Thursday, February 13, 2014

तो वाड्रा ने नहीं खरीदीं बीकानेर में जमीन!

clean chit to vadra?
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के नाम से राजस्थान के बीकानेर जिले में जमीनों की खरीद-फरोख्त नहीं की गई। ये रिपोर्ट बीकानेर कलक्टर ने राजस्व मण्डल को भेजी है।

विधानसभा में सवाल लगने के बाद राजस्थान के सभी जिलों के कलक्टरों को वाड्रा से संबंधित जमीनों की जानकारी मांगी गई थी।

मामले के अनुसार भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की गहलोत सरकार के समय जिन कंपनियों के नाम से जमीनों की खरीद की गई, उनमें वाड्रा डायरेक्टर हैं। आरोप है कि वाड्रा की कंपनियों ने वर्ष 2009 से 2011 तक 1634 हेक्टेयर भूमि की खरीद-फरोख्त की थी।

हाल ही विधानसभा में तीन विधायकों ने बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर क्षेत्र में बाहर की कंपनियों द्वारा जमीनों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाया था। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पूछा था कि वाड्रा के नाम से बीकानेर में जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई या नहीं।

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ और रोहिताश सिंह ने राजस्व मंत्री से सवाल करने के दौरान वर्ष 2010 से 2013 तक इन चारों क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाली कंपनियों के नामों का उल्लेख किया था।

विधानसभा में लगे प्रश्न के तहत बताया गया कि बीकानेर में नॉर्थ इंडिया आईटी पाक्र्स लिमिटेड के नाम से 15 रजिस्ट्रियां 406.36 बीघा, रियल अर्थ प्राइवेट लिमिटेड की छह रजिस्ट्रियां 149.37 बीघा, स्काई लाइट रियलटी प्राइवेट लि. की पांच रजिस्ट्रियां 279.42 बीघा तथा स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी प्राइवेट लि. के नाम चार रजिस्ट्रियां 280.63 बीघा भूमि की तीन साल की अवधि में हुई हैं। बाद में इन कंपनियों ने अन्य व्यक्ति और कंपनियों को भी भूमि विक्रय की है।

गौरतलब है कि भाजपा सांसदों ने 21 दिसंबर 2013 को इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखकर कमीशन ऑफ इंक्वायरी एक्ट के तहत जांच करवाने की मांग की थी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि बीकानेर और उसके आस-पास के जिलों में वाड्रा और उनसे जुड़ी कंपनियों ने सीलिंग एक्ट का उल्लंघन किया। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के इशारे पर सरकारी अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया। शिकायत मिलने के बाद भी पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी जांच नहीं की।

ससुर-देवर ने किया रेप, पति ने घर से बाहर निकाला

father in law raped son's wife
एक महिला ने अपने ससुर और देवर पर रेप का आरोप लगाया। जब यह बात पति को पता चली तो उसने पत्नी को ही घर से बाहर निकाल दिया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की महिला ने ससुर-देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। आरोप है कि शिकायत करने पर विदेश से लौटे पति ने भी परिजनों का पक्ष लेते हुए मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

बुधवार को पुलिस आफिस पहुंची महिला ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह स्वदेश लौटा है।

आरोप है कि पति ने यहां लौटते ही एक अन्य युवती से निकाह कर लिया। इसका विरोध किया तो पहले देवर और फिर ससुर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने दो दिन पूर्व खुद के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत पति से की तो उसने भी परिजनों का ही पक्ष लिया। रात में महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता की हालत देख एसपी सिटी श्रवण कुमार ने उसे नई मंडी कोतवाली भेजकर पुलिस को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस ने महिला का मेडिकल कराते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का कहना है कि महिला का मेडिकल करा दिया गया है। मामला दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नरेंद्र मोदी के रैली खर्च पर ‘आप’ का वार

aap attack on narendra modi
नरेंद्र मोदी की सिर्फ एक रैली की होर्डिंग, विज्ञापन, मंच सज्जा व भीड़ जुटाने के एवज में करीब 55 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी रकम पार्टी को कहां से मिल रही है।

- संजय सिंह, आप नेता

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की देश भर में होने वाली रैलियों में खर्च होने वाली रकम पर सवाल उठाया है।

वहीं, दिल्ली सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री व रिलायंस कंपनी पर मामला दर्ज कराने के मामले में भाजपा की चुप्पी पर भी निशाना साधा है।

मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की रैलियों में जिस तरह रकम खर्च हो रही है, भाजपा को इसकी जानकारी आम लोगों को देनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि सिर्फ एक रैली की होर्डिंग, विज्ञापन, मंच सज्जा व भीड़ जुटाने के एवज में करीब 55 करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी रकम पार्टी को कहां से मिल रही है।

पढ़ें, हाथ में चाय की प्याली, निशाने पर कांग्रेस

इसके साथ ही संजय सिंह ने भाजपा से सवाल किया कि गैस की लूट के मामले में दिल्ली सरकार ने जो एफआईआर दर्ज कराई है, क्या भाजपा उसे गलत मानती है। उसकी चुप्पी संदेह पैदा करती है। पार्टी को इस मामले पर अपना रुख साफ करना चाहिए।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने बयान दिया था कि उन्हें कई बार धमकियां भी मिलती हैं।

इसे एक गंभीर मामला बताते हुए संजय ने सवाल किया है कि कहीं पेट्रोलियम मंत्री धमकियों के डर से कंपनियों को फायदा पहुंचाने को मजबूर तो नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता इसे जानना चाहती है।

‘धूम’ स्टाइल में करते थे लूट, गिरफ्तार

robbers robbed in dhoom style
थाने की पुलिस ने ऐसे वाहन लुटेरे और चोर गिरोह के चार बदमाशों को पकड़ा है, जो 'धूम' फिल्म के स्टाइल में वारदात करते थे। ये बदमाश दिन में वेल्डिंग, बाइक मैकेनिक और कारपेंटर का काम करते थे और रात में लूट और चोरी।

इनसे 10 फरवरी को नोएडा सेक्टर-63 से चोरी किया कैंटर बरामद किया है, जिसे फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। गैंग लीडर मुसाहिद का भाई माजिद 24 अप्रैल 2010 को भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था।

एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में मुसाहिद धौलाना क्षेत्र का रहने वाला है। बिलाल उर्फ वसीम बुलंदशहर के ककोड़ का निवासी है, जबकि दीपक लोनी और दिवेश बिजनौर के हलदौरा थाना क्षेत्र का। बिलाल कारपेंटर है। मुसाहिद वेल्डिंग का काम करता है और दिवेश बाइक मैकेनिक है।

इन्हें चेकिंग के दौरान गालंद चौराहे के पास से पकड़ा गया। इनसे बरामद कैंटर की नोएडा के सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज थी। कैंटर पर फर्जी नंबर-प्लेट लगाकर उसे चला रहे थे। चेकिंग में प्लेट पर लिखा नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग मिलने पर पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो खुलासा हो गया।

मेट्रो में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप

unclaimed bag found in metro
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बुधवार को प्लेटफार्म नंबर-2 पर 11.40 पर पहुंची मेट्रो में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया।

बैग की जांच में कपड़े और खाने पीने का सामान निकलने से सीआईएसएफ जवानों और लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान द्वारका जाने वाली मेट्रो 10 मिनट की देरी से स्टेशन से रवाना हुई।

द्वारका से वैशाली पहुंची मेट्रो के कोच नंबर-3 और 5 में बैग मिलने से यात्रियों में हडकंप मच गया। लावारिस बैग की सूचना आनन-फानन में यात्रियों ने मेट्रो ड्राइवर को दी। मेट्रो रवाना होने ही वाली थी लेकिन सभी समय पर सूचना मिलने पर ड्राइवर ने मेट्रो रोक दी।

सीआईएसएफ जवानों ने कोच से दोनों बैग बाहर निकाले। प्लेटफार्म को खाली कराया गया और बैगों की जांच की गई। हालांकि जांच में बैग में कपड़े और सामान मिलने के बाद ही मेट्रो को रवाना किया गया। दोनों बैग यात्री मेट्रो में भूल गए थे।

Wednesday, February 12, 2014

अभी भी आतंकी साज‌िशें रच रहा है स‌िमी

Simi is still planning terrorist conspiracies
प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया यानी सिमी अब भी विध्वंसक गतिविधियों में लगा हुआ है। सिमी की ये गतिविधियां देश की अखंडता और सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकती है।

राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से पता चलता है कि सिमी अब भी ऐसी गतिविधियों में शामिल है, जिनसे देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए चिंता पैदा हो सकती है।

इन गतिविधयों में समाज की शांति और सांप्रदायिक एकता भंग करने की क्षमता है। इससे देश का सेक्यूलर ताने-बाने को नुकसान पहुंच सकता है।

यही वजह है कि इस साल 1 फरवरी को सिमी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि कानून, 1967 के तहत प्रतिबंध और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया।

एक साल में 16 सिमी कार्यकर्ता गिरफ्तार
छत्तीसग़ढ़ में पिछले एक साल के दौरान सिमी के 16 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने विधानसभा में लिखित जवाब देकर यह जानकारी दी।

पैंकरा ने बताया कि 2013 से 2014 के 20 जनवरी तक प्रतिबंधित संगठन सिमी के 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी लोगों को गैरकानूनी गतिविधि कानून, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक सामग्री एक्ट के तहत रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी लोगों को रायपुर की एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी ने बोधगया और पटना के विस्फोट के सिलसिले में इनमें से दो को रिमांड पर ले लिया है।

Tuesday, February 11, 2014

न्यूड बीच: अगर उतारे कपड़े तो जाना होगा जेल

if remove clothes, would be go jail
हेनान प्रांत का एक टापू बहुत पहले से ठंड से परेशान चीनी पर्यटकों के लिए थोड़ी धूप पाने की पसंदीदा जगह रहा है।

लेकिन अब यहां के समुद्र तट पर रेत में नग्न होकर धूप का आनंद लेने वाले लोगों के प्रति लोगों में असंतोष फैल रहा है। ऐसे में इस तरह धूप का आनंद लेने वालों को पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

कम्यूनिस्ट पार्टी के स्थानीय प्रमुख ने इस नग्नता को असभ्य और ग़ैर चीनी बताया है।

पुलिसिया कार्रवाई

उन्होंने कहा, ''कोई भी सामान्य आदमी सार्वजनिक रूप से न तो नग्न होकर तैरेगा और न धूप में बैठेगा।''

उन्होंने कहा कि इसीलिए कार्रवाई की जा रही है। सरकारी मीडिया के मुताबिक़ पुलिस ने इस इलाक़े में 24 घंटे गश्त लगाने के आदेश दिए हैं।

नग्न होकर धूप सेंक रहे लोगों को लाउड स्पीकरों पर चेतावनी दी जाती है कि अगर उन्होंने अपने शरीर को नहीं ढंका तो उन्हें 10 दिन तक हिरासत में रखकर 'पुर्न शिक्षण' की कार्रवाई का समाना करना पड़ेगा।

नग्न होने के ग़ैर-क़ानूनी होने के बाद भी पिछले कुछ सालों से 'न्यूडिज़म' या बिना कपड़ों के रहने की हिमायत करने वाले लोग इसके कुछ समुद्री किनारों पर जमा होते रहे हैं।

पीक टाइम में वहां ऐसे सैकड़ों लोग होते हैं, इनमें से अधिकांश प्रौढ़ होते हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक व्यक्ति के हवाले से कहा है कि इन नंगे लोगों का विश्वास है कि बिना कपड़ों के धूप सेंकने से उनकी त्वचा ठीक होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इनमें से कुछ लोग नग्न होकर तैरते हैं क्योंकि इस तरह उन्हें प्रकृति की गोद में लौटने का एहसास होता है।

इंटरनेट पर चर्चा
पिछले हफ़्ते इस समुद्र तट पर विरोध की शुरुआत तब हुई जब नग्न रहना पसंद करने वाले लोगों की एक प्रिय जगह पर पुलिस ने अचानक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय लोगों और पर्यटकों की इस क्लिक करें नग्नता को लेकर की गई शिकायत पर की। पुलिस ने नग्न होकर धूप का आनंद लेने वाले लोगों से कहा कि वे अपनी तैराकी वाली पोशाक पहन लें नहीं तो उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।

आश्चर्यजनक रूप में नग्न रहना पसंद करने वाले लोगों पर हुई पुलिस कार्रवाई चीनी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई। एक यूज़र ने इस तथ्य पर दुख जताते हुए लिखा कि अधिकांश नंगे लोग प्रौढ़ थे, 'कुछ जवान और सुदंर लोगों को लेकर आओ'।

एक और पोस्ट में हनीमून के लिए हेनान जाने की योजना का ज़िक्र किया गया है। लेकिन नग्नता पर हो रही चर्चा से उनका मन उचट गया। इसमें कहा गया है, ''मैं अब कहीं नहीं जाना चाहता हूं।''