Monday, February 3, 2014

'आप' विधायक को महिला ने मारा थप्पड़

woman slapped aap mla dinesh mohaniya
सरकारी ट्यूबवेल पर पानी माफिया के कब्जे की सूचना पर हम जांच के लिए पहुंचे थे। पानी माफिया ने सामने आने की बजाय महिलाओं को आगे कर आरोप लगाने की कोशिश की। स्थिति खराब होने के अंदेशे को देखते हुए हम वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करके गए थे। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से महिला गाली-गलौच पर मारपीट की धमकी दे रही है। शिकायत थाने में दी है।

- दिनेश मोहनिया, विधायक

दिल्ली में संगम विहार से आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया और उनके समर्थकों से रविवार को स्थानीय लोगों ने मारपीट और धक्कामुक्की की।

धक्कामुक्की करने वाली महिलाओं का आरोप है कि विधायक के साथ आए लोगों ने उनसे छेड़खानी की, जबकि विधायक का कहना है कि महिलाओं को आगे करना पानी माफिया की साजिश है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है।

लोगों का आरोप है कि विधायक के लोग सरकारी ट्यूबवेल से पानी देने में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोगों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। वहीं विधायक का कहना है कि पानी माफिया ट्यूबवेल पर कब्जा करना चाहता है। शिकायत मिलने पर वे गली नंबर-16 स्थित ट्यूबवेल पर गए थे।

एक महिला ने आरोप लगाया कि विधायक के साथ आए समर्थकों ने छेड़छाड़ की। इसलिए एक समर्थक को थप्पड़ मारा, जबकि विधायक से धक्कामुक्की की गई।

बता दें कि संगम विहार में लगे सरकारी ट्यूबवेल पर पानी माफिया के कब्जे का मामला विधानसभा में भी उठ चुका है। यहां पानी की पाइप लाइन नहीं है, जिसकी वजह से यहां टैंकर से पानी की सप्लाई होती है।

विधायक दिनेश मोहनिया का कहना है कि सरकारी ट्यूबवेल पर पानी माफिया के कब्जे की सूचना पर हम जांच के लिए पहुंचे थे। पानी माफिया ने सामने आने की बजाय महिलाओं को आगे कर आरोप लगाने की कोशिश की। स्थिति खराब होने के अंदेशे को देखते हुए हम वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था करके गए थे। इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से महिला गाली-गलौच पर मारपीट की धमकी दे रही है। शिकायत थाने में दी है।

मिल गईं आजम की भैंसें, 3 पुलिसवाले लाइन हाजिर

up police finds azam khan's stolen buffaloes
यूपी के नगर विकास मंत्री आजम खां की पशुशाला से चोरी गई सातों भैंसों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। भैंसों की पहचान कराने के बाद उनको वापस पशुशाला भेज दिया गया।

वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में एक चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

भैंसों के मिल जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने भैंसों को बरामद करने को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा था।

सघन चेकिंग अभियान के बाद मिलीं भैंसें
आजम खां की पसियापुरा स्थित पशुशाला से शुक्रवार की रात सात भैंसें चोरी हो गई थी। चोर भैंसों की गले में बंधी जंजीर को काटकर ले गए थे। सूचना मिलने पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित कई थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच व डॉग स्कवाड की टीम मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने शनिवार सुबह से आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बूचड़खाने से लेकर मीट फैक्टरी तक में भैंसों को तलाशा गया। लेकिन कहीं उनका सुराग नहीं लगा।

भोट पुलिस को शनिवार को देर रात सूचना मिली कि इंड्रा गांव में दो भैंसें घूम रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। भैंसों को गांव के एक व्यक्ति के यहां बांधा गया। इसके बाद उनकी पहचान कराई गई। पहचान होने पर उनको वापस आजम खां के पशुशाला भेज दिया गया।

इसी तरह से पुलिस को दो भैंसें चमरौवा में, दो भुर्जी की मड्डैया में और एक गंज इलाके में मिली। पुलिस ने सातों भैंसों को वापस पशुशाला भेज दिया है। सातों भैसों के मिल जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने भैंसों की चोरी करने के आरोप में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में अधिकृत रूप से कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नाम नहीं छापने की शर्त पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि या तो किसी ने जानबूझ कर भैंसें चोरी की है, बाद में पुलिस पर बढ़ते दबाव को देखकर उनको छोड़ दिया।

दूसरी संभावना यह है कि चोर अंजाने में भैंस चुरा ले गए, लेकिन जब उनको पता चला कि भैंसें मंत्री जी की हैं तो उनको छोड़ दिया।

चौकी प्रभारी व दो सिपाही लाइन हाजिर
एसपी साधना गोस्वामी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एकता चौकी तिराहे प्रभारी सुनील कुमार व दो सिपाहियों अजय व विपिन को लाइन हाजिर कर दिया है।

एसपी ने बताया कि इन पसियापुरा का इलाका एकता तिराहा चौकी के अंतर्गत आता है। बेनजीर व पसियापुरा में गश्त की जिम्मेदारी इनकी हैं। पुलिस गश्त पर नहीं थी, इससे चोरी की घटना हो गई। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में इनको लाइन हाजिर कर दिया गया है।

मोदी को आज गोंडा में जवाब देंगे मुलायम

mulayam to make loud on Modi in Gonda
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव सोमवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को गोंडा में जवाब देंगे।

सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली को मुलायम के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी संबोधित करेंगे। मेरठ रैली में मोदी ने सपा मुखिया और प्रदेश सरकार पर सीधा हमला किया है।

नेताओं की जेब वजनी होने का जिक्र करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिजली, कानून व्यवस्था, विकास और गन्ना किसानों के मुद्दों पर अखिलेश सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ी।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मुलायम सिंह हर मुद्दे पर मोदी को जवाब देंगे। वह कह भी चुके हैं कि मोदी की एक-एक बात का जनता के बीच जवाब देंगे।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि देश बचाओ-देश बनाओ महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

आस पास के जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जत्थे रविवार शाम से ही आने शुरू हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि गोंडा के बाद 11 फरवरी को सहारनपुर और 15 फरवरी को गोरखपुर में विशाल रैलियां होंगी। इससे पहले आजमगढ़, मैनपुरी, बरेली, बदायूं, झांसी व वाराणसी में सपा की विशाल रैलियां हुई हैं।

नौकरी नहीं मिली तो सीएम पर चलाया थप्पड़

Try to slapping to CM of haryana bhupender singh Hooda
पानीपत में रोड शो के दौरान रविवार को एक युवक ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को माला पहनाने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।

हालांकि एसपी सतीश बालन ने थप्पड़ मारने की बात को खारिज कर दिया है। युवक नौकरी न मिलने से हताश था और उसकी शिनाख्त गोहाना के कमल के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा तोड़ने समेत कई धाराओं के तहत उस पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को सिविल अस्पताल में योजनाओं की सौगात देकर नई सब्जी मंडी में शहरी विधायक बलबीर पाल शाह की ओर से आयोजित धन्यवाद सम्मेलन में जा रहे थे।

hudda road

सनौली रोड पर रोड शो के दौरान एक जूस कार्नर के पास युवक ने सीएम को माला डालने के बहाने थप्पड़ मारने की कोशिश की।

सीएम इस वाकये से हक्के बक्के रह गए। सीएम की सुरक्षाकर्मियों ने युवक को वहीं दबोच लिया और उसको थाना शहर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोहाना का निकला युवक
पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान गोहाना के कमल के रूप में हुई है। उसका पिता गोहाना में चाय का काम करता है। कमल खुद बीएससी पास है और उसका भाई भी बीएससी पास है।

कमल व उसके भाई दोनों ने सरकारी नौकरी के लिए कई आवेदन किया, लेकिन दोनों में से किसी की भी नौकरी नहीं लग सकी।

सीएम ने माफ किया
मुख्यमंत्री के राजनीति सलाहकार प्रो, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीएम ने बदसलूकी करने वाले युवक को माफ कर दिया है। उन्होंने कहा है कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने को निर्देश दिया है।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


मां की मदद से युवती की लूटी अस्मत, 10साल कैद

delhi man gets 10 years jail for raping colleague
दिल्ली की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने विवाहित महिला से दुष्कर्म के मामले में दोषी युवक को दस साल और उसका साथ देने वाली मां को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

युवक ने मां की मदद से पीड़िता के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया था।

सपा नेता ने रेप कर बनाया MMS, दूसरे से कराई शादी

रोहिणी जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता ने सुखदेव (20) व उसकी मां गीता (45) को अपहरण, जहरखुरानी और बंधक बनाने की धाराओं में दोषी करार दिया है। वहीं, सुखदेव को दुष्कर्म की धारा में भी दोषी ठहराया।

होटल के बाथरूम में नहा रही थी युवती, देख रहा था कोई

सुखदेव और पिड़ित महिला सहकर्मी थे। महिला 10 जुलाई, 2012 की सुबह दफ्तर जा रही थी। रास्ते में उसे गीता मिली और घर ले आई।

उसने कहा कि अगर वह सुखदेव को नहीं मिलेगी तो वह मर जाएगा। इसके बाद सुखदेव और गीता ने पीड़िता को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिला दिया और दुष्कर्म की वारदात की।

'पति मुझे अजनबी लोगों के साथ कमरे में बंद कर देता है'

सुखदेव उसे दिल्ली से बाहर ले गया और 5-6 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। दिल्ली पहुंचकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी।

Sunday, February 2, 2014

नीतीश की पार्टी में मचा घमासान

Shivanand tiwari said arrogant to nitish kumar
दूसरी बार राज्य सभा में भेजने से इनकार किए जाने से खफा जनता दल यूनाइटेड नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अहंकारी करार दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी में उनसे असहमत लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता दल यूनाइटेड की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को भेजे जवाब में तिवारी ने कहा है कि नीतीश कुमार अहंकारी व्यक्ति हैं और सिर्फ 'मैं' में विश्वास करते हैं। उनकी हां में हां मिलाने से इनकार करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।

हाल में पार्टी में नीतीश को लेकर टकराव से असंतुष्ट शिवानंद तिवारी ने कहा कि सिर्फ नीतीश कुमार के भारी अहंकार की वजह से राज्यसभा के लिए उनका दूसरी बार नामांकन नहीं हो रहा है।

यही हाल दूसरे बेकसूर नेताओं एनके सिंह और सबीर अली का हुआ। मुझे इसका दुख है।

तिवारी ने सिंह के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि राज्यसभा में पार्टी के वर्तमान सांसदों के बजाय तीन नए लोगों को भेजने का फैसला उनका था। इसे नीतीश ने समर्थन भर दिया था।

उन्होंने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह ऐसा करके सिर्फ नीतीश का बचाव करना चाह रहे हैं। जबकि नीतीश के काम करने के तानाशाही अंदाज का सबको पता है।

तिवारी ने कहा उन्होंने सिंह को� लोकसभा चुनाव न लड़ने की अक्षमता के बारे में बता दिया था। एनके सिंह ने भी अपनी कैफियत दी थी।

उनके लिए बांका से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी पुतुल सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना संभव नहीं थी। इसके बावजूद पार्टी हम दोनों को लोकसभा चुनाव लड़वाने पर उतारू है।�

उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से मारपीट

shame on delhi, attack on north east girls
कोटला मुबारकपुर मामले में 10:35 बजे पुलिस को सूचना मिली थी, रात को युवती का मेडिकल कराकर उसी दिन मामला दर्ज कर लिया गया था। बाद में एक अन्य पीड़ित युवती के बयान के बाद 29 जनवरी को लूटपाट, छेड़छाड़, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं को एफआईआर में जोड़ा गया है। कुत्ते के मालिक प्रेमचंद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- राजन भगत, प्रवक्ता, दिल्ली पुलिस

दिल्ली के लाजपत नगर में नीडो तानियन की रहस्यमय मौत के बाद अब कोटला मुबारकपुर में उत्तर-पूर्व की ही दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, मारपीट व नस्लीय टिप्पणी करने मामला सामने आया है।

मामूली बात पर दोनों युवतियों से लूटपाट करने के बाद पिटाई की गई। दोनों को बचाने आए उत्तर-पूर्व के तीन युवकों को भी नहीं बक्शा गया।

आरोप है कि युवतियों को पुलिस ने रात भर थाने में बिठाए रखा और उत्तर-पूर्व की छात्र यूनियन के दखल के बाद अगले दिन इसमें एफआईआर दर्ज की गई।

वहीं, पुलिस ने रविवार को मामले में एक आरोपी प्रेमचंद (32) को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर-पूर्व छात्र एसोसिएशन थंककुल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष अथोट शिंगलई ने बताया कि मणिपुर निवासी 25 वर्षीय युवती सोमा (बदला नाम) कोटला मुबारकपुर में रहती है।

24 जनवरी को रात 9:15 बजे वह मणिपुर की एक अन्य युवती की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। वहां एक युवक कुत्ता घुमा रहा था। सोमा का कुत्ते के पट्टे में पैर फंस गया। कुत्ते ने उसे काटने का प्रयास किया तो सोमा ने लात मार दी।

आरोप है कि इस बात पर कुत्ते के मालिक ने बुरा भला कहना शुरू कर दिया। सोमा पर नस्लीय टिप्पणी करने के अलावा अश्लील बातें की गईं। विरोध करने पर पीटा भी गया।

इस बीच आरोपी के कई साथी वहां आ गए। सोमा और दुकानदार युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। युवतियों की मदद के लिए आए उत्तर-पूर्व के तीन युवकों को भी पीटा गया।

अथोट के मुताबिक, आरोपियों ने सोमा से सात हजार रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम और ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिया। रात 10:35 बजे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया।

दोनों युवतियों को रात भर थाने में बिठाए रखा गया। उत्तर-पूर्व के नोडल ऑफिसर और संयुक्त आयुक्त रोबिन हिब्बू को मामले की सूचना दी गई। उनके दखल के बाद 25 जनवरी को हल्की धाराओं (323, 509, 352,34) में मामला दर्ज किया गया।