Friday, February 7, 2014

एसएससी की निरस्त परीक्षा अप्रैल 2014 में

cancelled ssc exam in april
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2013 की निरस्त परीक्षा अप्रैल 2014 में कराने का फैसला किया है।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन सात शहरों की सीजीएल टीयर-वन, टीयर-टू की परीक्षा निरस्त की गई है, वहां दोबारा परीक्षा अप्रैल में होगी। इस बात की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कर्मचारी चयन आयोग की अप्रैल 2013 एवं सितंबर 2013 में हुई टीयर-वन और टीयर-टू की परीक्षा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से इन परीक्षाओं में व्यापक नकल की रिपोर्ट के बाद सात शहरों इलाहाबाद, लखनऊ, पटना, देहरादून, शिमला, जयपुर, दिल्ली की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।

पढ़ें, क्लर्क बनने के मौके, जल्दी करें आवेदन

अब एसएससी ने सीजीएल 2013 परीक्षा अप्रैल में कराने का फैसला किया है। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बारे में अभी तक यह भी तय नहीं है कि टीयर-वन और टीयर-टू की परीक्षा अलग-अलग होगी कि एक साथ। इस बारे में अभी फैसला होना बाकी है।

चुनावी सौगात: CNGऔर PNG सस्ती

CNG price in Delhi slashed by Rs 14.90 per kg
दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी कमी की गई है।

सीएनजी की कीमतों में 14.90 रुपए प्रति किलो और पीएनजी के दाम में 5 रुपए प्रति किलो की कमी की गई है। घटी हुई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी।

खासकर सीएनजी की कीमतों की गई इतनी ज्यादा कटौती सीएनजी कार चालकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है।

कुछ दिनों पहले भी सीएनजी और पीएनजी के दामों में कमी की गई थी।

उस समय सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में क्रमशः 15 और 5 रुपए प्रति किलो की कमी की गई थी।

तो आसाराम ज‌िंदगी भर रहेंगे सलाखों के पीछे?

Asaram charged under serious sections
नाबालिग से यौन शोषण मामले में जोधपुर अदालत से आसाराम को बड़ा झटका मिला है।

अदालत ने आसाराम पर पुलिस चार्जशीट के सभी गंभीर आरोप कायम रखे हैं, जिनमें ताउम्र या आजीवन कारावास तक की सजा मिल सकती है। अदालत ने मात्र एक धारा जस्टिस जुवेनाइल सेक्शन 26 को हटाया है।

नाबालिग के शोषण के तहत लगने वाली इस धारा में अधिकतम तीन साल तक की सजा थी। इस मामले में आसाराम सहित सभी आरोपियों को औपचारिक रूप से आरोप 13 फरवरी को सुनाए जाएंगे।

सेशन न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास की अदालत ने आसाराम सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्ज आदेश शुक्रवार को सुना दिए। आदेश में सभी आरोप यथावत रखे। इस दौरान अदालत में आसाराम समेत सभी आरोपी शिवा, शिल्पी, शरदचन्द्र्र और प्रकाश मौजूद थे।

इन धाराओं में माना आरोपी
376/2(एफ)- संरक्षक (धर्मगुरू) होते हुए विश्वास तोड़कर दुष्कृत्य करने का दोषी। कम से कम दस साल की सजा या उम्रकैद भी मृत्यु तक बढ़ाई जा सकती है।
376 (डी)- एक या अधिक व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर यौन शोषण करना। बीस साल तक की सजा, जिसमें मृत्यु होने तक उम्रकैद की सजा भी सुनाई जा सकती है।
370 (4)- अपराध के लिए नाबालिग की तस्करी। कम से कम दस साल की सजा या उम्रकैद भी मृत्यु तक बढ़ाई जा सकती है।
354 अ - यौन शोषण। कम से कम तीन साल की सजा।
342 - गलत इरादा। एक साल की सजा।
506 - धमकाना। दो साल की सजा।
509/34 - एक या एक से अधिक व्यक्तियों द्वारा महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना। तीन साल की सजा।

पोक्सो एक्ट
5(डी)/6 - धार्मिक संस्थान द्वारा यौन दुराचार के लिए प्रेरित करना। कम से कम दस साल की सजा या उम्रकैद भी मृत्यु तक बढ़ाई जा सकती है।
5(जी)/6 - नाबालिग से यौन दुराचार।
7/8 - निजी अंगों को यौन दुराचार की भावना से छूना। तीन साल की सजा, जिसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।
जुवेनाइल जस्टिस एक्ट (जेजे एक्ट)
23 - नाबालिग को प्रताड़ित करना, जिससे मानसिक व शारीरिक पीड़ा हो। छह महीने तक की सजा।

तालिबान ने पकड़ा GPS लगा अमेर‌िकी कुत्ता

Taliban arrest american dog in afganistan
अफगानिस्तान में तालिबान ने अमेर‌िकी फौज का एक कुत्ता पकड़ने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि यह कुत्ता बीते साल दिसम्बर में पूर्वी अफगानिस्तान में लड़ाई के दौरान पकड़ में आया था।

तालिबान ने इस कुत्ते का फ़ुटेज भी जारी किया है जिसमें उसे 'कर्नल' कहकर पुकारा जा रहा है।

चरमपंथी संगठन का कहना है कि इस कुत्ते में एक जीपीएस ट्रेकिंग डिवाइस लगा हुआ था। साथ ही एक टॉर्च और छोटा सा कैमरा भी था। अमेर‌िकी अधिकारियों का कहना है कि वह तालिबान के इस दावे की पड़ताल कर रहे हैं।

संवाददाताओं के मुताबिक़ यह पूरा वाकया अमेर‌िकी फौज को शर्मसार करने वाला हो सकता है।

काबुल स्थित बीबीसी संवाददाता डेविड लॉयन का कहना है कि यह कुत्ता आकार में छोटा है, उसका रंग लाल-भूरा सा है और फ़ुटेज बनाने के लिए उसकी कैमरामेन के सामने परेड कराई गई है।

कुत्ते और हथियार
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस कुत्ते को बीते साल दिसम्बर में पूर्वी अफगानिस्तान के लाघमान इलाक़े में रात के वक़्त एक कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था।

तालिबान ने इस कुत्ते के अलावा उन हथियारों को भी दिखाया है जिनका इस्तेमाल आमतौर पर अमेर‌िकी फौज करती है।

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि स्थानीय मीडिया में कुछ हफ़्ते पहले आई ख़बरों में कहा गया था कि तालिबान के एक वरिष्ठ कमांडर को एक 'विदेशी कुत्ते' के साथ देखा गया।

लेकिन यह पहला मौका है जब यह कुत्ता वीडियो में नज़र आया है।

अफगानिस्तान में तैनात गठबंधन बल विदेशी नस्ल के कुत्तों, ख़ासतौर पर जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर या स्पेनियल कुत्तों का इस्तेमाल करते रहे हैं।

UP: ट्रेन से टकराई बोलेरो, सात की मौत

train accident in bilaspur
यूपी के रामपुर जिले के ‌बिलासपुर ‌थाना क्षेत्र में मानव र‌हित रेलवे क्रॉसिंग पर एक बोलेरो उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टकरा गई।

चार लोग बेहद गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में सात लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही चार लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये सभी एक ही परिवार के थे और सितारगंज में एक बारात में ‌शामिल होने जा रहे थे। सभी रामपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, सभी घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बोलेरो का ड्राइवर भी शामिल है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


तंत्र के चक्कर में बच्चे को मारा, सिर और धड़ अलग-अलग

8 years old boy killed in lakhimpur kheri district
एक किसान के आठ साल के बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसका सिर और धड़ खेत में फेंक दिया। सुबह परिवार वालों को उसका धड़ और सिर खेत में मिला।

परिवार और पुलिस के मुताबिक, बच्चे के सिर के बाल कुछ-कुछ जगह छिले हैं, जिससे तंत्र-मंत्र के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किसान के खेत में काम करने वाले मजदूर को गिरफ्तार कर उसके एक अन्य साथी को हिरासत में लिया है।

हैवानों की सेनाः विचलित कर सकती हैं ये तस्वीरें

इस वारदात से गांव में तनाव का माहौल है। यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की है।

'खेत में गया और लौटा ही नहीं'
ग्राम अबगांवा निवासी दिनेश ने खेत में पतावर काटने के लिए गांव के ही रामसागर को लगाया था। बुधवार को रामसागर खेत में पतावर काट रहा था। दिनेश गैस लेने हरगांव गए थे। दिनेश की पत्नी ने इकलौते बेटे सुमित उर्फ पिंटू को रामसागर को बिस्कुट-पानी देने के लिए भेज दिया। वहां जाने के बाद सुमित वापस नहीं लौटा।

बेटे निकले हैवानः मां को मारा और कच्चा खा गए

रामसागर से जब परिवार वालों ने शाम को बात की तो उसने उसके खेत पर नहीं पहुंचने की बात कही। पूरी रात परिवार वाले उसे खोजते रहे। सुबह उसका धड़ और सिर उन्हीं के मसूर के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मितौली थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और सर्किल सीओ भी मौके पर पहुंच गए।

प्रेमी-प्रेमिका ने एक दूसरे का ही ‌किया कत्‍ल!

तंत्र-मंत्र की आशंका
पुलिस के मुताबिक सुमित का सिर धड़ से अलग था और दोनों पास-पास रखे थे। उसके सिर के बाल भी कुछ दूरी में छिले थे, जिससे तंत्र-मंत्र की खातिर हत्या की आशंका है।

क्राइम की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

परिवार वालों ने रामसागर और उसके एक साथी पर तंत्र-मंत्र के लिए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने रामसागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

BREAKING NEWS: ट्रेन से टकराई बोलेरो, सात की मौत

train accident in bilaspur
यूपी के रामपुर जिले के ‌बिलासपुर ‌थाना क्षेत्र में मानव र‌हित रेलवे क्रॉसिंग पर एक बोलेरो उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से टकरा गई।

चार लोग बेहद गंभीर रूप से घायल
शुक्रवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में सात लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही चार लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ये सभी एक ही परिवार के थे और सितारगंज में एक बारात में ‌शामिल होने जा रहे थे। सभी रामपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल, सभी घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बोलेरो का ड्राइवर भी शामिल है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.