Sunday, January 12, 2014

श‌िक्षक की दर‌िंदगी, बच्ची से रेप

Teacher Raped with minor student  in up
थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल चलाने वाले शिक्षक ने आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर खूब धुना और फिर पुलिस को सौंप दिया।

बालिका के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घटी इस शर्मनाक घटना से सनसनी फैल गई। बिल्सी क्षेत्र के एक युवक ने इस गांव में निजी स्कूल खोल रखा है। स्कूल भवन में ही उसका आवास है।

स्कूल की पढ़ाई के बाद वह अपने आवास में भी बच्चों को पढ़ाता है। शुक्रवार देर शाम कक्षा दो की छात्रा पढ़ने के लिए उसके पास गई थी।

शिक्षक पढ़ाने की बजाय उसके साथ दुराचार करने लगा तो बच्ची चीख पड़ी। चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग भीतर गए और उन्होंने शिक्षक को मौके पर ही पकड़कर पीटा। बालिका की हालत खराब थी।

उसको लेकर परिवार वाले थाने गए। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ उदयभान सिंह यादव ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बालिका के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। बच्ची को परिवार वाले किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।

उत्तराखंड की ओर बढ़ी बाघ‌िन, मेनका बोलीं मत मारो उसे

Tigress going toward uttrakhand
यूपी में कोहराम मचा कर लौट रही आदमखोर बाघिन और उत्तराखंड के जंगल के बीच की दूरी लगातार कम होती जा रही है। बाघिन अब कालागढ़ जंगल से मात्र छह किलोमीटर दूर रह गई है।

आदमखोर को काबू करने के लिए जंगलात की कई टीमें मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं के निर्देशन में पहुंच गई है।

उत्तराखंड में आने के बाद आदमखोर की जिंदगी बच सकती है क्योंकि यहां उसे पहले बेहोश कर काबू करने के निर्देश दिए गए हैं।यूपी में बाघिन छह लोगों का शिकार करने के बाद उत्तराखंड की तरफ बढ़ रही है।

बाघिन के मूवमेंट पर नजर रख रहे अधिकारियों के अनुसार उसकी आखिरी लोकेशन कालागढ़ जंगल के पास यूपी के एक फार्म में मिली है। बाघिन अगर छह किलोमीटर आगे बढ़ती है तो वह उत्तराखंड सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

यहां पर आदमखोर को काबू करने को जंगलात ने भारी अमला तैनात किया है। कार्बेट पार्क, कालागढ़ वन प्रभाग, तराई पश्चिम वन, नैनीताल वन प्रभाग समेत कई डिवीजनों की रेस्क्यू टीम समेत कई गश्ती दल पहुंचे हुए हैं। साथ ही, कई पशु चिकित्सकों को भी मौके पर भेजा गया है।

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं परमजीत सिंह कहते हैं कि हमारी टीमों को अभी बाघिन को बेहोश करने के ही आदेश मिले हैं। ऐसे में उसको गोली नहीं मारी जाएगी। पहली प्राथमिकता ट्रेंकूलाइज कर काबू करना होगा।

प्रमुख वन संरक्षक डा.आरबीएस रावत का कहना है कि उत्तराखंड की सीमा में आने पर ही बाघिन को आदमखोर माना जाएगा। हालांकि, पहली प्राथमिकता उसे बेहोश कर काबू करना है।

वहीं, सीटीआर से रेस्क्यू टीम की कमान संभाल रहे डिप्टी रेंजर मथुरा दत्त मवाड़ी ने बताया कि बाघिन शुक्रवार को बिड़ला फार्म के पास तक पहुंच गई थी। वहां उसके पंजों के निशान मिले हैं। शनिवार सुबह से मानियावाला से बिड़ला फार्म तक गश्त की गई। अब रविवार को फिर से गश्त शुरू होगी।

मारा न जाए आदमखोर बाघिन को: मेनका
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रूपक डे को फोन कर बाघिन को न मारने के लिए कहा। उन्होंने उसे ट्रैंकुलाइज करने का सुझाव दिया।

मेनका गांधी ने 'अमर उजाला' से कहा कि बाघिन को मारना कोई विकल्प नहीं है।

पहले उसे ट्रैंकुलाइज किया जाना चाहिए और फिर उसे जंगल में छोड़ने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बाघिन जंगल से भटक कर आबादी की ओर आ गई है। इसी कारण वह आदमखोर हो गई है।

राहुल ने माना, कांग्रेस की मार्केटिंग फिसड्डी

We work more but not good at marketing says Rahul
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी बेहतर काम करती है लेकिन उसकी मार्केटिंग ठीक नहीं है, जबकि विपक्षी काम कम करते हैं लेकिन उनकी मार्केटिंग उम्दा है।

बंगलूरू में पार्टी से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर भारतीय चाहे वो अमीर हो या गरीब, हिंदू हो या मुसलमान सभी को एक साथ रख सकती है।

चुनाव घोषणा पत्र में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की राय शामिल करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजनीति में युवाओं के लिए कम जगह होने की मुख्य वजह उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया का अपारदर्शी होना है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रवेश करने और प्रमोशन पाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अलावा बंगलूरू से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार नंदन नीलेकणी भी शामिल थे।

इस मौके पर राहुल ने राजनीति में महिलाओं को कम मौके दिए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि अगर वह कोई एक बदलाव करना चाहेंगे तो वह होगा महिला सशक्तिकरण।

उन्होंने कांग्रेस को औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक क्रांति की जनक करार देते हुए कहा कि विपक्ष काम कम करता है और प्रचार ज्यादा।

राहुल ने कर्नाटक यात्रा के दौरान मैसूर के राज परिवार के आखिरी राजा दिवंगत श्रीकांत दत्त नरसिंह वाडियार की पत्नी प्रमोदा देवी वाडियार से मुलाकात की।

केजरी'वार': धूसखोरों की धरपकड़, दो स‌िपाही दबोचे

Anti corruption bureau arrest two corrupt policeman
केजरीवाल सरकार की हेल्पलाइन पर आई शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने शनिवार को दिल्ली पुलिस के दो सिपाहियों संदीप और ईश्वर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

जनकपुरी थाने में तैनात इन सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक एनजीओ संचालक ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बताया कि वह एचआईवी पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए जनकपुरी डिस्ट्रिक सेंटर के पास एक इकोवैन लगाकर स्वेटर बेचता है। दो सिपाही उससे वहां वैन लगाने के लिए तीन हजार रुपए प्रतिमाह मांग रहे हैं।

दिसंबर में उसने सिपाहियों को तीन हजार रुपए दिए थे। हेल्पलाइन की मदद से शिकायतकर्ता ने पहले दोनों का स्टिंग किया। इसके बाद फिर एसीबी ऑफिस में अधिकारियों से मिला।

अधिकारियों के निर्देश पर शिकायतकर्ता ने शनिवार सुबह दोनों सिपाहियों को रुपए देने के लिए बुलाया। जैसे ही सिपाहियों ने रुपए लिए, तभी वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।