Sunday, January 5, 2014

शिक्षा पर कलंकः 11 छात्राओं के साथ यौन शोषण

11 tribal girls in AP hostel allege sexual abuse by tutor
आंध्र प्रदेश के नालगोंडा जिले में एक शिक्षक द्वारा पिछले 5 महीने से 11 नाबालिग आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। ये छात्राएं एक एनजीओ द्वारा संचालित आवासीय हॉस्टल में रह रही थीं।

नालगोंडा के पुलिस अधीक्षक टी प्रभाकर राव के मुताबिक, पीड़ित छात्राओं ने शुक्रवार को आरोपी शिक्षक आर हरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

हरीश की नियुक्ति एनजीओ प्रबंधक ने की थी और वह भी छात्राओं के साथ ही उसी हॉस्टल में रहता था।

पुलिस के अनुसार, हरीश छात्राओं को धमाका उनके साथ गलत काम करता था। इस हॉस्टल में लड़के और लड़कियों को मिलाकर 78 छात्र रहते हैं।

राव ने बताया कि पिछले हफ्ते हरीश तीन दिन की छुट्टी पर था। उसी दौरान छात्राओं ने हिम्मत कर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया।

इसके बाद छात्राओं को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। सभी छात्राओं की उम्र 13 साल से कम है। आरोपी को पकड़ने लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।

हालांकि पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि हरीश को दबोच लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

इसके अलावा एनजीओ के संचालक श्रीनिवास और सरिता से भी पुलिस पूछताछ कर पता लगाएगी कि क्या हॉस्टल के संचालन में नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया गया।

सड़े-गले नौ शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप

nine decomposed bodies found in Nagaland
नगालैंड के दीमापुर में एक बडे़ से गड्ढे में सड़े-गले नौ शव बरामद किए गए हैं। यहां काम कर रहे मजदूरों की बदबू फैलने की सूचना पर पुलिस को शुक्रवार रात एक के ऊपर एक करके रखे हुए ये अज्ञात शव मिले।

पुलिस के मुताबिक, शवों के हाथ पीछे की ओर बंधे हुए पाए गए, जबकि इनके सिर में बेहद नजदीक से गोली मारी गई है।

इन्हें नीले रंग की पॉलीथीन चादर से ढंका गया था, जिस पर बडे़-बडे़ पत्थर रखे हुए थे। माना जा रहा है कि इनकी हत्या दो हफ्ते पहले ही की गई थी।

हालांकि पुलिस का कहना है कि इनके गायब होने के बारे में किसी भी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। संभावना जताई जा रही है कि इन्हें कहीं और मारा गया हो और शवों को यहां लाकर छिपाया गया हो।

यासीन भटकल को छुड़ाने की हो रही ये साजिश

release yasin bhatkal hijack paln
इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के मास्टरमाइंड और सह संस्थापक यासीन भटकल को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए गहरी साजिश रची जा रही है।

खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक आईएम का नया मॉड्यूल इस काम को अंजाम देने के लिए अपनी तैयारियों में जुटा है। दिल्ली पुलिस भटकल को दस दिनों की रिमांड पर लेकर जामा मस्जिद गोली बारी मामले की जांच कर रही है।

एजेंसियों को मिली ताजा खुफिया जानकारी के मुताबिक आईएम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के दफ्तर पर हमला कर अपने मकसद को कामयाब करने की कोशिश कर सकता है।

हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को आईएम से इस दुस्साहस की उम्मीद नहीं है। लेकिन बार बार मिल रहे खुफिया संकेतों को एजेंसियां हल्के में नहीं ले रही हैं।

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) को कुछ इंटरसेप्ट हाथ लगे हैं जिनमें विमान हाईजैक करने की साजिश के संकेत भी हैं।

खुफिया विभागों में किए गए विश्लेषण से पता चला कि आईएम कंधार हाईजैकिंग की तर्ज पर विमान हाईजैक कर उसे छोड़ने के बदले भटकल की रिहाई की मांग जैसा कदम उठा सकता है।

इतना ही नहीं किसी विदेशी नागरिक को अगवा कर ऐसा सौदा किए जाने का गंभीर कयास लगाया जा रहा है। इन विश्लेषण के बाद हवाई अड्डों और दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि भटकल ने पूछताछ के दौरान इस बात का खुलाया किया कि आईएसआई की मदद से आईएम के कुछ गुर्गों ने अल-कायदा के साथ मिलकर विदेशी नागरिकों को अगवा करने की ट्रेनिंग हासिल की है।

हालांकि एजेंसियों को इसके बाद की योजना का पता नहीं चला है। पाकिस्तानी संगठनों की सरपरस्ती में आईएम किस मजबूती से आगे का कदम उठाएगा इसका अंदाज लगाना खुफिया एजेंसियों को लिए चुनौती बना हुआ है।

भ्रष्टाचार पर जयराम ने मोदी को घेरा

jairam ramesh criticise narendra modi
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने एक बार फिर केंद्र की योजना को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

रमेश ने इस बार मोदी से मनरेगा के लिए आवंटित धन को गुजरात में दूसरे कार्यों में लगाने पर जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और नसीहत देने से पहले उन्हें अपने राज्य में भ्रष्टाचार को रोकने और भ्रष्टाचारियों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा देना चाहिए।

पढ़ें, बाबा रामदेव ने बीजेपी को समर्थन देने की रखी शर्त

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि मनरेगा के लिए आवंटित धनराशि का दूसरी योजनाओं में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है लेकिन गुजरात में ऐसा ही हो रहा है।

दो वर्ष पूर्व इस तरह के मामले संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार को इस संबंध में चेतावनी दी गई थी। साथ ही यह भी कहा गया था कि जिन लोगों ने मनरेगा कानून का उल्लंघन किया है, उन पर न सिर्फ कार्रवाई की जाए बल्कि उस धनराशि की वसूली भी की जाए।

इस मामले में गुजरात सरकार को कई दफा पत्र लिखे जा चुके हैं। लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक न ही धन की वसूली की गई है और न ही प्रशासनिक कार्यवाही का ब्योरा दिया गया है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में मनरेगा फंड के दुरुपयोग का मामला संसद में भी उठाया जा चुका है।

संसदीय समिति ने फंड की वापसी के लिए केंद्र सरकार को तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया था।

तब से केंद्र की ओर से राज्य सरकार को लगातार कहा जा रहा है लेकिन राज्य के ग्रामीण विकास अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

राज्य सरकार ने अभी तक इस संदर्भ में की गई कार्यवाही का ब्योरा भी नहीं दिया है। लिहाजा केंद्र सरकार के सामने मनरेगा फंड को रोकने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं रह गया है।

तेजपाल की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ी

Sexual assault case Court extends Tejpal judicial custody
महिला सहकर्मी के यौन शोषण के आरोपी तहलका पत्रिका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल की न्यायिक हिरासत 10 के लिए और बढ़ा दी गई है।

इसके पहले स्थानीय कोर्ट ने उन्हें 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसकी अवधि शनिवार को खत्म हो रही थी।

पुलिस ने तेजपाल को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी क्षमा जोशी की अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 10 दिन के लिए और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यौन शोषण मामले में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद 50 वर्षीय खोजी पत्रकार को पिछले साल 30 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच जिला और सत्र अदालत ने तेजपाल की जमानत याचिका पर दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपना फैसला 7 जनवरी तक के लिए सुरक्षित रख लिया।

तहलका में कार्यरत महिला पत्रकार ने तेजपाल पर 7 और 8 नवंबर को गोवा के होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दो बार यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है।

गोवा में इमारत ढही, 13मरे, 40 फंसे

building collapsed 40 people trapped
गोवा में पणजी से 70 किलोमीटर दूर कनाकोना शहर में शनिवार को एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के ढहने से कम से कम 13 मजदूर जिंदा दफन हो गए, जबकि मलबे में अभी भी 40 और लोगों के दबे होने की आशंका बताई जा रही है।

अपना स्थानीय कार्यक्रम का दौरा रद्द कर घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा, 'दोपहर बाद तकरीबन तीन बजे ढही इमारत के मलबे से अब तक 23 लोगों को निकाला जा चुका है, मगर इनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी थी।'

उन्होंने बताया कि मलबे में अभी भी 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका होने के चलते राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना की दो टुकड़ियां भी लगा दी गई हैं। हालांकि मलबे में दबे लोगों की सही संख्या का पता नहीं लग पाया है।

पार्रिकर ने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस घटना में निर्माणाधीन इमारत रूबी रेजीडेंसी के कांट्रैक्टर, बिल्डर और संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत ताश के पत्तों की तरह उस समय भरभराकर ढह गई, जब इमारत के निर्माण कार्य में कई मजदूर लगे हुए थे।

Saturday, January 4, 2014

AK के फ्लैट पर सवाल, मोदी का करोड़ों का ऑफिस तैयार

AK के फ्लैट पर सवाल, मोदी का करोड़ों का ऑफिस तैयार

करोड़ों का है मोदी का नया ऑफिस

करोड़ों का है मोदी का नया ऑफिस

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के लिए पांच-पांच कमरे वाले दो डुप्ले चुने गए, तो राजधानी में बवाल मच गया। ऐसा विवाद खड़ा हुआ कि अगले ही दिन केजरीवाल ने ये सरकारी फ्लैट लेने से इनकार कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि वैसे तो वह अब भी चार कमरे वाले मकान में रहते हैं और सरकारी फ्लैट में केवल पांच कमरे हैं, लेकिन मेरे चाहने वालों ने फोन कर कहा कि इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए मैंने अब छोटा घर खोजने के लिए कहा है।

लेकिन इस बीच खबर आई है कि भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का नया दफ्तर बनकर तैयार है। वह बहुत जल्द इसमें तशरीफ लाने वाले हैं। यह ऑफिस 150 करोड़ रुपए में तैयार किया गया है।
1 of 4