Saturday, February 1, 2014

बंपर वैकेंसी, भर्ती ‌होंगे 13हजार सरकारी कर्मचारी

13 thousand sanitation workers will be recruited
हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में 13 हजार नए सफाई कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी।

इस समय प्रदेश में सात हजार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चौकीदारों के लिए सेवानिवृत्ति की कोई आयु सीमा नहीं होगी।

मुख्यमंत्री अपने निवास पर प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आए सफाई कर्मचारिरों और चौकीदारों को संबोधित कर रहे थे। यह लोग उनके निवास पर मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में उनका आभार व्यक्त करने के लिए आए थे।

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में एक नई योजना भी तैयार की जा रही है। इसके अनुसार यदि कोई चौकीदार बुजुर्ग होने की स्थिति में अपनी सेवा जारी रखने में खुद को अक्षम पाता है, तो वह अपने पुत्र को चौकीदार के पद पर नियुक्त करवा सकेगा।

चौकीदारों और सफाई कर्मचारियों को गांव के विकास की रीढ़ बताते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं होता था।

वर्ष 2007 में वर्तमान हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की थी। इन सफाई कर्मचारियों को पहले 3,525 रुपये तनख्वाह मिलती थी। इसे हरियाणा सरकार ने पहली जनवरी से बढ़ाकर 8,100 रुपये कर दिया है।

इस दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 11 हजार सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। �
�

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


Live: उत्तराखंड के सीएम पद पर फिर छिड़ी 'जंग'

uttarakhand new cm oath ceremony on saturday
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस में अंदरूनी घमासान शुरू हो गई है।

शनिवार को विधानमंडल की बैठक में देर से पहुंचने के बाद विधायकों ने गुट बनाकर बैठक में हंगामा शुरू कर दिया है।

बैठक करीब 1 घंटे बाद 12.40 पर शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सतपाल महराज और हरीश रावत के समर्थक विधानमंडल की बैठक एक दूसरे को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

खुद सतपाल महराज ने मी‌डिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसने कहा कि सतपाल महराज ने हरीश रावत को आशीर्वाद दिया?

सतपाल महराज के समर्थकों ने नारेबाजी की। कहा, हमारा सीएम कैसा हो?...सतपाल महराज जैसा हो..

रावत के नाम पर सह‌मति बनाने की कवायद
कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पर्यवेक्षक हरीश रावत के नाम पर विधायकों की मुहर लगवाएंगे। शाम 3-4 के बीच नए मुख्यमंत्री को राजभवन में शपथ दिलाने की ई जाएगी।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपना इस्तीफा राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी का सौंप दिया। एक लाइन के इस्तीफे को राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। फिलहाल विजय बहुगुणा कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य करते रहेंगे। इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली रवाना हो गए।

नए नेता के नाम पर फैसला करने के लिए कांग्रेस विधान मंडल दल की बैठक शनिवार को साढ़े 11 बजे बीजापुर गेस्ट हाउस में होगी। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से दो पर्यवेक्षक देहरादून पहुंच रहे हैं।

बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसमें नेता चुनने का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया जाएगा। जिसके बाद पर्यवेक्षक सोनिया गांधी की ओर से सुझाए गए हरीश रावत का नाम की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा हरीश रावत के नाम प्रस्तावित करेंगे जिस पर विधानमंडल दल की मुहर लग जाएगी।

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में
प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री हरीश रावत को पद और गोपनीयता की शपथ शाम 3-4 बजे के बीच राजभवन में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी दिलाएंगे। उसकेबाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। हरीश रावत केसमर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार केअलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।

विजय बहुगुणा:-इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा। मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनकेसाथ हैं।

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान
राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है।� नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


खुद को जिंदा साबित करने के लिए खा रहा धक्के

alive but dead
गांव आसोदा टोडरान निवासी विनोद खुद को जीवित साबित करने के लिए पिछले लगभग दस साल से विभागों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे कामयाबी नहीं मिल सकी है। हारकर अब उसने एसडीएम को शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विनोद का आरोप है कि उसे ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सरकारी रिकार्ड में उसे मृत दिखाने की यह साजिश रची गई है।

गांव आसोदा टोडरान निवासी विनोद कुमार पुत्र रामधन का जन्म 7 अप्रैल 1976 को हुआ था। 21 साल की उम्र होने पर उसका नाम बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में शामिल कर लिया गया।

उसका मन ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ने को हुआ, लेकिन किसी नेता ने साजिश रचकर उसे निर्वाचन विभाग के रिकार्ड में मृत घोषित कर दिया। इससे साल 2004 की विधानसभा चुनाव मतदाता सूची में विनोद का नाम नहीं आया।

उसके बाद विनोद ने अपना नाम शामिल कराने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन असफल रहा। उसके बाद 2009 के विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में भी विनोद का नाम शामिल नहीं किया गया।

अब विधानसभा चुनाव 2014 के लिए बनाई जा रही वोटर लिस्ट में भी विनोद का नाम नहीं आया तो वह बीएलओ से मिला। निर्वाचन विभाग ने विनोद को डाक द्वारा एक प्रमाणपत्र भेज दिया। डाक से एक तरह का मृत्यु प्रमाणपत्र पाकर विनोद और उसके परिवार के होश उड़ गए।

निर्वाचन विभाग के प्रारूप-14 में भरकर भेजे गए इस प्रमाणपत्र में बताया गया है कि 2004 की सूची में क्रम संख्या 223 पर दर्ज विनोद कुमार पुत्र रामधन का नाम उनकी मृत्यु होने के कारण सूची से हटाया गया है।

विनोद ने इस सारी साजिश के लिए विनोद ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है और एसडीएम को दरखास्त देकर इस साजिश के लिए दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम आफिस का कहना है कि इस संबंध में जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 1 मार्च से

Amarnath Yatra registration to begin from March 1
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आगामी एक मार्च से यात्री पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्र शासित और दूसरे राज्यों में जेएंडके बैंक, येस बैंक और पीएनबी की 425 बैंक शाखाओं में बालटाल और पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए पंजीकरण किया जाएगा।

पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। शुक्रवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

वर्ष 2013 में पंजीकरण प्रक्रिया को 18 मार्च को शुरू किया गया था, लेकिन इस बार यात्रियों की सहूलियत के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पहले शुरू किया जा रहा है। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि पंजीकरण केंद्रों की पूरी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का स्वरूप भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा। केंद्र शासित राज्यों और दूसरे अन्य राज्यों की ओर से मान्यता प्राप्त डाक्टर और चिकित्सा केंद्र से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र ही वैध माना जाएगा।

डाक्टरों और संबंधित चिकित्सा केंद्रों की सूची शीघ्र बोर्ड की वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। इसमें एक फरवरी 2014 के बाद जारी होने वाला स्वास्थ्य प्रमाणपत्र वैध होगा।

पंजीकरण प्रक्रिया में पहले आओ पहले सेवा पाओ की तर्ज पर यात्रियों को बाबा बर्फानी के दर्शन की सुविधा दी जाएगी। किसी को भी बिना पंजीकरण यात्रा की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यात्री पंजीकरण में निर्धारित तिथि और यात्री परमिट के आधार पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इस बार बालटाल और पारंपरिक पहलगाम रूट से आगामी 28 जून को शुरू होगी और रक्षाबंधन पर 10 अगस्त को संपन्न होगी।

पिछले साल नकली यात्रा पर्ची के कई मामलों के सामने आने के बाद इस बार यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए यात्रा पर्ची में भी बदलाव किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रितपाल सिंह भी मौजूद रहे।

गिरोह बनाकर लूटते थे पुलिसवाले, केस दर्ज

agra police
मोतीगंज में गल्ला व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये की लूट खाकी वर्दीधारियों ने साथियों के साथ की थी। छत्ता थाना पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो गैंग का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस लाइन में तैनात तीनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भी तीनों सिपाहियों ने अलीगढ़ के इगलास में 15 जनवरी को टैंकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

खास बात यह कि यह तीनों नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो से वारदात को अंजाम देते हैं।

सिंगी गली छत्ता निवासी विकास गुप्ता उर्फ राजू की मोतीगंज में आढ़त है। 17 जनवरी की शाम को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने विकास से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए थे। पीछा करने पर बदमाश एक बाइक छोड़कर भाग निकले थे।

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि लूटकांड की जांच कर रही पुलिस ने बसगौई, सासनी अलीगढ़ निवासी विष्णु तोमर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि लूट में आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महामौनी हाथरस निवासी विनोद सिंह, सादाबाद निवासी विवेक सिंह और चंद्रशेखर शामिल थे।

सासनी का महेश तोमर, हरिओम पाराशर, महामोहनी मुरसान, हाथरस निवासी संतोष जाट भी लूट में शामिल थे। लूट में नाम प्रकाश में आने के बाद तीनों सिपाही फरार हो गए हैं। एसएसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। तीनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड कर दिया गया है।

BJP को समर्थन देंगी खाप पंचायतें, बशर्ते..

khap with BJP
केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण का मुद्दा फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा केंद्र सरकार को जाटों को आरक्षण देने के लिए दिया गया अल्टीमेटम शुक्रवार (31जनवरी) को खत्म हो गया।

संघर्ष समिति ने ऐलान किया है कि देशभर के जाटों को एकजुट करने के लिए समिति कई प्रदेशों में जाकर जाटों से बातचीत करगी। वहीं शनिवार(1फरवरी) को जींद में खापों के चौधरी एक प्रेस कांफ्रेस बुलाकर भविष्य की रणनीति के बारे में बताएंगे। वैसे खापों ने केंद्र सरकार को बसंत पंचमी (4 फरवरी) तक का अल्टीमेटम दिया है।

भाजपा रुख स्पष्ट करेः अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने आरक्षण को लेकर भाजपा को अपना स्पष्ट रुख करने को कहा है। समिति ने भाजपा के समक्ष चार मांगें रखी हैं। जिनमें पहली मांग यह है कि 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुजरात के मुख्यमंत्री व भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे, इस रैली में ही भाजपा अपना रुख स्पष्ट करे।

पंजाब में अकाली दल व भाजपा की सरकार है, वहां पर अभी तक जाटों को आरक्षण क्यों नहीं दिया गया। इस बारे में जाटों को बताया जाए। गुजरात में भाजपा की सरकार है, लेकिन वहां पर मुस्लिम जाटों को केंद्र सरकार की नौकरियों में आरक्षण देने की सिफारिश मोदी सरकार ने की है। लेकिन हिंदू जाटों के लिए ऐसी सिफारिश राज्य सरकार की तरफ से क्यों नहीं की गई।

मलिक ने बताया कि हरियाणा में बीजेपी व हजकां का चुनावी समझौता है। हजकां हरियाणा में जाटों के विरोध की राजनीति करती है। ऐसे में बीजेपी को जाट आरक्षण को लेकर पक्ष रखना चाहिए।

संघर्ष समिति के राष्टीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने बताया केंद्रीय नौकरियों में जाटों को आरक्षण देने के लिए सरकार को 31 जनवरी तक अल्टीमेटम दिया गया था। लेकिन सरकार ने आरक्षण देने की घोषणा नहीं की। उन्होंने बताया कि अब वह 2 फरवरी को महाराष्ट्र में, 3-4 फरवरी को मध्यप्रदेश में तथा 7-8 फरवरी को राजस्थान में तथा इसके बाद हरियाणा में आकर जाटों से इस बारे में पूछेंगे कि आंदोलन आगे कैसे चलाया जाए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद फरवरी के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आरक्षण आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में तो समिति पिछले कई दिन से लोगों को आरक्षण आंदोलन के लिए तैयार कर रही है।

सर्वजाट सर्वखाप आरक्षण संघर्ष समिति हरियाणा के प्रवक्ता सूबेसिंह सैमाण ने कहा कि शनिवार को जींद में जाट आरक्षण को लेकर खापें अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने कहा कि खापों ने केंद्र सरकार को चार फरवरी तक अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर चार फरवरी तक आरक्षण की व्यवस्था केंद्र सरकार नहीं करती है तो फिर जाट पहले की तरह ही आंदोलन चलाएंगे।

दो दोस्तों की हत्या, पेड़ पर लटकाए शव

murder in uttar pradesh
मोहम्मदपुरखाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गड़चप्पा गांव में दो दोस्तों की हत्या कर उनके शवों को पेड़ से लटका दिया गया। शुक्रवार की सुबह एक बाग में पेड़ से लटके मिले दोनों युवकों के शवों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

मृतकों के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

क्षेत्र के गड़चप्पा गांव के बाहर बालकराम नाग के बाग में लगे आम के पेड़ पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटके होने की सूचना वहां के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को दी।

युवकों की शिनाख्त अनिल यादव (20) पुत्र शंकर यादव निवासी कटरा टाड़ा व अवनीश उर्फ छंगा मिश्रा (24) पुत्र हीरालाल निवासी मोहम्मदपुर खाला के रूप में हुई है। दोनों गहरे दोस्त थे और एक साथ कै टरिंग का काम करते थे।

मृतक अनिल के पिता शंकर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर क्षेत्र के ही भगनापुर गांव निवासी रामभजन, उसका पुत्र दुर्गेश तथा सर्वजीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

एसओ सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती से अनिल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो आरोपियों ने अनिल को मौत के घाट उतारने की तैयारी कर ली।

हालांकि अनिल के साथ मारे गए छंगा मिश्रा की जान तो दोस्ती के चलते चली गई। घटना के बाद एसपी अब्दुल हमीद, एएसपी डॉ. ओपी सिंह, सीओ फतेहपुर सुभाष अत्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

शरीर पर मिले चोटों के निशान
मृत मिले दोनों युवकों के शरीर पर चोट के भी कई निशान मिले हैं। इससे लगता है कि पहले दोनों की पिटाई की फिर हत्या कर शव पेड़ से लटकाकर वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

जताई थी बेटे की हत्या की आशंका
अनिल के पिता शंकर यादव ने पहले ही अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई थी। शंकर ने बताया कि उनके द्वारा आठ जनवरी को मोहम्मदपुर खाला थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए आरोपी रामभजन को समझाने की बात कही थी पर पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उनके बेटे की जान चली गई।