Sunday, February 2, 2014

दुष्कर्म आरोपी IASमोहंती पर कसा शिकंजा, तलाश जारी

rape accused ias bb mohanty
दुष्कर्म के आरोप में फंसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बी. बी. मोहंती का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस पीड़िता के बयान लेकर साक्ष्य जुटा रही थी। नोटिस जारी करने के बाद भी मोहंती के उपस्थित नहीं होने पर पुलिस एक दिन पहले उनके बंगले पर गई थी, लेकिन परिजनों ने पुलिस को बैरंग लौटा दिया था।

पुलिस ने पीड़िता की ओर से पहचान के बाद मोहंती के फ्लैट से जब्त किए गए कपड़ों को एफ एसएल जांच के लिए भेजा है।

मोहंती के विदेश भागने की चर्चाओं के बीच सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जरूरत पड़ी तो उन्हें पकड़ने के लिए रेड अलर्ट जारी कर इंटरपोल से भी मदद ली जा सकती है।

उधर मोहंती ने अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहने के बारे में कोई सूचना नहीं भेजी है, लेकिन मुख्य सचिव राजीव महर्षि को छुट्टी की अर्जी भिजवाई है। मोहंती ने छुट्टी पर रहने का कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया है।

तानियन ने बनाई थी मोबाइल से वीडियो क्लिपिंग

tanian made mobile clipping
पुलिस को इस मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक दोषियों को जेल नहीं भेज दिया जाता।

- थापो, प्रदर्शनकारी

अरुणाचल प्रदेश के विधायक के बेटे नीडो तानियन ने अपने मोबाइल से घटनास्थल व थाने से आते-जाते हुए वीडियो क्लिपिंग बनाई थी। दिल्ली पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने छात्र की हत्या के अलावा एसटी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

आरोपी फरमान व उसका भाई हिरासत में है, लेकिन शनिवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार तानियन ने जब पनीर शॉप चलाने वाले फरमान से पता पूछा था, उस समय तानियन के साथ उसका एक दोस्त भी था। बुधवार को बालों पर कमेंट करने से नाराज तानियन ने जब काउंटर का शीशा तोड़ा दिया तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तानियन ने दुकानदार को सात हजार रुपये दे दिए थे।

कुछ देर बाद तानियन ने अपने कुछ और दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इस पर फरमान को लगा कि तानियन ने मारपीट करने के इरादे से अपने दोस्तों को बुलाया है। फरमान ने दोपहर करीब दो बजे पीसीआर को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लाजपत नगर थाने ले आई थी।

इसके बाद सिपाही हरेंद्र तानियन को अपने स्कूटर से घटनास्थल पर ले गया था। थाने से घटनास्थल पर जाते व आते समय तानियन ने अपने मोबाइल से रास्ते की रिकॉर्डिंग कर ली थी। वह रास्ते में आते-जाते हुए हंस रहा था। इस दौरान तानियन ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लेकर हंसी वाली टिप्पणी भी की थी।

तानियन ने की थी मां से बात
लाजपत नगर थाना पुलिस ने तानियन की अरुणाचल में रहने वाली उसकी मां से बात कराई थी। इसके बाद दो लोग-विनोद बंसल और वरुण छात्र तानियन को लेने थाने आए थे, लेकिन तानियन उनके साथ न जाकर दोस्तों के साथ थाने से चला गया था। पुलिस घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का पता लगा रही है।

छात्रों ने थाने में नोट व सिक्के फेंके
तानियन की हत्या के विरोध में शनिवार को नॉर्थ ईस्ट के सैकड़ों छात्रों ने जुलूस निकाला। इसके बाद दिन भर लाजपत नगर थाने पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थाने में नोट व सिक्के फेंके।

विरोध प्रदर्शन कर रहे सुमोकोजी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब पूर्वोत्तर के छात्र को निशाना बनाया गया। हम अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। हम चाहते हैं कि पुलिस तेजी से कार्रवाई करे।

मिलिए जूनियर मोदी से, बने आकर्षण के केंद्र

junior narendra modi
नरेंद्र मोदी के हमशक्ल को देखकर मेरठ के मोदीपुरम में भीड़ उमड़ पड़ी। साइकिल पर सवार जूनियर मोदी आकर्षण का केंद्र बन गए। मूल रूप से सहारनपुर के कपिल विहार निवासी अभिनंदन पाठक नरेंद्र मोदी की तरह दिखते हैं।

शाम करीब पांच बजे वह पल्लव टावर्स पर पहुंचे तो सबने उनको घेर लिया। कोई हाथ मिलाने लगा तो कोई फोटो खींचने लगा।

पढ़िए, मोदी के पास है इतनी संपत्ति


जूनियर मोदी ने कहा कि मेरा सपना है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। इसलिए सहारनपुर से मेरठ तक साइकिल से प्रचार कर रहा हूं। जूनियर मोदी ने लोगों से मोदी की रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
junior modi

यूपी: लोक सेवा आयोग ने घोषित किया दो रिजल्ट

uppsc declared two results
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ता समाजशास्त्र का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया। 31 जनवरी और एक फरवरी को हुए साक्षात्कार के आधार पर 14 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

सफल होने वाले अभ्यर्थी प्रज्ञा, राजेश्वर कुमार, कमलेश कुमार सिंह, डॉ. शशिकांत दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, रीता जायसवाल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नीरज कुमार राय, सतीश सिंह यादव, कौशलेंद्र विक्रम सिंह, बसंत कुमार मौर्या, अनुपम सिंह, संदीप कुमार और संदीप कुमार यादव हैं।

कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए सभी अभ्यर्थी फेल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी के लिए आयोजित टाइप परीक्षा में सभी अभ्यर्थी फेल हो गए। इसकी वजह से सभी छह पद खाली रह गए।

अब इन पदों के लिए अगले चरण में भर्ती होगी। सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों की अनिवार्य टाइप गति नहीं थी।

ज्वालामुखी से निकला लावा, 14की मौत

indonesia volcano deadly eruption
इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में सक्रिय एक ज्वालामुखी से निकल रहे गर्म पत्थर और राख की चपेट में आकर आसपास के गांवों में 14 लोग मारे गए हैं।

माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी शनिवार सुबह से ही धधक रहा है जिसकी राख और पत्थर इसके दायरे में आने वाले दो किलोमीटर के क्षेत्र में बरस रहे हैं।

आपात अधिकारी सुटोपो पुरवो नुगरोहो का कहना है कि मारे गए लोगों में चार स्कूली बच्चे और एक शिक्षक भी शामिल हैं।

माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी बीते तीन साल से सुप्त था। लेकिन बीते साल सितम्बर में इसके सक्रिय होने के बाद आसपास के गांवों से हज़ारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया था।

लेकिन इसी शुक्रवार कुछ लोगों को अपने घर लौटने की अनुमति मिल गई थी।

अधिकारियों को आशंका है कि ज्वालामुखी की वजह से हताहत हुए लोगों की संख्या बढ़ सकती है। लेकिन ज्वालामुखी की तपिश इतनी अधिक है कि वह इसके अधिक नज़दीक नहीं जा पा रहे हैं।

घटनास्थल की कुछ तस्वीरों से पता चला है कि राहतकर्मी लाशों को निकाल रहे हैं जो दरअसल राख के नीच दब चुकी हैं।

इससे पहले जब साल 2010 में यह ज्वालामुखी सक्रिय हुआ था, तब कम से कम दो लोग मारे गए थे और इसकी वजह से 30,000 लोगों को अपना घरबार छोड़कर कहीं ओर जाना पड़ा था।

साल 2010 से पहले माउंट सिनाबुंग में 400 वर्षों तक कोई हलचल नहीं हुई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि माउंट सिनाबुंग को कम सक्रिय ज्वालामुखी समझा जाता रहा है, इसकी वजह से अब इसकी सक्रियता के बारे में कोई अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है।

'सोनिया और उनके करीबियों पर डोरे डालो'

Middleman had asked to target sonia and top leaders to bag chopper deal
वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के कथित बिचौलियों में से एक ने भारत में अपने संपर्क सूत्र को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन को प्रभावित करने के निर्देश दिए थे।

इटली की एक अदालत को सौंपे गए एक दस्तावेज से इसका खुलासा हुआ है।

दस्तावेज का हवाला देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि सौदे के मुख्य बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल ने भारत में अगस्ता वेस्टलैंड के दफ्तर में काम कर रहे अपने संपर्क के एक शख्स को फैक्स करके इस सिलसिले में निर्देश दिए थे।

मिशेल ने यहां पीटर फुलेट से कहा था कि वह सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, प्रणब मुखर्जी, वीरप्पा मोइली, ऑस्कर फर्नांडिस, एमके नारायणन और किसी विनय सिंह को प्रभावित करने की कोशिश करे ताकि सौदा हासिल किया जा सके।

दस्तावेज से जाहिर हुआ है कि बिचौलिये ने अपने संपर्क के शख्स से कहा था वह अपने देश के उच्चायुक्त से भी कहे कि सोनिया गांधी और उनके नजदीकी सहयोगियों को प्रभावित करें।

उसने यह भी कहा कि सोनिया गांधी अब एमआई-8 हेलीकॉप्टर में दौरा नहीं करेंगी। बगैर ज्यादा ब्योरा देते हुए उसने कहा कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीदने के फैसले में उनकी भूमिका है।

गौरतलब इटली के अधिकारियों ने दस्तावेजों के इन तथ्यों का खुलासा भारतीय अधिकारियों से किया है। इससे पहले एक और दस्तावेज में जांच के दौरान एक हिसाब-किताब का भी खुलासा हुआ था।

इसके मुताबिक एक और बिचौलिये गुइदो हश्के एपी, जेसएयर और एफएएम जैसे संक्षिप्त नाम लिख कर उन्हें दी जाने वाली राशि का ब्योरा दिया था।

सरकार वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे को रद्द कर चुकी है और अगस्तावेस्टलैंड से 5200 करोड़ रुपये से ज्यादा के हर्जाने की भी मांग की है। रक्षा मंत्रालय अब वीवीआईपी के दौरे की जरूरतों के मुताबिक दूसरे विमान तैयार करने में लगा है।

Saturday, February 1, 2014

हरीश रावत बने उत्तराखंड के नए सीएम

uttarakhand new cm oath ceremony on saturday

खास-खास

घटनाक्रम
  • 11:30 am- कांग्रेस विधायक मंडल की बैठक साढ़े ग्यारह बजे तय थी ‌लेकिन तय समय तक केवल आधे विधायक ही पहुंचे।
  • 12:00 pm- कार्यवाहक मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ‌विधान मंडल दल की बैठक में पहुंचे।
  • 12:15 pm- बैठक के बाहर सतपाल महाराज के समर्थक पहुंचे और उनके समर्थकों ने नारेबाजी की। जबाब में हरीश रावत के समर्थकों ने भी नारेबाजी की जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
  • 1:00 pm- विधान मंडल की बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुनने का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा।
  • 1:15 pm- बंद कमरे में विधान मंडल दल की बैठक ‌फिर शुरू हुई।
  • 3:00 pm- हरीश रावत बैठक स्थल पर पहुंचे।
  • 5:00 pm- बैठक के बाद हरीश रावत के नाम पर सहमति बन गई।
  • 6:30 pm- राजभवन में राज्यपाल अजीज कुरैशी ने हरीश रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान मिल गई है। हरीश रावत प्रदेश्‍ा के 14 साल में आठवें मुख्‍यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री पद पर सोनिया गांधी की मुहर के बाद हरीश रावत राजभवन पहुंचे जहां उन्हें राज्यपाल अजीज कुरैशी ने शाम 6:30 बजे पद और गोपनीयता की शप‌थ दिलाई।

शनिवार को राजधानी देहरादून में विधानमंडल की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने हरीश रावत के नाम पर मुहर लगाई।

किसी मंत्री की कुर्सी नहीं जाएगी
विधानमंडल की बैठक के बाद किसी नए ‌विधायक को मंत्री पद नहीं ‌‌मिला। सूत्रों के मुताबिक बहुगुणा सरकार के सभी मंत्री रावत सरकार में वैसे ही काम करते रहेंगे। टिहरी से निर्दलीय विधायक दिनेश धनै मंत्री पद न मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वो कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।

विरोध होता रहा
शुक्रवार को विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद आज देहरादून में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बैठक में विधायकों के बीच हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विरोध होता रहा।

सतपाल महाराज गुट के समर्थक बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए हरीश रावत को सीएम न बनाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि किसी विधायक को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

पढ़ें,
आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में
उसके बाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरीश रावत के समर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार के अलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

पढ़ें, आ‌ख‌िरी एप‌िसोड में नहीं द‌िखे 'सन ऑफ सरकार'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा। मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनके साथ हैं।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान
राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है। नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.