Friday, January 31, 2014

सोन‌िया ने रोका था केजरीवाल का ट्रांसफर!

 bjp slams arvind kejriwal on corruption issue
भारतीय जनता पार्टी ने अरव‌िंद केजरावाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है क‌ि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को पनपाया है।

भाजपा ने आरोप लगाए क‌ि सोन‌िया गांधी ने 2005 में सरकार को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बाहर तबादला नहीं किया जाए। इन आरोपों की पुष्ट‌ि करते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक पत्र का भी हवाला दिया।

भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि टीम केजरीवाल के एक प्रमुख सिपहसालार माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने 2011 में ही प्रियंका वाड्रा के पति को क्लीन चिट दे दी थी।

लेखी ने कहा कांग्रेस ने एक सोची समझी साजिश के तहत आप को खडे़ होने दिया है ताक‌ि केंद्र में इसका लाभ ले सके। जन्म मृत्यु की तरह यह कांग्रेस का ही अवतार है।

जब कांग्रेस को समझ में आया कि वह जीत नहीं पाएगी और भाजपा को हरा नहीं पाएगी तो उसने अपना वोट इस नई पार्टी की ओर खिसका दिया।

उन्होंने कहा दिल्ली के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी के पास चला गया। भारतीय जनता पार्टी को दो प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ।

इसके बावजूद हम सबसे अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहे। दूसरी ओर कांग्रेस का सारा वोट आप को मिला और दिल्ली में उसका सफाया हो गया।

विधायक के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Arunachal MLA son dies after being thrashed by shopkeepers
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक के बेटे की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हत्या की इस वारदात की वजह बनी कलर कराए गए बालों को देखकर एक दुकानदार का हंसना और टिप्पणी करना।

शव का पोस्टमार्टम
मेडिकल बोर्ड की देखरेख में विधायक के बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. पी करूणाकरन ने बताया कि छात्र की मौत मामले में आईपीसी की धारा 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिरासत में कई लोग
पुलिस ने दुकानदार व उसके भाई समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार नीडो पवित्रो अरुणाचल में कांग्रेस के विधायक है और अरुणाचल के मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव भी है।

उनका बेटा नीडो तानियन (19) जालंधर स्थित लवली यूनिवर्सिटी से बीएससी (प्रथम वर्ष) कर रहा था।

तानियन डीपीएस, सोनीपत का छात्र रह चुका है। इन दिनों वह दिल्ली आया था और ग्रीन पार्क स्थित अपने मकान में रह रहा था।

वह बुधवार को लाजपतनगर-एक में रहने वाले दोस्तों से मिलने गया था। रास्ते में उसने राजस्थान पनीर शॉप नाम से पनीर की दुकान चलाने वाले दुकानदार फरमान से पता पूछा।

बालों पर टिप्पणी को लेकर विवाद
तानियन ने बाल अलग-अलग रंग से कलर कराए हुए थे। बालों को देखकर दुकानदार फरमान को हंसी आ गई।
आरोप है कि दुकानदान ने तानियन को देखकर उसके प्रदेश को लेकर भद्दी टिप्पणी कर दी थी।

हंसी पर तानियन को गुस्सा आ गया। उसने दुकान का हाथ से शीशा तोड़ दिया। इससे दोनों में झगड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि दुकानदार भाइयों समेत कुछ लोगों ने तानियन की जमकर पिटाई कर दी। मौके से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और तानियन शीशे के पैसे देने को तैयार हो गया था।
तानियन के दोस्तों ने आरोप लगाया है कि उसे बाद में पीटा गया। दोस्त उसे ग्रीन पार्क स्थित उसे घर ले गए।
बृहस्पतिवार को उसे तबीयत खराब होने पर एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

पुलिस का रूख
दक्षिण-पूर्व जिले के पुलिस उपायुक्त डॉ. पी. करूणाकरन ने बताया कि छात्र का दुकानदार से 29 जनवरी को झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था।

30 जनवरी को उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। हालांकि मारपीट की चोट ज्यादा नहीं थी।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम से पता लगा कि बिसरा में कुछ गड़बड़ आई है। इस कारण बिसरा को सुरक्षित रखवाया गया है। बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में अपना बयान दिया है। दक्षिण रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया शुक्रवार शाम को लाजपतनगर थाने पहुंचे थे।

नर्सरी ए‌डमिशन: सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया स्कूलों को झटका

Nursery Admission: Suprem court give relief to parents
दिल्ली में नर्सरी एडमिशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्राइवेट स्कूलों की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी।

जज एच.एल दातू की अगुवाई वाले बेंच ने हालांकि प्राइवेट स्कूलों से कहा है कि अगर वह इस मामले को आगे ले जाना चाहते हैं तो हाईकोर्ट जाएं, जहां कोर्ट को स्कूल और बच्चों के हितों को ध्यान में रखते अपना फैसला सुनाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल की अधिसूचना पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। राज्यपाल ने प्राइवेट स्कूलों मैनेजमेंट कोटा को खत्म करने का निर्देश दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं - ऐक्शन कमेटी ऑफ अनऐडेड रिकग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स, फोरम फॉर प्रोमोशन ऑफ क्वालिटी एड्यूकेशन फॉर ऑल और कुछ अभिभावकों को 11 मार्च की सुनवाई पहले करने के लिए आवेदन दाखिल करने की छूट दे दी।

खंडपीठ ने कहा कि चूंकि अंतरिम आदेश अंतरिम राहत प्रदान करने से इनकार की प्रकृति का है, हम उस आदेश में भी दखल नहीं देना चाहते इसलिए, हम यह विशेष अनुमति याचिका अस्वीकार करते हैं।

अदालत ने कहा कि हम हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश से आग्रह करते हैं कि वह स्कूलों के हित में और बच्चों के कल्याण में याचिका की सुनवाई यथासंभव तेजी से करने पर विचार करे और उसके लिए हर कोशिश करे।

प्रभावित पक्षों को 11 मार्च से पहले सुनवाई करने के लिए एकल न्यायाधीश के समक्ष आवेदन दायर करने की छूट प्रदान करते हुए खंडपीठ ने कहा कि अगर इस तरह के आवेदन किए जाते हैं तो एकल न्यायाधीश से अनुरोध किया जाता है कि वह इस पर विचार करें और सुनवाई तेज करें।

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपीलों को निबटाते हुए खंडपीठ ने साफ कर दिया कि वह मामले के गुण-दोष पर कोई विचार प्रकट नहीं कर रही है।

शीर्ष अदालत ने खंडपीठ के फैसले के एक पैराग्राफ पर एतराज जताने वाले ऐक्शन कमेटी ऑफ अनएडेड रिकग्नाइज्ड प्राइवेट स्कूल्स और फोरम फॉर प्रोमोशन ऑफ क्वालिटी एड्यूकेशन फॉर ऑल के अनुरोध के साथ सहमति जताई और फैसले से उन लाइनों को हटा दिया।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकल पीठ के आदेश की पुष्टि की थी. एकल पीठ के फैसले में उप राज्यपाल के 18 दिसंबर 2013 के मार्ग निर्देशों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

खाप पंचायतों पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे केजरीवाल

no need to ban Khap panchayats says Kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि खाप पंचायतों को प्रतिबंधित करने की कोई जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि भले ही इन पंचायतों का रुख महिलाओं को लेकर सख्त रहा हो, लेकिन वह इन पर रोक नहीं लगाएंगे क्योंकि ये पंचायतें अपनी परंपराओं को बचाने के लिए काम कर रही हैं।

ऑनर किलिंग जैसे फैसलों के लिए खाप पंचायतों की आलोचना होती रही है।

पढ़ें, 'आप' उतारेगी 350 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार

केजरीवाल ने कहा कि देश में लोगों के एक जगह जुटने पर कोई पाबंदी नहीं है। खाप पंचायत भी लोगों का एक समूह ही है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब ये लोग गलत या गैर कानूनी फैसला करें तो उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए।

झंझट खत्म, पैन कार्ड बनवाना हुआ आसान

not change related to pan card
केंद्र सरकार ने पैन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में तीन फरवरी से किए जाने वाले बदलाव को फिलहाल टाल दिया है।

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में कहा कि इस संबंध में 16 जनवरी को बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अब इस बदलाव को टाला जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि अगले आदेश तक पुरानी प्रक्रिया जारी रहेगी। इस संबंध में पैन सेवा प्रदाताओं को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

सरकार ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में बदलाव करते हुए कहा था कि इसके लिए तीन फरवरी से आवेदकों को पहचान, आवास और जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी और उसके बाद ही पैन कार्ड जारी किया जाएगा।

ODI LIVE: अब बल्‍लेबाजों के भरोसे भारत

5th ODI LIVE:  india vs new zealand
वेलिंग्टन में खेले जा रहे रहे पांचवें वनडे मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं आया और कीवी बल्‍लेबाजों ने जमकर रन बनाए।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। मेजबान टीम की ओर रॉस टेलर (102 रन, 10 चौका और 1 छक्का) ने शतक लगाया।

टेलर के अलावा केन विलियम्स ने 88 रनों का योगदान दिया। जबकि अंतिम ओवरों में जेम्स नीशाम ने आतिशी बल्‍लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में नाबाद 34 रन (3 चौका और 2 छक्का) बनाए। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)

सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर टेलर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। विराट कोहली ने कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (23) को कैच आउट कराकर भारत को चौथी सफलता दिलाई।

जबर्दस्‍त फॉर्म में चल रहे केन विलियम्‍सन 88 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने सीरीज के सभी पांचों मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। वरुण ने विलियम्‍सन के रूप में अपना दूसरा विकेट झटका। वरुण आरोन ने दो विकेट झटके हैं।

एक ही सीरीज में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले विलियम्सन दूसरे वनडे बल्‍लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने सीरीज के सभी पांचों मैच में टॉस जीते हैं।

शुरुआत में चले भारतीय गेंदबाज
भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान धोनी के पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए कीवी टीम को शुरुआती दोहरा झटका दिया।

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया को पहली सफलता जेसी राइडर को 17 रन के निजी स्‍कोर पर आउट कर दिलाई। इसके बाद वरुण आरोन ने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को मोहम्मद शमी के हाथों कैच कराकर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।

न्यूजीलैंड का पहला विकेट आठवें ओवर की चौथी गेंद पर 22 रन पर और दूसरा विकेट 41 रन पर 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा।

खराब शुरुआत के साथ-साथ न्यूजीलैंड की बल्‍लेबाजी भी बेहद सुस्त रही और मेजबान टीम 16 ओवर में महज 61 रन ही बना सकी।

दोनों टीमों में बदलाव
टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया है। स्टुअर्ट बिन्नी के जगह पर शिखर धवन को मौका दिया गया है। वहीं मेजबान टीम में दो बदलाव किए गए हैं। कीवी टीम ने टिम साउदी और हैमिश बेनेट को आराम दिया है। उनकी जगह मेट हेनरी और मिशेल मैक्लेघन को टीम में शामिल किया गया है।

कीवी टीम की अजेय बढ़त
धोनी ने इससे पहले खेले गए सभी चारों मैच में टॉस जीता और शुरू के तीन मैच में पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। जबकि चौथे मैच में पहले बल्‍लेबाजी का फैसला लिया।

पांच मैचों की सीरीज के तीन मैच जीतकर मेजबान न्यूजीलैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जबकि ऑकलैंड में खेला गया तीसरा मैच टाई पर खत्‍म हुआ था।

कहां जाएंगे मुबंई पुलिस कमिश्‍नर AAP या BJP?

mumbai police commissoner resigen and fight loksabha election
बहुत अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है।

अब तक की खबरों के मुताबिक सत्यपाल सिंह ने महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इस्‍तीफा सौंप दिया है। इस्‍तीफे को सत्‍यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

सत्‍यपाल सिंह वर्ष 2015 में रिटायर होने वाले थे। यह बात भी कही जा रही है कि सत्यपाल सिंह ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। खबर है कि वह मुंबई या फिर अपने गृहक्षेत्र उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार सत्‍यपाल सिंह 'आप' नेताओं से भी संपर्क में हैं।

गौरतबल है कि इससे पहले सत्‍यपाल सिंह ने बीजेपी का दामन थामने की खबरों को सिरे से नकार दिया था। सत्यापाल स‌िंह ने उस समय कहा था कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा। यह महज अफवाह है।

पुलिस प्रमुख सत्यपाल सिंह की पदोन्नति में विलंब किए जाने के मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल कई राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर आए थे।

यह भी कहा जा रहा है कि सत्यपाल सिंह की पदोन्नति की जो फाइल मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण को एक अप्रैल 2013 को मिल जानी चाहिए थी वह पांच माह बाद 30 सितंबर 2013 को मिली सकी थी।

सत्यपाल सिंह की पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदोन्नति होनी थी। आईपीएस अधिकारियों के तबादला और पदोन्नति के मामले सीएम चव्हाण और पाटिल के बीच खींचतान के चलते एक साल से अधिक समय से लंबित पड़े हुए हैं।