Wednesday, February 5, 2014

पाक जेल में 1 और भारतीय ने दम तोड़ा

Indian prisoner found dead in Pak jail
पाकिस्तान में कराची की एक जेल में एक भारतीय कैदी की मौत हो गई है। 45 वर्षीय किशोर कुमार एक साल पहले गिरफ़्तार हुए थे। इससे पहले 18 दिसंबर को भी भीका नामक एक भारतीय की जेल में मौत हुई थी।

कराची से बीबीसी उर्दू के संवाददाता रियाज़ सुहैल ने बताया कि किशोर बीमार थे हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या बीमारी थी। पाकिस्तान की कराची स्थित जेल में तकरीबन 250 भारतीय कैद हैं।

किशोर और भीका को सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

जेल में भारतीय कैदी की मौत का मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि पिछले साल एक भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर जेल में ही हमला किया गया था।

हमला
सरबजीत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अप्रैल 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में छह क़ैदियों ने सरबजीत सिंह पर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया था।

उस हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में चले गए। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी।

सरबजीत को 1990 में पाकिस्तान के लाहौर और फ़ैसलाबाद में हुए चार बम धमाकों के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। इन धमाकों में क़रीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सरबजीत का कहना था कि वह ग़लती से सीमा पार चले गए थे।

इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक सनाउल्लाह हक़ की भी पिछले साल भारतीय जेल में मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

सनाउल्लाह पाकिस्तान के सियालकोट के निवासी थे। उन्हें 17 साल पहले भारत में गिरफ़्तार किया गया था।

उन पर हत्या समेत कुल आठ मामले चल रहे थे। उनमें से दो में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

Tuesday, February 4, 2014

केजरीवाल के मंत्री ने NGOके फंड में किया घोटाला!

AAP's Manish Sisodia under cloud for 'misuse' of NGO's foreign funds
दिल्ली के शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपने एनजीओ 'कबीर' के पैसे का निजी इस्तेमाल किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल भी इस एनजीओ कबीर की गवर्निंग बॉडी में शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के कंट्रोलर इसकी जांच कर रहे थे। जांच पूरी होने के बाद उनकी ओर से कहा गया है कि मनीष सिसोदिया ने जो खर्च बताए और उसके कागजात दिए, उसमे कोई समानता नहीं दिखती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिन अनियमिततताओं के आरोप हैं, उनमें सिसोदिया की पत्नी को बिना रसीद के किराये देना, कर्मचारियों का ब्योरा न होना, कैशबुक का गायब होना, ऐसी यात्राओं के खर्च दिखाए गए हैं जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है।

हद तो तब हो गई जब एनजीओ के पैसे से मनीष सिसोदिया ने अपनी कार की सर्विसिंग के लिए पेमेंट भी कर दिया।

एनजीओ कबीर के जांच रिपोर्ट में बताया गया कि 2008 से 2011-12 के दौरान आरटीआई के कार्यकर्ताओं को 17.7 लाख रुपये का भुगतान किया गया है, लेकिन जांच करने वाली टीम को इसका कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिया गया है। जांच कर रही टीम को एनजीओ के कर्मचारियों को दी जाने वाली सैलरी का भी सबूत नहीं मिला।

इस एनजीओ को 2005-06 से 2010-11 के दौरान विदेशों से 2 करोड़ रुपये की मदद मिली। फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट के तहत एनजीओ की 2005-06 से 2011-12 के दौरान जांच की गई है।

सिसोदिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि इस मामले में कोर्ट से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन अब राजनीतिक कारणों से इसे तूल दिया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यह एनजीओ पांडव नगर स्थित उनके घर से चल रहा था और इसके लिए उनकी पत्नी सीमा को 12,000 रुपये प्रतिमाह किराया दिया गया। हालांकि, इस किराए की कोई रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई।

कबीर का सीमा के साथ कोई रेंट एग्रीमेंट भी नहीं दिखाया गया। इतना ही नहीं, जब टीम ने 2006 से 2008 की कैशबुक मांगी तो सिसोदिया ने जांच टीम को बताया कि ऑफिस बदलने के क्रम में कहीं गुम हो गईं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिसोदिया को 11 जुलाई 2008 को देहरादून ट्रिप के लिए 17,900 रुपये का भुगतान किया गया लेकिन बिल के मुताबिक गाड़ी दिल्ली-बहराइच-दिल्ली के लिए किराये पर ली गई थी। यह भी नहीं बताया गया कि इस ट्रिप का मकसद क्या था और कितने लोग गए थे। जांच रिपोर्ट में टिप्पणी की गई है कि प्रथम दृष्टया यह मामला धोखाधड़ी का लग रहा है।

पाकिस्तान की जेल में एक और भारतीय ने दम तोड़ा

Indian prisoner found dead in Pak jail
पाकिस्तान में कराची की एक जेल में एक भारतीय कैदी की मौत हो गई है। 45 वर्षीय किशोर कुमार एक साल पहले गिरफ़्तार हुए थे। इससे पहले 18 दिसंबर को भी भीका नामक एक भारतीय की जेल में मौत हुई थी।

कराची से बीबीसी उर्दू के संवाददाता रियाज़ सुहैल ने बताया कि किशोर बीमार थे हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्या बीमारी थी। पाकिस्तान की कराची स्थित जेल में तकरीबन 250 भारतीय कैद हैं।

किशोर और भीका को सीमा रेखा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

जेल में भारतीय कैदी की मौत का मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि पिछले साल एक भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर जेल में ही हमला किया गया था।

हमला
सरबजीत की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अप्रैल 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में छह क़ैदियों ने सरबजीत सिंह पर ईंट और धारदार हथियार से हमला किया था।

उस हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और वह कोमा में चले गए। लाहौर के जिन्ना अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी।

सरबजीत को 1990 में पाकिस्तान के लाहौर और फ़ैसलाबाद में हुए चार बम धमाकों के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। इन धमाकों में क़रीब 10 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सरबजीत का कहना था कि वह ग़लती से सीमा पार चले गए थे।

इसके बाद एक पाकिस्तानी नागरिक सनाउल्लाह हक़ की भी पिछले साल भारतीय जेल में मारपीट में घायल होने के बाद मौत हो गई थी।

सनाउल्लाह पाकिस्तान के सियालकोट के निवासी थे। उन्हें 17 साल पहले भारत में गिरफ़्तार किया गया था।

उन पर हत्या समेत कुल आठ मामले चल रहे थे। उनमें से दो में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

लोकसभा चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाएगी कांग्रेस

congress select new face for lok sabha elections in rajasthan
राजस्थान विधानसभा चुनाव में पुराने उम्मीदवारों को उतारकर चोट खाई कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए नए चेहरों को मौका देने की रणनीति बनाई है।

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं और कांग्रेस एक दर्जन से अधिक नए और युवा चेहरों की तलाश कर रही है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार इस बार सूची भी जल्द जारी करने की तैयारी की जा रही है। बड़े नेताओं को बदले हुए क्षेत्रों से टिकट मिलने की चर्चा चल रही है।

राजस्थान में पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति अच्छी रही थी।

वर्तमान में कांग्रेस के पास 20 और भाजपा के पास चार लोकसभा सीटें हैं। वहीं एक सीट निर्दलीय के पास है।

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक बुधवार या गुरुवार को हो सकती है।

केंद्रीय नेता ललित माकन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री सी.पी. जोशी सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य भाग लेंगे। बैठक में हर सीट पर दावेदारी करने वाले प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि सीटों के फेरबदल में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के क्षेत्र बदले जा सकते हैं। इसमें नमोनारायण मीणा को जहां दौसा, वहीं सी.पी. जोशी को राजसमंद से टिकट मिल सकता है।

अन्य में जोधपुर से चंद्रेश कुमारी, कोटा से इज्याराज सिंह और भरतपुर से रतन सिंह का टिकट भी बदला जा सकता है।

केजरीवाल को मिला एक और नाम

Kejriwal is a political clown, says Mani Shankar Aiyar
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को रोजना नए-नए नामों से नवाजा जा रहा है। राजनी‌तिक दलों के कथित भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी करने के बाद तो उनके खिलाफ बयानों की बाढ़ आ गई है। �

उन्हें ताजा नाम कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने दिया है। मणिशंकर अय्यर ने अरविंद केजरीवाल को 'राजनीतिक जोकर' कहा है। मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री सभी के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं।

वह राजनीतिक के जोकर हैं। अय्यर ने कहा, 'कांग्रेस ने केजरीवाल को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका ‌दिया है। उन्हें इस मौके का इस्तेमाल करना चाहिए ओर समाज के लिए कुछ अच्छा काम करना चाहिए।'

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि ये केजरीवाल की भ्रष्टाचारियों की सूची में मेरी नाम नहीं है। ये अच्छी बात है।

सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में छूट की उम्मीद

service tax and excise duty may  reduce
चुनाव से पहले सरकार सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में छूट देकर मास्टर स्ट्रोक लगा सकती है।

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए अंतरिम बजट में सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में कुछ राहत देने के संकेत दिए हैं। यह लेखानुदान बजट 17 फरवरी को पेश होगा।

इसमें सरकार अपनी उपलब्धियों के साथ-साथ कुछ लुभावनी घोषणाएं कर सकती है। हालांकि राजनीतिक सहमति न बन पाने की वजह से सरकार कई अहम आर्थिक विधेयकों को ठंडे बस्ते में डाल सकती है।

संसद के आगामी सत्र को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बताया कि लेखानुदान बजट लोकसभा में 17 फरवरी को पेश किया जाएगा। इसमें उनका भाषण 12 से 18 पन्नों का होगा, लेकिन वह इस पर चर्चा कराना चाहते हैं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए सर्विस टैक्स और एक्साइज ड्यूटी की दरों में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि, अंतरिम बजट में इनकम टैक्स, सर्विस टैक्स और उत्पाद शुल्क संबंधी कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव नहीं रखा जा सकता। हालांकि ऐसे बदलाव किए जा सकते हैं जिनके लिए कानून में संशोधन की जरूरत न हो। चिदंबरम के मुताबिक लेखानुदान में भविष्य को लेकर सरकार का विजन सामने रखा जाएगा।

वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया है कि राजनैतिक सहमति न होने से जीएसटी, डीटीसी और बीमा विधेयक जैसे कई अहम आर्थिक विधेयकों पर संसद के इस सत्र में चर्चा नहीं होगी। सरकार का जोर ऐसे विधेयकों को पास कराने पर है, जिन पर राजनैतिक सहमति बन चुकी है। गौरतलब है कि 15वीं लोकसभा का यह आखिर सत्र होगा, जिसके बाद कई लंबित विधेयकों को नए सिरे से संसद में पेश करना होगा।

18 पन्नों से कम होगा अंतरिम बजट भाषण
वित्त मंत्री ने बताया कि 17 फरवरी को अंतरिम बजट के लिए उनका भाषण काफी संक्षिप्त होगा। उन्होंने कहा कि 2004 में तत्कालीन वित्त मंत्री जसवंत सिंह ने महज 12 पेज का और 2009 में प्रणब मुखर्जी ने 18 पेज का भाषण दिया था। ऐसे में वह भी अपना भाषण 12 से 18 पेज के बीच रखने की सोच रहे हैं।

भारत की रेटिंग सुधरने की उम्मीद
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच की टीम सोमवार को सालाना रेटिंग समीक्षा के लिए वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मिली। इस बैठक में फिच की ओर से बैंकों के बढ़ते एनपीए (डूबते कर्ज) को लेकर कुछ चिंताएं जताई गई।

वित्त मंत्रालय ने चालू खाते घाटे की स्थिति में हुए सुधार और अर्थव्यवस्था की मजबूती के आधार पर भारत की रेटिंग में सुधार की उम्मीद जताई है। इस बैठक में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम भी मौजूद थे।