Monday, February 3, 2014

दिल्ली के 'नायक' ने पूरा किया एक और वादा

Delhi Cabinet clears Janlokpal Bill
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जनलोकपाल बिल 2014 को पास कर दिया है।

इस बिल को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब इसे दिल्ली विधानसभा में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

सभी को चौंकाते हुए केजरीवाल सरकार ने इसे केंद्र के पास नहीं भेजने का फैसला किया है। संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के मुताबिक सरकार का यह कदम असंवैधानिक है।

लोकपाल बिल पास होने पर केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'बधाई! दिल्ली कैबिनेट द्वारा जनलोकपाल बिल पास।'

पढ़ें, पाकिस्तानी मीडिया को इम्‍प्रेस नहीं कर पाए केजरीवाल

केजरीवाल सरकार के मंत्री मनीष सिसौदिया ने पत्रकारों से कहा कि जनलोकपाल पारित कर हमने एक और वादा पूरा कर लिया। जनलोकपाल में सात सदस्य होंगे, जिनमें सरकार का एक ही प्रतिनिधि होगा। बाकी सदस्य विपक्षी दल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े होंगे।

जांच के दौरान लोकपाल को दोषी अधिकारी को निलंबित करने का अधिकार होगा। यदि किसी मामले में जांच के दौरान खतरे की आशंका होती है तो यह जांच तीन महीने में ही पूरी कर ली जाएगी।

महाराज आशुतोष का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Ashutosh Maharaj's case reached High Court
बीते एक सप्ताह से समाधि में गए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।

नूर महल निवासी पुरण सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने आशुतोष महाराज को गैर कानूनी रूप से बंधक बनाकर रखा है।

सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस एमएमएस बेदी पर आधारित सिंगल बेंच ने पंजाब सरकार और अन्य चार प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

मामले की अगली सुनवाई बुधवार को निर्धारित की गई है। याचिका में अरविंदानंद, मोहनपुरी,सर्वानंद,विशालानंद, नरेदानंद को भी पार्टी बनाया गया है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये लोग प्रॉपर्टी को ट्रांसफर करवाने के बाद आशुतोष महाराज की हत्या करवा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज बीते एक सप्ताह से समा‌धि में हैं। बीते मंगलवार रात करीब साढ़े बारह बजे वे समाधि में लीन हो गए।

नूरमहल स्थित महाराज आशुतोष जी के डेरे से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात महाराज ध्यान में बैठे थे तो उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत हुई।

तत्काल चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। चेकअप के लिए चिकित्सकों की टीम पहुंची। रात करीब ढाई बजे डॉक्टरों ने उन्हें चेक किया और कहा कि महाराज आशुतोष जी समा‌धि में चले गए हैं। उनकी नब्ज व दिल की धड़कन गायब थी।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


यूपी में 1690पदों पर होगी भर्ती

1690 jobs in transport corporation
परिवहन निगम में शीघ्र ही 1690 कंडक्टरों की नियमित पदों पर भर्ती होगी।

नियमित कंडक्टरों के चयन की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। निगम के इस प्रस्ताव पर निदेशक मंडल ने मंजूूरी की मुहर लगा दी है।

सोमवार को टेढ़ी कोठी स्थित निगम मुख्यालय में निदेशक मंडल के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव (परिवहन) बीएस भुल्लर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सचिव की तरफ से इस आशय का प्रस्ताव पेश किया गया।

प्रस्ताव में सीधी भर्ती के 2600 कंडक्टरों के पदों में से 65 फीसदी पद 1690 पर नियुक्ति करने की अनुमति मांगी गई।

निदेशक मंडल इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान करते हुए निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम को इस भर्ती की जिम्मदारी सौंपी गई।

लेकिन, कंडक्टरों की चयन प्रक्रिया विभागीय समिति के बजाय आउट सोर्सिंग यानी निजी एजेंसी से कराने के लिये निर्देशित किया गया है।

वहीं 35 फीसदी संविदा कंडक्टरों के लिये आरक्षित पदों को जल्दी ही मंजूरी मिलेगी। एक पखवारे के भीतर इस भर्ती के सिलसिले में विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

प्रणब दा से मिलने के लिए न्यूड हुआ कपल

couple strips in front of rashtrapati bhavan
दिल्ली में एक कपल को राष्ट्रपति भवन में प्रवेश न मिलना इतना नागवार गुजरा कि दोनों ने वहीं पर अपने कपड़े उतार दिए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कपल राष्ट्रपति भवन के मेन गेट पर पहुंचा और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने की मांग करने लगा।

लेकिन जब सुरक्षा अधिकारियों ने उनसे मिलने का कारण पूछा तो दोनों कुछ नहीं बता पाए और अपने कपड़े उतार दिए। उनकी इस हरकत से अधिकारी अवाक रह गए और जल्दी से उन्हें कुछ कपड़े पहनाए।

ले‌किन उस व्यक्ति ने अपनी धोती फिर से उतर फेंकी और रायसीना हिल्‍स की ओर भागने लगा। पुलिस अधिकारियों ने तेजी से भागकर उसका पीछा किया। आखिरकार उसे पकड़कर जबरदस्ती एक पुलिस जीप में बैठाया जा सका।

फिलहाल दोनों को पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन में रखा गया है। पुलिस अधिकारी उनके इस कारनामे की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

संकट टला, केजरीवाल के साथ रहेंगे शोएब व शौकीन

kejriwal government political crisis end
केजरीवाल सरकार का सियासी संकट फिलहाल टलता दिख रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद जदयू विधायक शोएब इकबाल ने कहा कि उनकी अधिकतर मांगें मान ली गई हैं और वे सरकार को समर्थन जारी रखेंगे। यह फैसला हमने जनता के हित में किया है।

वहीं आम आदमी पार्टी के बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने सोमवार को होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी रद्द कर दिया।

'मोदी की तरफ से AAP के MLA को करोड़ों का ऑफर'

इससे पहले विनोद कुमार बिन्नी के साथ-साथ समर्थन दे रहे जदयू विधायक शोएब इकबाल और निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन ने संयुक्त प्रेसवार्ता में केजरीवाल सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

इनकी मांग थी कि अरविंद केजरीवाल जनता से किए वादे पूरे करने के लिए 48 घंटे में साझा कार्यक्रम बनाएं। ऐसा नहीं होने पर इन्होंने समर्थन वापसी की धमकी भी दी थी।

बिन्नी ने यह भी दावा किया था कि दो अन्य विधायक भी उनके साथ हैं, जो केजरीवाल के कामकाज के तरीकों से नाखुश हैं।

मोदी के मंसूबों पर पानी फेरने में जुटा यह BJP विधायक

announced a reward on escaped MLA
एक तरफ भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पार्टी की जीत के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं तो वहीं उनकी पार्टी का एक विधायक उनके मंसूबों पर पानी फेरने में जुटा हुआ है।

पढ़ें, तो सतपाल महाराज से बाल-बाल बची रावत की कुर्सी

रुद्रपुर दंगे मामले में फरार चल रहे रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल पर पुलिस ने 2500 रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगे 'नतमस्तक' हुई कांग्रेस

घर की कुर्की होने के बाद भी विधायक को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और नहीं उन्होंने समर्पण किया। पुलिस के हाथ विधायक से संबंधित कोई ठोस सुराग भी नहीं लग सका है।

पढ़ें, हरीश रावत के जन्म के लिए माता-पिता ने किया था तप

बता दें कि दो अक्टूबर 2011 में रुद्रपुर में हुए दंगों में चार लोगों की मौत के साथ ही करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। मामले में चार दर्जन लोगों के अलावा कोर्ट के आदेश पर विधायक समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

पढ़ें, पहले ‌ही दिन उत्तराखंड के सीएम ने जताई अपनी 'मंशा'

बाद में सीबीसीआईडी जांच के बाद भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल समेत छह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। मामले में ठुकराल को छोड़कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल के आदेश पर फरार विधायक के ऊपर इनाम घोषित किया गया है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


मुलायम बोले, मोदी मेरा क्या मुकाबला करेंगे?

mulayam rally in gonda
यूपी के गोंडा जिले में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की देश बचाओ-देश बनाओ रैली में मोदी पर जमकर सवालों की बौछार हुई। यहां पढ़िए, इस रैली के लाइव अपडेट्स:

3:21 मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी जो कहती है, वह करती है। उन्होंने मोदी से कहा कि आपने तो वहां दस साल राज किया है, हम तो जनता से सिर्फ पांच साल मांग रहे हैं।

3:21 मुलायम ने कहा कि मैं केस नहीं करना चाहता, नहीं तो इसे तो जेल भिजवा देता।

3:19 अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा कि ये अकेला ईमानदार कौन है। मेरे ऊपर कोई मामला नहीं है, और ये मुझे भ्रष्ट बोल रहा है। ये अकेला ईमानदार है और बाकी सब बेइमान हैं।

03:18 रैली में अपनी बात खत्म करने से पहले मुलायम ने एक बार फिर मोदी को गुजरात दंगों का आरोपी बताया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के गुनहगार हैं मोदी।

03:17 मुलायम ने एक बार फिर अपील की कि हमें भी लोकसभा चुनाव में जिता देना। अगर आपने हमें शक्ति दी, तो हम भी केंद्र में कहेंगे कि हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी। हमारी शर्तें मानिए।

03:16 मुलायम ने गोंडा के आसपास की सीटों से सपा के उम्मीदवारों को मंच पर बुलाकर जनता से अपील की कि एक-एक सीट इन लोगों को जिता देना।

03:15 साइकिल चलाना तो मैं भी जानता हूं, लेकिन अब मैं चाहता हूं कि अब मुझसे साइकिल मत चलवाइए। मुलायम ने नौजवनों से अपील की कि वे खूब सा‌इकिल चलाएं। उन्होंने आजम और अपने लिए कहा कि अगर युवा कहेंगे तो और भी साइकिल चला लूंगा।

03:13 मुलायम ने कहा कि ऐसा मत सोचना कि सपा सिर्फ यूपी की पार्टी है। उन्होंने विरोधी दलों को चेताते हुए पूछा कि 80 सीटें सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं। इसीलिए मोदी की निगाह इस पर लगी हुई है। उन्हें पता है कि यूपी के बिना उनका सपना पूरा नहीं हो सकता।

03:11 चीन सबसे धोखेबाज देश है। जब कमजोर होता है, तो छिपकर लड़ता है। जब ताकतवर होता है तो सामने आकर लड़ता है।

03:09 मुलायम ने कहा कि बीते दिनों चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, तो प्रधानमंत्री ने दो मंत्रियों को मेरे पास भेजा और कहा कि उनसे जाकर बात करो। वे अनुभवी हैं, रक्षा मंत्री रह चुके हैं।

03:04 मुलायम ने रैली में मौजूद युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने नौजवान मुख्यमंत्री बनाया है। नौजवान विधायक हैं। इसलिए आप सपा का साथ दो।

02:58 मंहगाई को खत्म करने के लिए ऐसी सरकार की जरूरत है, जिसके पास पूर्ण बहुमत हो। तभी वह जरूरत से ज्यादा मुनाफा कमाने वाले कारखानों पर काबू कर सकेगी।

02:55 मोदी पर हमला तेज करते हुए मुलायम ने कहा कि क्या मुकाबला करोगे नेताजी का, समाजवादी पार्टी का क्या मुकाबला करोगे?

02:54 मुलायम ने कहा कि अन्याय के खिलाफ अगर कोई पार्टी लड़ाई लड़ रही है, तो वह समाजवादी पार्टी ही है।

02:53 मुलायम ने कहा कि सपा सरकार महिलाओं को भी मजबूती देने का काम कर रही है।

02:52 मुलायम ने फिर मुस्लिम कार्ड खेला। मनमोहन सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि सच्चर आयोग की रिपोर्ट की लागू क्यों नहीं किया जा रहा है?

02:50 मुलायम ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, चिंता मत करना।

02:49 मोदी से मुलायम ने कहा कि पत्र लिखोगे, तो जवाब भी देंगे। लेकिन, ये तो बताओ कि आपने क्या किया।

02:48 मोदी पर निशाना साधते हुए मुलायम ने कहा ‌कि मोदी ऐसे शख्स हैं, जो मुझे दंगा पीड़ित लोगों से मिलने नहीं दे रहे थे। फिर वहां दंगा पीड़ित महिलाओं ने बातें ‌बताईं, वह यहां बताई नहीं जा सकती।

02:46 मोदी साहब, क्या किया आपने गुजरात में। मैं जब मुजफ्फरनगर गया तो वहां दंगा शांत हो गया।

02:45 मुलायम बोले कि हमारी सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया। हमारे राज में दंगे हुए तो हमने मुआवजा दिया। बिहार के मुजफ्फरपुर में दंगा हुआ, मायावती के राज में मुरादाबाद में मुस्लिम मारे गए। क्या यहां कोई मुआवजा दिया गया।

02:44 दुखी परिवारों की सपा ने जिनती मदद की है, वो आजादी के बाद आज तक कहीं नहीं हुई। उन्होंने मोदी से पूछा कि क्या आपके राज्य में पढ़ाई और दवाई मुफ्त है। मुलायम ने कहा कि यहां ऐसा है।

02:43 मुलायम ने कहा कि मोदी को पता ही नहीं कि सपा सरकार ने किसानों के लिए क्या किया। यूपी में किसानों का हाजरों करोड़ का कर्ज माफ किया। ये देश में कहीं नहीं हो रहा।

02:41 मैंने मोदी का पूरा भाषण सुना। अगर भाजपा में जरा भी नैतिकता है तो वह उन लोगों को बाहर करें, जिन्होंने गलत भाषण पढ़वाया।

02:40 2000 से लेकर 2007 तक मेरे पीछे भी सीबीआई पड़ी रही। बड़े नेताओं को फंसाया गया। हांलाकि बाद में सीबीआई ने लिखकर दे दिया।

02:39 उन्होंने कहा कि आज देश के आगे महंगाई और भ्रष्टाचार सबसे बड़ी चुनौती है।

02:37 उन्होंने जनता से सपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की और कहा कि जब सपा की नीतियां आएंगी तभी विकास आगे जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में हिंदुस्तान का पैसा जा रहा है।

02:35 उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि इन पार्टियों की कोई नीति नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा के आगे सभी पार्टियां फेल हैं।

02:32 मुलायम सिंह ने लखनऊ की खासियतें गिनाईं। उन्होंने मैनुफैक्चिरिंग सेक्टर पर कहा कि लखनऊ क‌ा बनाया हुआ चिकन बहुत प्रसिद्ध है। इसे हर कोई पहनता है।

02:26 मुलायम बोले,� हमारा हिंदुस्तान इतना महान बनेगा कि उसका सिर हिमालय की चोटी से ऊंचा हो जाएगा।

02:11 सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मंच पर हैं। पूरे मैदान में मुलायम जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

01:42 अखिलेश के बाद आजम ने संभाला मंच।

01:40 अखिलेश ने गोंडा में पुल और सड़कें बनाने के साथ साथ भरतपुर में आईटीआई बनाने तमाम चुनावी वादे किए। उन्होंने बहराइच में नई तहसील बनाने का भी वादा किया।

01:39 अखिलेश ने वादा किया कि घाघरा नदी के ऊपर हम पुल बनाएंगे।

01:38 हमारे यहां जो भीड़ है, जो समाजवादी है। ये हमारे साथ चलते हैं। उनके यहां जो भीड़ है वो कभी भी गुमराह हो सकती है।

01:37 अखिलेश बोले कि इतनी बड़ी रैली पूरे यूपी में कोई नहीं कर पाया।

01:35 ‌मोदी पर बोले कि ‌जितनी चीनी मिलें हमारे दो-तीन जिलों में हैं, उतनी उनके पूरे प्रदेश में नहीं हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं सिर्फ मोदी।

01:33 अखिलेश बोले, सपा हर क्षेत्र में काम कर रही है और यूपी में हर तरफ विकास हो रहा है। यहां जनता का सहयोग करने वाली योजनाएं लागू की गईं।

01:30: अखिलेश बोले, ‌सूबे में बिजली व्यवस्‍था सुधारने के लिए सपा सरकार ने बड़े कदम उठाए।

01:29 अखिलेश बोले, ‌विरोधी केवल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं।

01:27 अखिलेश ने बताया कि 1.70 लाख शिक्षा मित्रों का समायोजन ‌कर समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला किया है। ऐसा पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया।

01:23 ‌अखिलेश ने रैली को संबोधित करना शुरू‌ किया। यूपी सरकार की उपलब्धियां गिना रहें हैं।

01:10 अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो रैली स्‍थल पर पहुंचे।

01:00 अखिलेश ने गोंडा में 54 योजनओं का शिलान्यास किया।

12:15 मुलायम कुछ देर में गोंडा की रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचने वाले हैं।

12:02 कयास लगाई जा रही है मुलायम गोंडा में कांग्रेस के केंद्रीय मंत्री और अपने धुर विरोधी बेनी प्रसाद वर्मा पर निशाना साधेंगे। इसके अलावा मुलायम मोदी की मेरठ रैली का भी जवाब देंगे।

11:45 भारी तादाद में यहां भीड़ जमा हो रही है। सपा के कई मंत्री पहले ही रैली स्‍थल पर व्यवस्‍था मुस्तैद करने में लगे हुए हैं। इसमें अलिखेश यादव के खास पवन पांडेय अयोध्या से भीड़ लेकर पहुचे हैं।

11:30 लोग बसों और गाड़ियों में भरकर गोंडा के रैली मैदान में पहुंच रहे हैं। यहां कुछ देर में मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव पहुंचने वाले हैं।