Tuesday, January 7, 2014

सैफई महोत्सव में जमकर उत्पात, लाठीचार्ज

saifai mahotsav lathicharge in nautanki
उत्तर प्रदेश के इटावा में सैफई महोत्सव के दौरान रविवार की रात नौटंकी में जमकर उत्पात हुआ।

गुस्साए युवकों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो पंडाल में भगदड़ मच गई। इस बीच कई युवक घायल हो गए।

पुलिस के आला अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से हालात को संभाल लिया अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बवाल की शुरुआत सीओ द्वारा युवक को थप्पड़ मारने के बाद हुई।

देखें, सैफई में सजी महफिल, इधर उजड़ा आशियाना

सैफई महोत्सव पंडाल में रविवार रात नौटंकी हो रही थी। अनीस भाई एंड कंपनी के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे।

रात करीब 10 बजे मंच पर महिला कलाकार डांस करने लगी तो जसवंतनगर निवासी एक युवक नाचने लगा। सीओ श्रीपाल यादव ने उसको थप्पड़ जड़ दिया।

इसके बाद वहां बैठे युवाओं का गुस्सा भड़क गया। उत्पाती सीओ पर कुर्सियां फेंकने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

इससे खचाखच भरे पंडाल में लोग भगदड़ मच गई। दर्जनों कुर्सियां टूट गईं। कई युवक घायल हो गए। सूचना पर सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित, थानाध्यक्ष राजकुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ सैफई ने महोत्सव समिति के सदस्यों के साथ युवाओं को समझा बुझाकर शांत किया।

उपराज्यपाल ने इशारों-इशारों में दी केजरीवाल को चुनौती

उपराज्यपाल ने इशारों-इशारों में दी केजरीवाल को चुनौती

बातों-बातों में दे गए केजरीवाल को चुनौती

बातों-बातों में दे गए केजरीवाल को चुनौती

दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल का अभिभाषण सरकार का दिया गया परचा होता है। सिर्फ मेरी सरकार का हवाला देकर उपराज्यपाल उसे पढ़ते हैं।

लेकिन शिक्षाविद और थिएटर में अपनी कला दिखा चुके नए उपराज्यपाल नजीब जंग पहले अभिभाषण में अपनी छाप छोड़ गए।

सरकार की तरफ से अभिभाषण पढ़ने के बाद तुरंत शायर की अंदाज में नजीब ने केजरीवाल को वादे पूरे करने की चुनौती भी दी।
1 of 4

कॉल सेंटर महिलाकर्मी से 8ने किया 'रेप'

delhi police lodges rape case against 8 call center employees
एक कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने अपने कंपनी के ए‌क अधिकारी समेत आठ लोगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ‌हरियाणा के गुड़गांव की है। गाजियाबाद की रहने वाली 28 वर्षीय मोना (बदला हुआ नाम) दिल्ली के आरके पुरम में पीजी में रहती है। उसने रविवार को आरके पुरम थाना पुलिस को दी शिकायत में गुड़गांव के सेक्टर-42 में स्थित एवन ह्वुवेट कॉल सेंटर के आठ लोगों पर यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसने बताया कि इसमें कंपनी अधिकारी सहित पूरी टीम शामिल है। उन आरोपियों में दो महिलाएं भी हैं। सुशांतलोक थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस की ओर से आई जीरो एफआईआर के आधार पर आरोपी राहुल, पवन भल्ला, नूतन, पूजा खन्ना, जोसफ व अन्य के खिलाफ 376 व 120 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़िता को मंगलवार को बुलाया है। जांच अधिकारी के अनुसार युवती का मेडिकल जांच कराने के साथ ही उसका अदालत में बयान कराया जाएगा।

कुत्ते का कमाल: पकड़वाई 3.5करोड़ की ड्रग्स

कुत्ते का कमाल: पकड़वाई 3.5 करोड़ की ड्रग्स

नए साल का बड़ा तोहफा

नए साल का बड़ा तोहफा

करीब 15 मिनट तक मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एनी की वजह से अफरा तफरी का माहौल बना रहा। एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम 9ऋ के अधिकारी पीछे-पीछे और 11 महीने का एनी आगे-आगे।

लेकिन जल्द ही एनी यानी लेब्राडोर प्रजाति के प्रशिक्षित कुत्ते ने अधिकारियों को नए साल का बड़ा तोहफा दे दिया। एनी की इस हरकत से सिर्फ विदेशी महिला तस्कर गिरफ्तार ही नहीं हुई बल्कि उसके पास से करीब 3.5 करोड़ की खतरनाक प्रतिबंधित ड्रग्स भी बरामद हुई।
1 of 5
आगे पढ़ें >> ऐसे खोजा ड्रग्स

दिल्ली में केजरी वारः 800के तबादले, तीन सस्पेंड

three delhi jal board employees suspended
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू कर दी है।

जल बोर्ड से जुड़ा टैंकर घोटाला सामने आने के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर बोर्ड ने सोमवार को आठ सौ कर्मचारियों के रिकॉर्ड तबादले कर दिए।

25 कंट्रोल रूम और जलाशयों में तैनात ये कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हुए थे।

पढ़ें, दिल्ली के लिए AAP ने लगाई वादों की झड़ी

वहीं एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में रिश्वत तय करते दिखाए गए तीन कर्मचारियों को भी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड से पानी माफिया का सूपड़ा साफ करने के लिए आठ सौ कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

निजी टैंकरों के मालिकों से साठगांठ

इन कर्मचारियों की जल बोर्ड के अधीन चल रहे निजी टैंकरों के मालिकों से गहरी साठगांठ बताई जा रही है।

मिलीभगत के कारण निजी टैंकर वाले पूरे चक्कर नहीं लगाते थे, जबकि रिकॉर्ड में उनके पूरे चक्कर दिखाए जाते हैं। उधर प्रभावित लोगों तक पानी नहीं पहुंच पाता है और वे सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर रहते हैं।

जिस स्टिंग के चलते जल बोर्ड के दो कर्मी नपे हैं उसमें हैदरपुर जल शोधक संयंत्र में कार्यरत चीफ वॉटर एनालिस्ट विनोद कुमार को पानी की गुणवत्ता के नमूने पास करने के लिए साठगांठ करते हुए दिखाया गया है।

घूस लेते पाए गए मीटर रीडर

इसके अलावा 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दिलवाने के नाम पर मीटर रीडर अतुल को घूस की बात करते दिखाया गया है।

उसने किराएदार के लिए अलग से पानी का कनेक्शन लेने पर ऐतराज जताया, मगर रिश्वत की बात तय होने पर वह कनेक्शन लगवाने को तैयार हो गया।

इन दोनों के अलावा स्टिंग ऑपरेशन में दक्षिण पश्चिम जिला के उपायुक्त कार्यालय में पटवारी सुनील कुमार को मकान की रजिस्ट्री के लिए सेल डीड की फोटो कॉपी निकालने के लिए रिश्वत के दाम तय करते हुए दिखाया गया। पांच सौ रुपये मिलते ही उसने जमीन की फर्द दे दी, जबकि सरकारी फीस मात्र पांच रुपये है।

निगम के तीन अधिकारी गिरफ्तार
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कड़े रुख के बाद दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) हरकत में आ गई है।

एसीबी ने दक्षिण दिल्ली में एक संपत्ति का नकली दस्तावेजों के आधार पर म्यूटेशन करने के मामले में नगर निगम के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली में नवजात का शव कूड़े में फेंका, भड़के केजरीवाल

dead infant body thrown in garbage vehicle
दिल्ली में सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। एक व्यवसायी ने जनकपुरी स्थित चाननदेवी अस्पताल पर आरोप लगाया है कि अस्पताल कर्मी ने नवजात बच्ची के शव को बॉयोलॉजिकल वेस्ट व्हीकल में डाल दिया।

यह वाहन अस्पताल के कूडे़ को लेकर जाता है। परिजनों के वहां पहुंचने पर इस घटना का खुलासा हुआ। उसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

जनकपुरी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बॉयोलॉजिकल वेस्ट व्हीकल पर काम करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जनकपुरी सी ब्लॉक में रहने वाले राजेश वर्मा की पत्नी ने रविवार दोपहर जनकपुरी स्थित खन्ना नर्सिंग होम में एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन देर शाम बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। परिवार वाले बच्ची को लेकर चानन देवी अस्पताल पहुंचे।

पढ़ें, वोट देने के कारण हिंदुओं पर हमला, आगजनी


डॉक्टरों ने बच्ची के सिर से अंदरूनी खून का रिसाव होने की बात कह कर इलाज शुरू किया, लेकिन देर रात ढाई बजे डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के पिता राजेश ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्ची के शव को ले जाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने रात में बच्ची के शव को मोर्चरी में रखने का आग्रह किया। इसके एवज में अस्पताल प्रशासन को डेढ़ हजार रुपये भी दिए।

सुबह जब परिवार वाले मोर्चरी में बच्ची का शव लेने के लिए पहुंचे तो शव वहां से गायब था। हंगामा करने के बाद मोर्चरी स्टाफ ने बॉयोलॉजिकल वेस्ट व्हीकल से बच्ची के शव को बाहर निकाल कर परिजनों को सौंपा।

बच्ची का शव कूड़े के वाहन में फेंके जाने पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

कटे हुए पैर की जगह बच्ची के शव को ट्रक में फेंका
पुलिस की जांच में पता चला कि मोर्चरी में बच्ची के शव के साथ एक कटा हुआ पैर भी रखा था। बॉयोलॉजिकल वेस्ट व्हीकल के आने के बाद मोर्चरी स्टाफ ने उन लोगों को पैर को ले जाने के लिए कहा, लेकिन गाड़ी में मौजूद कर्मियों ने पैर की जगह बच्ची का शव उठाकर वाहन में डाल लिया।

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग
बच्ची के पिता राजेश का कहना है कि यह घटना अस्पताल प्रशासन की गलती या फिर वाहन में मौजूद कर्मियों की वजह से हुई है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में होगा। लेकिन राजेश ने मांग की है कि बच्ची के शव के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चाननदेवी अस्पताल में हुई घटना को अफसोस जनक बताया। उन्होंने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले निजी या सरकारी अस्पताल हो, दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिग्गी पढ़ने लगे केजरीवाल चालीसा

digvijay asks civil society leaders to learn from kejriwal
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तारीफों के पुल बांधने में लगे हुए हैं।

अब उन्होंने राजनीतिक पार्टियों को गालियां देने वाले सिविल सोसाइटी नेताओं को आम आदमी पार्टी के संयोजक से सीख लेने की नसीहत दी है।

पढ़ें, टीम केजरीवाल के 5 विवादित बयान

कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'जो लोग घर में बैठकर राजनीतिक पार्टियों को गालियां देते हैं, उन नेताओं को केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए। उन्हें पहले राजनीतिक पार्टी का गठन करना चाहिए और फिर अपनी मर्जी का कानून बनाना चाहिए।'

हाल ही में दिग्विजय ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए कहा था कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को आप नेता से विनम्रता सीखनी चाहिए।

दिग्विजय ने कहा कि जो लोग कानूनों की आलोचना करते हैं, उन्हें केजरीवाल की तरह राजनीतिक पार्टी का गठन करने और चुनाव लड़ने की अहमियत को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'जो लोग सड़कों पर हंगामा करके कानून बनाना चाहते हैं, उन्हें राज्य सचिवालय में आने की जरूरत का अहसास होना चाहिए।'

केजरीवाल को देश के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में प्रचारित करने की खबरों पर दिग्विजय ने कहा कि मीडिया नरेंद्र मोदी को पहले से ही प्रधानमंत्री बना चुकी है और उससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी को भी और दिल्ली के मुख्यमंत्री को वह प्रधानमंत्री बना रही है।

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों पर से केस वापस लेने के मामले पर दिग्विजय ने कहा कि उनके पास ऐसा करने का अधिकार है, लेकिन इस कदम पर कोर्ट की भी मंजूरी होनी चाहिए।