Wednesday, March 5, 2014

एक्सप्रेस में लूट, फौजी को मारी गोली

loot in hawra bhopal express
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन में हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में धनबाद डिवीजन के लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच बदमाशों ने सोमवार रात लूटपाट के दौरान विरोध करने पर फौजी को गोली मार दी।

घायल फौजी को बरवाडीह के अस्पताल से रांची रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने उसकी तहरीर पर छानबीन शुरू कर दी।

हावड़ा से भोपाल के बीच साप्ताहिक ट्रेन का आवागमन होता है। सोमवार रात हावड़ा से भोपाल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अप चोपन के लिए आ रही थी। दुर्गापुर स्टेशन से फौजी शशि कपूर निवासी रोहतक (हरियाणा) सवार हुआ। रात 11 बजे ट्रेन झारखंड के लातेहार स्टेशन पहुंची।

यहां एस-6 बोगी में सात-आठ सशस्त्र बदमाश सवार हो गए। ट्रेन बरकाकाना के पास पहुंची तो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। लूटपाट देख फौजी बदमाशों से भिड़ गया। दो की उसने पिटाई भी कर दी। फौजी को भारी पड़ता देख एक बदमाश ने गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। तब तक ट्रेन बरवाडीह स्टेशन के करीब पहुंच गई।

यह देख बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए। बरवाडीह स्टेशन पर यात्रियों ने घटना की जानकारी आरपीएफ थाना इंचार्ज मनोज होरो को दी। उन्होंने फौजी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रांची रेफर कर दिया गया। फौजी से तहरीर भी ली गई, जिसे कार्रवाई के लिए बरकाकाना थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

मनोज होरो ने बताया कि फौजी का रांची में इलाज कराया जा रहा है। डीटीएम चोपन विश्वरंजन का कहना था कि घटना उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की है लेकिन वारदात को देखते हुए चोपन-गढ़वा प्रखंड पर मातहतों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

चार माह में तीसरी वारदात
हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस में चार माह के भीतर तीसरी वारदात हुई है। एक महीने पूर्व गढ़वा और विंढमगंज के बीच लूटपाट हुई थी। तीनों घटनाएं एस-6 बोगी में ही हुईं हैं।

इससे पहले अन्य ट्रेनों में भी लूट हो चुकी हैं। यह रूट नक्सल गतिविधियों के मामले में संवेदनशील माना जाता है।

ममता का हमला, 'थका हुआ फ्रंट है थर्ड फ्रंट'

Mamata Banerjee slams third front
हाल ही में बने थर्ड फ्रंट से तृणमूल कांग्रेस को बाहर रखने से बेपरवाह ममता बनर्जी ने इसे 'टायर्ड फ्रंट (थका हुआ मोर्चा)' करार दिया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद एक अलग तरह का फेडरल फ्रंट देश पर शासन करेगा।

एक इंटरव्यू में तीसरे मोर्चे से जुड़ने की संभावना के सवाल पर तृणमूल सुप्रीमो ममता ने कहा, 'कोई जरूरत ही नहीं। वामपंथियों से जुड़ी कोई भी ताकत व्यावहारिक नहीं है।

जनता ने माकपा को नकार दिया है। क्योंकि यह थर्ड फ्रंट नहीं, बल्कि टायर्ड फ्रंट है।'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का विकल्प खुला रखा है, जिसे जनता तय करेगी।

उन्होंने कांग्रेस या भाजपा से किसी प्रकार के गठजोड़ की संभावना को खारिज कर दिया। ममता ने उम्मीद जताई कि जनता उनकी पार्टी को चुनावों में भारी 'इनाम' देगी।

यूपी: रैली में मंच टूटा, कई नेता घायल

stage broken in rally former minister injured
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मनिहारी विकास खंड के खड़बाडीह गांव के मैदान में मंगलवार को एकता मंच की ओर से आयोजित रैली एवं जनसभा के दौरान अचानक मंच धराशायी हो गया।

इससे कौमी एकता दल (कौएद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, पूर्वमंत्री और एकता मंच के प्रत्याशी डीपी यादव सहित कई नेता घायल हो गए।

घायलों को मनिहारी स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। क्षमता से अधिक लोगों के बैठने को मंच टूटने की वजह बताई जा रही है।

एकता मंच की ओर से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री डीपी यादव को गाजीपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को मनिहारी के खड़बाडीह गांव के मैदान में एकता मंच की ओर से रैली एवं जनसभा आयोजित थी। इसके लिए मैदान में 20 बाई 15 फिट का मंच टेंट हाउस की मेज रखकर बनाया गया था।

दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्वमंत्री डीपी यादव हेलीकाप्टर से रैली स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंच पर 40 से अधिक लोग बैठ गए। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने मंच से भीड़ को संबोधित किया।

करीब ढाई बजे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से माइक थामा और सभा को संबोधित करना शुरू किया ही किया कि इसी बीच अचानक मंच टूट गया।

इससे मंच पर विराजमान नेता और कार्यकर्ता भी गिर पड़े। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव को ज्यादा चोटें आई हैं।

इनके अलावा पूर्वमंत्री डीपी यादव, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, काशीनाथ यादव, ओमप्रकाश राजभर, रामअधार राजभर, शायर शेराज पदमपुर, कैलाश और योगेंद्र दुबे भी घायलों में शामिल हैं।�

Tuesday, March 4, 2014

अब ज्यादा उम्र वाले भी बनेंगे IAS

upsc gives age relaxtion to ias aspirants
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी दी है।

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल ओवरएज हो रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। उन्हें आईएएस, आईपीएस जैसी अखिल भारतीय सेवाओं में आवेदन करने के लिए उम्र सीमा में अगले दो साल तक के लिए छूट तो मिलेगी ही, साथ ही दो अतिरिक्त अवसर भी दिए जाएंगे। केंद्र सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा, 2014 में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने को मंजूरी दी थी। जबकि मौजूदा नियमों के मुताबिक सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अब तक परीक्षा में बैठने के लिए 30 साल की उम्र तक चार अवसर ही मिलते थे।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, सामान्य वर्ग को अब इस वर्ष से 32 साल की उम्र तक छह मौके मिलेंगे। वहीं, असीमित अवसरों के साथ एससी व एसटी अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 35 से बढ़ाकर 37 कर दी गई है। जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी अब 33 के बजाय 35 साल तक परीक्षा में बैठ सकेंगे। उन्हें अब सात के बजाय नौ अवसर मिलेंगे। इस साल की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 अगस्त को निर्धारित है।

कांग्रेसी नेता ने फांसी लगाकर दी जान

Cong leader suicides in delhi
बिंदापुर के विजय विहार एन ब्लॉक में रहने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेंद्र गुप्ता (50) ने मंगलवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। उनके परिवार वालों ने फंदे से उतारकर उन्हें उपचार के लिए पास के गुप्ता नर्सिंग होम में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महेंद्र गुप्ता सांसद महाबल मिश्रा के सहयोगी थे और उनके मीडिया का काम देखते थे। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

पढ़ें: सटीक बैठा कांग्रेस का ये चुनावी दांव

पुलिस के मुताबिक महेंद्र गुप्ता सपरिवार विजय विहार में रहते थे। मंगलवार सुबह पुलिस को गुप्ता नर्सिंग होम से महेंद्र गुप्ता के खुदकुशी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बिंदापुर के थाना प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया।

पुलिस ने छानबीन के दौरान घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पता चला कि घर के एक सदस्य ने उन्हें फांसी पर लटका हुआ देखा था। उस समय उनकी सांसें चल रही थी। परिवार वालों उन्हें तुरंत फंदा से उतारकर नर्सिंग होम पहुंचाया। पुलिस को उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पढ़ें: रॉ अफसर कांड से उठेगा पर्दा!

जिला पुलिस उपायुक्त सुमन गोयल ने बताया कि जांच में पता चला है कि महेंद्र गुप्ता डिप्रेशन के शिकार थे और डिप्रेशन की दवा का सेवन कर रहे थे। साथ ही वह भूत प्रेत की बातें भी किया करते थे।

गौरतलब है कि महेंद्र गुप्ता पिछले 25 साल से कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने इस बार उत्तम नगर विधान सभा से चुनाव के लिए टिकट की दावेदारी पेश की थी।

पढ़ें: रोहित को राजनीतिक विरासत का भी बनाया वारिस

लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उनके सहयोगियों का कहना है कि महेंद्र गुप्ता काफी अरसे से पार्टी से टिकट की मांग कर चुके थे। फिलहाल वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव थे।