागते समय आरोपियों ने डॉक्टर सरकार की क्लीनिक पर भी गोली चलाई, जो वहां बैठे एक मरीज को छूती हुई निकल गई। रविवार को पुलिस ने एम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दोपहर एक से लेकर शाम चार बजे तक मीठापुर चौक पर जाम लगाए रखा।

पार्किंग विवाद बना वारदात की वजह
ओम प्रकाश के पड़ोस में आरोपी बीर सिंह (45) का परिवार रहता है। बताया गया है कि अक्तूबर 2013 में ओम प्रकाश ने अपना मकान तुड़वा कर दोबारा बनवाना शुरू किया। इस दौरान ओम प्रकाश ने कुछ समय के लिए बीर सिंह के सामने वाला मकान किराए पर ले लिया था। सात अक्तूबर को ओम प्रकाश के बेटे अमित ने बीर सिंह के घर के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। आरोप है कि इससे नाराज बीर सिंह ने अपने जानकार सचिन (30) व अन्य को बुलाकर परिवार पर हमला कर दिया। इसमें ओम प्रकाश और उनके बेटों को चोट लगी, लेकिन परिवार ने पुलिस से शिकायत नहीं की।
Triple murder
इसके बाद बीर सिंह व सचिन ने परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। 22 अक्तूबर को सचिन ने ओमप्रकाश के परिवार को डंडों से बुरी तरह पीटा। सचिन ने घर में घुसकर सुजीत की पत्नी से छेड़छाड़ की। जब मामला थाने पहुंचा तो सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद तीन नवंबर को सचिन व उसके साथियों ने एक बार फिर परिवार पर हमला किया, जिसमें सभी परिजन घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोबारा मामला दर्ज किया। आरोप है सचिन व बीर सिंह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शनिवार रात उन्होंने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।

Sunday, February 16, 2014

नेपाल में यात्री विमान लापता, तलाश जारी

plane missing in nepal
अठारह यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहा नेपाल एयरलाइंस का एक हवाई जहाज पोखरा एयरपोर्ट से रविवार दोपहर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया है।

नेपाल एयरलाइंस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्विन औटर (9एन-एबीबी) नाम का ये विमान 15 यात्रियों को लेकर जुमला क़स्बे जा रहा था।

इस विमान में 14 व्यस्क यात्रियों, एक बच्चे के अलावा चालक दल के तीन सदस्य शामिल हैं। एक यात्री यूरोपीय देश डेनमार्क के हैं।

अधिकारियों का कहना है कि चालक ने भैराहावा हवाई अड्डे से स्थानीय समय के मुकाबिक़ आख़िरी बार दिन डेढ़ बजे संपर्क किया था।

नेपाल के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी विमलेश लाल कर्ण ने बीबीसी संवाददाता सुरेन्द्र फ़ुयाल को बताया कि दो हैलीकॉप्टरों को विमान की तलाश में भेजा गया है लेकिन ख़राब मौसम की वजह से इसमें दिक्क़ते पेश आ रही हैं।

नेपाल एयरलाइंस के प्रवक्ता राम हरि शर्मा ने बताया कि विमान में सवार 14 यात्री नेपाली हैं। जबकि एक वो डेनमार्क का है।

उन्होंने बताया कि ट्विन औटर ने ईंधन लेने के बाद रविवार की दोपहर को पोखरा से उड़ान भरी थी।

मौसम की खराबी
उन्होंने बताया, "भैरव एयरपोर्ट ने दोपहर एक बजकर चार मिनट पर चालक दल से इस बात की जानकारी हासिल ली कि विमान रास्ते से भटक रहा है। ऐसा खराब मौसम के चलते हुआ।"

राम हरि शर्मा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "एयरलाइंस ने पुलिस को एलर्ट जारी कर विमान की मौजूदा स्थिति पता करने के लिए कहा है और हम बचाव अभियान की तैयारी कर रहे हैं।"

सरकारी वायु सेवा का ये विमान पोखरा से जुमला की ओर जा रहा था। जुमला नेपाल की राजधानी काठमांडू से 353 किलोमीटर पश्चिम की ओर है।

इस बीच एयर ट्रैफिक कंट्रोलर का पायलट के साथ संपर्क टूट गया।

इस दुर्घटना के बाद एक बार फिर नेपाल में हवाई जहाज की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

उड़ान पर रोक
नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन बीते वर्षों के दौरान वहां विमान दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। आमतौर पर माना जाता है कि अनुभवी पायलटों की कमी, लचर प्रबंधन और रखरखाव की कमी के चलते दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।

बीते अक्तूबर में पोखरा में ही एक विमान दुर्घटना में एक चीनी पर्यटक और एक स्थानीय पायलट की मौत हो गई थी।

यूरोपीय संघ ने दिसंबर में नेपाल की एयरलाइंस के सुरक्षा रिकार्ड को देखते हुए उसे काली सूची में डाल दिया था और यूरोपीय संघ के लिए उसकी उड़ानों पर रोक लगा दी थी।

अब किसान ने मुख्यमंत्री हुडडा पर फेंका जूता

farmer threw a shoe on haryana Chief Minister Hooda
सिरसा स्थित डबवाली में हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ बदसलुकी की गई। खबरों के मुताबिक सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा की सभा में एक किसान ने उनको निशाना बनाकर जूता फेंका। हालांकि पोल से टकराकर जूता प्रेस गैलरी में ही गिर गया।

सीएम की ओर जूता फेंकने का आरोपी नातोसरी कला गांव के रहने वाला राजाराम को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। राजाराम किसान है।

पुलिस पूछताछ में राजाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पुलिस में शिकायत दर्ज कर रखी थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं होने से वह नाराज था। इसी कारण उसने सीएम की सभा में सीएम की ओर अपना जूता फेंका।

युवक ने चलाया था थ्‍ाप्पड़
उल्लेखनीय है कुछ दिन पहले पानीपत में रोड शो के दौरान रविवार को एक युवक ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।

हालांकि एसपी सतीश बालन ने थप्पड़ मारने की बात को खारिज कर दिया है। युवक नौकरी न मिलने से हताश था और उसकी शिनाख्त गोहाना के कमल के रूप में हुई थी।

पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा तोड़ने समेत कई धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिविल अस्पताल में योजनाओं की सौगात देकर नई सब्जी मंडी में शहरी विधायक बलबीर पाल शाह की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में जा रहे थे।

सीएम इस वाकये से हक्के बक्के रह गए। सीएम की सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहीं दबोच लिया और उसको थाना शहर पुलिस को सौंप दिया। �

उस मामले में हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों पर गाज गिरी और काम में कोताही बरतने वाले तीन पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया था। जिनमें डीएसपी बलि सिंह, इंस्पेक्टर पानीपत (सिटी) रमेश कुमार और एएसआई तारिक सिंह शामिल हैं।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


गर्भवती पत्नी को मारकर ड्रम में डाला

Man held for wife's murder
गर्भवती पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को पानी के ड्रम में डुबो दिए जाने जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पत‌ि को गिरफ्तार कर लिया है।

मुक्तलिम शेख नामक इस आरोपी ने पिछले साल ही मृतका नाजनीन (19) से शादी की थी। नाजनीन के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद शेख नाजनीन को बंगाल से भगाकर मुंबई ले आया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी को चार माह का गर्भ था और वह डिलीवरी के लिए बंगाल स्थित अपने घर जाना चाहती थी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की इस मांग को ठुकरा दिया क्योंकि उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बंगाल में नाजनीन के अपहरण का केस लिखवा रखा था। इस मामले में वहां की पुलिस शेख को तलाश रही थी।

नाजनीन अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसने उसके शव को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया।

भाजपा नेता को ल‌िफ्ट देकर लूटा

money snatching with BJP leader
हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी को देहरादून के लिए लिफ्ट देकर दो लाख की नकदी और जेवर लूट लिए। गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आनंद वर्मा भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। उनके दो बेटे अमित और आशू वर्मा देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने देहरादून में प्लाट खरीदने के लिए परिजनों से दो लाख रुपये मंगाए थे।

शनिवार दोपहर आनंद वर्मा पत्नी कौशल्या के साथ बेटों को रुपये देने देहरादून जा रहे थे। बुढ़ाना से रोडवेज बस में वर्मा शहर के वहलना चौक पर पहुंचे और देहरादून की बस पकड़ने के लिए टेंपो में बैठकर हाईवे पर पहुंच गए।

वहां दंपति बस का इंतजार कर रहा था कि मेरठ की तरफ से ग्रे कलर की स्कॉर्पियो वहां पहुंची। कार में चालक समेत चार युवक सवार थे, जिन्होंने दंपति को खुद भी देहरादून जाने के लिए कहते हुए उन्हें लिफ्ट दे दी।

कार में दो युवक पीछे की तरफ और एक चालक के साथ बैठा, जबकि दंपति को बीच की सीट पर बैठा लिया। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही कार संधावली पुल के दूसरी तरफ पहुंची, उन पर आगे-पीछे बैठे युवकों ने पिस्टल तान दिए।

इसके बाद बदमाशों ने धमकी देते हुए उनकी तलाशी लेकर बैग में रखे दो लाख रुपये, भाजपा नेता की जेब से चार हजार रुपये और उनकी पत्नी से तीन अंगूठी व गले की चेन लूट ली। भाजपा नेता के मोबाइल को भी तोड़ दिया।

इसके बाद दंपति को गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए। जाने से पहले भाजपा नेता को किराए के लिए एक हजार रुपये भी दिए।

वहां से दंपति शहर में पहुंचा और भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा नेता दंपति को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस पीड़ितों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल सिविल लाइन थाने का है।