Sunday, February 2, 2014

नीतीश की पार्टी में मचा घमासान

Shivanand tiwari said arrogant to nitish kumar
दूसरी बार राज्य सभा में भेजने से इनकार किए जाने से खफा जनता दल यूनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी करार दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी में उनसे असहमत लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता दल यूनाइटेड की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेजे जवाब में तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार अहंकारी व्यक्ति हैं और सिर्फ 'मैं' में विश्वास करते हैं। उनकी हां में हां मिलाने से इनकार करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

हाल में पार्टी में नीतीश को लेकर टकराव से असंतुष्ट शिवानंद तिवारी ने कहा कि सिर्फ नीतीश कुमार के भारी अहंकार की वजह से राज्यसभा के लिए उनका दूसरी बार नामांकन नहीं हो रहा है।

यही हाल दूसरे बेकसूर नेताओं एनके सिंह और सबीर अली का हुआ। मुझे इसका दुख है।

तिवारी ने सिंह के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि राज्यसभा में पार्टी के वर्तमान सांसदों के बजाय तीन नए लोगों को भेजने का फैसला उनका था। इसे नीतीश ने समर्थन भर दिया था।

उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ऐसा करके सिर्फ नीतीश का बचाव करना चाह रहे हैं। जबकि नीतीश के काम करने के तानाशाही अंदाज का सबको पता है।

तिवारी ने कहा उन्होंने सिंह को� लोकसभा चुनाव न लड़ने की अक्षमता के बारे में बता दिया था। एनके सिंह ने भी अपनी कैफियत दी थी।

उनके लिए बांका से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना संभव नहीं थी। इसके बावजूद पार्टी हम दोनों को लोकसभा चुनाव लड़वाने पर उतारू है।�

उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से मारपीट

shame on delhi, attack on north east girls
कोटला मुबारकपुर मामले में 10:35 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, रात को युवती का मेडिकल कराकर उसी दिन मामला दर्ज कर लिया गया था। बाद में एक अन्य पीड़ित युवती के बयान के बाद 29 जनवरी को लूटपाट, छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को एफआईआर में जोड़ा गया है। कुत्ते के मालिक प्रेमचंद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- राजन भगत, प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

दिल्ली के लाजपत नगर में नीडो तानियन की रहस्यमय मौत के बाद अब कोटला मुबारकपुर में उत्तर-पूर्व की ही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट व नस्लीय टिप्पणी करने मामला सामने आया है।

मामूली बात पर दोनों युवतियों से लूटपाट करने के बाद पिटाई की गई। दोनों को बचाने आए उत्तर-पूर्व के तीन युवकों को भी नहीं बक्शा गया।

आरोप है कि युवतियों को पुलिस ने रात भर थाने में बिठाए रखा और उत्तर-पूर्व की छात्र यूनियन के दखल के बाद अगले दिन इसमें एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं, पुलिस ने रविवार को मामले में एक आरोपी प्रेमचंद (32) को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर-पूर्व छात्र एसोसिएशन थंककुल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अथोट शिंगलई ने बताया कि मणिपुर निवासी 25 वर्षीय युवती सोमा (बदला नाम) कोटला मुबारकपुर में रहती है।

24 जनवरी को रात 9:15 बजे वह मणिपुर की एक अन्य युवती की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। सोमा का कुत्ते के पट्टे में पैर फंस गया। कुत्ते ने उसे काटने का प्रयास किया तो सोमा ने लात मार दी।

आरोप है कि इस बात पर कुत्ते के मालिक ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया। सोमा पर नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अश्लील बातें की गईं। विरोध करने पर पीटा भी गया।

इस बीच आरोपी के कई साथी वहां आ गए। सोमा और दुकानदार युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। युवतियों की मदद के लिए आए उत्तर-पूर्व के तीन युवकों को भी पीटा गया।

अथोट के मुताबिक, आरोपियों ने सोमा से सात हजार रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। रात 10:35 बजे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।

दोनों युवतियों को रात भर थाने में बिठाए रखा गया। उत्तर-पूर्व के नोडल ऑफिसर और संयुक्त आयुक्त रोबिन हिब्बू को मामले की सूचना दी गई। उनके दखल के बाद 25 जनवरी को हल्की धाराओं (323, 509, 352,34) में मामला दर्ज किया गया।

नौकरी नहीं मिली तो मुख्यमंत्री पर चलाया थप्पड़

Try to slapping to CM of haryana bhupender singh Hooda
पानीपत में रोड शो के दौरान रविवार को एक युवक ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।

हालांकि एसपी सतीश बालन ने थप्पड़ मारने की बात को खारिज कर दिया है। युवक नौकरी न मिलने से हताश था और उसकी शिनाख्त गोहाना के कमल के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा तोड़ने समेत कई धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सिविल अस्पताल में योजनाओं की सौगात देकर नई सब्जी मंडी में शहरी विधायक बलबीर पाल शाह की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में जा रहे थे।

hudda road

सनौली रोड पर रोड शो के दौरान एक जूस कार्नर के पास युवक ने सीएम को माला डालने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।

सीएम इस वाकये से हक्के बक्के रह गए। सीएम की सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहीं दबोच लिया और उसको थाना शहर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोहाना का निकला युवक
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गोहाना के कमल के रूप में हुई है। उसका पिता गोहाना में चाय का काम करता है। कमल खुद बीएससी पास है और उसका भाई भी बीएससी पास है।

कमल व उसके भाई दोनों ने सरकारी नौकरी के लिए कई आवेदन किया, लेकिन दोनों में से किसी की भी नौकरी नहीं लग सकी।

सीएम ने माफ किया
मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम ने बदसलूकी करने वाले युवक को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने को निर्देश दिया है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


सियासी अखाड़े में मुलायम को मोदी की पटखनी

modi rally in meerut
यूपी में रैली के ‌जरिए चल रही मुलायम-मोदी की सियासी कुश्ती में मोदी ने मुलायम पर उन्हीं का दांव खेल दिया।

मोदी ने मुलायम के ही एक बयान को उठाकर कुछ ऐसा घुमाया कि अपने ही दांव में मुलायम चारों खाने चित हो गए।

बजट पर फंस गए मुलायम
बीते दिनों सपा सुप्रीमो मुलायम ने बयान दिया था कि यूपी में तो समाज कल्याण का बजट ही गुजरात के कुल बजट से ज्यादा है। मुलायम ने सोचा था इस पर वाहवाही मिलेगी, लेकिन मोदी ने बाजी मार ली।

मोदी ने तंज कसते हुए कहा, 'नेताजी, ये आपने गलती से सच बोल दिया। हां, मेरे गुजरात का कुल बजट आपके समाज कल्याण के ‌बजट से कम है। लेकिन, फिर भी वहां तो लोग खुश हैं। अब गुजरात दंगा मुक्त प्रदेश है। आपके यूपी में लोग बर्बाद क्यों हैं?'

मोदी का इतना कहना था कि रैली में मौजूद जनसमूह में खुशी की लहर सी दौड़ गई।

मोदी ने मेरठ की शंखनाद रैली में उत्तर प्रदेश की सपा सरकार को दंगा कराने वाली पार्टी करार देते हुए जबरदस्त हमले बोले।

मोदी ने कहा कि इस प्रदेश में इतनी क्षमता होने के बावजूद यहां लगातार‌ सिर्फ अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि मुलायम के यूपी में आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध में 240 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी तरह उन्होंने कई और एक्ट का हवाला देते हुए यूपी की कानून व्यवस्‍था पर सवाल खड़े किए।

इस बार मां नहीं, बहन और बेटी
यूपी की अपनी पुरानी सभी रैलियों में मोदी यूपी की मां की बात करते थे, इस बार उन्होंने यूपी की बहन और बेटी से लोगों का दिल छूने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। यहां गुंडों का राज है। यूपी दंगों का प्रदेश बन चुका है।

मोदी ने कहा कि अगर मेरे हाथ में सत्ता आई तो मैं उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बना दूंगा।

भ्रष्टाचार का गढ़ है यूपी
मोदी ने यूपी में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने और उसे हर किसी से जोड़ने के लिए बड़ी-बड़ी बात नहीं की। मोदी ने युवाओं की दुखती रग पर हाथ रख दिया। उन्होंने युवाओं से पूछा कि क्‍या यहां किसी को बिना सिफारिश के नौकरी मिल पाती है। इस पर हुजूम से नहीं की आवाज आई।

मोदी ने कहा कि यही वजह है कि यहां इतना भ्रष्टाचार है। इंटरव्‍यू की व्यवस्‍था खत्म करके गुजरात के मॉडल पर ही सरकारी नौकरी देनी चाहिए।

फिर किया पूरा होम वर्क
मोदी ने हमेशा की तरह मेरठ में ही वहां के स्‍थानीय मुद्दों को बखूबी उठाया। उन्होंने स्‍थानीय सड़कों से लेकर एयरपोर्ट और हाईकोर्ट की मांग को जायज ठहराते हुए लोगों के भवनात्मक पक्ष को आसानी से छू लिया।

उसके बाद मोदी ने गन्ना किसानों की समस्याओं को गंभीर चर्चा का रूप देते हुए सपा सरकार की खराब नीतियों को ‌इसके इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

मोदी की मेरठ रैली का पूरा अपडेट

modi in meerut
03.16 PM मोदी ने मेरठ की धरती पर नया नारा द‌िया। मोदी ने कहा क‌ि गरीब की रोटी के ल‌िए कमल ख‌िलना जरूरी है।

03.15 PM नरेंद्र मोदी ने कहा क‌ि 2014 में भारत का भाग्य बदलेगा।

03.15 PM मोदी ने कांग्रेस पर व्यंग्य कसते हुए कहा ‌क‌ि कांग्रेस से सवाल कुछ पूछो वो जवाब कुछ और देते हैं।

03.12 PM मोदी ने सोन‌िया पर करारा हमला करते हुए कांग्रेस को सबसे ज्यादा जहरीली पार्टी बताया।

03.10 PM मोदी ने सोन‌िया को जवाब देते हुए कहा क‌ि अगर सत्ता जहर है तो सबसे ज्यादा जहर क‌िसने प‌िया है और कौन जहर की खेती कर रहा है।

03.06 PM मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र से सवाल उठाए।

03.04 PM मोदी ने बातों ही बातों पर आम आदमी पार्टी पर न‌िशाना साधा और अफ्रीका की मह‌िलाओं के संग हुए दुर्व्यवहार की आलोचना की।

03.01 PM मोदी ने पूर्वोत्तर के छात्र नीडो तान‌ियान की मौत पर केंद्र सरकार पर न‌िशाना साधा।

03.00 PM मोदी ने सरस्वती व‌िद्या मंद‌िर चलाने वालों का अभ‌िनंदन करते हुए कांग्रेस पर न‌िशाना साधा।

02.59 PM मोदी बोले, अगर भाजपा को द‌िल्ली की गद्दी पर बैठाओगे तो त‌िजोरी पर क‌िसी पंजे को पड़ने नहीं दूंगा।

02.59 PM मुलायम स‌िंह यादव पर न‌िशाना साधते हुए मोदी ने पूछा क‌ि बजट का पैसा जाता कहा हैं?

02.58 PM नरेंद्र मोदी ने कहा क‌ि आज गुजरात दंगा मुक्त प्रदेश है।

02.56 PM नरेंद्र मोदी ने कहा क‌ि हम उत्तरप्रदेश को दंगा मुक्त प्रदेश बनाकर देंगे।

02.55 PM दंगों पर बोलते हुए मोदी ने मेरठ और अहमदाबाद को एक सा शहर बताया।

02.54 PM मोदी ने भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी को समाज-व‌िरोधी पार्टी बताया।

02.52 PM राज्य की सपा सरकार पर न‌िशाना साधते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

02.51 PM मोदी ने पश्च‌िमी उत्तर प्रदेश के गन्ना क‌िसानों की बुरी हालत पर राज्य सरकार पर न‌िशाना साधा।

02.50 PM अपने भाषण के दौरान मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण स‌िंह और क‌िसान नेता महेंद्र स‌िंह ट‌िकैत की तारीफ की।

02.46 PM मोदी ने कहा क‌ि केंद्र में प्रदेश के नेता होते हुए भी मेरठ को एयरपोर्ट नहीं म‌िल पा रहा है।

02.45 PM मोदी ने भाषण के दौरान पश्च‌िमी उत्तर प्रदेश के नेता अजीत स‌िंह पर न‌िशाना साधा।

02.40 PM उत्तरप्रदेश में ब‌िजली की कटौती के ल‌िए मोदी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर न‌िशाना साधा।

02.37 PM मोदी ने भाषण के दौरान कांग्रेस पर 1857 की क्रांत‌ि की गाथाओं को दबाने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा क‌ि कांग्रेस ने वीर बल‌िदान‌ियों का सम्मान नहीं क‌िया।

02.36 PM मोदी ने मौजूद लोगों की भीड़ को देख कर कहा क‌ि जैसे केसर‌िया लहरा रहा हो।

02.35 PM मोदी ने भाषण के दौरान कमल और रोटी का नया नारा द‌िया।

02.31 PM मोदी ने भाषण शुरू करने से पहले मेरठ की धरती की तारीफ की। मेरठ की धरती को बल‌िदान की भूम‌ि बताया।

02.30 PM भाषण के दौरान रैली में मौजूद लोग मोदी मोदी के नारे लगा रहे हैं

02.25 PM भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का भाषण शुरू।

02.15 PM नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं।

01.53 PM मेरठ पहुंचे मोदी, आसमान में मोदी के हेलीकॉप्टर की गड़गड़ाहट।

01.16 PM माना जा रहा है कि थोड़ी ही देर में नरेंद्र मोदी भी पहुंचने वाले हैं।

01.15 PM बीजेपी के कई नेता मंच पर हैं और कई नेता पहुंचने वाले हैं।

12.21 PM मुंबई के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह भी अपने परिवार के साथ मंच पर मौजूद हैं। अब साफ हो चुका है कि वो बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

12.20 PM मोदी के खास अमित शाह मंच पर पहुंच चुके हैं।



11.19 AM दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच नरेंद्र मोदी के पहुंचने की उम्मीद।

10.57 AM पश्चिमी यूपी के तमाम कद्दावर बीजेपी नेता भी रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं।

modi manch

















10.56 AM हजारों लोग अभी से ही मोदी को देखने और सुनने के लिए पहुंच चुके हैं।

09.23 AM मुंबई के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह आज हो सकते हैं बीजेपी में शामिल।

09.14 AM खबरों के मुताबिक मोदी सुरक्षा के सात घेरों में रहेंगे।

09.14 AM पटना रैली जैसी कोई घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

09.12 AM मीडिया का भी एक बड़ा जमावड़ा रैली स्थल पर है। देश-विदेश की मीडिया मोदी की रैली की कवरेज के लिए पहुंची है।

09.11 AM बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस रैली में करीब 10 लाख लोग जुट सकते हैं।

08.58 AM जाटलैंड के नाम से मशहूर वेस्ट यूपी में बीजेपी के पास मात्र दो लोकसभा सीटें हैं ऐसे में यकीनन मोदी की ये रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

08.58 AM माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगे ने वेस्ट यूपी में राजनीतिक समीकरणों को पलट दिया है और नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

08.58 AM गौरतलब है कि पिछले दिनों हुए दंगों के बाद से यूपी सरकार बीजेपी के निशाने पर है और वो इसके लिए सरकार को दोषी ठहराती रही है। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी भी दंगों का दोष बीजेपी पर मढ़ती रही है।

08.57 AM आपको बता दें कि यूपी में मोदी की ये सातवीं रैली है। मुजफ्फरनगर दंगों के बाद इस रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

08.57 AM बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में रैली करेंगे। इस रैली के लिए तगड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।

दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर हमला

shame on delhi, attack on north east girls
राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

नाइजीरियाई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी का मामला अभी थमा भी नहीं कि दिल्ली में दो और महिलाओं पर कथित नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।

लाजपत नगर में नार्थ ईस्ट के एक छात्र और अरूणाचल प्रदेश के विधायक के बेटे की पिटाई से मौत के बाद अब पूर्वोत्तर की दो लड़कियों ने पिटाई और नस्लीय टिप्पणी का मामला कोटला मुबारकपुर थाने में दर्ज कराया गया है।

मणिपुर की रहने वाली दो महिलाओं ने इलाके के ही कुछ बदमाशों पर टिप्पणी करने और मारपीट का आरोप लगाया है।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पहले तो मामला दर्ज करने में आनाकानी की, लेकिन आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज कर लिया गया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 25 जनवरी रात 9 बजे के आसपास की है। पास के ही एक मॉल में काम करने वाली महिला पालतू कुत्ते के साथ इलाके के ही एक दुकान पर खरीदारी करने गई थी। ये दुकान आरोप लगाने वाली दूसरी महिला की बताई जा रही है।

आरोप है कि पहले तो बदमाशों ने महिला के कुत्ते को छेड़ा और फिर विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की साथ ही उस पर नस्लीय टिप्पणी भी की।

11 रुपए कमाने वाला गरीब नहीं!

a person not poor at Rs 11 per day says modi govt
योजना आयोग के उपाध्याक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया के बाद अब गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों का मजाक उड़ाया है। उनकी सरकार के अनुसार, अगर गांव में रहने वाला व्यक्ति 11 रुपए और शहर का व्यक्ति 17 रुपए रोज कमाता है तो वह गरीब नहीं है।

राज्य सरकार ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को जा‌री किए एक पत्र में कहा है कि हर महीन 324 रुपए कमाने वाले ग्रामीण और 501 रुपए कमाने वाले शहरी को गरीबी रेखा से ऊपर रखा जा सकता है।

राज्य सरकार ने 16 दिसंबर को यह पत्र जारी किया था।

इसको लेकर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से इस पर टिप्पणी करने को कहा है।

गौरतलब है ‌कि 2011 में योजना आयोग के उपाध्याक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने कहा ‌था कि 32 रुपए कमाने वाला शहरी और 26 रुपए कमाने वाला ग्रामीण गरीब नहीं है। उस समय भाजपा समेत विरोधी दलों ने इस पर शख्त ऐतराज जाताया था।