Saturday, January 25, 2014

अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

girls and women looted undergarments
कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है।

ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

तहजीब के ‌लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।

नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा।

पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है क‌ि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।

वीरता को नमनः 766 पुलिसकर्मी सम्मानित

766 police chosen for President Police medal
इस साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर 766 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से सम्मानित किए गए हैं।

चार पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, जबकि 44 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

उत्कृष्टता के लिए 94 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 624 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने इस वर्ष 41 सुधारक सेवा (करेक्शनल सर्विस) पदक प्रदान करने का भी अनुमोदन किया है।

विशिष्ट सेवाओं के लिए दो अधिकारियों को और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 39 अधिकारियों को सुधारक सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में जम्मू-कश्मीर के आठ, पंजाब के एक और उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार उत्कृष्टता के लिए दिल्ली के तीन, हरियाणा के दो, जम्मू-कश्मीर के तीन, पंजाब के दो, उत्तर प्रदेश के छह और उत्तराखंड व चंडीगढ़ के एक-एक पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया। उत्कृष्टता के लिए ही सीबीआई के तीन अधिकारी भी सम्मानित हुए हैं।

इसी प्रकार उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिल्ली के 17, हरियाणा के 12, हिमाचल के तीन, जम्मू-कश्मीर के 13, पंजाब के 13, उत्तर प्रदेश के 71 और उत्तराखंड के पांच व चंडीगढ़ के एक पुलिसकर्मी और सीबीआई के 20 कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इस साल से शुरू हुए सुधारक सेवा पदक में दिल्ली के दो, हरियाणा के एक, जम्मू-कश्मीर के दो, उत्तर प्रदेश के चार अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

युवराज, कमल हासन, विद्या बालन को पद्म पुरस्कार

Yuvraj Padma Shri Paes Gopichand get Padma Bhushan
राष्ट्रपति ने मशहूर वैज्ञानिक शोधकर्ता डॉ. रधुनाथ ए माशेलकर और योग गुरु बी के अयंगर को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजने का फैसला किया है।

जबकि मशहूर अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन, लेखिका अनीता देसाई, लेखक रस्किन बांड पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने वाले 24 गणमान्यों की सूची में शामिल हैं।

क्रिकेट के लिए इस बार हरफनमौला ऑलराउंडर युवराज सिंह और दिल्ली की अंजुम चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ नए कानून की रूपरेखा तैयार करने वाले जस्टिस जे एस वर्मा को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

फिल्म जगत से अभिनेत्री विद्या बालन, परेश रावल और संतोष सिवन को पद्मश्री देने का ऐलान कर राष्ट्रपति ने बॉलीवुड के महत्व को रेखांकित किया है। बैडमिंटन के लिए पी गोपीनाथ और टेनिस में लिएंडर पेस को भी पद्म विभूषण के नवाजा जाएगा।

राष्ट्रपति ने 2014 के लिए 127 पद्म पुरस्कार की घोषणा की है। इनमें दो पद्म विभूषण 24 पद्म भूषण और 101 पद्मश्री हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 27 महिलाएं और 9 एनआरआई व भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

राष्ट्रपति यह पुरस्कार इस साल मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वितरित करेंगे।

पुरस्कार पाने वालों की सूची में दिल्ली के जस्टिस दलबीर भंडारी, टी रामास्वामी, डा. विनोद प्रकाश शर्मा, विजेंद्र नाथ कौल, डॉ. नीलम क्लेर का नाम पद्म भूषण के लिए जबकि शिल्पकार बिमन बिहारी दास, ओडिसी नर्तकी गीता महालिक, पेंटर परेश मैती, जे एल कौल और ब्रह्म सिंह को पद्मश्री के लिए शामिल किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के परंपरागत वाद्ययंत्र पुनीया मांझा में पारंगत मुसाफिर राम भारद्वाज, जम्मू-कश्मीर के रंगमंच के मशहूर कलाकार बंसी कौल, हरियाणा के मशहूर चेस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर पवन राज गोयल, आंख रोग विशेषज्ञ अमोद गुप्ता व पर्वतारोही ममता सोधा को भी पद्मश्री देने का फैसला किया गया है।

पद्म विभूषण
डॉ. रघुनाथ ए माशेलकर, बीकेएस अयंगर।

पद्म भूषण
गुलाम मोहम्मद शेख, बेगम परवीन सुल्ताना, टीएच विनायकराम, कमल हासन, दलवीर भंडारी, प्रो. पद्मनाभन बलराम, प्रो. ज्येष्ठराज जोशी, डॉ. मडप्पा महादेवप्पा, डॉ. तिमलाचारी रामासामी, डॉ. विनोद प्रकाश शर्मा, डॉ. राधाकृष्ण कोप्पीलिल, डॉ. मृत्युंजय आत्रेय, अनीता देसाई, डॉ. धीरूभाई ठाकेर, वैरामूत्थु रामासामी थेवर, रस्किन बांड, पुलेला गोपीचंद, लिएंडर पेस, विजयेंद नाथ कौल, दिवंगत न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा, दिवंगत डॉ. अनुमोलू रामाकृष्णा, प्रो. अनीसुज्जमां (बंगलादेश), प्रो. लायड आई रूडोल्फ और प्रो सूसन एच रूडोल्फ (दोनों अमेरिका), और डॉ. नीलम क्लेर।

पद्म श्री
मोहम्मद अली बेग, नैना आप्टे जोशी, मुसाफिर राम भारद्वाज, साबित्री चटर्जी, प्रो. बिमान बिहारी दास, सुनील दास, एलम इंदिरा देवी, विजय घाटे, रानी कर्णा, बंसी कॉल, उस्ताद मोइनुद्दीन खान, गीता महालिक, परेश मैती, राम मोहन, सुदर्शन पटनायक, परेश रावल, वेंडेल आगस्टिन रोड्रिक, प्रो. कलामंडलम सत्यभामा, अनुज शर्मा, संतोष शिवन, सुप्रिया देवी, सूनी तारापोरवाला, विद्या बालन, दुर्गा जैन, रामा राव अनुमोलू, ब्रह्मदत, मुकुल चंद गोस्वामी, जे एल कौल, मथुरभाई माढाभाई सवानी, ताशी तोनदुप, हसमुख चमनलाल शाह, शेखर बासु, माधवन चंद्र दाथन, सुशांत कुमार दतगुप्ता, रवि भूषण ग्रोवर, ई डी जेम्मिस, रामकृष्ण वी होसुर, अजय कुमार परीदा, एम वाई सत्यनारायण प्रसाद, किरण कुमार अलुर सीलिन, ब्रह्म सिंह, विनोद कुमार सिंह, गोविंदन सुंदरराजन, रामास्वामी आर अय्यर, जयंत कुमार घोष, रवि कुमार नर्रा, राजेश सरैया, मल्लिका श्रीनिवासन, प्रताप गोविंदराव पवार, कृति कुमार मनसुखलाल आचार्य, बलराम भार्गव, प्रो डॉ. इंद्रा चक्रवर्ती, रमाकांत कृष्णाजी देशपांडे, पवनराज गोयल, आमोद गुप्ता, दया किशोर हाजरा. टीपी जैकब, शशांक आर जोशी, हकीम सैयद खलीफातुल्ला, मिलिंद बसंत कीर्तने, ललित कुमार, मोहन मिश्रा, एम सुभद्रा नायर, अशोक पनगढ़िया, नरेंद्र कुमार पांडेय, सुनील प्रधान, अशोक राजगोपाल, कामिनी ए राव, ओम प्रकाश उपाध्याय, सर्वेश्वर साहारिया, महेश वर्मा, जे एस टिटियाल, नीतीश नायक, सुब्रत कुमार आचार्य, राजेश कुमार ग्रोवर, नाहिद आबिदी, अशोक चक्रधर, छकछुआक छुआनवावरा, केकी एन दारूवाला, गणेश नारायण दास देवी, कोलाकलूरी इनोच, वेद कुमारी घई, मनोरमा जाफा, रेहाना खातून, वाई खोम गोजेन मीइतेई, विष्णु नारायण नंबूदिरि, दिनेश सिंह, पी कीलेम शुंगला, अंजुम चोपड़ा, सुनील डवास, लव राज सिंह धर्मशक्तू, दीपिका पल्लीकल, एच बोनीफेस प्रभु, युवराज सिंह, ममता सोढा, प्रवीण तलहा, दिवंगत डॉ. नरेंद अच्युत डाभोलकर, अशोक कुमार मागो, सिद्धार्थ मुखर्जी, वामसी मूठा, (तीनों अमेरिका), सेंगाकू मायेदा (जापान)।

राष्ट्रपति ने इशारों में किया केजरीवाल पर हमला

Hinting at Kejriwal pranab says populist anarchy cannot substitute governance
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आम आदमी पार्टी (आप) को नसीहत देते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि लोकलुभावन अराजकता सुशासन का विकल्प नहीं हो सकती। नेताओं को जनता से वही वादे करने चाहिए, जिन्हें वे पूरा कर सकें।

भ्रष्टाचार पर लोगों के मूड को भांपते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय संसाधनों की बर्बादी से जनता गुस्से में है। भ्रष्टाचार कैंसर की तरह है जो लोकतंत्र को कमजोर करता है, यदि सरकारों ने इसे रोका नहीं तो जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी।

भारती ने पूछा, मोदी जी ने आपको कितने पैसे दिए?

आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से आत्ममंथन कर देश को एक स्थिर सरकार देने की अपील की। कहा कि खंडित सरकार मनमौजी अवसरवादियों पर निर्भर करेगी और यह देश के लिए विनाशकारी होगा।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने आप नेता अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना नसीहत भी दी।

राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले लोकलुभावन वादों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति को भ्रांतिपूर्ण अवधारणों को आजमाने की अनुमति नहीं देता है। जो लोग मतदाताओं का भरोसा चाहते हैं, उन्हें सिर्फ वही वादे करने चाहिए, जिन्हें पूरा किया जा सके।

सरकार कोई परोपकारी निकाय नहीं है। आखिर लोकलुभावन अराजकता शासन का विकल्प नहीं हो सकती। झूठे वादों की परिणति मोहभंग में होती है, जिससे गुस्सा भड़कता है और सत्ताधारी वर्ग ही इसके निशाने पर होता है।

'बिजली सस्ती नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह'

Power tariff cut demand Nirupam threatens self immolation
कांग्रेस नेता और पार्टी महासचिव संजय निरुपम ने मुंबई में बिजली दरें न घटाए जाने पर आत्मदाह की धमकी दी है।

कांदीवली में रिलायंस एनर्जी के दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे निरुपम ने कहा कि अगर बिजली दरें सस्ती नहीं की गई तो वह रिलायंस एडीए ग्रुप के प्रमुख अनिल अंबानी के घर के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

निरुपम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण मुंबई में बिजली सप्लाई कर रही सभी बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने का ऐलान करें।

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे कांग्रेस नेता का कहना है कि वह स्वस्थ हैं। उनका शुगर लेवल जरूर ऊपर-नीचे हो रहा है लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होते वह यहां से नहीं उठेंगे।

इसी महीने महाराष्ट्र सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में बिजली की दरें 20 फीसदी घटा दी थीं। लेकिन मुंबई को इस फैसले से बाहर रखा गया था।

महाराष्ट्र सरकार के हालिया फैसले में घरेलू उपभोक्ताओं, उद्योग और पावरलूम के लिए बिजली दरें 20 फीसदी सस्ती कर दी गई थीं। हालांकि यह छूट 300 यूनिटों से ज्यादा बिजली की खपत पर लागू नहीं होगी।

राज्य की बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी महावितरण पूरे राज्य में बिजली सप्लाई करती है। जबकि मुंबई में टाटा पावर, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और वृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग बिजली की सप्लाई करती है।

'बम' ने रोक दी सलमान की 'जय हो'

bomb in theatre running salman's movie
सलमान खान की फिल्म जय हो के एक शो के दौरान बम की अफवाह से सनसनी फैल गई।

मामला लखनऊ से करीब 120 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा से सटे बहराइच जिले का है।

यहां के कुमार थिएटर में 'जय हो' का दूसरा शो शुरू ही हुआ था कि जिले के एसपी के पास कॉल पहुंची कि वहां बम रखा हुआ है और आधे घंटे में ब्लास्ट हो जाएगा।

बम की सूचना मिलते ही एसपी ने नगर और देहात की पुलिस को तुरंत मौके पर भेजा। साथ ही दो सीओ और एलआईयू के लोगों को भी कुमार टॉकीज रवाना कर दिया गया।

पुलिस ने फिल्म बीच में ही रुकवा दी और सिनेमाहॉल को सीज कर लिया गया। लोगों को वहां ‌से बाहर निकाला गया और जांच शुरू हुई।

बम निरोधक दस्ता न होने की वजह से पुलिस भी अंदर जाने से कतरा रही थी। इसकी वजह से काफी परेशानी भी हुई।

हालांकि, करीब दो घंटे की छानबीन के बावजूद सिनेमाहॉल में कोई बम नहीं मिला। अब पुलिस, उस नंबर को ट्रेस कर रही है, जिससे सिनेमाहॉल में बम होने की अफवाह फैलाई गई थी।

OMG! अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं लड़कियां

girls and women looted undergarments
कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शॉपिंग की दीवानी होती हैं। सेल लगी हो तो उनकी दीवानगी और भी बढ़ जाती है।

ये दीवानगी पागलपन में भी तब्दील होती है, यह शायद ही आपको पता होगा।

तहजीब के ‌लिए दुनियाभर में मशहूर शहर लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

शहर के फाइव स्टार क्लार्स अवध होटल में कपड़े की सेल में इस कदर भीड़ उमड़ी कि उसे संभालना मुश्किल हो गया। आखिरकार तंग आकर लोगों को सेल ही बंद करनी पड़ी।

नतीजा यह हुआ कि वहां पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बवाल के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और सड़क भी जाम हो गई तो पुलिस को भी दखल देना पड़ा।

पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की, तो इस बीच वहां भगदड़ मच गई और लूट पाट शुरू हो गई। इस लूट में आगे रहीं लड़कियां और महिलाएं, जिनके ऊपर आरोप लगाया गया है क‌ि वे अंडरगारमेंट्स लूट कर भाग गईं।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
पुलिस ने दौड़ाकर कई लोगों को पकड़ा भी। गौरतलब है कि पिछले दिनों कई बड़े अखबारों में प्रमुखता से इस सेल का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। कई ऐसी बातें भी लिखी थीं, जिसे देखकर ज्यादातर लोग यहां सस्ता ब्रांडेड सामान खरीदने पहुंच गए।