Monday, January 6, 2014

दूल्हे की बहन ने युवती का करा दिया रेप!

delhi woman raped in sambhal
एक युवती निकाह में आई थी। वहां दूल्हे की बहन उसे एक कमरे में एक युवक के पास छोड़ आई, जिसके बाद उस युवक ने युवती की अस्मत को तार-तार कर दिया।

युवती ने घर पहुंच कर वारदात की जानकारी परिजनों को दी। आरोपी पर जब दबाव पड़ने लगा, तो उसने युवती से शादी कर ली। लेकिन वह‌ युवती को अपने घर नहीं ले गया।

भाई के सामने ससुराल वालों ने लूटी ‌बहन की अस्‍मत

युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना उत्तर प्रदेश के संभल की है।

रेप के बाद निकाह
पूर्वी दिल्ली की बेलकम कॉलोनी की एक युवती संभल में चार फरवरी-2011 को रिश्तेदारी में एक निकाह में शामिल होने आई थी। बताते हैं कि निकाह के दिन ही दूल्हे की बहन युवती को बुलाकर अपने घर के एक कमरे में ले गई। वहां उसी मुहल्ले का दूसरा युवक पहले से ही बैठा था। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

बीवी का दो प्रेमियों से था चक्कर, पति मारा गया!

युवती ने दिल्ली जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिजनों ने शोर मचाया। इस पर रिश्तेदारों ने युवती का आरोपी युवक से ही सात जनवरी-2011 को निकाह करा दिया। लेकिन निकाह के अगले ही दिन दूल्हा उसे दिल्ली छोड़कर आ गया।

रिपोर्ट दर्ज कराई

उसने तीन महीने बाद विदाई कराने की बात कही लेकिन तीन साल बाद भी वह उसे लेने नहीं गया। अब रिश्ता नहीं रखने की बात कहता है। इस पर युवती के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी युवक और दूल्हे की बहन समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोदी बनाम राहुल के बीच कूदेंगे केजरीवाल!

मोदी बनाम राहुल के बीच कूदेंगे केजरीवाल!

राहुल बनाम मोदी बनाम केजरीवाल?

राहुल बनाम मोदी बनाम केजरीवाल?

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अब तक भले अंतिम फैसला न हुआ हो, लेकिन अगर ऐसा हुआ, तो राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी का मुकाबला त्रिकोणीय बनते हुए कई गुना दिलचस्प बन जाएगा।

ऐसा लगभग साफ हो चुका है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीच दौड़ होने वाली है, लेकिन अगर आम आदमी पार्टी केजरीवाल को लेकर कोई बड़ा फैसला करती है, तो मजा दोगुना हो जाएगा।

‌पार्टी नेता योगेंद्र यादव ने कहा था कि वह केजरीवाल को देश के पीएम के रूप में देखना चाहते हैं, हालांकि उसी शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, ऐसे में पीएम दावेदार बनने का सवाल ही नहीं है। लेकिन अभी कहानी खत्म नहीं हुई।
1 of 6

बुलंद हौसले ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर

International footballer poonam
मैराडोना, पेले का नाम सुनते ही मुन्ना चौहान जोश से भर जाते थे, पैरों में सिहरन होने लगती थी। आर्थिक दिक्कतों ने उनको मोहन बगान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग तक भी नहीं पहुंचने दिया।

लेकिन मुन्ना ने अपने की तामीर बेटियों के जरिए कर डाली। उनकी बेटी पूनम ने तो दो बार जूनियर और एक बार भारत की सीनियर फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व तक किया। वह इन दिनों पटियाला में एनआईएस का डिप्लोमा कोर्स कर रही हैं।

मौजूदा सत्र में फुटबाल में एनआईएस करने वाली पूनम देश की इकलौती महिला हैं। मुन्ना की छोटी पूजा चौहान भी अंतरराष्ट्रीय फुटबालर हैं। वह दो बार भारत की जूनियर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहने वाले मुन्ना स्टेशनरी की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जिससे होने वाली आय से वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

उनके पास धन भले ही न हो, लेकिन बुलंद हौसले की बदौलत उनकी दो बेटियां अंतर्राष्ट्रीय फुटबालर बन कर नाम कमा रही हैं।

अपनी सफलता की बाबत पूनम कहती हैं कि परिवार का सहयोग न मिलता तो इस मुकाम पर कत्तई न पहुंच पाती। हमने गरीबी देखी है लेकिन पिता ने तो गरीबी झेली भी है। उनके पास पैसों की नहीं हौसलों की ताकत थी और हौसले की इसी पूंजी ने हमें बुलंदी पर पहुंचाया।

हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश के लिए खेले और जीते। मेरा यह सपना सबकी दुआओं से पूरा हो गया। 2010 में जब बांग्लादेश में एएफसी कप जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम चैंपियन हुई और हम सबके गले में स्वर्ण पदक आया तो वह मेरे जीवन का सबसे सुखद क्षण था।

क्योंकि राष्ट्रगान की धुन बज रही थी और हम लोगों को स्वर्ण पदक पहनाया जा रहा है। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि जीवन में इतना सब इतनी आसानी से हासिल हो जाएगा। मुझे फख्र है कि मैं इस परिवार में पैदा हुई। कहीं और जन्म लेती तो शायद यहां तक नहीं पहुंच पाती।

यूपी की पहली महिला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी सबसे छोटी बहन पूजा चौहान भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का जौहर दिखा चुकी हैं। पूजा यूपी कालेज से ग्रेजूएशन कर रही हैं।

पिता मुन्ना लाल चौहान कहते हैं, मुझे अपनी बेटियों पर नाज है। तीनों बेटियां पूनम, संध्या और पूजा ने अपनी मेहनत की बदौलत मुकाम हासिल किया है। आज बेटियों की वजह से ही मेरी पहचान है। बहनों की देखा-देखी बेटा भी खेल में आगे बढ़ रहा है।

मेरी बेटियां मेरे लिए बेटे के समान हैं। बेटियों की वजह से परिवार को पहचान मिली है। जो लोग शुरू में आलोचना करते थे अब वहीं लोग तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

जेडीयू विधायक ने कुमार विश्वास को दी धमकी

JDU MLA threatens AAP
जेडीयू एमएलए शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी को समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। शोएब ने इससे पहले विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान और फिर स्पीकर के चुनाव में AAP के समर्थन में वोट किया था।

शोएब ने कहा है कि अगर कुमार विश्वास ने सार्वजनिक तौर पर माफी नहीं मांगी को वे आम आदमी पार्टी से समर्थन वापस ले लेंगे। उनका आरोप है कि विश्वास ने मुहर्रम पर एक विवादित टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा कि किसी धार्मिक उत्सव के बारे में इस तरह की टिप्पणी हैरान करने वाली और बेहद अपमानजनक है, इसके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी।

फसाद की जड़ एक वीडियो को माना जा रहा है जिसमें कुमार विश्वास मुहर्रम पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। शोएब ने कहा कि वे इस बारे में अरविंद केजरीवाल से बात करेंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ये मामला पुराना है, विश्वास पहले ही इसके लिए माफी मांग चुके हैं.

बाप मारता रहा, बेटे को घसीटती रही बाघिन

यूपी: बाप गन्ने से मारता रहा, बेटे को बाघिन घसीटती रही

युवक बना आदमखोर बाघिन का शिकार

युवक बना आदमखोर बाघिन का शिकार

वन विभाग पदचिह्न ही देखता रह गया और आदमखोर बाघिन ने रविवार को एक युवक को शिकार बना लिया। यूपी में संभल के मिठनपुर मौजा गांव में 29 दिसंबर को युवक को निवाला बनाने के बाद से लगातार बाघिन की दहाड़ सुनी जा रही थी।

उसे पकड़ने के लिए आठ दिन से ऑपरेशन भी चल रहा था। लेकिन वन विभाग की सारी सजगता धरी रह गई और रविवार को बाघिन ने छजलैट के चंगेरी गांव में एक और युवक को मार डाला। बाघिन के आतंक से पूरे मंडल के लोग डरे-सहमे हुए हैं।
1 of 6

यूपी के टीपू पर भी चढ़ा केजरीवाल का रंग!

यूपी के टीपू पर भी चढ़ा केजरीवाल का रंग!

यूपी में AAP का असर

यूपी में AAP का असर

आम आदमी पार्टी की राह पर चलते हुए यूपी के सीएम और सपा के युवराज अखिलेश यादव ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या आधी कर दी है।

खबर के मुताबिक पहले उनके काफिले में करीब दस गाड़ियां होती थीं लेकिन अब उनके काफिले में मात्र पांच ही गाड़ियां हुआ करेंगी।

साथ ही उनके काफिले के लिए कहीं ट्रैफिक नहीं रोका जाएगा। इससे पहले अखिलेश ने जनता दरबार भी शुरू कर दिया था जिसे मायावती सरकार के दौरान बंद कर दिया गया था।

माना जा रहा है कि ये उसी आम आदमी पार्टी का असर है जिसकी नज़र दिल्ली के बाद अब यूपी पर टिकी हैं। ऐसे में मुलायम को पीएम की कुर्सी पर बैठाने का सपना देख रहे अखिलेश ने कमर कस ली है।
1 of 4

साउथ फिल्मों के एक हीरो ने लगाई फांसी

actor uday kiran suside
साउथ फिल्‍मों के एक बड़े हीरो ने आत्महत्या कर ली है। वजह अभी तक साफ नहीं हुई है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार पाने वाले सबसे युवाओं में से एक तेलगू फिल्म अभिनेता उदय किरण ने कथित तौर पर कल रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आज बताया कि श्रीनगर कॉलोनी स्थिति फ्लैट में 33 वर्षीय किरण के माता पिता और उनकी पत्नी ने उनका शव लटका हुआ देखा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभी इस बात का रहस्य बरकरार है कि उन्होंने यह आत्महत्या क्योंकि। उदय किरण ‌कि कुछ फिल्में हिट रही हैं।