Sunday, February 16, 2014

गर्भवती पत्नी को मारकर ड्रम में डाला

Man held for wife's murder
गर्भवती पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को पानी के ड्रम में डुबो दिए जाने जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पत‌ि को गिरफ्तार कर लिया है।

मुक्तलिम शेख नामक इस आरोपी ने पिछले साल ही मृतका नाजनीन (19) से शादी की थी। नाजनीन के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद शेख नाजनीन को बंगाल से भगाकर मुंबई ले आया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी को चार माह का गर्भ था और वह डिलीवरी के लिए बंगाल स्थित अपने घर जाना चाहती थी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की इस मांग को ठुकरा दिया क्योंकि उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बंगाल में नाजनीन के अपहरण का केस लिखवा रखा था। इस मामले में वहां की पुलिस शेख को तलाश रही थी।

नाजनीन अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसने उसके शव को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया।

भाजपा नेता को ल‌िफ्ट देकर लूटा

money snatching with BJP leader
हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी को देहरादून के लिए लिफ्ट देकर दो लाख की नकदी और जेवर लूट लिए। गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आनंद वर्मा भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। उनके दो बेटे अमित और आशू वर्मा देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने देहरादून में प्लाट खरीदने के लिए परिजनों से दो लाख रुपये मंगाए थे।

शनिवार दोपहर आनंद वर्मा पत्नी कौशल्या के साथ बेटों को रुपये देने देहरादून जा रहे थे। बुढ़ाना से रोडवेज बस में वर्मा शहर के वहलना चौक पर पहुंचे और देहरादून की बस पकड़ने के लिए टेंपो में बैठकर हाईवे पर पहुंच गए।

वहां दंपति बस का इंतजार कर रहा था कि मेरठ की तरफ से ग्रे कलर की स्कॉर्पियो वहां पहुंची। कार में चालक समेत चार युवक सवार थे, जिन्होंने दंपति को खुद भी देहरादून जाने के लिए कहते हुए उन्हें लिफ्ट दे दी।

कार में दो युवक पीछे की तरफ और एक चालक के साथ बैठा, जबकि दंपति को बीच की सीट पर बैठा लिया। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही कार संधावली पुल के दूसरी तरफ पहुंची, उन पर आगे-पीछे बैठे युवकों ने पिस्टल तान दिए।

इसके बाद बदमाशों ने धमकी देते हुए उनकी तलाशी लेकर बैग में रखे दो लाख रुपये, भाजपा नेता की जेब से चार हजार रुपये और उनकी पत्नी से तीन अंगूठी व गले की चेन लूट ली। भाजपा नेता के मोबाइल को भी तोड़ दिया।

इसके बाद दंपति को गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए। जाने से पहले भाजपा नेता को किराए के लिए एक हजार रुपये भी दिए।

वहां से दंपति शहर में पहुंचा और भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा नेता दंपति को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस पीड़ितों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल सिविल लाइन थाने का है।

छेड़छाड़ के व‌िरोध में छात्रा को थप्पड़ मारे

boys slap a girl in main market
बड़ौत(बागपत) में बाजार पुलिस चौकी के पास फिर से एक छात्रा को सरेआम दो युवकों ने थप्पड़ मारे। इसको लेकर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर एक को हिरासत में ले लिया, जबकि एक भाग निकला।

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नगर के कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। जब वह बाजार पुलिस चौकी के पास खत्री गढ़ी के बाहर पहुंची तो दो युवकों ने छात्रा से अश्लील हरकत की।

इसका छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। इसपर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका एक साथी भाग निकला। छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार जिस युवक को हिरासत में लिया गया है, वह नीरज चित्तमखेड़ी गांव निवासी है।

गौरतलब है कि इससे इससे पूर्व भी नेहरू मूर्ति पर एक छात्रा को सरेआम थप्पड़ मारे गए थे। दिगंबर जैन कॉलेज में दो छात्राओं की कक्षा में घुसकर तीन युवकों ने पिटाई की थी। आए दिन हो रही छात्राओं के साथ घटनाओं को पुलिस रोक पाने में विफल हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

यूपी: भाजपा नेता को ल‌िफ्ट देकर लूटा

money snatching with BJP leader
हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी को देहरादून के लिए लिफ्ट देकर दो लाख की नकदी और जेवर लूट लिए। गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी आनंद वर्मा भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। उनके दो बेटे अमित और आशू वर्मा देहरादून में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने देहरादून में प्लाट खरीदने के लिए परिजनों से दो लाख रुपये मंगाए थे।

शनिवार दोपहर आनंद वर्मा पत्नी कौशल्या के साथ बेटों को रुपये देने देहरादून जा रहे थे। बुढ़ाना से रोडवेज बस में वर्मा शहर के वहलना चौक पर पहुंचे और देहरादून की बस पकड़ने के लिए टेंपो में बैठकर हाईवे पर पहुंच गए।

वहां दंपति बस का इंतजार कर रहा था कि मेरठ की तरफ से ग्रे कलर की स्कॉर्पियो वहां पहुंची। कार में चालक समेत चार युवक सवार थे, जिन्होंने दंपति को खुद भी देहरादून जाने के लिए कहते हुए उन्हें लिफ्ट दे दी।

कार में दो युवक पीछे की तरफ और एक चालक के साथ बैठा, जबकि दंपति को बीच की सीट पर बैठा लिया। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही कार संधावली पुल के दूसरी तरफ पहुंची, उन पर आगे-पीछे बैठे युवकों ने पिस्टल तान दिए।

इसके बाद बदमाशों ने धमकी देते हुए उनकी तलाशी लेकर बैग में रखे दो लाख रुपये, भाजपा नेता की जेब से चार हजार रुपये और उनकी पत्नी से तीन अंगूठी व गले की चेन लूट ली। भाजपा नेता के मोबाइल को भी तोड़ दिया।

इसके बाद दंपति को गांव रथेड़ी के पास कार से उतारकर बदमाश रुड़की की तरफ फरार हो गए। जाने से पहले भाजपा नेता को किराए के लिए एक हजार रुपये भी दिए।

वहां से दंपति शहर में पहुंचा और भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कंसल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा नेता दंपति को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे।

पुलिस पीड़ितों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शहर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल सिविल लाइन थाने का है।

पत‌ि ने गर्भवती पत्नी को मारकर ड्रम में डाला

Man held for wife's murder
गर्भवती पत्नी की हत्या के बाद उसके शव को पानी के ड्रम में डुबो दिए जाने जैसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पत‌ि को गिरफ्तार कर लिया है।

मुक्तलिम शेख नामक इस आरोपी ने पिछले साल ही मृतका नाजनीन (19) से शादी की थी। नाजनीन के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। इसके बावजूद शेख नाजनीन को बंगाल से भगाकर मुंबई ले आया था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी को चार माह का गर्भ था और वह डिलीवरी के लिए बंगाल स्थित अपने घर जाना चाहती थी।

आरोपी ने अपनी पत्नी की इस मांग को ठुकरा दिया क्योंकि उसके परिजनों ने आरोपी के खिलाफ बंगाल में नाजनीन के अपहरण का केस लिखवा रखा था। इस मामले में वहां की पुलिस शेख को तलाश रही थी।

नाजनीन अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हुआ और आरोपी ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया और चाकू से गला रेत दिया। इसके बाद उसने उसके शव को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया।

न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी मैक्कुलम का शतक

3rd day Live: india vs new zealand in second test
वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन मैच खत्म होने तक न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम और बीजे वाटल‌िंग ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को लीड दे दी है।

टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच में अपनी मजबूत कर ली था। मैच में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मैक्कुलम के भारत के फील्डरों ने 3 कैच छोड़े।

इसी की बदौलत मैक्कुलम ने शानदार शतक जड़ा। छठे व‌िकेट के ल‌िए मैक्कु‌लम और वाटल‌िंग ने 158 रन की साझेदारी की। मैच में तीसरे दिन जहीर खान ने शानदार बॉल‌िंग करते हुए 3 कीवी बल्लेबाजों को आउट क‌िया।

ब्रैंडन मैक्कुलम ने इस पारी में श्‍ातक जड़ ‌‌दिया है और वे 114 रनों पर नाबाद हैं। वहीं दूसरे छोर पर बीजे वाटल‌िंग 51 पर खेल रहे हैं।

भारत की तरफ से जहीर खान के अलावा रव‌िंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने 1-1 व‌िकेट ल‌िया। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें)

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 192 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत अजिंक्य रहाणे (118)� की शतकीय पारी के दम पर 438 रन बनाकर आउट हो गया। भारत को पहली पारी के आधार पर 246 रनों की बढ़त हासिल हुई।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ऑकलैंड टेस्ट जीतकर भारत से सीरीज में 1-0 से आगे है।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 21 रन बना लिए थे। भारत को एकमात्र सफलता जहीर खान को मिली थी जिन्होंने पीटर फुल्टन (1) को पगबाधा किया।

गृह मंत्री शिंदे का केजरीवाल पर फिर हमला

kejriwal violated oath of cm's office: shinde
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल विधेयक पेश करने के मसले पर कांग्रेस के विधायकों के भाजपा के साथ खड़ा होने का बचाव करते हुए अरविंद केजरीवाल पर मुख्यमंत्री पद की शपथ तोड़ने का आरोप लगाया।

उन्होंने शोलापुर में कहा कि पद संभालने से पहले एक विधायक या सांसद को शपथ लेनी होती है। उसी तरह मुख्यमंत्री भी संविधान का पालन करने की शपथ लेता है। लेकिन केजरीवाल ने शपथ का पालन नहीं किया।

शिंदे ने कहा कि विधानसभा में जनलोकपाल बिल नियमों के अनुसार पेश नहीं किया जा रहा था। जो तरीका अपनाया गया वह गलत था। इसलिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इसका विरोध किया।

गौरतलब है कि शुक्रवार को केजरीवाल ने विधानसभा में जनलोकपाल बिल पेश करने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।