Tuesday, February 4, 2014

बब्बर खालसा के निशाने पर राहुल गांधी

Babbar Khalsa targets Rahul Gandhi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के निशाने पर हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी को सभी राज्यों को इस बारे में सूचना भेजी है। इसके साथ ही यूपी में लखनऊ और वाराणसी, राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, दिल्ली और मुंबई महानगरों में आतंकी हमलों की चेतावनी भी दी गई है।

गृह मंत्रालय ने आतंकी खतरों की जानकारी देते हुए सुरक्षा के कदम उठाने को कहा है। राहुल गांधी के बारे में बताया गया है कि अक्तूबर, 2012 में जर्मनी के कोलन शहर में बीकेआई के आतंकियों की बैठक में राहुल गांधी पर हमला करने की योजना बनाई गई थी।

जर्मनी के ही डुरेन शहर में 8 जुलाई, 2012 को सिख और इस्लामिक आतंकियों की साझा बैठक में दिल्ली या मुंबई में आतंकी हमले कराने का फैसला किया था।

दिल्ली में हमले करवाने के लिए पाक स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल, इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन, खालिस्तान कमांडो फोर्स, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, दल खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकियों को एकजुट करने के लिए आईएसआई प्रयास कर रही है।

नवंबर, 2013 में मिले इनपुट के मुताबिक, आईएसआई इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के लखबीर सिंह रोडे और खालिस्तान टाइगर फोर्स के जगतार सिंह तारा समेत सिख आतंकियों के जरिये भारत में हथियार, बम विस्फोटक सामग्री और पैसे भिजवाने के प्रयास में है।

योजना के मुताबिक, जमात-ए-दावा (जेयूडी) आतंकी हमले को अंजाम देगी जबकि बीकेआई को एक करोड़ रुपये हथियार और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए आईएसआई ने भरोसा दिया है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


आशुतोष महाराज की अब फ्रीजर में समाधि

Ashutosh Maharaj body in freezer
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज का शरीर अब फ्रीजर में रख दिया गया है। उनके शरीर को शून्य डिग्री तापमान मुहैया करवाया गया है।

चिकित्सक ने फिर उन्हें क्लीनिकल डेड बताया है, वहीं प्रबंधकों व सेवादारों का कहना है कि वे गहन समाधि में हैं। उनका तर्क है कि हिमालय में शून्य डिग्री से भी कम तापमान होता है। वहां पर ही साधु संत समाधि के लिए जाते हैं।

सोमवार को प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ से आए चिकित्सक ने कहा कि महाराज आशुतोष के शरीर की त्वचा रंग बदलने लगी है, इसलिए फ्रीजर का इस्तेमाल किया गया है।

सोमवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल में प्रेस वार्ता में साध्वी जया भारती, साध्वी पतेश्वरी भारती, स्वामी विशालानंद, स्वामी अरविंदानंद, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी नरिंदरानंद के अलावा चंडीगढ़ से आए डॉक्टर हरपाल मौजूद थे।

स्वामी विशालानंद व साध्वी जया भारती ने कहा कि जब संत लोग समाधि में चले जाते हैं तो हमारा फर्ज बनता है कि उनके शरीर की देखभाल करें।

महाराज आशुतोष कितने दिन फ्रीजर में रहेंगे, इस पर किसी का कोई उत्तर नहीं था। स्वामी आदित्यानंद ने कहा कि ऐसी तमाम खबरें गलत हैं कि डेरे की संपत्ति का विवाद है। डेरे की गवर्निग बॉडी है जो पूरा संचालन कर रही है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


रावत को धूल चटाने को तैयार उमा!

 bjp launch uma bharti as election in charge at uttarakhand
भाजपा ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हरीश रावत को घेरने के लिए नया चुनाव प्रभारी दिया है। मातृत्व प्रदेश के लिए उमा भारती नई नहीं हैं। भाजपा ने उमा भारती को मैदान में उतारकर हिंदुत्व, महिला और उनकी फायर ब्रांड छवि को भुनाने का कार्ड चला है।

इसका कितना फायदा होगा ये नतीजे बताएंगे। प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के बाद प्रदेश में भाजपा को ऐसे ही नेता की आवश्यकता थी जो हरीश रावत को चुनाव में टक्कर दे सके।

उत्तराखंड में समय-समय पर आंदोलन चलाए

उमा भारती उत्तराखंड के लिए परिचित नाम है। धारी देवी से उनका सालों से जुड़ाव है। गंगा, बांध और यहां के तीर्थ स्थलों को लेकर उन्होंने समय-समय पर आंदोलन चलाए हैं। ऐसे में चुनाव की कमान उनके हाथों सौंपी गई है।

धार्मिक आस्थाएं जुड़ी हैं

उत्तरखंड में इस समय आपदा के बाद पुर्नवास और राहत सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा इसे हर हाल में भुनाना चाहती है। इस मुद्द पर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करने के उसके पास पर्याप्त आधार हैं।

चार धाम यात्रा के साथ यहां के पौराणिक मंदिरों को लेकर लोगों की धार्मिक आस्थाएं तो जुड़ी ही हैं कहीं न कहीं लाखों लोगों की अजीविका से भी जुड़ा है। गंगा यात्रा निकालकर उमाभारती ने प्रदेश के तमाम इलाकों का जमीनी दौरा किया था।

उमा भारती को साबित करने का मौका
भाजपा लंबे समय से कहीं न कहीं उमा भारती को उत्तराखंड से जोड़ना चाहती थी। चूंकि उत्तर प्रदेश की कमान पूरी तरह से मोदी के करीबी अमित शाह के हाथ हैं और उमा भारती को मध्य प्रदेश भेजा नहीं जा सकता था।

लिहाजा उमाभारती की कर्मस्थली में ही उन्हें अपने को साबित करने का मौका पार्टी ने दिया है। पार्टी में उमाभारती को हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ाने की भी तैयारी थी लेकिन पार्टी ने उन्हें एक लोकसभा क्षेत्र में न बांधकर पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


मॉस्को: बंधक बनाने वाला बंदूकधारी गिरफ्तार

Student kills teacher policeman in Moscow school
रूस की राजधानी मॉस्को के एक स्कूल में घुसकर छात्रों को बंधक बनाने वाले बंदूकधारी को काबू में कर लिया गया है। मॉस्को पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के मुताबिक़ बंदूकधारी ने एक पुलिस अधिकारी और जीव विज्ञान के एक शिक्षक की हत्या कर दी।

एक अन्य पुलिसकर्मी को गोली लगी है और वो घायल है।

पुलिस ने बताया है कि बंदूकधारी ने जिन 20 से ज़्यादा छात्रों को बंधक बनाया था, उन्हें रिहा करा लिया गया है।

ये घटना मॉस्को के बाहरी इलाक़े में स्थित एक स्कूल में हुई। ये घटना ऐसे समय हुई है, जो रूस शीतकालीन ओलंपिक की तैयारी कर रहा है, जो इस सप्ताह सोची में शुरू हो रहे हैं।

माना जा रहा है कि बंदूकधारी इसी स्कूल का छात्र है।

नियंत्रण
आंतरिक सुरक्षा मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी टेलीविज़न को बताया, "जिस बंदूकधारी ने 20 छात्रों और एक शिक्षक को बंधक बनाया था, वो उसी स्कूल का छात्र है। उसे नियंत्रण में कर लिया गया है और सभी छात्रों को छुड़ा लिया गया है।"

उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गया था, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। इस स्कूल के एक शिक्षक की भी मौत हो गई है।

स्कूल के एक अधिकारी ने रसियन टेलीविज़न को बताया कि सभी बच्चों और शिक्षकों को स्कूल से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक़ बंदूकधारी ने मौक़े पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई। ये भी कहा जा रहा है कि बंदूकधारी ने कोई मांग नहीं रखी थी।

पीसीआर वैन में बच्चों का यौन शोषण

Child sexual abuse in pcr van by noida police
नोएडा में गश्त के दौरान दो बच्चों को पूछताछ के नाम पर पीसीआर में बैठा कर सिपाही द्वारा यौन शोषण करने का मामला थाना सेक्टर-39 में दर्ज किया गया है।

एसएसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में चलने वाली पीसीआर-36 में रविवार रात निजी चालक प्रेम सिंह, दारोगा रामबाबू व सिपाही ज्ञान सिंह ड्यूटी पर थे। सुबह चार बजे सदरपुर कालोनी के पास दो बच्चे उन्हें कबाड़ी की दुकान के पास घूमते मिले। वे सुबह में कबाड़ बीनने के लिए निकले थे।

पीसीआर कर्मियों ने दोनों बच्चों को रोक कर पूछताछ के लिए अपनी पीसीआर में बैठा लिया। बच्चों के मुताबिक पीसीआर चालक व दारोगा कबाड़ी की दुकान में चले गए। इसी बीच पिछली सीट पर बैठे सिपाही ने डरा धमका कर उनके साथ गलत हरकत शुरू कर दी। उनका यौन शोषण किया और धमकाते हुए पीसीआर से उतार कर भगा दिया।

सोमवार सुबह बच्चों ने घटना की जानकारी लोगों को दी। पीड़ित बच्चों को लेकर कुछ लोग एसएसपी से मिले। एसएसपी ने जांच के आदेश सीओ-फर्स्ट शिवराम यादव को दिए। जांच में आरोप सही पाए गए। जिसके बाद थाना सेक्टर-39 में मामला पाक्सो की धारा में दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, दूसरी ओर आरोपी सिपाही ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है।

नीडो मामले में जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी

rahul gandhi reached jantar mantar at nido tania issue
अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानियन की हत्या के विरोध में जंतर-मंतर पर तीन दिनों से धरने पर बैठे नॉर्थ-ईस्ट के छात्रों से मिलने के लिए सोमवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे।

उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन छात्रों को दिया। मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों के छात्र संगठनों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे दो कमेटियों का गठन करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक कमेटी तानियन मामले की जांच करेगी। वहीं दूसरी पूर्वोत्तर के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के लिए सुझाव देगी।

इस दौरान एक छात्र ने राहुल से पूछा, 'ये कैसा धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक देश है, जहां भेदभाव होता है।' इस पर राहुल ने कहा कि उनके लिए एक ही भारत है और सब भारतीय। फिर चाहे कोई उत्तर का हो या दक्षिण का।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय उनके लिए समान और महत्वपूर्ण है। अरुणाचल छात्र यूनियन, दिल्ली के महासचिव ताबादोनी ने बताया कि उन्होंने राहुल से इस मामले की कड़ी जांच व भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था बनाने की मांग की।

नीडो हत्या मामले में हाईकोर्ट ने स्वयं संज्ञान लिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉर्थ-ईस्ट के छात्र नीडो तानियन की हत्या व युवतियों से छेड़छाड़ के मामलों पर खुद संज्ञान लेते हुए केंद्र, दिल्ली सरकार व पुलिस आयुक्त से जवाब मांगा है।

अदालत ने दोनों ही मामलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राजधानी सभी के लिए है। क्या राजधानी वासियों को सिखाना पड़ेगा कि ये लोग (नॉर्थ-ईस्ट के निवासी) हमसे अलग नहीं हैं।

नीडो मामले पर कोर्ट ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस छात्र को उसी दुकान पर छोड़ आई जहां उससे मारपीट हुई थी।

सीएम को थप्पड़: डीएसपी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Slap to CM hooda : Three policemen, including DSP suspend
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से रविवार को पानीपत में हुई बदसलूकी के मामले में हरियाणा पुलिस के तीन अफसरों पर गाज गिरी है।

काम में कोताही बरतने वाले तीन पुलिस अफसरों को सोमवार देर रात सस्पेंड कर दिया गया। जिनमें डीएसपी बलि सिंह, इंस्पेक्टर पानीपत (सिटी) रमेश कुमार और एएसआई तारिक सिंह शामिल हैं।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हुड्डा पानीपत में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान माला पहनाने आए युवक ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया था।

सोमवार को राज्य पुलिस के आला अफसरों ने दिन भर इस मामले पर मंथन किया। देर रात कोताही बरतने वाले तीन अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.