Friday, February 14, 2014

कांग्रेस से नाता तोड़ सांसद राव इंद्रजीत बीजेपी में शामिल

congress MP rao inderjit singh joined bjp
कांग्रेस से 35 वर्षों का पुराना रिश्ता तोड़कर बृहस्पतिवार को गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान बड़ी संख्या में सांसद के समर्थक मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में बदलाव की आंधी चल रही है। लोगों का जोश देखकर विश्वास हो गया कि बदलाव की आंधी हरियाणा में भी चल पड़ी है।

यह भी पढ़ें:विधानसभा में हंगामा, भारती के टेबल पर चूड़ियां रखी


राजनाथ सिंह ने राव इंद्रजीत सिंह के पुरखों और उनके पूर्वं मुख्यमंत्री पिता राव वीरेंद्र को भी याद किया। उन्होंने राव इंद्रजीत को बेदाग छवि वाला राजनेता बताते हुए कहा कि इन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

गुड़गांव के सासंद ने कहा कि वह 35 वर्षों तक कांग्रेसी में रहा। उनका परिवार संकट की घड़ी में कांग्रेस का साथ देता रहा है। इलाके के साथ भेदभाव, किसान व युवाओं के साथ अन्याय को देखते हुए जनता की राय पर वह भाजपा में शामिल हुए। अब शेष जीवन इसी पार्टी के अनुशासित सिपाही के रूप में व्यतीत करेंगे।

यह भी पढ़ें:आरक्षण पर अड़ गईं नंदिता दास, वृंदा करात, प्रभा ठाकुर

इस मौक पर राव मुख्यमंत्री हुड्डा पर हमला करने से भी नहीं चूके। उन्होंने मेवात के मुस्लिमों का स्वागत करते हुए कहा कि इनमें भाजपा विरोधी अफवाहें फैलाई जाती हैं। मेवात से पूर्व मंत्री हसन मोहम्मद, हरियाणा के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. मनफूल सिंह के पुत्र बिजेंद्र चाहर भी भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह के भाजपा में आने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी। इस अवसर पर भजापा के महासचिव जेपी नडडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, विधायक कृष्णपाल गुर्जर, कविता जैन, प्रवक्ता वीरकुमार यादव, गुड़गांव के मेयर विमल यादव, डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी आदि मौजूद थे।

'सपा और आरएसएस में है मिलीभगत'

collusion in sp and rss
इतहादे मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के खिलाफ आचार्य प्रमोद कृष्णम को धमकी देने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए सपा व आरएसएस में मिलीभगत का आरोप लगाया।

मौलाना तौकीर ने कहा कि श्री कल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम एक संत हैं। वे मेरे साथ मिलकर लंबे समय से देश में सद्भावना एवं अखंडता के लिए काम करते रहे हैं। इसी वजह से आज वे फिरकापरस्त ताकतों के निशाने पर हैं।

प्रमोद कृष्णम को नोएडा में एक चैनल के दफ्तर में आरएसएस नेता की ओर से धमकी दी गई थी। इसी आधार पर तौकीर रजा ने अखिलेश यादव की सरकार को भी निशाना बनाते हुए कहा कि घटना की रिपोर्ट नोएडा के सेक्टर-58 थाने में दर्ज है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इंद्रेश का नाम बम धमाकों में सामने आ चुका है। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं होना अखिलेश सरकार की आरएसएस से मिलीभगत का शक पैदा करता है।

तौकीर रजा खां ने मुजफ्फरनगर दंगे पर पूछे गए सवालों पर भी सपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्हें दंगे के लिए जिम्मेदार बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि इंद्रेश के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर जल्द ही वे उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन व प्रदर्शन शुरू करेंगे।

'पड़ोसियों ने मेरी बेटी को गैंगरेप के बाद मार डाला'

my daughter had been killed after gang rape said father
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बारहवीं की छात्रा को तीन पड़ोसी युवकों ने अगवा कर मार डाला। चार दिन बाद उसका शव रामगंगा नदी में मिला।

पिता ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिवार मूलत: हरदोई का रहने वाला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटनाक्रम के पीछे लेन-देन का विवाद भी बताया जा रहा है, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। आरोपियों ने पंचायत में आधी रकम लौटा दी थी। छात्रा को लौटाने का वादा कर मुकर गए।

फर्रुखाबाद के राजेपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12वीं की छात्रा का पिता नौ फरवरी को बड़ी बेटी के घर गया था। इस दौरान घर में छात्रा और उसकी दृष्टिहीन बुआ ही मौजूद थीं। घर के सामने रहने वाले युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया।

पढ़ें, लोगों की जान लेना है इस कातिल हसीना का शौक

उसके अन्य रिश्तेदारों ने विरोध किया तो युवकों ने फायरिंग की। दूसरे दिन छात्रा का पिता घर लौटा और अपहर्ताओं से बेटी को छोड़ने की गुहार लगाई। इस बात को लेकर गांव में गुपचुप पंचायत भी हुई। इसके बाद भी युवकों ने छात्रा को नहीं छोड़ा।

गुरुवार को घर से करीब पांच सौ मीटर दूर रामगंगा में छात्रा का शव मिला। पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण, थानाध्यक्ष डीके सिंह और सीओ विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए।

पढ़ें, ससुर-देवर ने किया रेप, पति ने घर से बाहर निकाला

छात्रा के पिता का आरोप है कि गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई। उसने अपने पड़ोसी हुलासी, मंसाराम, राजू के खिलाफ तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक के दम पर उसकी बेटी को अगवा किया।

गैंगरेप के बाद हत्या कर शव रामगंगा में बहा दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

यूपी: हादसे में छात्रा की मौत के बाद बवाल

dusturbance in agra after accident
आगरा में ईशन नदी पुल पर गुरुवार को ट्रक ने छात्रा नीलम श्रीवास्तव को रौंद दिया। हादसे के बाद लोग भड़क उठे और ट्रक में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। वाहनों में तोड़ फोड़ भी की।

बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर बवाल कर रहे लोगों को दौड़ा लिया और स्थिति को काबू में किया। इस दौरान चार घंटे तक ईशन नदी पुल पर आवागमन ठप रहा।

नीलम श्रीवास्तव (16) निवासी हिंदपुरम कालोनी की रहने वाली थी और आरसी इंटर कालेज में 12वीं की छात्रा थी। घटना के समय वह साइकिल से ईशन नदी पुल से गुजर रही थी। तभी भोगांव की ओर जा रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ें, वेलेंटाइंस डे पर आसाराम की किताब!

घटना के बाद चालक ट्रक को कुरावली रोड पर छोड़कर भाग गया। जानकारी होने पर हिंदपुरम के लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया और ट्रक में आग लगा दी। कुछ ही देर में भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस फोर्स व वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया।

यहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर भाग गए। जिसे जहां स्थान मिला वहां छिप गया। इस दौरान लोगों ने आधा दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स और पीएसी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आते ही भीड़ पर लाठियां फटकार दौड़ा लिया, तब कहीं स्थिति नियंत्रण में हुई।

पुलिस ने बवाल करती भीड़ में से एक युवक को दबोच कर थाना कोतवाली भेज दिया। छात्रा के परिवारीजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर शाम थाना पुलिस ने बताया कि जाम लगाने और वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

केजरीवाल पर तेज हुए बसपा के हमले

bsp criticized arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बहुजन समाज पार्टी का हमला तेज हो गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब पार्टी के बड़े नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केजरीवाल पर तीखा वार किया है।

बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल तानाशाह हैं। वह दिल्ली के मुख्यमंत्री होते हुए भी कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं।

प्रदेश के सिंचाई मंत्री के आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि मायावती के कार्यकाल में बुंदेलखंड क्षेत्र का ज्यादा विकास हुआ है। मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में मायावती ने पृथक बुंदेलखंड राज्य का प्रस्ताव पारित कर केंद्र के पास भेजा था लेकिन यूपीए सरकार ने उसे डस्टबिन में फेंकवा दिया।

उन्होंने कहा कि हकीकत में भाजपा, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी बुंदेलखंड राज्य को नहीं बनने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी की सरकार यहां विकास भी नहीं कर रही है। एक भी बिजली परियोजना की आधारशिला नहीं रखी गई है जबकि बसपा सरकार में बिजली परियोजनाओं पर काम हुआ।

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर उन्होंने कहा कि वह गुजरात राज्य में ही असफल हो गए हैं। वहां के बच्चों में कुपोषण व महिलाओं की स्थिति सबसे बड़ा उदाहरण है।

संभालकर रखें पैन, वर्ना होगी मुश्किल

keep pan number secret
सावधान, आपका पैन जानकर कोई आपको मुश्किल में डाल सकता है। अधिक आय दिखाते हुए आपके पैन पर ऑनलाइन आयकर रिटर्न दाखिल कर सकता है।

रिटर्न के आधार पर टैक्स जमा करने का नोटिस विभाग की ओर से जारी हो जाएगा। वाराणसी के रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र आशीष सिंह के साथ ऐसा ही हुआ है।

वर्ष 2010-11 में किसी ने आशीष का व्यापार के जरिए 330775 रुपये वार्षिक आय दिखाकर ऑनलाइन रिटर्न दाखिल कर दिया था। इस पर 12581 रुपये टैक्स जमा करने के लिए आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया।

पढ़ें, दुनिया की पावरफुल बिजनेस वुमेन में दो भारतीय महिलाएं

वर्तमान में आशीष सिंह हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी हैं। उनके पिता यशवंत सिंह ने बताया कि हमारे यहां कोई व्यापार नहीं करता है। जब रिटर्न दाखिल किया गया था, उस समय उनका बेटा बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।

उन्होंने इस बारे में एक शपथ पत्र जनवरी माह में आयकर कार्यालय में जमा कर दिया। इस धोखाधड़ी के बारे में सीए जय प्रधवानी ने कहा कि लोगों को पैन संभाल कर रखना चाहिए। ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन ही जरूरी होता है। धोखाधड़ी होने पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं।

LIVE: भारत ने बनाई मैच पर पकड़

LIVE: india vs new zealand second test first day
49 ओवर का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर है आठ विकेट पर 166 रन। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन और इशांत शर्मा ने पांच विकेट लिए हैं। स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस सीरीज में 0-1 से पीछे है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड से 0-4 से पांच मैचों की वनडे सीरीज भी गंवा दी थी।

न्यूजीलैंच के पीटर फुलटॉन ने 13 रन बनाए, रदरफोर्ड ने 12 रन बनाए। विलमसन ने 47 रन बनाए जबकि टॉम लाथम खाता नहीं खोल सके।

मैकलम ने आठ रन बनाए, एंडरसन ने 24 जबकि वाटलिंग खाता भी नहीं खोल पाए। नीशाम ने 33 रन बनाए। फिलहाल साऊथी 19 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं नील वैगनर।