Saturday, January 4, 2014

LIVE: भारत का स्‍कोर 100 के पार

LIVE: india vs pakistan in asia cup final
क्रिकेट के मैदान पर साल का पहला फाइनल मुकाबला शरजाह में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी का न्योता दिया है।

समाचार लिखे जाने तक भारत ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय कप्तान विजय जोल (27) और संजू सैमसन (3) खेल रहे हैं।

ओपनर अंकुश बैंस ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी की लेकिन 34 गेंदों में 47 रन (7 चौका और 1 छक्का) बनाकर आउट हो गए। इससे पहले भारत का पहला विकेट अखिल हरवाडेकर (12) के रूप में गिरा।

भारत ने एशिया कप अंडर-19 के सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को हराया था जबकि पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को मात दी ‌थी। विजय जोल टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।

खाप पंचायतों से नहीं डरी, कर ली अंतरजातीय शादी

beti hi bachayegi in dehradun
किसी महिला के खिलाफ हिंसा या अत्याचार की जानकारी पर वह साइकिल से ही निकल पड़ती हैं। पीड़िता की सहायता तब तक करती हैं जब तक उसे न्याय न मिल जाए। दूसरों की मदद और विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानना उनकी बचपन से आदत रही है।

कॉलेज में एक सहेली को कुछ लड़कों ने छेड़ा तो उसकी पिटाई कर दी। वह ऐसे प्रदेश की हैं जहां अंतरजातीय विवाह पर कत्ल हो जाते हैं लेकिन उन्होंने इसे भी कर दिखाया।

मदद करने में सबसे आगे
आज वह न केवल अपने सास-सासुर का सहारा हैं बल्कि पिता की बीमारी में उन्हें हमेशा उचित सलाह देती रहती हैं। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की मदद करने में सबसे आगे रहती हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश सह-संयोजक आशा कपूर देहरादून की डिफेंस कालोनी में रहती हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के झज्झर जिले के गांव गोछी की रहने वाली हैं। उनके पिता सूरजभान अहलावत जमींदार हैं।

भाई-बहनों की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया
जब वह आठ साल थीं तो उनकी मां का निधन हो गया। बचपन में मिले इस सदमे को उन्होंने पूरी शिद्दत से पार पाया। अपने छोटे तीन भाई-बहनों की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

उन्हें इस तरह पढ़ा-लिखाकर बड़ा किया कि मां की अनुपस्थिति खलने नहीं दी। भाई-बहनों को उन्होंने हमेशा निडर रहने और मुकाम हासिल करने की शिक्षा दी।

घर की जिम्मेदारियों की वजह से वह उम्र से पहले ही समझदार हो गईं तो पंचायतों ने उनके पिता पर शादी का दबाव डाला। इस पर उन्होंने साफ कह दिया कि पहले पढ़ाई।

उनके पिता ने इसका समर्थन किया। आशा बताती हैं कि मैं अपने गांव की पहली लड़की थी जिसने एप्लाइड साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

बहू की तारीफ करते नहीं थकते
अंतरजातीय विवाह की बात सुनकर खाप पंचायतें उनके पिता से नाराज हो गईं। इस पर उनके पिता ने उन्हें निडर रहने की सलाह दी। पिता से मिले हौसले की वजह से उन्होंने दून निवासी अरविंद कपूर से शादी की। उनके ससुर रिटायर्ड कर्नल आरएन कपूर को उन पर नाज है। वह बहू की तारीफ करते नहीं थकते।

शादी के बाद आशा दून आईं तो महिलाओं का दर्द समझने के लिए आठ साल तक पहाड़ में रहकर काम किया। दस-दस रुपये से महिलाओं के बैंक खाते खुलवाए।

परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) के बारे में बताया। इन कार्यों की वजह से वर्ष 1996 में टाटा हाउस ने उन्हें सोशल एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया। आशा के देविका (17) और सूर्यांश (11) नामक दो बच्चे हैं।

वह कहती हैं कि मेरी बेटी मुझे पूरा सपोर्ट करती है। आशा बताती हैं कि मेरी बेटी मेरी सास की तरह कहती है कि अपनी एनर्जी को घर में बर्बाद मत करना।

दूसरों की मदद करती रहना। हालांकि मेरी सास अब दुनिया में नहीं हैं लेकिन वह हमेशा कहती थीं कि तू मेरा बेटा है। तुम तो वह काम भी कर लेती हो जो अरविंद के वश का नहीं होता।

कॉलेज की दबंग थी
घर में कार होते हुए आशा महिलाओं की मदद के लिए साइकिल से ही निकलती हैं। आशा ने बताया कि उन्हें साइकिलिंग का इतना शौक रहा है कि कॉलेज में तीन साल इसकी चैंपियन रही।

कई बार वह बाइक से भी कॉलेज जाती थीं। टेनिस, गोल्फ और हाकी की भी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने हर उस काम को करने का प्रयास किया है और किया जिसमें पुरुषों का वर्चस्व रहा है। वह बताती हैं कि कॉलेज में उनकी दबंग की छवि थी।

आप की प्रदेश सह-संयोजक
आशा आम आदमी पार्टी (आप) की प्रदेश सह-संयोजक हैं। आशा बताती हैं कि 25 जनवरी 2013 को जब अरविंद केजरीवाल दून आए तो उन्होंने कार्यकारिणी का गठन किया।

इस दौरान वह पार्टी की उत्तराखंड सह-संयोजक बनी थीं। आशा ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से 1986 में जब वह बीएससी कर रही थीं तब केजरीवाल उसी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे थे।

केजरीवाल न सिर्फ उनके जूनियर हैं बल्कि उनसे एक साल छोटे भी। आशा कहती हैं कि मेरे विचार केजरीवाल से काफी मिलते हैं। हम दोनों समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहते हैं।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


बंगले पर बवालः डुप्ले नहीं लेंगे सीएम केजरीवाल

बंगले पर बवालः डुप्ले नहीं लेंगे सीएम केजरीवाल

दस कमरों के दो डुप्ले पर हुआ बवाल

दस कमरों के दो डुप्ले पर हुआ बवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यू-टर्न ले लिया है। उनके रहने के लिए भगवान दास रोड पर दस कमरो वाले दो डुप्ले तैयार किए ‌जा रहे थे, लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह ये सरकारी बंगले नहीं लेंगे।

इस बंगले को लेकर काफी हो-हल्ला मच गया था। चुनावों में सादगी को मुद्दा बनाकर उतरे केजरीवाल के सरकारी निवास के तौर पर जब दो डुप्ले तैयार कराए जाने से जुड़ी खबर मिली, तो मीडिया ने आम आदमी पार्टी को इस मुद्दे पर घेर लिया था।

शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल ने अपनी सफाई में कहा था कि मीडिया को इन डुप्ले की तुलना पिछली मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले से करनी चाहिए, ताकि अंतर साफ हो जाए। साथ ही उन्होंने कहा था वह एक मकान में रहेंगे, दूसरा कैंप ऑफिस की तरह काम करेगा, ताकि ज्यादा काम कर सकें। लेकिन शनिवार सवेरे सारा फैसला पलट गया।
1 of 6

मोदी पर मनमोहन के हमले से क्यों खुश है भाजपा?

मोदी पर मनमोहन के हमले से क्यों खुश है भाजपा?

AAP ने छीनी सुर्खियां, मनमोहन ने लौटाईं

AAP ने छीनी सुर्खियां, मनमोहन ने लौटाईं

भाजपा नेताओं को लगता है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी पर हमला बोलकर लोकसभा चुनावों से पहले उनके अभियान को मजबूती दी है। पार्टी का मानना है कि इसकी वजह से उसके पीएम पद के दावेदार एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

मोदी का अभियान हालिया वक्‍त में आम आदमी पार्टी ने ढंक दिया था, जिसने दिल्ली के विधानसभा चुनावों में धमाकेदार प्रदर्शन कर पूरे देश की निगाह अपनी तरफ खींच ली।

शुक्रवार को मनमोहन सिंह ने कहा था, "अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो यह देश के लिए विनाशकारी होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री तब पद पर बैठे थे, जब अहमदाबाद की गलियों में मासूमों का खून बहाया जा रहा था।"
1 of 4

टीईटी के लिए सात जनवरी से करें आवेदन

tet application form
टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के लिए विज्ञापन सात जनवरी को जारी होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी तक निर्धारित की गई है।

परीक्षा कार्यक्रम को शासन ने मंजूरी दे दी है। पूर्व में टीईटी का परीक्षा कार्यक्रम 10 दिसंबर से तैयार किया गया था।

उस समय एनआईसी ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताई थी। इसके बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा का नया प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था, जिसे शुक्रवार को शासन ने मंजूर कर लिया।

नए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण 21 से 28 जनवरी तक होंगे। उसके बाद 31 जनवरी तक गलत आवेदन करने वालों को संशोधन का समय दिया जाएगा।

परीक्षा 22-23 फरवरी को होगी। रिजल्ट 27 मार्च को जारी किया जाएगा और 29 मार्च तक प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

इसी बीच 25 फरवरी को ऑनलाइन आंसर की जारी कर दी जाएगी। इस पर 28 फरवरी तक आपत्तियां मांगी जाएंगी। संशोधित आंसर की 10 मार्च तक जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली ने तोड़ा छेड़खानी और रेप का रिकॉर्ड

Crime increase in delhi

खास-खास

बढ़े अपराध
  • 412.56 फीसदी बढ़े छेड़छाड़ के मामले
  • 129.26 फीसदी बढ़े रेप के केस
  • 142 फीसदी झपटमारी में बढ़ोतरी
महिलाओं के लिए दिल्ली सुरक्षित शहर नहीं बन पा रही। सख्त कानून और तेज धरपकड़ के बावजूद दरिंदगी बढ़ रही है।

पुलिस भले ही यह कहे कि मामले बढ़ नहीं रहे बल्कि रिपोर्ट ज्यादा हो रहे हैं, पर जो भी हो अपराध हो रहे हैं। छेड़छाड़ के मामलों में 412.56 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी बदतमीज राजधानी का सबूत है।

रेप में बेतहाशा वृद्धि

वहीं रेप के मामलों में भी 2012 के मुकाबले बीते वर्ष 129.26 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। यह आंकड़े महिलाओं और उन सबको परेशान करने के लिए काफी हैं, जिनकी कोई अपनी नौकरी करने जाती है, या घर पर अकेली रहती है अथवा स्कूल, कॉलेज व बाजार जाती है, क्योंकि अपराध हर जगह हो रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की सालाना प्रेस वार्ता में ऐसे कई परेशान करने वाले तथ्य सामने आए हैं। यहां वर्ष 2012 के मुकाबले 2013 में महिलाओं के प्रति अपराध बेहताशा बढे़।

बीते साल के दौरान आईपीसी के अंतर्गत आने वाले अपराधों में कुल 43.67 फीसदी की वृद्धि हुई। हत्या की वारदातों को छोड़कर हर तरह के अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं हत्या के मामलों में 3.37 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

वर्ष 2012 में हत्या के जहां 504 मामले सामने आए थे, वहीं 2013 में यह संख्या 487 रही। इसके अलावा रॉबरी के मामलों में करीब 92 फीसदी, झपटमारी के मामलों में 142 फीसदी और घरों में चोरी की मामलों में करीब 78 फीसदी की वृद्धि हुई।

दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने प्रेस वार्ता में ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं तो अपराधी भी ज्यादा पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराध के आंकड़ों पर न जाएं। ये सच्चाई अहम है कि अब सभी शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अब दिल्ली में ऐसा माहौल बना देंगे कि कोई अपराध करना चाहेगा तो पुलिस उसकी जिंदगी को मुश्किल कर देगी। अपराध करने से पहले लोग कई बार सोचेंगे।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले में अब अपराधी के गिरफ्तार होने के बाद 20 दिनों में आरोप-पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। 30 दिन के भीतर यह देखा जाएगा कि 20 दिनों में आरोप पत्र क्यों दाखिल नहीं किया गया।

बस्सी ने कहा कि अब हर ऐसा अपराध, जिसमें एफआईआर दर्ज होने की थोड़ी सी भी संभावना है, उसकी तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी।

परिचित ही दुश्मन बने
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 96.28 फीसदी मामलों में परिचित ही महिलाओं का शोषण करते हैं। महिलाएं वाहनों, पार्क, होटलों, सड़क, स्कूल कॉलेज, मॉल और बाजार में प्रताड़ना की शिकार होती हैं।

‘गोली चलाऊंगी और चलवाऊंगी, जब तक है जान’

story of women shooters
बुढ़ापे में पिस्टल थाम मेडल और सुर्खियां बटोरनी वाली 80 साल की शूटर चंद्रो देवी का कहना है कि 'जब तक है जान, गोली चलाऊंगी और चलवाऊंगी'। यही जज्बा 75 साल की प्रकाशो देवी में भी देखने को मिला।

जोहड़ी क्लब से शूटिंग शुरू करने वाली ये देवरानी और जेठानी शुक्रवार को शहर में थीं। पूर्व ओलंपियन आभा ढिल्लन, चंद्रो देवी और प्रकाशो देवी ने मंगल पांडे नगर स्थित क्लब एक्सेल शूटिंग रेंज में फर्स्ट टॉप शॉट ओपन आल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।

जोहड़ी की इस जोड़ी ने कहा कि पहले 32 बोर में खूब मेडल उठाए। बाद में एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल में लोहा मनवाया। मरते दम तक पिस्टल का साथ रहेगा। नौजवान पीढ़ी के लिए इसमें काफी मौके हैं।

खस बात ये कि इनकी पांच पोती और चार पोते शूटिंग के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।

पूर्व ओलंपियन और सीनियर नेशनल टीम की कोच आभा ढिल्लन ने कहा कि शूटिंग तेजी से प्रमोट हुई है। युवाओं के लिए यह अच्छी बात है। विश्व स्तर की रेंज हैं। लड़कियों के लिए यह अच्छा फील्ड है। फिजिकल मेहनत कम, लगन और धैर्य ज्यादा देने की वजह से यह लड़कियों को सूट करता है। जिले स्तर तक प्लेटफार्म पहुंच चुका है।

लड़की नहीं सोच खत्म करो

अमर उजाला बेटी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए आभा ढिल्लन ने कहा कि बेटी नहीं बल्कि उसे बोझ समझने वाली सोच खत्म करने की जरूरत है। आज बेटी और बेटों में कोई फर्क नहीं रह गया है। प्रकाशो और चंद्रो देवी ने कहा लड़कियों को बढ़ाए बगैर समाज तरक्की नहीं कर सकता।

ये रहे टॉप स्कोरर

चैंपियनशिप में देश से 40 एंट्री आई हैं। शुक्रवार को 40 खिलाड़ियों के पिस्टल और रायफल का इवेंट हुआ। रायफल में टॉप स्कोरर 379 अंकों के साथ कल्पना यादव रहीं। पिस्टल में मनोज कुमार यादव को 365 अंक मिले।