Wednesday, March 19, 2014

समाज से बाहर शादी की तो बहू तो कुल्हाड़ी से काटा

Father-in-law held for axing woman to death
झारखंड के जमशेदपुर में एक 65 वर्षीय आदमी ने अपनी बहू को मौत के घाट उतार दिया। घटना गाडीग्राम से 25 किलोमीटर दूर पटमदा पुलिस स्टेशन के निकट घटी।

आरोपी मोहन माझी ने अपराध कूबूल कर लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का शव पोर्स्टमॉर्टम के लिए भेजा जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक मोहन का परिवार अपने बेटे की शादी से खुश नहीं थे। वे इस बात से दुखी थे कि उनके बेटे ने उनके समाज से बाहर जाकर क्यों शादी की।

इस बात को लेकर आरोपी और उसके बेटे में भी अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था।

होली के मौके पर जब आरोपी का बेटा घर पर नहीं था। इसी बीच आरोपी और पीड़िता की किसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी ने अपनी बहू को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला।

पाक में मंदिर टूटने से गुस्साए बजरंगी

protest in jammu
पाकिस्तान में मंदिरों को तोड़ने और हिंदुओं द्वारा शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं करने से खफा बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया।

पारलीवंड में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कहा कि पड़ोसी मुल्क में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। वहां की सरकार हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर रही है। भारत सरकार को इस मामले को वार्ता के दौरान उठाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक संजय ने कहा कि पाकिस्तान में मंदिरों को निशाना बनाकर तोड़ा जा रहा है। न तो वहां की सरकार न ही भारत की सरकार इस पर कार्रवाई करने के लिए आगे आ रही है। हिंदुओं को परेशान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह के मामलों में सरकार कड़ी कार्रवाई करने पर जोर देती है। वहीं जब पड़ोसी मुल्क की आती है, तो सरकार चुप बैठ जाती है।

इस मौके पर अरुण कुमार ने कहा कि जब तक सरकार पड़ोसी मुल्क पर ऐसे मामलों के लिए कार्रवाई करने के लिए दबाव नहीं बनाएगी, कार्रवाई नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से इस तरह की हरकत को अंजाम देना भारत सरकार की कमजोरी का ही नतीजा है। लिहाजा देश की सरकार को पाक पर दबाव बनाकर कार्रवाई के लिए कहना चाहिए।

संसद पर छात्रों ने किया कब्जा

Students captured Parliament
चीन के साथ एक व्यापार संधि का विरोध कर रहे सैकड़ों छात्रों और कार्यकर्ताओं ने ताइवान की संसद पर कब्ज़ा कर लिया है और संसद को खाली करवाने की पुलिस की कोशिशों को नाकाम कर दिया है। मंगलवार की देर शाम प्रदर्शनकारी संसद के चैंबर में घुस गए।

उनका कहना था कि चीन के साथ समझौता ताइवान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा और चीन के आगे उसे कमज़ोर कर देगा। यह समझौता जून 2013 में किया गया था लेकिन अब तक सांसदों ने इसे मंज़ूर नहीं किया है। इस समझौते से दोनों देश एक-दूसरे के बाज़ार में ज़्यादा खुलकर निवेश कर सकेंगे।

प्रदर्शनकारी संसद में तब घुसे जब सत्ताधारी दल के सांसदों ने कहा कि एक संयुक्त समिति द्वारा की जा रही समीक्षा पूरी हो गई है। एक छात्र नेता ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, "व्यापार समझौते को संसद में पर्याप्त विचार विमर्श और समीक्षा के बिना पास नहीं किया जाना चाहिए।"

'ताइवान को ख़तरा'
विपक्ष का आरोप है कि समझौते की हर शर्त की समीक्षा के वायदे से सरकार पीछे हट गई है। ताइवान की सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी के अनुसार संसद के अध्यक्ष वांग जिन-प्यांग ने बुधवार को "शांति, तर्क और स्व-नियंत्रण" का आग्रह किया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह तनातनी शांति से ख़त्म की जा सकती है।

चीन ताइवान का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी है और पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच संबंध बेहतर हुए हैं। चीन के गृहयुद्ध के बाद 1949 में दोनों अलग हो गए थे लेकिन चीन ताइवान को अपना एक अंग ही मानता है। हालांकि इस साल की शुरुआत में दोनों सरकारों के बीच पहली बार सीधी बात हुई। इससे पहले सारी बातचीत अर्ध-सरकारी संस्थाओं के ज़रिए ही होती थी।

पिछले कुछ सालों में दोनों के बीच बहुत से व्यापार ओर निवेश समझौते हुए हैं लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि चीन के साथ ज़्यादा आर्थिक नज़दीकी से ताइवान को ख़तरा है। ताइवान की सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने संसद पर कब्ज़े को किसी "पूर्व निर्णय के बिना" किया गया काम बताया और कहा कि परिसर के बाहर भीड़ जमा हो रही थी।

राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा संघ

case filed by rss against rahul gandhi
महाराष्ट्र के ठाणे में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का हाथ होने संबंधी बयान से नाराज संघ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

संघ की महाराष्ट्र स्थित भिवंडी यूनिट के सचिव राजेश कुंते ने बताया कि राहुल ने गत छह मार्च को ठाणे जिले में अपने एक चुनावी भाषण में गांधी जी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर सख्त रवैया अपनाते हुए संघ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा, 'मैने प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। राहुल गांधी ने अपने भाषण से हमारे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाया है। उनका यह आरोप केस में सुनाए गए फैसले के खिलाफ है। यह चुनावी फायदा हासिल करने के लिए किया गया काम है।'

कोर्ट 27 मार्च को मामले की सुनवाई कर सकती है।

Tuesday, March 18, 2014

फेसबुक पर प्रिंस हैरी से मिलिए पर संभलकर

Meet prince Harry on facebook but be careful
ख़ुद को ब्रिटेन का प्रिंस हैरी बताने वाले एक फ़ेसबुक यूज़र ने एक ऑस्ट्रियाई मिस्त्री के साथ हज़ारों यूरो की धोखाधड़ी की। जालसाज़ ने मिस्त्री को ब्रिटेन की महारानी के निवास बकिंघम पैलेस के फ़र्श के नवीनीकरण का ठेका दस लाख यूरो में दिलाने का दावा किया था।

दो सप्ताह तक कोई जवाब न मिलने के बाद शुक्रवार को मिस्त्री ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बदले मिस्त्री ने 27 हज़ार पाँच सौ यूरो ब्रिटेन के कुछ बैंक खातों में जमा कराए।

उस जालसाज़ का कहना था कि ब्रिटेन में कारोबार स्थापित करने के लिए ऐसा करना ज़रूरी था। इस नक़ली 'राजकुमार' से दोबारा संपर्क न होने की स्थिति में ऑस्ट्रियाई नागरिक ने पुलिस से संपर्क किया।

अभी इस मामले की जाँच की जा रही है। ऑस्ट्रियन कुरियर अख़बार के मुताबिक़ बर्गेनलैंड प्रांत के अधिकारियों ने मिस्त्री को बताया कि पैसे की वापसी की उम्मीद 'कम' है।

ठगी का शिकार बने व्यक्ति ने शुरुआत में 2,500 यूरो लॉयड के एक बैंक खाते में भेजे। इसके बाद कथित सुरक्षा गारंटी के बतौर 22,000 यूरो और 3,000 यूरो की दो क़िस्तें भी उन्होंने जमा कराईं।

मोबाइल का ऐसा नंबर, जो 13 करोड़ रुपए में बिका

a mobile number sold in rs 13 crore
गाड़ियों से लेकर फ़ोन तक वीआईपी नंबर की चाह पुरानी नहीं है और कई देशों के साथ भारत में भी वीआईपी नंबरों की नीलामी होने लगी है। लेकिन एक वीआईपी नंबर के लिए कोई कितना पैसा दे सकता है?

अबु धाबी में एक वीआईपी नंबर के लिए 13 करोड़ रुपये से ज़्यादा दाम चुकाया गया है।

अबु धाबी में धर्मार्थ नीलामी में वीआईपी नंबर 777-7777 को 78,77,777 दिरहम (करीब 13.12 करोड़ रुपए) में ख़रीदा गया।

'नेशनल न्यूज़पेपर' के अनुसार मिडिल ईस्टर्न फ़ोन कंपनी एतिसालात के इस फ़ोन नंबर के साथ फ़ोन कंपनी ने एक बंपर पैकेज भी दिया है।

लेकिन इस सौदे में एक पेंच है। इतना महंगा नंबर ख़रीदने वाले अज्ञात ख़रीददार को दरअसल इस शानदार नंबर का मालिकाना हक़ नहीं मिलता है क्योंकि तकनीकी रूप से सभी नंबर सरकार के होते हैं।

बदल सकता है नंबर
मालिकाना हक़ के बजाय ख़रीददार को एतिसालात कंपनी का दो-साल का डायमंड प्लस पैकेज मिलेगा। इस पैकेज में 22,500 फ़ोन मिनट, 22,500 टेक्स्ट मैसेज और 100 जीबी डाटा हर महीने मिलेगा।

इसका मतलब यह हुआ कि इस नंबर से हर रोज़ 12 घंटे की बातचीत और 725 टेक्स्ट मैसेज किए जा सकते हैं। एतिसालात की वेबसाइट पर सामान्य वीआईपी पैकेज करीब 14,073 रुपये प्रतिमाह का है।

इस नंबर के अलावा नीलामी में दूसरे कम इच्छित नंबरों को भी रखा गया था। एक नंबर, 777-7770 करीब 2.8 करोड़ रुपये में बिका।

बहुत से ख़रीददार इस नीलामी से इसलिए दूर रहे क्योंकि फ़ोन नियामक ने कुछ दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि वह किसी भी वक्त इन ख़ास नंबरों को बदल सकती है या वापस ले सकती है।

भाई के प्रेम की बहन को मिली खौफनाक सजा

forced marriage and rape with girl in pakistan
पाकिस्तान में मानवता फिर शर्मसार हुई। पाकिस्तान की एक युवती को महज इसलिए दो बार जबरन शादी करने के साथ सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होना पड़ा क्योंकि उसका भाई अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया था।

पढ़ेः क्या से क्या हो गया तेरी आशिकी में


पाकिस्तानी दैनिक 'द डॉन' के मुताबिक पंजाब प्रांत के शिनियोत जिले में मावर भाटियां गांव के नूर मोहम्मद का 22 साल का बेटा सनाउल्लाह अपने ही गांव की एक लड़की को लेकर भाग गया था।

पढ़ेः तलाक के बदले उसे मिली निर्दयी सजा!


सनाउल्लाह और लड़की के परिवार ने दोनों का निकाह करने से इनकार कर दिया था। इस घटना से लड़की के परिवार वाले नाराज होकर पंचायत में फरियाद करने गए।

पंचायत ने सनाउल्लाह की बहन की शादी लड़की के भाई जाहिद अली से कराने का फरमान सुनाया। यह सुनकर जाहिद ने अपने साथियों के साथ सनाउल्लाह के घर पर धावा बोल उसकी बहन को पहले अगवा कर लिया और फिर उससे जबरन निकाह किया।

पढ़ेः आपत्तिजनक हालत में बेटी को देखा, किया खाक

सनाउल्लाह की बहन को जाहिद ने पांच दिन बाद ही तलाक दे दिया। उसकी दोबारा जबरन शादी जाहिद के भाई नूर अहमद से कराई गई।

पढ़ेः रेप करने वाले से करवाया लड़की का निकाह!

इस निकाह के चंद दिन बाद पीड़िता के साथ चार लोगों ने जबरन दुष्कर्म किया और उसे नग्न करके गांव में एक पेड़ से बांध दिया। उन लोगों ने पीड़िता के बदले सनाउल्लाह के साथ फरार हुई लड़की को लौटाने की मांग की।

पढ़ेः भाई ने किया रेप, बहन हो गई प्रेगनेंट


एक महीने की नारकीय यातना के बाद लड़की को आजाद कराया गया। पीड़िता ने बाद घटना के एक महीने बाद सोमवार को इस बाबत मामला दर्ज कराया। लड़की की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।