Thursday, February 6, 2014

LIVE: न्यूजीलैंड तीन सौ के करीब

test match between India and New Zealand
भारत और न्यूजीलैड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला जा रहा है जिसमें मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी, लेकिन दो शतकों के दम पर वह संभल गई है।

समाचार लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने चार विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम (127) और कोरी एंडरसन (14) क्रीज पर हैं। केन विलियम्‍सन (113) और मैकुलम ने चौथे विकेट के लिए महज 51 ओवर में 222 रनों की साझेदारी कर डाली।

केन विलियम्‍सन को जहीर खान ने आउट किया। विलियम्‍सन ने भारत के खिलाफ लगातार छठे मैच में पचास से ज्यादा की पारी खेली जिसमें यह उनका पहली शतकीय पारी है। विलियम्‍सन ने 113 रनों की अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के भी लगाए।

इससे पहले टॉस जीतकर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड को पहले बल्‍लेबाजी का न्योता दिया और इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए भारत को शानदार शुरुआत भी दिलाई।

भारतीय गेंदबाजों ने महज 30 रन के अंदर तीन विकेट झटक लिए। इशांत शर्मा ने दो और जहीर खान ने एक सफलता हासिल की।

इशांत ने कीवी टीम को पहला झटका 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिया जब हैमिश रदरफोर्ड (6) अजिंक्य रहाणे को कैच थमा बैठे।

इसके बाद जहीर ने पीटर फुल्‍टन (13) को और इशांत ने रॉस टेलर (3) को पवेलियन की राह दिखाई थी।

भारत कोई टेस्ट नहीं गंवाया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के उसी ईडन पार्क पर खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने कोई टेस्ट नहीं गंवाया है।

न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने जो पांच टेस्ट जीते हैं उनमें से दो बार उसे इसी मैदान पर जीत नसीब हुई है। टीम इंडिया ने ईडन पार्क में चार टेस्ट खेले हैं जिनमें से दो जीते हैं जबकि दो ड्रॉ रहे।

टीम इंडिया ने 1968 में न्यूजीलैंड को 272 रन से और 1976 में आठ विकेट से शिकस्त दी थी। 1981 और 1990 में दोनों टीमों के बीच यहां खेले गए टेस्ट ड्रॉ रहे थे। यानी दोनों टीमें 24 साल बाद इस मैदान में आमने-सामने होंगी।

बिन्नी ने सरकार से लिया समर्थन वापस

binny withdraw support from aap
आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी ने आखिरकार दिल्ली सरकार से समर्थन वापस ले लिया।

बुधवार को बिन्नी ने इस बारे में उपराज्यपाल को चिट्ठी भेज दी है। विधायक की दलील है कि सरकार वायदे पूरे न करके आम लोगों को धोखा दे रही है। हालांकि उन्होंने जनलोकपाल बिल पर समर्थन की बात कही है।

इससे पहले रविवार को बिन्नी ने दो विधायकों शोएब इकबाल व रामवीर सिंह शौकीन के साथ मिलकर केजरीवाल सरकार से समर्थन वापस लेने की बात कही थी।

साथ ही एक मोर्चा बनाने का दावा भी किया था, लेकिन दूसरे ही दिन शोएब व शौकीन ने समर्थन वापसी से इंकार कर दिया।

अब सिर्फ बिन्नी के समर्थन वापस लेने से दिल्ली सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। सरकार को अभी भी 36 विधायकों को समर्थन हासिल है।

जंतर-मंतर पर AAPनेताओं का धरना

aap strated dharna at jantar mantar
दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने युगांडा की युवतियों को देह व्यापार में धकेलने और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया।

करीब चार सौ कार्यकर्ताओं, कुछ विधायकों और कानून मंत्री सोमनाथ भारती की मौजूदगी में पार्टी नेता संजय सिंह ने कांग्रेस, भाजपा और दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा।

इस दौरान 'आप'ने खिड़की एक्सटेंशन में कानून मंत्री की कार्रवाई को सही साबित करने की भी कोशिश की। संजय सिंह ने कहा कि छह महीने से खिड़की एक्सटेंशन के लोग पुलिस से सेक्स व ड्रग्स रैकेट के खिलाफ शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

कानून मंत्री ने जब मामले में दखल देने की कोशिश की तो उल्टा उनके और पार्टी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि युगांडा की तीन युवतियों ने अब रैकेट के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस का बताना चाहिए कि वह इस पर क्या कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी व अरुण जेटली पर भी निशाना साधा और भाजपा के खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले गिनाए।

संजय सिंह ने भाजपा को चेतावनी दी कि अगर किसी को दिल्ली सरकार की जन प्रतिबद्धता पर कोई शक है तो रामलीला मैदान में एक बैठक बुलाई जाए। इसमें एक ओर अरविंद केजरीवाल और दूसरी ओर तीन राज्यों के भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में पता चल जाएगा कि किस सरकार ने कितना काम किया है।

संजय सिंह ने कहा, 'कांग्रेस कहती है कि हमें सरकार चलाना नहीं आता, लेकिन हमें ऐसी सरकार चलानी भी नहीं है, जिसमें टूजी, थ्रीजी और कोयला घोटाला हुआ हो।'

आप के प्रवक्ता दिलीप पांडेय ने कहा कि यह खराब बात है कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के साथ ऐसा हो रहा है। इसलिए पार्टी ने इस पर फौरन कार्रवाई की मांग की है। वहीं, आशुतोष ने सेक्स और ड्रग्स रैकेट के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि मामला उसी इलाके का है, जिसके लिए कानून मंत्री ने संघर्ष किया था।

वार्डन ने मासूम छात्राओं के हाथ जलाए

hostel warden burns students' hands with a burning stick
आंध्र प्रदेश में एक हॉस्टल के वार्डन द्वारा दो स्कूली छात्राओं के हाथों को जलाने का मामला सामने आया है।

नंदीगामा ग्रामीण के सर्किल इंस्पेक्टर रामा कुमार ने कहा कि कृष्णा जिले के केसरा गांव स्थित मिशनरी स्कूल में दो बहनें कक्षा दो और तीन में पढ़ती हैं। बहनें स्कूल के हास्टल में ही रहती हैं।

दोनों बहनों को एक अन्य छात्र की मिठाई और पैसे चुराने की शिकायत पर पहले तो टीचर ने जमकर पीटा और वार्डन को घटना की जानकारी दी।

बाद में वार्डन ने जलती छड़ी से बच्चियों के हाथ जला दिए। पुलिस ने बताया कि वार्डन और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

आईएएस मोहंती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

look out notice issued against ias mohanty
एमबीए की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपों से घिरे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीबी मोहंती के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया।

मोहंती के खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज हुआ था, तभी से वे जयपुर पुलिस की पकड़ से दूर है। मोहंती के खिलाफ अदालत के आदेश पर जयुपर के महेश नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस ने वैशाली नगर स्थित घर और स्वेज फार्म स्थित फ्लैट से कपड़े जब्त करने के बाद लगातार मोहंती की तलाश में जुटी है। इस बाबत जांच अधिकारी ने नोटिस जारी कर मोहंती को बुधवार तक पेश होने को कहा था। यदि नोटिस के बाद भी मोहंती हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ� पुलिस गिरफ्तारी वारंट जारी कर सकती है।

सीएम ने किया सस्पेंड
मोहंती को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार देर रात निलंबित कर दिया। मोहंती रेट (राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल) के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।

कहां गायब हो रही हैं नाबालिग लड़कियां?

minor girls kidnapped and one rape in gurgaon
गुड़गांव में अलग-अलग चार स्थानों पर बीते 24 घंटे के दौरान चार नाबालिगों के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 15 साल की बेटी को बगल में रहने वाले एक युवक ने बहला फुसला कर अगवा कर लिया है।

य‌ह भी पढ़ें:उसने बच्ची से दुष्कर्म और इसने बच्चे से किया था कुकर्म

महिला का कहना है कि चार फरवरी को दोपहर बाद से उसकी बेटी गायब है। पुलिस ने बिट्टी उर्फ अजीत के खिलाफ अपहरण करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर जांच कर रही है।

वहीं सिविल लाइंस में रहने वाले एक व्यक्ति ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी 16 साल की बेटी जैकमपुरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। दो दिन पहले राजेंद्र पार्क के नितिन ने उसे अगवा कर लिया।

य‌ह भी पढ़ें: ऐसा आदमी, जो प्यार जताने के लिए करता था बीवी से रेप

पुलिस के अनुसार, छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है और सोमवार को वह स्कूल गई थी। लेकिन लौटी नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बाद में छात्रा मिल गई। जांच में उससे रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, साढराना गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर 10 थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी 15 साल की बेटी को अज्ञात युवक ने अगवा कर लिया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले एक व्यक्ति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी बेटी को बदायूं यूपी निवासी भगवान दास बहला फुसला कर अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।

Wednesday, February 5, 2014

अब इंग्लैंड के लिए नहीं खेलेंगे पीटरसन

kevin pietersen retires cricket
ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की अब तक की सबसे हार के बाद केविन पीटरसन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

केविन पीटरसन ने यह फैसला तब लिया जब इंग्लैंड एंड वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें आगामी ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप और कैरेबियाई दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया।

इंग्लैंड को एशेज सीरीज में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही इंग्लैंड को इस दौरे में 13 मैचों में से 12 में हार का मुंह देखना पड़ा। पीटरसन ने कहा है कि वह क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे लेकिन अब इंग्लैंड के लिए कभी नहीं खेलेंगे।

33 साल के नायाब बल्‍लेबाज केविन पीटरसन ने अपने नौ साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 104 टेस्ट और डेढ़ सौ से ज्‍यादा वनडे मुकाबले खेले हैं। वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। साथ ही उन्हें क्रिकेट इतिहास में बेहतरीन बल्‍लेबाजों में शुमार किया जाता रहा है।

टेस्‍ट क्रिकेट में 32 शतकों के साथ रिकॉर्ड 13,797 रन बनाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद कोच एंडी फ्लॉवर ने पिछले दिनों खुद ही कोच पद से इस्तीफा दे‌ दिया था। वहीं फिरकी गेंदबाज ग्रीम स्वान ने एशेज सीरीज के बीच में ही संन्यास ले लिया था।

साथ ही ईसीबी ने यह ऐलान भी कर दिया है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान इंग्लैंड की टीम अनुशासन तोड़ने या अन्य विवादित मामलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।

ईसीबी ने अपने बयान में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में करारी शिकस्त के बाद अब समय आ गया है कि नए‌ सिरे से टीम तैयार की जाए।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नए मैनेजिंग डायरेक्टर पॉल डाउनटॉन ने पदभार ग्रहण करने के एक‌ हफ्ते के अंदर ही यह विवादित फैसला लिया।