Wednesday, January 8, 2014

शराब प‌िलाकर नाबाल‌िग लड़की से छेड़छाड़

molestation and loot with minor girl in delhi
दक्षिण जिले के सफदरजंग एंकलेव में रहने वाली एक किशोरी ने आरोप लगाया है कि एक दंपति ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और उसके बाद महिला के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

17 वर्षीय किशोरी ने ये भी आरोप लगाया है कि दंपत्ति ने उसके पैसे भी छीन लिए। सफदरजंग एंकलेव थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व लूट का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के दावा किया है कि दंपति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार की रात 17 वर्षीय किशोरी को शराब के नशे में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को जब उसे होश आया तो किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी।

युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी दंपति उसे उसकी बहन के घर से घुमाने के बहाने आईएनए ले गए और वहां उसे बहाने से शराब पिला दी गई।

किशोरी ने शिकायत में कहा है कि इसके बाद दंपति उसे कई हजार रुपये छीन कर ले गए और महिला के पति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मंगलवार देर शाम तक दंपति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

करुणानिधि ने अपने बेटे को ही चेताया

Karuna warns Alagiri over anti DMDK comments
डीएमके प्रमुख एम. करुणानिधि ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाने वाले अपने बेटे एमके अलागिरी को चेतावनी दी है।

उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि पार्टी के फैसलों के खिलाफ जाने वाले किसी भी व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित करने में वह बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे।

अलागिरी आगामी लोकसभा चुनावों में डीएमके और विजयकांत के नेतृत्व वाली पार्टी डीएमडीके के बीच होने वाले गठबंधन के खिलाफ हैं।

अलागिरी के रुख से नाराज करुणानिधि ने एक टीवी चैनल से कहा कि पार्टी की कार्यशैली का विरोध करने वालों को वह पार्टी से निष्कासित करने में ही भलाई समझते हैं। उन्होंने अलागिरी के इस संबंध में दिए गए पार्टी विरोधी बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।

करुणानिधि ने कहा कि अलागिरी का बयान विरोधाभासी है और पार्टी इससे इत्तफाक नहीं रखती। अगर आगामी लोकसभा चुनाव में डीएमके और डीएमडीके का गठबंधन होता है तो उन्हें खुशी होगी।

उन्होंने कहा कि अलागिरी के बयान से पार्टी को कुछ लेनादेना नहीं है और गठबंधन के मुद्दे पर फैसले पार्टी की कार्यकारी परिषद तथा वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में लिए जाएंगे।

करुणानिधि ने चेतावनी देते हुए कहा कि पार्टी के फैसले का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अलागिरी के विरोध के कारण उन्हें पार्टी की सदस्यता से बेदखल करने की आलाकमान की चेतावनी को पार्टी की मदुरै इकाई के लिए एक बड़े धक्के के रूप में देखा जा रहा है।

‘हमें समझाना पड़ रहा है कानून मंत्री को’

congress criticise aap minister order
दिल्ली सरकार के मंत्री आए दिन विवादों में घिरते जा रहे हैं।

समाज कल्याण मंत्री राखी बिडलान का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब कानून मंत्री सोमनाथ भारती की तरफ से न्यायाधीशों की बैठक बुलाने और प्रमुख सचिव (कानून) को फटकार लगाने का बम फूट पड़ा।

विधानसभा के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर खूब बयानबाजी हुई। हालांकि कानून मंत्री ने कहा कि वह प्रमुख सचिव (कानून) और दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मिलकर इस बारे में बातचीत करेंगे।

आम आदमी पार्टी सरकार को समर्थन दे रही कांग्रेस के विधायक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस मुद्दे पर जमकर शब्दों के बाण चलाए।

उन्होंने कहा, 'उम्मीद की जाती है कि कानून मंत्री बताएंगे कि कानून के हिसाब से हम कैसे चलें। मगर, यहां तो उल्टा हो रहा है। जिस तरह की बात कानून मंत्री ने की है उससे नहीं लगता कि इन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है। कानून मंत्री को हमें समझाना पड़ रहा है कि भारतीय संविधान के तीन अंग हैं, तीनों स्वतंत्र हैं और एक दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करते। यही वजह है कि न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा है। बड़े से बड़े व्यक्ति के खिलाफ भी आदेश पास किए जाते हैं।'

लवली ने यहां तक कहा, 'आप सोच सकते हैं यह कैसा जन लोकपाल लाएंगे।' भाजपा ने भी इस मुद्दे पर तीखे तेवर दिखाए।

गुरु पर्व पर दशम गुरु के जन्म स्थान में चली तलवारें

SGPC forms team to probe clash at Patna Sahib gurdwara
सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह जी के जन्म उत्सव के मौके पर उनके जन्म स्थान पटना में ही गुरुद्वारे में सिख धड़े आपस में भिड़ गए।

इस दौरान दोनों ओर से जमकर तलवारें चलीं, जिसमें पटना साहिब के जत्थेदार सहित अनेक लोग घायल हो गए हैं।

गुरु पर्व के मौके पर हुई इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह के आग्रह पर एसजीपीसी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है।

तस्वीरों में, गुरुद्वारे पहुंचे सीएम केजरीवाल

ओल्ड पटना स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थान तख्त हरमिंदर साहिब में दो गुटों के बीच मंगलवार सुबह उस समय झड़प हुई जब भारी संख्या में श्रद्धालु भी गुरु साहिबान के 347वें जन्म उत्सव के मौके पर गुरुद्वारे पहुंचे हुए थे।

पुलिस के अनुसार, झगड़ा उस समय शुरु हुआ जब एक 'बाहरी' व्यक्ति को गुरुद्वारे में एडिशनल चीफ ग्रंथी नियुक्त करने की घोषणा की गई।

डीएसपी राजेश कुमार ने बताया, 'बाहरी व्यक्ति प्रताप सिंह को एडिशनल चीफ ग्रंथी नियुक्त किए जाने पर दो गुट तलवारें लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान तलवार लगने से तीन लोग घायल हो गए।'

तीनों घायलों में से दो की पहचान जत्थेदार इकबाल सिंह और उनके बेटे प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। एसएसपी मनु महाराज भी दोनों गुटों में शांति स्थापित करने के लिए मौके पर पहुंच गए।

अमृतसर में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पटना साहिब गुरुद्वारे में हुए खूनी संघर्ष की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच गठित पांच सदस्यीय कमेटी करेगी।

उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। मामले की जांच सुखदेव सिंह भौर करेंगे।

जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि खालसा पंथ में छिपी कुछ लोग सिख संस्थाओं को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। ऐसे तत्वों की पहचान करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

'हमारे में सौ कम‌ियां, लेकिन नीयत में खोट नहीं'

Kejriwal Repeat his promises  in asembly
हमारे में सौ कमियां हो सकते है, लेकिन हमारी नीयत में खोट नहीं है। इरादे में कोई कमी नहीं है। उपराज्यपाल ने सोमवार को अपने अभिभाषण में कई समस्याओं की तरफ इशारा किया है।

इसके अलावा भी दिल्ली के कई ज्वलंत मुद्दे है जिसका समाधान होना चाहिए। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव की की चर्चा में उठाए गए मुद्दे का जवाब अरविंद केजरीवाल ने कुछ इसी अंदाज में दिया।

सदन में मंगलवार को दोपहर दो बजे से शाम के करीब 8 बजे तक दिल्ली के उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा चली। छह घंटे तक चली सदन की कार्यवाही में कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही कई सुझाव भी दिए।

पढ़ें: एंटी करप्शन ब्यूरो ने कसी कमर, भ्रष्टों पर चलेगा डंडा

दोनों मुख्य पार्टियों ने सरकार के वादे पर सवाल उठाया और रोड मैप नहीं बताने की बात सदन को बताते रहे। सत्ता पक्ष से एक भी विधायक ने चर्चा में भाग नहीं लिया।

सत्ता पक्ष सिर्फ कांग्रेस और भाजपा नेताओं की कटाक्ष और सुझाव को सुनता रहा।

निर्धारित समय से दो घंटे ज्यादा चली सदन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रात 7:50 बजे चर्चा का जवाब देने उठे। करीब साढ़े पांच घंटे की चर्चा में उठे सवालों का जवाब मुख्यमंत्री ने महज महज 6 मिनट में समेट दिया।

पढ़ें: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे 'आप' के संजय

उन्होंने कहा कि कई सदस्यों ने रचनात्मक सुझाव दिए है, कई सदस्यों ने कटू और कई सदस्यों ने और कटु सुझाव पेश किए। सभी सुझाव को मैने नोट किया है।

सदन की कार्यवाही में सार्थक चर्चा हुई। विधानसभा के सदस्यों से उन्होंने कहा कि हमे आप अपना मानते हुए सोने का मौका नहीं दीजिएगा। स्वराज बिना बात से नहीं हो सकता।

पढ़ें: NRI में भी केजरीवाल हिट, मोदी-राहुल को पछाड़ा

आपके सभी सुझाव पर हमलोग तामिल करेंगे। हमारी कमियों को गिनवाते रहने की आवश्यकता है।

दिल्ली के डेढ़ करोड़ जनता तो बाद में पहले सदन के सभी 70 लोगों की आत्मा से आत्मा तो मिले, हम तो सिर्फ 28 सदस्य ही है। मुख्यमंत्री के छोटे से भाषण को लेकर भाजपा विधायकों ने सवाल भी उठाए।

उनका कहना था कि नियम यह है कि सदन के नेता उठाए गए प्रश्नों का जवाब दें। फिर सदन के अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

Tuesday, January 7, 2014

मोदी PM बने, तो खत्म हो जाएगा इनकम टैक्स!

मोदी PM बने, तो खत्म हो जाएगा इनकम टैक्स!

भाजपा का बड़ा चुनावी दांव?

भाजपा का बड़ा चुनावी दांव?

अमेरिका के एक टैक्स वकील ने कहा था कि मौत या टैक्स में से कुछ भी अच्छा नहीं लगता। लेकिन अगर आपसे कोई कहे कि वोट देने पर इन्हें खत्‍म कर दिया जाएगा, तो यह अच्छे लगने लगते हैं।

भाजपा कुछ ऐसा ही करने के फिराक में है। बीते एक महीने से भाजपा के शीर्ष नेता इनकम, सेल्स और एक्साइज टैक्स लगाने पर विचार कर रहे हैं। इसके बजाय हर ऐसी ट्रांजैक्‍शन पर टैक्स लगाने पर विचार जारी है, जिसमें डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल होगा।

रविवार को इस नए प्रस्ताव को मचा हल्ला और बढ़ गया, जबकि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने कहा, "मौजूदा टैक्स सिस्टम आम आदमी पर बोझ की तरह है। नया सिस्टम बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।"
1 of 6

राहुल पर 500करोड़ खर्च करेगी कांग्रेस!

राहुल पर 500 करोड़ खर्च करेगी कांग्रेस!

मोदी, केजरीवाल बने चुनौती!

मोदी, केजरीवाल बने चुनौती!

कांग्रेस भले खुली जुबान से न कह रही हो कि आगामी चुनाव में उसका चेहरा कौन होगा, लेकिन यह लगभग साफ हो गया है कि उसकी लाज बचाने का जिम्मा राहुल गांधी के हाथों में होगा।

लेकिन चुनौती कम नहीं है। नरेंद्र मोदी पहले से मजबूत दिख रहे थे और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने मुश्किल दोगुनी कर दी है। ऐसे में राहुल गांधी का लाव-लश्कर मजबूत करने की कोशिश शुरू हो गई है।

कभी-कभी एंग्री यंग मैन बनने वाले राहुल गांधी की इमेज को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। आइए जानें कि कांग्रेस ने अपने युवराज को शहंशाह बनाने के लिए क्या तैयारियां की हैं?
1 of 5