Thursday, December 19, 2013

छेड़छाड़ में भाजपा सांसद का बेटा गिरफ्तार

bjp mp's son arrested in eve teasing case
कर्नाटक में पुलिस ने भाजपा सांसद सन्ना फकीरप्पा के बेटे और उसके पांच अन्य साथियों को एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने किशोरी का अपमान करते हुए उसके देह व्यापार में लिप्त होने की बात कही। किशोरी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि सांसद के बेटे और अन्य आरोपी उनकी गैरमौजूदगी में उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी को अपमानित करने लगे।

'देवयानी के दलित होने की वजह से नहीं हु‌ई कार्रवाई'

Mayawati statement on devyani
राज्यसभा में भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरगड़े पर हुई अमेरिकी कार्रवाई पर चर्चा के बहाने सभी विपक्षी पार्टियों ने अपना राजनीतिक हित जमकर साधा।

उच्च सदन में चर्चा के दौरान बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने यह कह कर सब को चौंका दिया कि चूंकि देवयानी दलित समुदाय की हैं इसलिए सरकार ने अमेरिकी के खिलाफ कदम उठाने में देर की।

मायावती ने कहा कि वह इस मामले में जाति और समुदाय की बात उठाकर गलत कर रही हैं लेकिन देवयानी के साथ किया गया बर्ताव किसी दृष्टिकोण से तर्कसंगत नहीं।

माया के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देने में देर सिर्फ इसलिए की क्योंकि महिला राजनयिक दलित हैं। मायावती के इस बयान पर सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।

इस आपत्ति को टालने के अंदाज में मायवती ने कहा कि कांग्रस सदन में क्यूं शोर मचा रही है। हमें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि महिला दलित है।

बसपा सुप्रीमों ने कहा कि भारतीय महिला के साथ अमेरिकियों की व्यवहार किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। यूपीए सरकार की विदेश नीति की भर्तस्ना करते हुए मायावती ने अमेरिकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने देवयानी के बहाने सरकार की अमेरिकी नीति को खूब कोसा। बुधवार सुबह जब राज्यसभा की कार्रवाई शुरु हुई तो सांसदों ने सदन से प्रश्नकाल स्थगित कर देवयानी पर चर्चा की मांग की।

इस मांग पर सदन ने सभी पार्टियों के चुनिंदा सदस्यों को दो दो मीनट बोलने का समय दिया। इसी का फायदा उठा कर मायावती सहित सभी विपक्षी दलों ने अपने अपने राजनीतिक एजेंडे पर जमकर बयान दिया।

Wednesday, December 18, 2013

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!

may be harish rawat become uttarakhand new cm
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तकरीबन तय है। चार राज्यों की हार के बाद अब लोकसभा चुनाव की सियासी जंग के लिए तैयार हो रहे कांग्रेस हाईकमान ने बहुगुणा को हटाने का फैसला कर लिया है।

हरीश रावत के पक्ष में हाईकमान
अब कभी भी इस फैसले की घोषणा हो सकती है। दूसरी तरफ लंबे समय से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रहे केंद्रीय मंत्री हरीश रावत को पार्टी हाईकमान उत्तराखंड की कमान सौंपने के पक्ष में नहीं है।

पढ़ें, मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में

जबकि नए मुख्यमंत्री के लिए हाईकमान के सुझाए नामों को लेकर रावत मान नहीं रहे हैं। हाईकमान ने प्रदेश सरकार में मंत्री इंदिरा हृदयेश, हरक सिंह रावत और प्रीतम सिंह के नाम सुझाए हैं। ऐसे में तीसरी बार हाथ से फिसलती बाजी देख रावत के बागी होने की आशंका जताई जा रही है।

पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!

इसलिए बहुगुणा को लेकर फैसले का ऐलान रुका हुआ है। कांग्रेस हाईकमान ने बहुगुणा को फैसले की जानकारी दे दी है, जबकि रावत को बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन रावत ने दो टूक कह दिया है कि इस बार भी उनके नाम को खारिज करने पर वे अपने समर्थक विधायकों के कांग्रेस में बने रहने की गारंटी नहीं दे सकते हैं।

राहुल गांधी रावत के पक्ष में नहीं
ऐसे में कांग्रेस हाईकमान नए मुख्यमंत्री को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश में है। दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ कह दिया है कि वे हर राज्य में नए नेतृत्व को आगे लाना चाहते हैं। राहुल भी रावत के पक्ष में नहीं हैं।

पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी ‌मिलेगा IIT में मौका

दरअसल, कांग्रेस मानने लगी है कि बहुगुणा के पद पर बने रहने से वह प्रदेश की लोकसभा की सभी पांचों सीटें गंवा देगी। जबकि 2009 में कांग्रेस ने पांचों सीटें जीती थीं। केदारनाथ त्रासदी से निपटने में भी बहुगुणा नाकाम साबित हुए। इसके अलावा उनके आए दिन दिल्ली में डटे रहने से भी हाईकमान उनसे नाराज था।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.

'अमेरिका के समलैंगिक दूतों को गिरफ्तार करे सरकार'

government to arrest us homosexual diplomats says bjp
भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरगड़े की अपमानजनक गिरफ्तारी पर भाजपा ने केंद्र सरकार से और कडा़ रुख अपनाने को कहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारत में रहे रहे अमेरिकी समलैंगिक राजनयिकों को धारा 377 ‌के गिरफ्तार ‌किए जाने की मांग की है।

उन्होंने राजनयिक देवयानी से अमेरिकी अधिकारियों के अपमानजनक बर्ताव की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कोई भी मित्रवत राष्ट्र किसी भी मित्र राष्ट्र के राजनयिक के सा‌थ ऐसा बूरा बर्ताव नहीं करता जैसा कि अमेरिका ने देवयानी के साथ किया है।

सुप्रीम कोर्ट के भारत में समलैंगिक संबंधों को अवैध करार देने के फैसले को ध्यान में रखकर सिन्हा ने कहा कि देश में रह रहे अमेरिकी राजनयिकों को इस संबंध में कोई विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। उनको भी इस कानून का सामना करने देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमेरिकी समलैंगिक राजनयिकों के वीजा रद्द कर देने चाहिए। सभी को गिरफ्तार करके जेल में डाला जाना चाहिए क्योंक‌ि वे सभी धारा 377 का उल्लंघन कर रहे हैं।

भीम! 40 अंडे, 6 चिकन, 40 रोटियां चाहिए रोज

haryana police found a new great khali

खास-खास

राजेश का दिन का खाना
  • 40 अंडे
  • 5-6 चिकन
  • 7 लीटर दूध
  • 30 रोटियां
  • 6-7 किलो फल

राजेश की कद-काठी

  • कद : 6 फुट 11.5 इंच
  • सीना (बिना फुलाए) : 48 इंच
  • सीना फुलाकर : 50 इंच
  • वजन : 142.5 किलो
हरियाणा के 'महाबली भीम' को प्रदेश सरकार अपनी पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी देने जा रही है।

मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। अंबाला जिले के धनौरा गांव के 39 वर्षीय 'महाबली भीम' का असली नाम राजेश कुमार है। उनका वजन 143 किलो है।

वह 'ग्रेट खली' की तर्ज पर वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राजेश ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मांगी थी, जिसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वीकार कर लिया है।

राजेश ने डीजीपी एसएन वशिष्ठ के पास आवेदन देकर कांस्टेबल की नौकरी के लिए आग्रह किया था। राजेश ने आवेदन में दावा किया था कि उसकी लंबाई 7 फुट 4 इंच है और पंजाब-हरियाणा में वह सबसे लंबा व्यक्ति है। वह दो बच्चों के पिता हैं और उनके आठ भाई-बहन हैं।

पढ़ें, 'इस्लाम में गोमांस खाना हराम है'

द ग्रेट खली की तर्ज पर मिली छूट
हरियाणा सरकार ने राजेश कुमार को भर्ती करने के लिए द ग्रेट खली मामले का हवाला दिया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि जैसे खली को पंजाब पुलिस में भर्ती करने के लिए छूट दी गई थी और खली ने पंजाब पुलिस का नाम रोशन किया है, वैसे ही राजेश कुमार को छूट दी जाए। 20 मई, 1974 को जन्मे राजेश ने दसवीं तक पढ़ाई की है।

हालांकि हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी के लिए दस जमा दो पास होना जरूरी है और उम्र भी 18 से 27 साल (एससी, पिछड़ी श्रेणी को 5 साल की रियायत) तक और लंबाई न्यूनतम 5 फुट 7 इंच होना जरूरी है। इसके अलावा छाती बिना फुलाए 33 इंच और फुलाने पर साढ़े 34 इंच होनी चाहिए।

पढ़ें, सामने आया पुलिस का भयावह चेहरा

राजेश कुमार पढ़ाई और उम्र के लिहाज से तो नौकरी के पात्र नहीं थे लेकिन जब डीसीपी पंचकूला के कार्यालय में उनका फिजिकल टेस्ट लिया गया तो उनकी लंबाई 6 फुट, 11.5 इंच, छाती बिना फुलाए 48 इंच और फुलाकर 50 इंच और वजन 142.5 किलो निकला।

'द ग्रेट खली' से मिलने के बाद जागा जोश
राजेश कुमार ने बताया कि दो साल पहले जब खली अपने देश लौटे तो उनसे मिलने के बाद वे भी डब्ल्यूडब्ल्युई की ट्रेनिंग लेने के लिए तैयार हो गए। इन दिनों वह जापान में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अन्ना का अनशन खत्म, केजरीवाल पर हमला शुरू!

anna happy with lokpal, angry with mulayam and kejriwal
लोकपाल बिल पारित कराने को लेकर बीते आठ दिन से अनशन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने लोकसभा में इसे हरी झंडी मिलने के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।

अन्ना हजारे ने एक तरफ जहां लोकपाल बिल पास होने पर खुशी जताई और सांसदों को धन्यवाद दिया, वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर अपने चेले रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर बार-बार हमला बोला।

तस्वीरों में देखिए:- क्या पोज है नगमा! नेताजी का ग्लैमरस अंदाज

अन्ना ने कहा, "यह खुशी की बात है कि राज्यसभा के बाद लोकसभा ने भी लोकपाल बिल पास कर दिया है। इसके लिए मैं सेलेक्ट कमेटी को धन्यवाद देता हूं।"

सेलेक्ट कमेटी को‌ दिया धन्यवाद
उन्होंने कहा कि जो विधेयक पहले लोकसभा में आया था, वो कमजोर था। इसके बाद सेलेक्ट कमेटी बनी, जो इसमें जनता की अपेक्षाओं के मुताबिक बदलाव लाई। इस बिल का विरोध करने वाले मुलायम सिंह यादव से अन्ना नाराज दिखे।

पढ़ें, लोकसभा में लोकपाल पास, रालेगन में जश्न

अन्ना ने कहा, "समाजवादी पार्टी को छोड़कर मैं और पूरा रालेगन परिवार राज्यसभा और लोकसभा के सभी सांसदों को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूं। उन लोगों ने देश के लिए अच्छा कदम उठाया है।"

जिस लोकपाल बिल के पारित होने पर अन्ना खुश है, उसी विधेयक पर अरविंद केजरीवाल नाराजगी जता चुके हैं। केजरीवाल यहां तक कह चुके हैं कि उन्हें अन्ना के रुख पर हैरानी है और शायद उन्हें कोई भ्रमित कर रहा है।

केजरीवाल पर बार-बार हमला
बुधवार को अन्ना ने अनशन खत्म करने के मौके पर केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "कैमरे के सामने बोलने से देश का भला नहीं होता। मुझे यह पसंद भी नहीं है। इसलिए मैं यहां गांव में अनशन कर रहा हूं।"

पढ़ें, लोकपाल विधेयक: 44 साल का सफर

उन्होंने माना कि इस कानून से सौ फीसदी भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा, लेकिन 50 फीसदी भ्रष्टाचार पर लगाम कसेगी। आप की फंडिंग को लेकर सवाल उठ चुके हैं, इसी पर निशाना साधते हुए अन्ना ने कहा, "हमने इस अनशन के लिए कोई विदेशी फंडिंग नहीं ली। यहां भी खर्च हुआ है, लेकिन सारा चंदा गांववालों ने दिया है।"

अन्ना ने अपने समर्थकों को उन लोगों से सचेत रहने के लिए कहा, जो उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं। जाहिर है, यह हमला भी केजरीवाल पर था, क्योंकि आम आदमी पार्टी पर चुनाव प्रचार के दौरान अन्ना के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।

लड़की को ट्रेन से नीचे लेकर कूदा विकलांग भिखारी, रेप

kerala high court continues death sentence in rape and murder case
केरल हाई कोर्ट ने 23 वर्षीय युवती से बलात्कार करने वाले विकलांग भिखारी को मिली मौत की सजा बरकरार रखी है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने महिला से रेप और फिर उसके कत्ल का दोषी मानते हुए शख्स को मौत की सजा सुनाई थी।

दोषी गोविंदाचामी ने एक फरवरी, 2008 को चलती ट्रेन से युवती को ट्रेन से धक्का दे दिया था। फिर उससे रेप किया, जिसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

हाई कोर्ट की जस्टिस टी रामचंद्रन नायर और बी कमल पाशा की बेंच ने गोविंदाचामी को त्रिसूर की फास्ट्र ट्रैक कोर्ट की ओर से सुनाई गई मौत की सजा बरकरार रखी।

लोगों की उदासीनता पर सवाल
बेंच ने कहा अब इस मामले में हस्तक्षेप के लिए कुछ नहीं बचा है। बेंच ने भारतीय रेलवे के रवैए और युवती के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों की उदासीनता की भी आलोचना की।

बेंच ने कहा कि महिलाओं के कोच में सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। इस घटना के बाद भी महिलाओं के कोच को ट्रेन के बिल्कुल आखिर में ही रखा गया।

'मदद की होती तो...'
जजों का कहना था महिलाओं के कोच को बीच में जोड़ा जाना चाहिए। साथ ही कंपार्टमेंट में दो महिला गार्डों की तैनाती की जाए। बेंच ने कहा कि मामले के दौरान ट्रेन के सहयात्रियों का रवैया बेहद खराब था। अगर उन्होंने मदद की होती तो इस वारदात को रोका जा सकता था।

गोविंदाचामी ने एक फरवरी, 2008 को एर्नाकुलम-शोरनूर पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही एक 23 वर्षीय महिला को लूटने के लिए पहले धक्का देकर गिरा दिया और उसके साथ बलात्कार किया। पांच दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।