Saturday, February 15, 2014

200 टीचरों की होगी छुट्टी

200 teachers to be fired for fraud
बिना क्लास लिए धोखाधड़ी से वेतन उठाने वाले करीब 200 स्कूल टीचर हटाए जाएंगे।

लोअर प्राइमरी के इन टीचरों पर आरोप है कि ये स्कूल गए ही नहीं। काम से बचने के लिए इन शिक्षकों ने कई बार सफाई दी। कई शिक्षकों का कहना था कि स्कूल उनके घर से काफी दूर है।

टीईटी पास करने के बाद इन शिक्षकों को नियुक्त किया गया था।

जानकारों की मानें तो इस तरह का कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। अब सरकार इन शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के मूड में है। असम सरकार ने इस बारे में अपना पक्ष साफ कर दिया है। जल्द ही इन शिक्षकों को हटा दिया जाएगा।

दिल्ली NCR को ‌अमर उजाला की सौगात

launching of amar ujala's new hyper local website delhincr.amarujala.com
एक वक्‍त था जब दिल्ली तांगे पर चलती थी और अब मेट्रो पर उड़ती है। ऐसा ही कुछ खबरों के साथ भी है। अरसा पहले हम सभी को खबरों तक पहुंचने के लिए अखबार टटोलने पड़ते थे, अब खबरें हमें टटोला करती हैं।

डेस्‍कटॉप-लैपटॉप हो या हाथ में समाने वाला टैबलेट और जेब में पड़ा मोबाइल फोन, हर पल खबर हम तक पहुंचने का नया तरीका निकाल लेती है।

खबरों की इसी रफ्तार से मुकाबला करने के लिए दिल्ली को जरूरत थी ऐसे साथी की, जो उसके लिए पल-पल का रिपोर्टर बन जाएगा।

और अमर उजाला की नई सौगात इसी जरूरत को पूरा करेगी। दिल्ली और उसके पांच दोस्त गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुड़गांव को एक धागे में पिरोने वाला एक नया सूत्र आ गया है और उसका नाम है delhincr.amarujala.com

केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को इस पोर्टल से परदा हटाया। इस मौके पर अमर उजाला के नए दिल्ली कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

वेबसाइट लॉन्‍चिंग के बाद कपिल सिब्बल ने जब वेबसाइट देखते ही कहा, This is tremendous.

हम जानते हैं कि अखबार से आपका नाता अटूट है। लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि अब आप भी दिन भर खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं। और जब बात राजधानी दिल्ली की हो, तो ताजा खबरों का महत्व बढ़ जाता है।

आपकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए एक वेबसाइट तैयार की है। चूंकि नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद दिल्ली का हिस्सा बन गए है, इसलिए हमने इन शहरों को भी दिल्ली की इस वेबसाइट का हिस्सा बनाया है।

delhi ncr

















तो आज से दिल्ली एनसीआर में हर पल बदलती खबरों का एक ही पता होगा,www.delhincr.amarujala.com साथ ही खबरों का यह खजाना मोबाइल पर भी उपलब्‍ध रहेगा और पता है, m.amarujala.com/delhincr

इस वेबसाइट में इन इन पांच शहरों की ख़बरें तो होंगी हीं, साथ होंगी युवा साथियों के लिए कैंपस की हलचल का जायजा। साथ ही हम देंगे आपको प्रॉपर्टी बाजार की जानकारी, इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें और अपने पाठकों को करवाएंगे अपराध की घटनाओं से अवगत।

इसके अलावा पाठक हर पल शहर में ट्रैफिक का अपडेट भी इस साइट पर ले पाएंगे। आपको अपने दिन की योजना बनानी हो या वीकेंड की, आपके साथ होगी यह वेबसाइट।

इस वेबसाइट की खास बात यह भी है कि यह हर वक्त आपके साथ होगी, आपकी जेब में रखे मोबाइल के जरिए। देर किस बात की, खोल लीजिए खबरों को यह पिटारा।

जुए में अपनी पत्नी को ही हार गए ये जनाब

lost wife in gambling
एक महिला को रिक्शा चालक पति जुए में हार गया। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे खूब पीटा। मामले में उसने थाने में शिकायत करके पति के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की हैं।

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक रिक्शा चालक की पत्नी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बुधवार को उसका पति घर आया और पत्नी से बोला वह उसे जुए में हार गया है।

पत्नी ने विरोध किया तो उसने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। पति के चंगुल से निकल कर महिला किसी तरह मायके पहुंची और परिजनों को पति की हरकतें बताई। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इसी मोहल्ले की एक महिला ने रिक्शा चालक की पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ चांदपुर कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चांदपुर कोतवाल राकेश वशिष्ठ ने मुन्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।

मां को चुड़ैल बताकर काटे बाल, गांव में घुमाया

Woman assaulted and cut hair in Chhatisgarh
जिस बच्चे की खातिर मां ने दिन-रात मेहनत-मजदूरी की। उसे भरपेट ‌खिलाने के लिए खुद भूखी रही और जिसकी सलामती के लिए हर चौखट पर दुआ की। उसी कलयुगी बेटे ने अपनी मां को चुडैल बता दिया।

इतने पर भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने गांव के लोगों के साथ मिलकर मां से मारपीट की और उसके बाल भी काट दिए। रोती-बिलखती मां पर बेटे को तरस नहीं आया और उसने इसी हालत में मां को पूरे गांव में घुमाया।

दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के घुमनीडांड गांव की है। पुलिस के मुताबिक गांव के पांच युवक पीड़िता के घर आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

वे उसे लगभग घसीटते हुए गांव के निर्मल सिंह गोंड़ के घर ले गए। वहां बैगा नारायण सिंह मरकाम पहले से मौजूद था। युवकों ने महिला के बाल काट दिए। उससे फिर बेरहमी से पीटा गया।

वृद्धा को झाड़-फूंक के नाम पर लगातार शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं। फिर महिला को पूरे गांव में घुमाया गया। उसे कहा गया कि वह किसी से शिकायत न करे।

तीन दिन तक बुजुर्ग महिला ने प्रताड़ना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। इस घटना में पुलिस ने पीड़िता के पुत्र भगत गोंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खौफनाक सड़क हादसे में 14लोगों की मौत

14 people died in road accident in rajasthan
राजस्थान के जोधपुर जिले में बालेसर के पास दो वाहनों की जबरदस्त टक्कर में 14 लोग की मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक बालेसर में शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और अन्य दस लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड दिया।

हादसे में मरे अधिकतर लोग रिश्तेदार थे और जोधपुर के निवासी थे।

राजस्थान में उदयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर ब्यावर के समीप शुक्रवार शाम एक जीप व ट्रेलर में टक्कर हो जाने से छह मजदूरों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग ब्यावर के रहने वाले हैं जो भीम में मजदूरी करने के बाद शाम को जीप में सवार होकर घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि बालाचारथ के समीप सामने से आ रहे एक कंटेनर ने अनियंत्रित होकर जीप को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना में घायल लोगों को राजसमंद के भीम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

चोर पर भारी पड़ा मंदिर का घंटा, पैर टूटा

thief arrest in haryana
शुक्रवार सुबह गांव सेवली स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे पुजारी सेवादास व शिव शक्ति दास को मंदिर के दरवाजे पर लटका घंटा जमीन पर पड़ा मिला। पास में एक व्यक्ति पैर में लगी चोट से कराह रहा था।

पुजारी ने देखा कि घंटा के पास लोहे की आरी भी थी। पुजारी ने सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत किया। घायल व्यक्ति ने खुद को गांव पीपली निवासी सतीश बताया।

पुलिस के मुताबिक, सतीश रात को अपने दो साथियों जेजे कालोनी बवाना निवासी शहजाद व आलम के साथ आया था। उन्होंने रात को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी परिसर में शराब का सेवन किया।

इसके बाद उन्होंने मंदिर से घंटा चोरी करने का प्लान बनाया। जब चोरों ने घंटे की लोहे की जंजीर काटी तो घंटा अधिक वजन होने के कारण सतीश के पैर पर गिर गया। उसके शोर मचाने पर साथी फरार हो गए।

सूचना के बाद राई थाना से कृष्ण कुमार व नरेंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल सतीश को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।

1.70 लाख शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात

shikshamitra to become assistant teacher
प्रदेश के 1.70 लाख शिक्षा मित्रों को बिना टीईटी के ही सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाएगा।

उन्हें सहायक अध्यापक का वेतनमान मिलेगा। 60 साल तक की उम्र वाले शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक बन सकेंगे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने के लिए उ.प्र. अध्यापक सेवा नियमावली 1981 में संशोधन को मंजूरी दे दी गई।

जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को इस फैसले की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि शिक्षा मित्रों को शिक्षक के पद पर ही समायोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, कैबिनेट में मंजूर की गई संशोधित नियमावली में शिक्षा मित्रों को दो साल की ट्रेनिंग के बाद सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है।

ट्रेनिंग जैसे-जैसे पूरी होती जाएगी, उन्हें समायोजित किया जाता रहेगा। 60 हजार शिक्षा मित्रों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जबकि 64 हजार की जल्द ही पूरी हो जाएगी। बाकी बचे 46 हजार की ट्रेनिंग 2015 तक पूरी होनी है।

सूबे में 14 जनवरी 2011 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा मित्रों को दो वर्षीय पत्राचार बीटीसी प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

ग्रेजुएट नहीं तो करना होगा इंतजार

समायोजन के लिए तैयार कराई गई नियमावली में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की योग्यता स्नातक तय की गई है। बहुत से शिक्षा मित्र इंटर पास ही हैं।

स्नातक होने के बाद ही पे शिक्षक बन पाएंगे इसलिए आयुसीमा 60 वर्ष रखी गई है। तीसरे चरण में जिन 46 हजार शिक्षा मित्रों की ट्रेनिंग होनी है उनमें ज्यादातर इंटर पास हैं।

ऐसे होगा समायोजन
60 हजार शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक बनेंगे पहले चरण में
64 हजार का समायोजन होगा दूसरे चरण में
46 हजार बचे शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण देकर बनाया जाएगा