Saturday, February 1, 2014

हरीश रावत बने उत्तराखंड के नए सीएम

uttarakhand new cm oath ceremony on saturday

खास-खास

घटनाक्रम
  • 11:30 am- कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक साढ़े ग्यारह बजे तय थी ‌लेकिन तय समय तक केवल आधे विधायक ही पहुंचे।
  • 12:00 pm- कार्यवाहक मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ‌विधान मंडल दल की बैठक में पहुंचे।
  • 12:15 pm- बैठक के बाहर सतपाल महाराज के समर्थक पहुंचे और उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। जबाब में हरीश रावत के समर्थकों ने भी नारेबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
  • 1:00 pm- विधान मंडल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुनने का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा।
  • 1:15 pm- बंद कमरे में विधान मंडल दल की बैठक ‌फिर शुरू हुई।
  • 3:00 pm- हरीश रावत बैठक स्थल पर पहुंचे।
  • 5:00 pm- बैठक के बाद हरीश रावत के नाम पर सहमति बन गई।
  • 6:30 pm- राजभवन में राज्यपाल अजीज कुरैशी ने हरीश रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान मिल गई है। हरीश रावत प्रदेश्‍ा के 14 साल में आठवें मुख्‍यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री पद पर सोनिया गांधी की मुहर के बाद हरीश रावत राजभवन पहुंचे जहां उन्हें राज्यपाल अजीज कुरैशी ने शाम 6:30 बजे पद और गोपनीयता की शप‌थ दिलाई।

शनिवार को राजधानी देहरादून में विधानमंडल की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने हरीश रावत के नाम पर मुहर लगाई।

किसी मंत्री की कुर्सी नहीं जाएगी
विधानमंडल की बैठक के बाद किसी नए ‌विधायक को मंत्री पद नहीं ‌‌मिला। सूत्रों के मुताबिक बहुगुणा सरकार के सभी मंत्री रावत सरकार में वैसे ही काम करते रहेंगे। टिहरी से निर्दलीय विधायक दिनेश धनै मंत्री पद न मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वो कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।

विरोध होता रहा
शुक्रवार को विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद आज देहरादून में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बैठक में विधायकों के बीच हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विरोध होता रहा।

सतपाल महाराज गुट के समर्थक बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए हरीश रावत को सीएम न बनाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि किसी विधायक को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

पढ़ें,
आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में
उसके बाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरीश रावत के समर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार के अलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ें, आ‌ख‌िरी एप‌िसोड में नहीं द‌िखे 'सन ऑफ सरकार'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा। मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनके साथ हैं।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान
राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है। नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

नाभा में गार्ड की हत्या कर 26लाख लूटे

breaking news: guard murder in nabha and robbers looted 26 lakh
पंजाब के पटियाला जिले के नाभा कस्बे में हत्या और लूट की बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी कुछ देर पहले लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में कैश डालने आई वैन पर हमला बोल दिया।

लुटेरों ने कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और कैशियर को गंभीर रूप से घायल कर वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये वारदात नाभा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में हुई। यहां बैंक की कैश वैन एटीएम में कैश डालने आई थी। उसके साथ बैंक के दो गार्ड भी आए थे। तभी मौके पर लुटेरों ने वैन पर हमला बोलते हुए दोनों गार्ड पर गोलियां चला दीं।

वारदात में एक गार्ड ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक गार्ड घायल हो गया। लुटेरे कैश वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा उठाकर भाग निकले। घायल गार्ड की हालत को नाजुक देखते हुए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में अलर्ट घोषित कर दिया है और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

दोस्त की बीवी के साथ की घिनौनी हरकत

a person raped  friends wife
जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात पति के दोस्त ने ही घर में घुसकर महिला की अस्मत लूट ली।

शुक्रवार सुबह जब पति लौटा तो पत्नी ने आपबीती सुनाई। दंपति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में गया था। महिला घर में अकेली थी। देर रात महिला के पति का दोस्त उसके घर में जबरन घुस आया। महिला के विरोध करने पर युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप किया।

जाते वक्त आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को जब महिला का पति घर लौटा तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद दंपति ने कोतवाली में तहरीर दी।

पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

ब्रेकिंग न्यूज: नाभा में गार्ड की हत्या कर 26लाख लूटे

breaking news: guard murder in nabha and robbers looted 26 lakh
पंजाब के पटियाला जिले के नाभा कस्बे में हत्या और लूट की बड़ी खबर आ रही है। यहां अभी कुछ देर पहले लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में कैश डालने आई वैन पर हमला बोल दिया।

लुटेरों ने कैश वैन के सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और कैशियर को गंभीर रूप से घायल कर वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा लूट ले गए। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये वारदात नाभा में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम में हुई। यहां बैंक की कैश वैन एटीएम में कैश डालने आई थी। उसके साथ बैंक के दो गार्ड भी आए थे। तभी मौके पर लुटेरों ने वैन पर हमला बोलते हुए दोनों गार्ड पर गोलियां चला दीं।

वारदात में एक गार्ड ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि एक गार्ड घायल हो गया। लुटेरे कैश वैन में रखा 26 लाख से भरा बक्सा उठाकर भाग निकले। घायल गार्ड की हालत को नाजुक देखते हुए पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में अलर्ट घोषित कर दिया है और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

LIVE: उत्तराखंड को मिला आठवां मुख्‍यमंत्री

uttarakhand new cm oath ceremony on saturday

खास-खास

घटनाक्रम
  • 11:30 am- कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक साढ़े ग्यारह बजे तय थी ‌लेकिन तय समय तक केवल आधे विधायक ही पहुंचे।
  • 12:00 pm- कार्यवाहक मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ‌विधान मंडल दल की बैठक में पहुंचे।
  • 12:15 pm- बैठक के बाहर सतपाल महाराज के समर्थक पहुंचे और उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। जबाब में हरीश रावत के समर्थकों ने भी नारेबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
  • 1:00 pm- विधान मंडल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुनने का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा।
  • 1:15 pm- बंद कमरे में विधान मंडल दल की बैठक ‌फिर शुरू हुई।
  • 3:00 pm- हरीश रावत बैठक स्थल पर पहुंचे।
  • 5:00 pm- बैठक के बाद हरीश रावत के नाम पर सहमति बन गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान मिल गई है। हरीश रावत प्रदेश्‍ा के 14 साल में आठवें मुख्‍यमंत्री हैं।

शनिवार को राजधानी देहरादून में विधानमंडल की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने हरीश रावत के नाम पर मुहर लगाई।

मुख्यमंत्री पद पर सोनिया गांधी की मुहर के बाद हरीश रावत राजभवन पहुंच गए हैं जहां वो शपथ लेंगे।

किसी मंत्री की कुर्सी नहीं जाएगी
विधानमंडल की बैठक के बाद किसी नए ‌विधायक को मंत्री पद नहीं ‌दिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बहुगुणा सरकार के सभी मंत्री रावत सरकार में वैसे ही काम करते रहेंगे। टिहरी से निर्दलीय विधायक दिनेश धनै मंत्री पद न मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वो कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।

विरोध होता रहा
शुक्रवार को विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद आज देहरादून में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बैठक में विधायकों के बीच हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विरोध होता रहा।

सतपाल महराज गुट के समर्थकों ने बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हरीश रावत को सीएम न बनाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि किसी विधायक को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

पढ़ें,
आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

शाम 5 बजे शपथ लेंगे हरीश रावत
कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दो पर्यवेक्षक अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद ने हरीश रावत के नाम पर सहमति बनाने पर कामयाबी हासिल की। हरीश रावत को शाम 5 बजे नए मुख्यमंत्री को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

पढ़ें, आ‌ख‌िरी एप‌िसोड में नहीं द‌िखे 'सन ऑफ सरकार'

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में
उसके बाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरीश रावत के समर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार के अलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा। मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनके साथ हैं।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान
राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है। नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

LIVE: सोनिया करेंगी उत्‍तराखंड के सीएम का फैसला

uttarakhand new cm oath ceremony on saturday
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधानमंडल की बैठक में इस बात पर सहमति बन गई है कि सोनिया गांधी ही नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला करेंगी।

रावत के नाम पर सह‌मति बनाने की कवायद
कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से दो पर्यवेक्षक अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद हरीश रावत के नाम पर विधायकों की मुहर लगवाएंगे। शाम 3-4 के बीच नए मुख्यमंत्री को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में

प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री हरीश रावत को पद और गोपनीयता की शपथ शाम 3-4 बजे के बीच राजभवन में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी दिलाएंगे। उसके बाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

पढ़ें, आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

हरीश रावत के समर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार के अलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

विजय बहुगुणा:-इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा।

पढ़ें, आ‌ख‌िरी एप‌िसोड में नहीं द‌िखे 'सन ऑफ सरकार'

मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनकेसाथ हैं।

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान

राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है।� नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

प्रपोज ठुकराया तो आशिक ने मार दी गोली

bihar murder
बक्सर में आठवीं के एक छात्र ने दसवीं के छात्रा को गोली मार दी। घटना में लड़की की मौत हो गई। टीचर ने सिरफिरे आशिक को पकड़ने चाहा तो उसे भी गोली मार दी।

फिलहाल लड़का फरार है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है और लड़के की तलाश भी।

खबर के मुताबिक लड़का, लड़की से एकतरफा इश्क करता था। उसने लड़की को प्रपोज़ किया। लड़की ने ना केवल इंकार किया बल्कि उसे बुरी तरह डांटा भी।

ये बात लड़के के दिल में खंजर की तरह चुभ गई और उसने कर लिया लड़की की जान लेने का फैसला।

शुक्रवार की सुबह जब लड़की कोचिंग क्लास में थी तो लड़का अपने दो दोस्तों के साथ आया और लड़की के सिर में गोली मार दी।

टीचर रंजन ने जब उसे रोकने चाहा तो लड़के ने एक गोली उसे भी मार दी। सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़के की तलाश में जुट गई है। लड़के ने जो पता कोचिंग के लिए लिखाया था वो भी फर्जी निकला है।