Thursday, January 9, 2014

कोर्ट में ताबड़तोड़ चली गोलियां, एक मरा

Shoot out at bulandshahar court
कोर्ट परिसर बुधवार को ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज से गूंज उठा। बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक महिला समेत तीन हत्यारोपियों पर अभिरक्षा में ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

एक हत्यारोपी की मौके पर ही मौत हो गई। एक हत्यारोपी और एक अन्य बंदी गोली लगने से जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मारे गए युवक की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।

पुलिसवालों की दरिंदगी: बहन से रेप की कोशिश, भाई का कत्ल

उधर, पुलिस ने देर रात एक हत्यारोपी जगदीश उर्फ हाथी निवासी निजामपुर को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम करीब सवा चार बजे निजामपुर निवासी जगत सिंह, उसकी पत्नी कुंतेश और राजेंद्र जेल से कोर्ट में पेशी पर आए थे।

दो औरतों ने लड़की को घर में बुलाया, और फिर गैंगरेप!


पुलिस अभिरक्षा में तीनों पेशी के बाद जैसे ही कोर्ट से बाहर परिसर में पहुंचे, हथियारों से लैस बाइक सवार तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जगत सिंह बदमाशों के निशाने पर था।

इस हिरोइन ने रची फिल्मी साजिश!

जगत सिंह के पेट, सिर और छाती में गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेंद्र और एक अन्य बंदी ज्ञानचंद गोली लगने से घायल हो गए। घायल ज्ञानचंद दूसरे मामले में पेशी पर आया था। कुंतेश बाल-बाल बची।


उत्तर प्रदेश में 'हाथी' पर सवार होगी कांग्रेस!

bsp may alliance with congress in uttar pradesh
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बसपा में चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर कसरत शुरू गई है।

दरअसल, बसपा में मायावती के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाले सतीश चंद्र मिश्र ने इस संदर्भ में तीन जनवरी को कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात की है।

लोकसभा की जंग में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मात देने के लिए कांग्रेस के भीतर गठबंधन की संभावनाएं टटोली जा रही हैं।

पहले कांग्रेस से इस गठबंधन को लेकर बसपा इच्छुक नहीं मानी जा रही थी, मगर उत्तर प्रदेश में बदले हालात को देखते हुए बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र की कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद गठबंधन की कोशिशें दोनों तरफ से आगे बढ़ी हैं।

भ्रष्टाचार और महंगाई की बदनामी को झेल रही कांग्रेस अब 2014 के आम चुनाव की जंग के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी में शीर्ष स्तर पर राय बनी है कि कांग्रेस को चुनाव पूर्व गठबंधन के विचार को मूर्त रूप देना चाहिए।

गठबंधन की संभावनाओं को टटोल रही कांग्रेस की एंटनी समिति में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला को कहा कि यूपी में बसपा से गठबंधन दोनों पार्टियों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। सूबे में दोनों पार्टियों का दलित-मुस्लिम समीकरण विरोधी दलों को पटखनी दे सकता है।

पार्टी के नेता ने बताया कि सपा के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। क्योंकि मुजफ्फरनगर दंगों और खराब कानून व्यवस्था को लेकर बदनाम सपा सरकार से दूरी बनाना और उसके खिलाफ विरोध की आवाज बुलंद करना ही वहां कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित होगा। लिहाजा बसपा से गठबंधन की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने सतीश चंद्र मिश्र की कांग्रेस हाईकमान से तीन जनवरी को हुई मुलाकात की पुष्टि भी की। यह बातचीत अभी शुरुआती स्तर पर है।

पार्टी ने अभी बसपा से गठबंधन करने की इच्छा जताई है। जबकि मिश्र ने कांग्रेस हाईकमान का यह संदेश बसपा सुप्रीमो मायावती को देने की बात कही है।

Wednesday, January 8, 2014

मुलायम बने 'तानाशाह', सैफई में मीडिया बैन!

मुलायम बने 'तानाशाह', सैफई में मीडिया बैन!

सैफई महोत्सव पर नया फरमान!

सैफई महोत्सव पर नया फरमान!

उत्तर प्रदेश में जारी सैफई महोत्सव को लेकर उठ रहे विवाद और अखिलेश सरकार को इससे हो रहे नुकसान को काबू करने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने नया कदम उठाया है।

लेकिन यह कदम उसका फायदा कम और नुकसान ज्यादा कर सकता है। दरअसल, इटावा के डीएम ने सैफई महोत्सव में टीवी कैमरों पर पाबंदी लगा दी है। अब कोई भी कैमरा लेकर भीतर दाखिल नहीं हो सकता।

सैफई समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गांव है। यह इटावा का हिस्सा है। यह इलाका जसवंत नगर विधानसभा सीट और मैनपुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है।
1 of 6

पुलिस में 622पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Recruitment in MP police
मध्य प्रदेश के गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस के विभिन्न पदों पर कुल 622 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों में सूबेदार के 94 पद, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के 353 पद, उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) महिला डेस्क के 47 पद, उप निरीक्षक (विशेष शाखा) के 15 पद, उप निरीक्षक (क्यू. डी.) के 04 पद, उप निरीक्षक (रेडियो) के 16 पद, उप निरीक्षक (अंगुली चिन्ह) के 31 पद, उप निरीक्षक (प्लाटून कमांडर) के 62 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार पदानुसार संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष हों।

इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3600 रुपये निर्धारित है।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 700 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार के लिए 350 रुपये निर्धारित है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी, 2014 निर्धारित है। इन पदों के लिए परीक्षा 9 मार्च, 2014 को आयोजित की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश शासन की वेबसाइट http://mpinfo.org/MPinfoStatic/rojgar/2013/3012/vac01.asp एवं ऑनलाइन आवेदन करने के लिए http://www.vyapam.nic.in/ या http://www.mponline.gov.in/portal/index.aspx?langid=en-US
पर लॉग ऑन करें।

क्या मोदी के खिलाफ चल पाएगा प्रियंका का जादू?

क्या मोदी के खिलाफ चल पाएगा प्रियंका का जादू?

क्या चलेगा प्रियंका का जादू?

क्या चलेगा प्रियंका का जादू?

विधानसभा चुनावों की ‌करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस हार की धूल झाड़कर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसना चाहती है और सेनापति का मुकुट राहुल गांधी के सिर रखने की तैयारी है। लेकिन पार्टी के पास तुरुप का ऐसा इक्का है, जिसे अब तक पूरी तरह कभी इस्तेमाल नहीं किया गया- प्रियंका गांधी।

राहुल गांधी की बहन और देखने से लेकर हाव-भाव में तक इंदिरा गांधी का अक्स रखने वाली प्रियंका मंगलवार शाम से चर्चा में आईं, जब उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के साथ एक बैठक की, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी, दोनों मौजूद नहीं थे।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और अरविंद केजरीवाल की ओर से मिली नई चुनौती से निपटने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती हैं। प्रियंका कमाल भी कर सकती हैं, जानिए क्यों?
1 of 8

एक बडे घोटाले में फंसे एक्टर बोमन ईरानी

fir against boman irani
एक्टर बोमन ईरानी एक बड़े घोटाले में फंस गए हैं। यह घोटाला उनका कैरियर तबाह कर सकता है।

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी मुश्किल में फंस गए है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 425 करोड़ के क्यू नेट घोटाले में बोमन ईरानी और उनके बेटे दानिश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बोमर ईरानी इस मामले में मुख्य अभियुक्त बनाए गए हैं। यह जानकारी एक वेबसाइट से मिली है।

शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने अगस्त में क्यू नेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह ने मंगलवार को आर्थिक अपराध शाखा से संपर्क किया।

मामले में पूर्व बिलियर्ड चैंपियन माइकल फरेरा के खिलाफ भी केस दर्ज किया जा चुका है। पिछले सप्ताह आर्थिक अपराध शाखा ने फरेरा और क्यू नेट के संस्थापक विजय ईश्वरन सहित 10 लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था।

विदेशों की सैर पर अखिलेश के मंत्री

SP politicians plan 5-nation junket
सीएम के गांव में सैफई महोत्सव चल रहा है, 17 सदस्यों वाला एक डेलीगेशन 20 दिन के स्टडी टूर पर विदेश गया है ऐसे में मुजफ्फरनगर में ठंड से दंगा पीड़ित मर रहे हैं तो क्या? कौन कहता है कि सरकार काम नहीं कर रही?

जनता का सवाल ये है कि माधुरी और सलमान सैफई में जलवा दिखाएंगे तो सीएम को उनका दर्द कैसे दिखेगा? साजिद वाजिद उनके कानों में अपनी धुनों का रस घोलेंगे तो सीएम को भूख से बिलखते बच्चों की चीत्कार कैसे सुनाई देगी?

सितारों को लाने के लिए चार्टर प्लेन मुंबई जाएगा तो पैसा लगेगा ना? अब दंगा पीड़ित अगर कपड़े के तंबू में रह रहे हैं, मर रहे हैं तो क्या?

17 सदस्यों का वाला जो डेलीगेशन स्टडी टूर पर गया है वो टर्की, नीदरलैंड, यूके और यूएई जाएगा। सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि प्रत्येक सदस्य पर 'मात्र' पांच लाख से भी कम का खर्चा आएगा।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रोजाना विजुअल दिख रहे हैं, अखबार भी बदहाली की दास्तां सुना रहे हैं लेकिन सीएम और पीएम इन वेटिंग दोनों ही मुजफ्फरनगर की कहानियों और शरणार्थी शिविरों की हालत को ना तो देखना चाहते हैं और ना ही सुनना।

अंबिका चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्रा, राजा भैया, भगवत सरन गंगवार, शिव कुमार बेरिया और योगेश सिंह इस टूर में शामिल हैं। खबर ये भी है कि सीएम भी इस टूर पर दो दिन के लिए जाने वाले थे लेकिन बाद में उनका प्लान बदल गया।