Saturday, February 1, 2014

'अगर दलित से शादी की तो होगी बदनामी'

jyoti murder case: relation between MLA Ram Kumar Chaudhary and jyoti
बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड में लगातार कई गवाहों के बयान से मुकरने के बाद शुक्रवार को ज्योति की बहन अपने पूर्व बयान पर कायम रही।

उसने कोर्ट में बताया कि हिमाचल के दून क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी और ज्योति के संबंध थे। ज्योति अक्सर चौधरी के बारे में बात करती थी और चौधरी अक्सर ज्योति से मिलने चंडीगढ़ आता था।

ज्योति ने उसे यह भी बताया था कि चौधरी उससे शादी करेगा, लेकिन एमएलए का चुनाव जीतने के बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।

बयान के मुताबिक, ज्योति ने बहन को बताया था कि चुनाव जीतने के बाद चौधरी कहने लगा कि अगर वह दलित से शादी करेगा तो उसकी बदनामी होगी।

इसलिए वह शादी नहीं करेगा, लेकिन उसके बैंक खाते में हमेशा पैसे जमा कराता रहेगा। ज्योति की बहन ने कहा कि चौधरी ने ज्योति को इसलिए मारा है, क्योंकि वह उससे शादी करना चाहती थी।

सिम कार्ड का सबूत हो गया पक्का
ज्योति की बहन के बयान से सिम कार्ड का सबूत भी पक्का हो गया है। दरअसल, पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक ज्योति के पास एक सिम था, जो ज्योति के नाम पर था।

इस नंबर से चौधरी के साथ बातचीत होती थी और वारदात वाले दिन यह नंबर व चौधरी का नंबर एक साथ चल रहे थे। अब शुक्रवार को ज्योति की बहन ने कोर्ट में कहा कि उसने ही अपनी वोटर आईडी पर ज्योति को नंबर लेकर दिया था।

चौधरी ने बूटी राम की अर्जी का किया विरोध
राम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोर्ट में एक विरोध अर्जी दाखिल की, जो ज्योति के पिता बूटी राम की फिर से गवाही के खिलाफ है। अर्जी में कहा गया है कि जब बूटी राम ने पहले गवाही दी थी तो उसमें किसी तरह के दबाव का जिक्र नहीं किया था। अब फिर से गवाही नहीं कराई जाए। बूटी राम की दोबारा गवाही वाली अर्जी पर शनिवार को फैसला होना है।

बूटी राम भी मुकरे थे बयान से
ज्योति के पिता बूटी राम पिछले दिनों कोर्ट में बयान से मुकर गए थे। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर पंचकूला को शिकायत दी थी कि रामकुमार चौधरी के जानकारों ने उन्हें व पूरे परिवार को मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह बयान से मुकर गए थे।

इसके बाद पंचकूला पुलिस ने इस केस फाइल को होशियारपुर भेज दिया। बूटी राम की शिकायत पर होशियारपुर के हरियाना थाने में चौधरी व उसकी पत्नी सहित अन्य के खिलाफ धमकी देने व साजिश रचने का मामला दर्ज हुआ था।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


महाराज आशुतोष समाधि में, प्रशासन खामोश

Ashutosh Maharaj in meditation, administration silent
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रमुख महाराज आशुतोष अभी भी गहन समाधि में हैं। तीसरे दिन उनके समाधि से वापस आने की बात डेरा प्रबंधकों द्वारा की जा रही थी लेकिन शुक्रवार को डेरे की तरफ से प्रेस वार्ता में बताया गया कि गहन समाधि की कोई समय सीमा नहीं है।

डेरे के प्रवक्ता स्वामी विशालानंद का कहना है कि महाराज जी के चेहरे पर पूरा नूर है। उनका शरीर पूरी तरह से तरोताजा है, यह समाधि की अवस्था में ही होता है।

महाराज आगे भी समाधि में चले जाते हैं लेकिन इस बार यह मामला समाचार की सुर्खियां बनने से काफी फैल गया है। शुक्रवार को डेरे की तरफ से स्वामी विशालानंद व साध्वी जया भारती मीडिया से मुखातिब हुईं।

महाराज जी समाधि से कब लौटेंगे, इस पर स्वामी विशालानंद ने कहा कि यह समय सीमा तय नहीं होती है। यह डेरे के अनुयायियों के लिए रूटीन है।

प्रशासनिक अधिकारियों को डेरे के अंदर न जाने देने व मीडिया को महाराज आशुतोष के दर्शन करवाने की बात पर स्वामी विशालानंद जी ने कहा कि यह गुरु महाराज की इच्छा पर निर्भर है।

आगे भी महाराज आशुतोष की इच्छा के बिना किसी को उनसे मिलाया नहीं जाता था। वे पहले भी मीडिया में नहीं आते थे और डेरे के सिद्धांत के मुताबिक वे अब भी मीडिया में नहीं आएंगे।

स्वामी विशालानंद ने कहा कि महाराज आशुतोष अकसर कमरे की कुंडी लगाकर कई घंटे समाधि में चले जाते थे लेकिन दो दिन पहले जब महाराज आशुतोष समाधि में गए तो कमरे की कुंडी खुली क्यों रखी गई थी?

इस पर डेरा प्रबंधकों ने कहा कि यह वे नहीं बता सकते। स्वामी विशालानंद से जब वीडियोग्राफी करवाकर दिखाने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।

स्वामी विशालानंद ने कहा कि डॉ. करतार, डॉ. हरपाल, डॉ अशोक ने चेक किया था। महाराज अभी भी गहन समाधि में है और उनकी नब्ज शून्य है। यह मेडिकल साइंस से ऊपर की अवस्था है, जिसका ज्ञान अध्यात्म में ही है।

वहीं तीसरे दिन भी प्रशासन की चुप्पी बरकरार रही। डिप्टी कमिश्नर या मातहत अधिकारी मीडिया से कन्नी काटते रहे।

डेरे में प्रबंधन व संचालन पर विवाद!
स्वामी विशालानंद ने उन अटकलों का खंडन किया कि डेरे में प्रबंधन व संचालन को लेकर विवाद उठ रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान चलाने के लिए एक गवर्निंग बॉडी बनी हुई है। डेरे में दो ही पदवी हैं, एक गुरु महाराज की दूसरी शिष्य की। ऐसे में विवाद का सवाल ही नहीं है।

डेरा नूरमहल के पास बन रहा हेलीपैड
डेरा नूरमहल से चंद किलोमीटर दूर गांव लित्तरां में हेलीपैड बनाए जाने की खबर से डेरा प्रबंधकों ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया है।

डेरा प्रबंधकों ने कहा कि हेलीपैड प्रशासन तैयार कर रहा है, इसकी जानकारी डेरे को नहीं है। प्रशासन क्यों हेलीपैड तैयार कर रहा है, यह वे खुद ही बता सकते हैं।

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


वसुंधरा ने पलटा कांग्रेस का बड़ा फैसला

Rajasthan too scraps FDI in multi-brand retailing
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सरकार ने बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की पूर्व सरकार की अनुमति को पलट दिया है।

राजस्थान देश के उन 12 राज्यों में शामिल था जिसने विदेशी कंपनियों को अपने यहां सुपर स्टोर खोलने की अनुमति दी थी।

इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने भी खुदरा क्षेत्र में एफडीआई की अनुमति देने वाले पूर्व सरकार के फैसले को वापस ले लिया था।

फैसले को पलटे जाने के बारे में राजस्थान की मुख्यमंत्री की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा को एक पत्र प्राप्त हुआ है।

राजस्थान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है कि एफडीआई की अनुमति देने वाले आदेश को वापस लेने के बारे में शर्मा को पत्र लिखा गया है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय को पत्र मिल गया है। साल 2012 में केंद्र सरकार ने मल्टी ब्रांड रिटेल में 51 फीसदी एफडीआई की अनुमति दी थी।

इसके साथ ही राजस्थान सहित देश के अधिकतर कांग्रेस शासित राज्यों ने अपने यहां भी इसकी अनुमति दी थी।

सस्ता हुआ गैर रियायती गैस सिलेंडर

non domestic LPG cut by 107 rupees
देश में शुक्रवार को गैर रियायती एलपीजी सिलेंडरों के दाम 107 रुपए प्रति सिलेंडर घटाने के साथ डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई। नई दरें शुक्रवार आधी रात से लागू होंगी।

अब गैर सब्सिडी युक्त एलपीजी की कीमत दिल्ली में 1241 रुपए से घटकर 1134 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं दिल्ली में 50 पैसे की वृद्धि के बाद एक लीटर डीजल की कीमत 54.91 रुपए हो गई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में नरमी का लाभ एलपीजी उपभोक्ताओं को मिला है।

जनता पर फूटा महंगाई बम: दूध, डीजल, बिजली सब महंगा

उधर, डीजल की कीमत को आंशिक रूप से नियंत्रण मुक्त करने के बाद पिछले एक साल में इसकी कीमत 14 बार बढ़ चुकी है। इस दौरान डीजल के दाम सात रुपए प्रति लीटर तक बढ़ गए।

माना जा रहा है कि डीजल, केरोसिन और एलपीजी को बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेचने के कारण चालू वित्त वर्ष में तेल कंपनियों को कुल 1,42,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।

केवल इंडियन ऑयल कार्पोरेशन का नुकसान 73,700 करोड़ रुपए रहने की आशंका है।

दो हाथियों के बीच वर्चस्व की जंग, एक मरा

elephant fights
दो हाथियों की जंग से अमानगढ़ का इलाका हिल गया। दोनों के बीच तब तक लड़ाई हुई जब तक एक की मौत नहीं हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हाथी के अंदरूनी हिस्सों में दस से भी ज्यादा जख्म हैं। पसलियां टूट गईं। मरने वाले नर हाथी की उम्र बारह साल बताई जा रही है।

मुरादाबाद वन मंडल क्षेत्र के अमानगढ़ रेंज में हाथियों के बीच वर्चस्व को लेकर पहले भी लड़ाई होती रहीं हैं। कई हाथियों की मौत भी हो चुकी है। अब फिर एक नर हाथी की मौत हो गई। दरअसल शुक्रवार की सुबह गश्ती दल को अमानगढ़ रेंज के कंपार्टमेंट-14 डी में करीब 12 वर्षीय नर हाथी का शव मिला।

वन अफसरों में हड़कंप

बाघिन की तलाश में लगे अफसर तत्काल मौके पर पहुंच गए। शव को जेसीबी से उलट पुलटकर देखा गया। बाहरी हिस्से पर कहीं कोई जख्म नहीं था। जहां शव पड़ा था वहां कई जगह जमीन उधड़ी हुई थी। इससे लग रहा था कि हाथियों के बीच संघर्ष हुआ है।

मुख्य वन संरक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हाथी के अंदरूनी हिस्सों में काफी ब्लीडिंग हुई है। पसलियां टूटी हुईं हैं। इससे साफ है कि दो हाथियों के बीच झगड़ा हुआ था।� �

नन्हें हाथी की मौत से उग्र हैं गजराज
कालागढ़ क्षेत्र में 23 जनवरी को टाइगर रिजर्व की हाथी कुंड क्षेत्र में एक बाघ ने हाथी के बच्चे पर हमला कर उसे मार डाला था। इससे हाथी भड़के हुए हैं। खेतों की तरफ पहुंचे झुंड ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग भी कुछ नहीं कर पा रहा है। हाथियों के झुंड को वापस जंगल में भेजने के लिए तमाम कोशिशें की गईं।

वीवीएस लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपए गायब

One held for siphoning off Rs 10 lakh from Laxman account
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए 10 लाख रुपए निकालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

लक्ष्मण के हैदराबाद स्थित बैंक से पैसा मालदा के इजाजुल के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस ने साल्ट लेक एरिया से उसे गिरफ्तार किया है।

इजाजुल का खाता जिस बैंक में था, उसी के मैनेजर ने असामान्य लेन देन के चलते पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इजाजुल को हिरासत में लिया गया।

इस बीच हैदराबाद जिला पुलिस ने बिधाननगर जिला पुलिस को लक्ष्मण के खाते से 10 लाख रुपये गायब होने की सूचना दे दी।

पूछताछ और शुरुआती जांच के बाद यह पता चला कि उसने क्रिकेट के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए पैसा निकाला था।

Friday, January 31, 2014

सोन‌िया ने रोका था केजरीवाल का ट्रांसफर!

 bjp slams arvind kejriwal on corruption issue
भारतीय जनता पार्टी ने अरव‌िंद केजरावाल पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। भाजपा का आरोप है क‌ि कांग्रेस ने एक साजिश के तहत आम आदमी पार्टी को पनपाया है।

भाजपा ने आरोप लगाए क‌ि सोन‌िया गांधी ने 2005 में सरकार को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि अरविंद केजरीवाल का दिल्ली से बाहर तबादला नहीं किया जाए। इन आरोपों की पुष्ट‌ि करते हुए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक पत्र का भी हवाला दिया।

भाजपा की प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि टीम केजरीवाल के एक प्रमुख सिपहसालार माने जाने वाले वकील प्रशांत भूषण ने 2011 में ही प्रियंका वाड्रा के पति को क्लीन चिट दे दी थी।

लेखी ने कहा कांग्रेस ने एक सोची समझी साजिश के तहत आप को खडे़ होने दिया है ताक‌ि केंद्र में इसका लाभ ले सके। जन्म मृत्यु की तरह यह कांग्रेस का ही अवतार है।

जब कांग्रेस को समझ में आया कि वह जीत नहीं पाएगी और भाजपा को हरा नहीं पाएगी तो उसने अपना वोट इस नई पार्टी की ओर खिसका दिया।

उन्होंने कहा दिल्ली के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का वोट आम आदमी पार्टी के पास चला गया। भारतीय जनता पार्टी को दो प्रतिशत वोटों का नुकसान हुआ।

इसके बावजूद हम सबसे अधिक सीटें जीतने में कामयाब रहे। दूसरी ओर कांग्रेस का सारा वोट आप को मिला और दिल्ली में उसका सफाया हो गया।