Monday, January 27, 2014

जब VIP गैलरी से परेड देखने पहुंचे केजरीवाल

CM takes vip gallery for republic day pared
आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को रिपब्लिक डे परेड देखने के लिए वीआईपी एनक्लोजर में बैठे नजर आए।

‌पिछले कुछ दिन से यह चर्चा थी कि कि केजरीवाल आम लोगों के साथ बैठकर परेड देखेंगे। लेकिन केजरीवाल भारी सुरक्षा घेरे में इंडिया गेट पहुंचे और वीआईपी इनक्लोजर में ही बैठे रहे।

उधर, इस मसले पर विपक्षियों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही इस बात को लेकर केजरीवाल की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं।

जबकि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। परेड के दौरान साफ देखा जा रहा है कि केजरीवाल के आसपास बड़े-बड़े नेता हैं और उनके साथ भारी सुरक्षाकर्मी भी बैठे हुए हैं।


इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि एक तरफ वो वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ राजपथ जैसे अति सुरक्षित स्थान पर भारी सुरक्षा घेरे में पहुंचते हैं।

केजरीवाल के बारे में उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि हाथी के दांत दिखाने के और खाने के और हैं। अब केजरीवाल वही कर रहे हैं जिसे उन्होंने नहीं करने की घोषणा की थी।

इसी बीच कांग्रेस एक नेता ने बयान जारी करते हुए कहा कि केजरीवाल न तो पहले आम आदमी थे और न ही आज हैं। वह केवल लोगों को ठग रहे हैं। लोगों को गुमराह करने के लिए कुछ भी बोल देते हैं और अपनी हर नीति को बेहतर समझते हैं।
सीएम पद का अपना एक सम्मान है और उन्हें भी वो सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन बेवजह सुरक्षा नहीं लेंगे या फिर आम आदमी के साथ कहीं भी बैठ जाएंगे, ऐसी बातें करना सही नहीं है।

दिल्ली फिर शर्मसार, नौकरी के बहाने चलती कार में रेप

woman raped in moving car in delhi
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल अभी भी बरकरार है। चलती कार में एक शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है।

पीड़ित महिला ने बताया ‌कि रविवार शाम उसके एक दोस्त ने नौकरी दिलाने के नाम पर चलती कार में उससे रेप किया। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शादी के लिए ड्रामा: बंधक बना गर्लफ्रेंड के कपड़े उतरवाए

पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय पीड़ित महिला रविवार शाम आनंद विहार बस अड्डे के पास रोती हुई मिली। वहां से पुलिस उसे थाने ले गई। उसने बताया‌ कि उसके दोस्त ने अपने दो साथियों के सामने चलती कार में उससे रेप किया।

'चाचा ने मुझसे कई बार किया गंदा काम'

उसने बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिर शुरू होगी अमेरिका-पाकिस्तान की बातचीत

Will resume U.S.-Pakistan dialogue
राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ वाशिंगटन पहुंच गए हैं। वहां सोमवार सुबह अमरीका और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक वार्ता की एक बार फिर शुरुआत होगी।

इस बातचीत में अफ़गानिस्तान से अमरीकी फ़ौज की वापसी के अलावा पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और सुरक्षा मामलों पर दोनों देशों के सहयोग पर तो बात होगी ही, कई ऐसे मामले भी होंगे जिन्हें हल करने की कोशिशें पर्दे के पीछे होंगी।

तीन साल से रुकी हुई इस रणनीतिक वार्ता का सबसे अहम मकसद है दोनों मुल्कों के रिश्तों को एक बार फिर से पटरी पर लाने के लिए एक ब्लूप्रिंट या खाका तैयार करना।

अफ़ग़ानिस्तान का मुद्दा
अमे‌रिकी ‌विभाग के एक अधिकारी के मुता‌बिक "अफ़गानिस्तान में स्थायित्व एक अहम विषय होगा लेकिन साथ-साथ पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात होगी। अमरीका उसमें किस तरह से मदद कर सकता है इस पर भी राय-मशविरा होगा"

अमरीकी विदेश विभाग में होने वाली इस बातचीत में अमरीकी विदेश मंत्री क्लिक करें जॉन केरी के अलावा रक्षा, वित्त, ऊर्जा और यूएसएआईडी विभाग के प्रतिनिधि भी होंगे।

विदेश विभाग के उच्च अधिकारी का कहना है कि बातचीत में क्लिक करें अफ़गानिस्तान में स्थायित्व एक अहम विषय होगा लेकिन साथ-साथ पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी सुरक्षा चुनौतियों पर भी बात होगी। अमरीका उसमें किस तरह से मदद कर सकता है इस पर भी राय-मशविरा होगा।

उनका कहना था कि आर्थिक सहयोग को बेहतर करने और ऊर्जा पर पाकिस्तान की ज़रूरतों पर ग़ौर करने का ये एक अहम मौका होगा।

अमरीकी अधिकारी का कहना था कि पाकिस्तान की तरफ़ से अब ख़ासतौर से कोशिश हो रही है कि इस रिश्ते की बुनियाद सिर्फ़ आर्थिक मदद न रहे इसे आपसी व्यापार की तरफ़ बढ़ाया जाए।

उनका कहना था कि अमरीका पाकिस्तान की आर्थिक तरक्की चाहता है और उसकी अंदरूनी सुरक्षा भी चाहता है।

एक और अधिकारी का कहना था कि नवाज़ शरीफ़ ने जो भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने की कोशिशें शुरू की हैं वो एक अच्छा कदम है और अमरीका सरताज अज़ीज़ से जानना चाहेगा कि उसमें बात कहां तक पहुंची है।

LIVE: आप के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे बिन्नी

vinod kumar binny expelled from aap
आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। पार्टी के निष्का‌सित विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर अनशन पर बैठने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी की अनुशासनात्मक समिति ने रविवार देर रात बिन्नी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बिन्नी ने अपने निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि जो व्यक्ति दिल्ली की समस्याएं उठा रहा हो, उसे ही निकाल दो।�

उनके निष्कासन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि बिन्नी अगर भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है।

भाजपा नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि अगर बिन्नी भाजपा में आते हैं, तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
वहीं, बिन्‍नी का दावा है कि आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों का समर्थन उनके पास है।

आप ने बागी बिन्नी को पार्टी से निकाला

AAP expels rebel MLA Binny from party
आम आदमी पार्टी ने अपने एक विधायक विनोद कुमार बिन्नी को पार्टी ने निकाल दिया है। पार्टी के प्रवक्ता दिलीप पांडे ने बीबीसी से बातचीत के दौरान बिन्नी की बर्ख़ास्तगी की पुष्टि करते हुए कहा कि बिन्नी पार्टी की छवि ख़राब कर रहे थे, इसलिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया।

दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने रविवार देर शाम बिन्नी को पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला किया। आम आदमी पार्टी की सबसे प्रमुख निर्णायक बॉडी पॉलिटिकल अफ़ेयर्स कमेटी(पीएसी) ने पंकज गुप्ता की अध्यक्षता में अनुशासन समीति का गठन किया था।

पांडे के अनुसार सोमवार की सुबह विनोद कुमार बिन्नी को इसकी आधिकारिक सूचना दे दी जाएगी। बिन्नी ने इस बारे में पूछने पर केवल इतना कहा कि उन्हें इस बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं है।

आप प्रवक्ता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के हर्षवर्धन की तर्ज़ पर बिन्नी, उन्हीं की ज़ुबान बोल रहे थे और पार्टी पर कई बेबुनियाद आरोप लगा रहे थे।

ग़ौरतलब है कि बिन्नी पिछले कुछ दिनों से पार्टी के ख़िलाफ़ लगातार बयान दे रहे थे। सोमवार 27 जनवरी से बिन्नी अपनी ही सरकार की नीतियों के ख़िलाफ़ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने वाले थे।

लक्ष्मी नगर से पार्टी के विधायक क्लिक करें बिन्नी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि केजरीवाल सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को 'झूठा' तक कहा था।

बिन्नी की नाराज़गी

इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन पर पार्टी की छवि को ख़राब करने का आरोप लगाया गया था।

क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती मामले में भी बिन्नी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से मुलाक़ात कर उनसे भारती के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने की अपील की थी।

पार्टी के ज़रिए क़ानून मंत्री का बचाव किए जाने पर भी बिन्नी पार्टी की राय से अलग थे और दिल्ली सरकार से क़ानून मंत्री को बर्ख़ास्त किए जाने की मांग कर रहे थे। केजरीवाल के ज़रिए रेल भवन पर धरना दिए जाने की भी आलोचना करते हुए बिन्नी ने कहा था कि सरकार की विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केजरीवाल धरने पर बैठे थे।

ग़ौरतलब है कि सरकार के गठन के दौरान भी बिन्नी एक महत्वपूर्ण बैठक से उठ कर चले गए थे। उस वक्त ये कयास लगाया जा रहा था कि मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे पार्टी से नाराज़ है। लेकिन बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने उनसे मुलाक़ात की और फिर पार्टी की तरफ़ से कहा गया कि मंत्री नहीं बनाए जाने के कारण बिन्नी नाराज़ नहीं हैं और मीडिया में आ रही इस तरह की ख़बरें महज़ कयास हैं।

क्या आप भी तो नहीं खरीदते किसी बड़े स्टोर से दालें?

be sure to read this information before eating lentils
अभी मामले की पूरी जानकारी नहीं है। हम जानकारी जुटा रहे हैं। उसके बाद ही आधिकारिक रूप से कुछ बता बाएंगे।

- अमित कात्याल, एरिया सेल्स मैनेजर

अरहर की दाल में मिलावट पाए जाने पर एक मशहूर ब्रांड के स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सितंबर में ग्रेटर नोएडा के अंसल प्लाजा स्थित रिलायंस फ्रेश स्टोर में अरहर की दाल का नमूना लिया था। जिसमें 13 फीसदी खेसारी मिली। विभाग के नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर शनिवार को स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि दाल का नमूना लखनऊ स्थित राज्य खाद्य विश्लेषक केंद्र भेजा गया।

दिसंबर में इसकी रिपोर्ट जिला खाद्य विभाग को भेजी गई, जिसमें दाल के नमूने में 13 फीसदी खेसारी पाई गई।

जिसके बाद विभाग ने स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक माह तक जवाब न मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश दिया और शनिवार शाम को ही लाइसेंस सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।

तीन महीने का सस्पेंशन

विभाग ने तीन माह तक स्टोर बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान यदि नोटिस का जवाब नहीं मिला तो स्टोर का लाइसेंस पूरी तरह से निरस्त कर दिया जाएगा।

अंडमान निकोबार में नाव पलटने से 21की मौत

boat accident in andaman, 21 dead
अंडमान निकोबार में पोर्ट ब्लेयर के पास एक नाव पलटने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 13 लोगों को बचा लिया गया है। मारे गए पर्यटकों में ज़्यादातर तमिलनाडु के कांचीपुरम और मुंबई के रहने वाले थे।

हादसा रविवार शाम पौने तीन बजे के क़रीब पूर्वी अंडमान और निकोबार इलाक़े में समुद्र तट से तीन किलोमीटर दूर हुआ।

मरीन रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन कमांड को हादसे की ख़बर क़रीब चार बजे मिली। मगर तब तक मछुआरों ने कुछ लोगों को बचा लिया था।हादसे की जगह रॉस आयलैंड और नॉर्थ बे के बीच बताई गई है।

बीबीसी से बातचीत में पोर्ट ब्लेयर के कलेक्टर पी जवाहर ने बताया, ''हमने अब तक 13 लोगों को बचा लिया है। नाव पर तीन बच्चे भी सवार थे जिनमें से एक की डूबकर मौत हो गई है।''

उन्होंने बताया, ''बचाव और राहत का काम जारी है। भारतीय कोस्ट गार्ड और भारतीय वायु सेना बचाव कार्यों में लगे हैं। नाव पर क़रीब 45 लोग सवार थे। नाव के डूबने के मामले में जांच की जाएगी।''

क्षमता से ज़्यादा लोग?
अधिकारियों ने बताया है कि 45 पर्यटकों में क़रीब 32 तमिलनाडु और पांच मुंबई के थे।

डीजी पुलिस सुधीर यादव ने बताया, ''यह कम दूरी तक जाने वाली नाव थी। हमें अंदेशा है कि इसमें इतने ज़्यादा लोगों को ले जाने की क्षमता नहीं थी।''

इस बारे में एक अख़बार के संवाददाता ज़ुबैर अहमद के मुताबिक़ हादसे का शिकार हुई नाव का नाम एक्वा मरीन है जो रॉस आयलैंड, नॉर्थ बे और वाइपर आयलैंड के बीच पर्यटकों को घुमाने ले जाती है।

उन्होंने बताया कि ये तीनों जगहें पोर्ट ब्लेयर से एक किलोमीटर के दायरे में हैं। उन्होंने बीबीसी को बताया कि इसकी क्षमता 30 लोगों को ले जाने की है। मगर इसमें ज़्यादा लोग सवार थे।

लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान रात में जारी है। इसके लिए नावों और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मजिस्ट्रेट जांच
अंडमान प्रशासन ने पोर्ट ब्लेयर के पास हुए नाव हादसे की जांच करने का फ़ैसला लिया है।

इस बारे में अंडमान और निकोबार आयलैंड्स की शिपिंग कमिश्नर पुण्य श्रीवास्तव ने बीबीसी को बताया, ''इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि नाव डूबने की वजह क्या थीं।''

उन्होंने बताया कि हादसे की जांच कल से ही शुरू हो जाएगी।