Monday, January 27, 2014

रेप के आरोप के बाद आईएएस मोहंती फरार

ias mohanty absconding after charges of rape
राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस बीबी मोहंती पर एमबीए की एक छात्रा ने आईएएस बनाने का झांसा देकर 11 महीने तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

इन आरोपों के बाद से मोहंती फरार चल रहे हैं और पुलिस ने उनके फ्लैट को सीज कर दिया है। पीड़िता ने सोमवार को जांच अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज करवाए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव मोहंती राजस्थान सिविल सर्विसेज अपेलेट ट्रिब्यूनल के चेयरमैन हैं। दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने सोमवार को मोहंती के वैशाली नगर स्थित फ्लैट पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।

मामला कोर्ट के आदेश पर महेशनगर थाने में दर्ज हुआ है। 23 वर्षीय पीड़ित छात्रा जयपुर में वैशाली नगर आम्रपाली सर्किल क्षेत्र में रहती है और मूलत: बलिया (उत्तर प्रदेश) की निवासी है।

पीड़िता ने अदालत में पेश इस्तगासे में कहा कि 17 फरवरी 2013 को बाजार जाते समय मोहंती ने रोका और आईएएस अफसर बनाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। उसी दिन मोहंती ने अपने फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन बच गई।

19 फरवरी 2013 को फिर मोहंती हॉस्टल के बाहर आए और महत्वपूर्ण नोट्स देने के बहाने फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मोहंती ने शादी का भी झांसा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि मोहंती ने जयपुर के कई होटलों, भरतपुर, आगरा, उदयपुर, मुंबई, गोवा, गुड़गांव, चेन्नई व अन्य जगह पर ले जाकर यौन शोषण किया। इस्तगासे के अनुसार शादी का दबाव डालने पर मोहंती ने पीड़िता को धमकी दी कि वह पहले ही अपने शंकर नाम के नौकर को मरवा चुका है।

पहले भी हो चुका है दुष्कर्म
जयपुर में रामनगर विस्तार के हॉस्टल में रहने वाली छात्रा ने 4 नवंबर 2013 को हॉस्टल संचालक के खिलाफ भी दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया था।

इस संबंध में पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी हॉस्टल संचालक रामगोपाल कुमावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के अनुसार इस घटना के बाद ही पीड़िता से आईएएस अफसर ने बात करना बंद कर दिया और शादी के लिए इनकार कर दिया।

मुंबई में गुंडा 'राज', टोल बूथों पर तोड़फोड़

mns activists broke toll booth
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की ओर से टोल शुल्क न देने और इनके गेट कुचल देने के आदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की।

ठाणे के ग्रामीण इलाके की पुलिस के मुताबिक महाराष्ट् नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दहिसर चेक पोस्ट पर एक टोल बूथ को तोड़ दिया।

कल्याण और आसपास के इलाके में स्थानीय विधायक प्रकाश भोयर के नेतृत्व में संदिग्ध एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कई टोल बूथों पर छापे मारे। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं।

'हिंसा की जरूरत पड़े तो हिचके नहीं'
रविवार को एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से टोल टैरिफ का एक पैसा भी न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर इसे रोकने के लिए हिंसा की जरूरत पड़े तो हिचके नहीं। अगर रोकने की कोशिश होती है तो टोल नाका को ही कुचल दें। अगर ट्रैफिक जाम होता है तो होने दें। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको किसी भी बूथ में कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब एमएनएस कार्यकर्ताओं ने टोल बूथों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सोलह जनवरी को एक एमएनएस विधायक और उसके 20 समथकों को ठाणे जिले के डोंबीवली शहर में एक टोल बूथ पर तोड़-फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एमएनएस पिछले कुछ समय से लोगों को बगैर कोई सुविधा और बेहतर सेवा दिए बगैर टोल शुल्क वसूलने का विरोध कर� रही है। इसी महीने 12 तारीख को कोल्हापुर शहर में ही शिवा सेना के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने भी चार टोल बूथों पर तोड़फोड़ की थी।

तिहाड़ के रोमांस की चर्चा हर जुबान पर

arms dealer abhishek verma and his wife romance in tihar
जेल में रोमांस के किस्से आपने कहानियों में पढ़ें होंगे या फिर फिल्मों में देखे होंगे, लेकिन इन दिनों दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में एक रोमांस की चर्चा जोरों पर है।

बात हो रही है मनी-लॉन्डिंग केस में गिरफ्तार आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा और उनकी पत्नी अनका मारिया नेक्सु की। दोनों ही जून 2012 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

एचटी के अनुसार, तिहाड़ जेल के सूत्रों ने बताया कि हर वीकेंड पर मारिया सज-संवरकर स्पेशल ड्रेस पहनती है। फिर वह अपने पति अभिषेक वर्मा से सेंट्रल जेल नंबर छह के एक छोटे से कमरे में भोजन के लिए मिलती है।

शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए


सूत्रों का कहना है कि वह मुलाकात एक रोमां‌टिक डिनर जैसा ही है, जबकि जेल अधिकारियों का कहना है कि यह रोजमर्रा की बात है।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जेल मैन्युअल के अनुसार कोई भी कैदी सप्ताह में एक‌ बार किसी से मिल सकता है। मारिया का यहां कोई पारिवारिक सदस्य नहीं है। अधिकतर मौकों पर वह अपने वकील की मौजूदगी में पति से मिलती है।

घर से भगा ले गया जयपुर, लूटी किशोरी की अस्मत

हालांकि, मारिया के स‌ाथी कैदी जेल प्रशासन के इस व्यवहार से नाराज हैं। उनका आरोप है कि जेल प्रशासन वर्मा को रोमांटिक डिनर की अनुमति देता है, जबकि अन्य महिला कैदियों के सजने संवरने पर भी पाबंदी है। उनका कहना है ‌कि छोटी गलतियों पर सजा के तौर पर जेल प्रशासन परिवार के सदस्यों से नहीं मिलने देता।

नाम न छापने की शर्त पर एक कैदी ने कहा कि जो गलत है, सो गलत है। जेल मैन्युअल तो यह भी कहता है कि सभी कैदी एक समान हैं। मारिया तो जो चाहती वह पहनती है और अतिरिक्त समय लेकर पति के साथ रहती है, जबकि अन्य कैदियों के साथ ऐसा नहीं है।

जेल प्रशासन ने इन आरोपों को बकवास करार दिया है।

डूबी नाव में बचाव के इंतजाम नदारद

21 die as tourist boat capsizes in Andaman
अंडमान निकोबार में डूबी नाव में न तो लाइफ जैकेट थी और न ही गोताखोर। नाव के डूबने से 21 लोगों की मौत हो गई थी।

चश्मदीदों का दावा है कि डूबने से पहले बोट में धमाका हुआ था और बचाव दल के पहुंचने में एक घंटे की देरी हुई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक टूरिस्टों से भरी नाव डूब गई और इसमें सवार लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री नारायणसामी ने कहा, 'मुझे पता चला है कि हादसे की शिकार नाव में न तो कोई लाइफ जैकेट थी और न डूबने वालों को बचाने के लिए गोताखोर का इंतजाम था। नाव पर कोई गार्ड भी नहीं था।'

कार्मिक मंत्री वी नारायणसामी ने इस हादसे को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

लोकसभा में पुडुचेरी सीट का नेतृत्व करने वाले नारायणसामी ने बताया कि हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई।

दक्षिण अंडमान जिले के डिप्टी कमिश्नर पी जोहर के मुताबिक जिन 21 लोगों की मौत हुई है उनमें 13 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

उन्होंने बताया कि पिछली रात 16 लोगों को बचाया गया। इस तरह डूबने वालों में जिन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया उनकी कुल तादाद 23 हो गई है।

मरने वालों में तीन महाराष्ट्र, 16 तमिलनाडु के और एक-एक पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के थे। कांचीपुरम के भी एक व्यक्ति की डूबने से मौत की आशंका है।

जिन लोगों को बचाया गया है उन्हें पोर्ट ब्लेयर के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि मोटर बोट में 25 लोगों को ले जाने की क्षमता थी लेकिन इसमें इससे दोगुना यात्री थे।

मुंबई में गुंडा 'राज', टोल बूथों पर जमकर तोड़फोड़

mns activists broke toll booth
महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की ओर से टोल शुल्क न देने और इनके गेट कुचल देने के आदेश के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दर्जन टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की।

ठाणे के ग्रामीण इलाके की पुलिस के मुताबिक महाराष्ट् नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने दहिसर चेक पोस्ट पर एक टोल बूथ को तोड़ दिया।

कल्याण और आसपास के इलाके में स्थानीय विधायक प्रकाश भोयर के नेतृत्व में संदिग्ध एमएनएस कार्यकर्ताओं ने कई टोल बूथों पर छापे मारे। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं।

'हिंसा की जरूरत पड़े तो हिचके नहीं'
रविवार को एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से टोल टैरिफ का एक पैसा भी न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर इसे रोकने के लिए हिंसा की जरूरत पड़े तो हिचके नहीं। अगर रोकने की कोशिश होती है तो टोल नाका को ही कुचल दें। अगर ट्रैफिक जाम होता है तो होने दें। परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको किसी भी बूथ में कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।

यह पहली बार नहीं है जब एमएनएस कार्यकर्ताओं ने टोल बूथों के खिलाफ अभियान छेड़ा है। सोलह जनवरी को एक एमएनएस विधायक और उसके 20 समथकों को ठाणे जिले के डोंबीवली शहर में एक टोल बूथ पर तोड़-फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

एमएनएस पिछले कुछ समय से लोगों को बगैर कोई सुविधा और बेहतर सेवा दिए बगैर टोल शुल्क वसूलने का विरोध कर� रही है। इसी महीने 12 तारीख को कोल्हापुर शहर में ही शिवा सेना के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने भी चार टोल बूथों पर तोड़फोड़ की थी।

पांचवीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

5th class girl student gives birth to child in rajasthan
राजस्थान के बांसवाड़ा से एक हैरतंगेज मामला सामने आया हैं। यहां एक पांचवी क्लास की मूक-बधिर छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है।

घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाना इलाके में मामला भी दर्ज कराया है। पुलिस पीडिता के परिजनों के भी बयान दर्ज कर रही है।

मूक-बधिर छात्रा सरकारी छात्रावास में रह रही थी। वहां के स्टाफ के अनुसार पीडित छात्रा को पिछले सप्ताह ही उसके परिजनों ने छात्रावास में भर्ती कराया था।

तबियत बिगड़ने पर छात्रावास स्टाफ ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 108 एंबुलेस से रवाना किया। स्टाफ की एक अध्यापिका भी छात्रा के साथ एंबुलेस में ही थी। अचानक बच्ची के पेट में और तेज दर्द होने लगा और एंबुलेंस में ही शिशु को जन्म दे दिया।

मामले की छानबीन जारी है। अभी बच्चे के जन्म का कारण पता नहीं चल पाया है।

वसुंधरा की चाय के बहाने मोदी की मार्केटिंग

vasundhara taking tea  marketing narendra modi
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग करने के लिए किसी भी तरह का कोई मौका नहीं चूकती।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर चाय के नाम पर मोदी की मार्केटिंग की।

उन्होंने 26 जनवरी की सुबह अपने काफिले को रोककर जयपुर की एक प्रख्यात टी-स्टॉल पर आमजन के साथ चाय का लुत्फ उठाया।

पढ़ें, चुनाव तक जुबानी जंग में कौन कितना फिसलेगा?

राजे जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण के बाद लौटते समय अचानक चौड़ा रास्ता स्थित एक टी-स्टॉल पर पहुंची और उन्होंने अंगीठी के पास बैंच पर बैठकर आम ग्राहकों के बीच चाय पी।

राजे को यूं एकाएक अपने बीच पाकर स्टॉल संचालक व वहां पर मौजूद लोग आश्चर्य चकित रह गए।

उन्होंने लोगों के बीच बैंच पर बैठकर चाय वाले को चाय ऑर्डर की और आम ग्राहकों को दिए जाने वाले कांच के गिलास में ही चाय पी। उन्होंने चाय पीते हुए आसपास के लोगों से भी बातचीत की।