Friday, January 3, 2014

दस म‌िनट में पढ़‌िए दस बड़ी खबरें

दस म‌िनट में पढ़‌िए आज की दस बड़ी खबरें

मोदी को विनाशकारी कहने पर प्रधानमंत्री पर बिफरी बीजेपी

मोदी को विनाशकारी कहने पर प्रधानमंत्री पर बिफरी बीजेपी

बीजेपी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चौतरफा हमला बोल दिया है और उनको घेरने की कवायद शुरू कर दी है। पीएम ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मोदी पर निशाना साधा था।

अरुण जेटली ने जवाबी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मनमोहन सिंह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि मनमोहन के राज में बेरोजगारी बढ़ गई।

मोदी पर मनमोहन ने जो बयान दिया था उस पर जेटली ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उनकी शब्दावली आपत्तिजनक थी।
1 of 11

अपनी मूर्ति लगवाने को अन्ना ने मांगी राजनाथ से मदद

Anna hazare seek help of rajnath singh
जनलोकपाल के लिए अनशन कर आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे ने हरियाणा के गुड़गांव में अपनी मूर्ति लगाए जाने को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मदद मांगी है।

अन्ना हजारे ने राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि गुड़गांव के भाजपा नेता उनकी मूर्ति लगवाने में अड़ंगा डाल रहे हैं। इसलिए राजनाथ इस मामले में हस्तक्षेप करें।

दरअसल अन्ना हजारे के समर्थक गुड़गांव में उनकी मूर्ति लगवाना चाहते हैं जिसमें हरियाणा भाजपा के एक नेता अड़ंगा डाल रहे हैं।

चिट्ठी के मुताबिक भाजपा नेता ने अन्ना समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत कर उन्हें गिरफ्तार तक करवा दिया है।अन्ना की इस चिट्ठी के साथ ही उनके समर्थकों ने भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।

अन्ना हजारे ने राजनाथ सिंह को चिट्ठी में लिखा है कि हालांकि वह मूर्ति लगवाने के पक्ष में तो नहीं है लेकिन उनके समर्थक चौराहे पर उनकी मूर्ति लगवाना चाहते हैं।

इससे खफा पार्टी के एक नेता ने उनके समर्थकों के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है। इससे उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

राजनाथ ने दिया आश्वासन
अन्ना हजारे की इस चिट्ठी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उनके समर्थकों को आश्वासन दिया है। राजनाथ सिंह का कहना है कि वह समर्थकों की हरसंभव मदद करेंगे।

अन्ना के समर्थकों ने राजनाथ सिंह से मिलकर भाजपा नेता की शिकायत भी की। समर्थकों के मुताबिक उक्त भाजपा नेता गैर सामाजिक और पार्टी विरोधी कार्यों में भी संलिप्त है।

बाबा रामदेव ने बीजेपी को समर्थन देने की रखी शर्त

support narendra modi after assurance on black money says ramdev
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की राह में नई अड़चन पैदा हो गई है। इस बार यह अड़चन किसी दूसरे ने नहीं बल्कि 'अपनों' ने दी है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, 'मैं और मेरा संगठन भारत स्वाभिमान मंच नरेंद्र मोदी की पीएम दावेदारी का खास शर्त पर ही समर्थन करेगा। इसके लिए मोदी को यह भरोसा दिलाना होगा कि सत्ता में आने के बाद वे विदेश में मौजूद काले धन को भारत लाने की पहल करेंगे।'

पढ़ें, मोदी को विनाशकारी कहने पर बिफरी बीजेपी

रामदेव ने पीटीआई को बताया 'हमारे बीच कई मुद्दे हैं। लेकिन इनमें सबसे अहम है काले धन को विदेश से वापस लाना। यदि ऐसा हो पाता है कि देश के गांवों का बहुत भला हो पाएगा। हर गांव को करोडों रुपए मिलेंगे।'

रामदेव ने कहा कि 'नरेंद्र मोदी बेहद ईमानदार व्यक्ति हैं। ऐसे में मुझे आशा है कि वे जरूर इस काम को पूरा करेंगे। इस बारे में मैं जल्द ही भाजपा नेतृत्व से बात करूंगा।'

दिल्ली ड्रामाः AAPकी सादगी और शोएब की बदमाशी

दिल्ली ड्रामाः AAP की सादगी और शोएब की बदमाशी

किसी ने कोट उतारा, किसी ने तंज कसा

किसी ने कोट उतारा, किसी ने तंज कसा

दिल्ली विधानसभा यूं तो इससे पहले कई गर्मागर्म सत्रों की गवाह बन चुकी है, लेकिन गुरुवार को जो हुआ, वो पहले कभी नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान देश भर का मीडिया दिल्ली विधानसभा को दिन भर लाइव कवर करता रहा।

अगर मीडिया ने साथ दिया, तो दिल्ली असेंबली ने भी निराश नहीं किया। टीआरपी बटोरने वाली कई घटनाएं परोसी। जनता दल युनाइटेड के विधायक शोएब इकबाल ने गुस्से में कोट उतारकर पटका और दूसरों को ललकारा। वहीं कांग्रेसी नेता अरविंदर सिंह लवली ने डॉ. हर्षवर्धन को 'इन वेटिंग' का तंज थमा दिया।

विधानसभा में दिन भर हाई वॉल्टेज ड्रामा चलता रहा। आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के विधायकों ने अपने-अपने खास अंदाज में पक्ष रखा। एक-दूसरे पर शब्दबाण चलाए गए, दुश्मनों के बीच दोस्ती दिखी और नई सरकार को सलाह भी खूब दी गई। आइए जानें विधानसभा में गुरुवार को घटी अनोखी बातें।
1 of 11

‘आप’ के खिलाफ हाईकोर्ट में धोखाधड़ी की याचिका

plea against aam aadmi party in high court
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार ने एक तरफ बृहस्पतिवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी, केजरीवाल और मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हो गई।

याचिका में उन पर फर्जी घोषणाएं कर आम लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। याची ने इनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का का आग्रह किया है। अधिवक्ता एमएल शर्मा ने यह याचिका दायर की है।

उन्होंने याचिका में आरोप लगाया कि वे देख रहे हैं कि पिछले काफी अरसे से विभिन्न राजनीतिक पार्टियां आपराधिक खेल खेलते हुए अपने घोषणापत्र में फर्जी घोषणाएं कर लोगों से धोखाधड़ी रह रही हैं। उनकी आपराधिक जिम्मेदारी तय होना जरूरी है।

आम आदमी पार्टी बनाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने 69 सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी घोषणापत्र तैयार कर लोगों के विश्वास को ठेस पहुंचाया। इन लोगों ने वोट पाने के लिए यह सब किया।

उन्होंने कहा पार्टी ने 29 को जनलोकपाल बिल पास करने, बिजली की दरें 50 प्रतिशत कम करने, 700 लीटर पानी मुफ्त देने आदि वादे किए। कांग्रेस-भाजपा को भ्रष्ट और स्वयं को ईमानदार बताया।

उन्होंने कहा केजरीवाल ने 28 दिसंबर को अल्पमत सरकार बनाई लेकिन तय घोषणापत्र के अनुसार 29 दिसंबर को जनलोकपाल बिल पास नहीं करवाया।

इसके अलावा बिजली के बिलों में 400 यूनिट तक सब्सिडी देने का तर्क रखा जबकि शीला सरकार पहले ही 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही थी।

इस प्रकार कैसे उन्होंने 50 प्रतिशत की छूट दी। इसी प्रकार 700 लीटर मुफ्त पानी भी नहीं दिया। यह सरासर लोगों से धोखाधड़ी है। सीबीआई को इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया जाए।

आम आदमी के सीएम 10बेडरूम वाले बंगले में रहेंगे

आम आदमी के सीएम 10 बेडरूम वाले बंगले में रहेंगे

सीएम के लिए डबल डुप्लेक्स

सीएम के लिए डबल डुप्लेक्स

बात-बात में खुद को आम आदमी कहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी साधारण मकान में नहीं रहेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, उनके रहने के लिए भगवान दास रोड पर दो बड़े डुप्लेक्स आवंटित किए गए हैं जो मोतीलाल नेहरु मार्ग स्थित पूर्व मुख्यमंत्रियों के निवास जैसा ही भव्य और विशाल तो नहीं है लेकिन कम से कम ऐसा भी नहीं है जिसे आम आदमी के घर जैसा कहा जाए।

ऐसा कहा जा रहा है कि इतना बड़ा बंगला दिल्ली के लुटियंस जोन में सुप्रीम कोर्ट के जजों और केंद्रीय मंत्रियों को आवंटित किए जाते हैं।
1 of 4

सिपाही ने चौराहे पर महिला को पीटा, हंगामा

woman beaten by police in faridabad
सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली फरीदाबाद पुलिस का नए साल में एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसकी आमतौर पर उम्मीद नहीं की जा सकती। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने वर्दी के रौब में आकर एक महिला और उसके पति की पिटाई कर दी।

पढ़ें- साइबर कैफे में युवक की हत्या

मामले की शिकायत एसीपी के पास पहुंची तो उन्होंने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। सेक्टर-23 में रहने वाला ऑटो चालक सूरज अपनी पत्नी के सीमा के साथ एनआईटी में बच्चे की दवा लेने के लिए आया था। सूरज के साथ ऑटो में उसकी बहन गुड़िया, उसके बच्चे संगम व सन्नी भी बैठे हुए थे।

पढ़ें- जब शराबियों की हरकत देख पुलिस ने लगाए ठहाके

सुबह 11 बजे जब सूरज बच्चों को दवा दिलाकर परिवार के साथ लौट रहा था तो एनएच-एक चौक पर भीड़ होने के कारण सूरज का ऑटो जाम में फंस गया। तभी सड़क के दूसरी तरफ खड़ा ट्रैफिक पुलिस का सिपाही पवन कुमार जाम खुलवाने के लिए आ गया। पवन ने सूरज के ऑटो को आगे बढ़वाने के लिए उस पर डंडा मारा।

पढ़ें- रेप के मामलों में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड

सूरज ने विरोध जताया तो सिपाही ने सूरज को थप्पड़ जड़ दिए। सूरज की पत्नी ने जब सिपाही का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि सिपाही ने सूरज से कहा कि हार्डवेयर चौक पर ऑटो का चालान कटवाया जाएगा। सूरज ऑटो लेकर हार्डवेयर की तरफ चल दिया।

पढ़ें- ये क्या! ताला तोड़कर चुराई सिगरेट

इसके बाद सिपाही ने हार्डवेयर चौक पर सूरज का ऑटो रुकवा दिया और वहां भी उसके साथ मारपीट की। ऐसे में आसपास खडे़ ऑटो चालकों ने सिपाही के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और जाम लगा दिया।

मामले की सूचना मिलने पर एसीपी दलबीर सिंह (मुजेसर) कोतवाली थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद ऑटो चालकों ने जाम खोल दिया।

एक तरफ गुलाब, दूसरी ओर मारपीट

एक तरफ पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए गुलाब का फूल देने का दिखावा कर रही है तो दूसरी ओर उसके कर्मचारी आम जनता से इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। सवाल यह है कि पुलिस पहले जनता की मानसिकता बदलेगी या फिर अपने ऐसे कर्मियों की।