Wednesday, January 1, 2014

आज से इन चीजों पर ज्यादा होगा खर्चा

आज से इन चीजों पर ज्यादा होगा खर्चा

आप की जेब पर भी होगा असर

आप की जेब पर भी होगा असर

आज यानी 1 जनवरी 2014 से बैंकिंग, बीमा क्षेत्र में बदलाव होंगे। आज से भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसियां और बैंकों की चेक बुक बदल जाएंगी। वहीं, नए साल से कम कीमत वाली कारों से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की कारों की कीमतें बढ़ जाएंगी।

सबसे बड़ी बात ये है कि आज से कंज्यूमर ड्यूरेबल भी महंगे हो जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक इन कंज्यूमर ड्यूरेबल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां� पांच फीसद तक दाम बढ़ा सकती है।
1 of 6

केजरीवाल ने द‌िए बिजली कंपनियों के ऑड‌िट के आदेश

power discoms replies to kejriwal, says issue in court
बिजली कंपनियों की दलीलों को दरकिनार करते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को उनके ऑडिट का आदेश जारी कर दिया।

इस तरह से आप सरकार ने जनता से किया अपना तीसरा वादा भी पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कैग बृहस्पतिवार से कंपनियों के ऑडिट का काम शुरू कर देगा।

दिल्ली सरकार ने बिजली कंपनियों से पूछा था कि क्यों न उनके हिसाब-किताब का ऑडिट करवाया जाए। इसके जवाब में तीनों कंपनियों ने अपनी असहमति जताते हुए कहा कि यह मामला फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित है।

कुर्सी एक, नेता दस...बड़ी नाइंसाफी है!

कंपनियों के ओर से आए इस जवाब के बाद सरकार ने बुधवार शाम को यह फैसला लिया।

कैबिनेट की बैठक में ऑडिट का फैसला लेने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया, 'हमने निजी बिजली कंपनियों के ऑडिट के आदेश दे दिए हैं। यह काम सीएजी करेगा।'

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल का आदेश बृहस्पतिवार को सीएजी के पास पहुंच जाएगा और तभी से उनका ऑडिट शुरू हो जाएगा।

केजरीवाल से कंपनियों के इंकार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कंपनियों ने कई सारी बातें कही हैं पर किसी ने ऑडिट न कराने की वजह नहीं बताई है।

केजरीवाल का तोहफाः हफ्ते की सब्जी, 15 दिन का आटा!

कोर्ट केस के बारे में उन्होंने कहा कि मामला अदालत में चल रहा है मगर इस सिलसिले में कोई स्टे ऑर्डर नहीं दिया गया है।

दिल्ली में बीएसईएस, यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) बिजली वितरण का काम करती हैं।

इन कंपनियों ने कहा है कि हाईकोर्ट में ऑडिट मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को है। अदालत के फैसले के बाद ही इस मामले में आगे कुछ कहा जा सकता है।

लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद अब कंपनियों में आगे की रणनीति पर विचार हो रहा है।

48 घंटे में बनाए जाएंगे रैन बसेरा

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने घोषणा की है क‌ि अगले 48 घंटों में 45 रैन बसेरे तैयार क‌िए जाएंगे। इसके ल‌िए मुख्यमंत्री ने आदेश दे द‌िए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों के एसडीएम को आदेश द‌िए गए हैं क‌ि वह देखें क‌ि उनके इलाकों में रैन बसेरों की स्थ‌ित‌ि क्या है।

‌ब्रेकिंग न्यूज: पीजीटी हरियाणा हिंदी का रिजल्ट घोषित

Breaking News: PGT Result of hindi Announced
हरियाणा स्कूल टीचर्स सिलेक्शन बोर्ड(एचएसटीएसबी) ने बुधवार देर शाम को पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स(पीजीटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

पीजीटी विषय के तहत विभिन्न कैटेगरी की 1700 पदों के लिए जुलाई 2012 से अप्रैल 2013 के बीच इंटरव्यू लिए गए थे। जानकारी अनुसार जनरल कैटेगरी में 1054, एससी में 340, बीसी में 170, एक्स सर्विस मैन 85 और निशक्त (पीएचसी) के 51 पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया गया है।

रिजल्ट के लिए पाठक एचएसटीएसबी की वेबसाइट www.hstsb.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

अन्य अपटेड लगातार हासिल करने के लिए अमर उजाला फेसबुक पेज ज्वाइन करें.


दस म‌िनट में पढ़‌िए देश-दुन‌िया की दस बड़ी खबरें

दस म‌िनट में पढ़‌िए देश-दुन‌िया की दस बड़ी खबरें

बिजली कंपनियों ने द‌िया केजरीवाल को करारा जवाब

बिजली कंपनियों ने द‌िया केजरीवाल को करारा जवाब

द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर उप राज्यपाल ने ब‌िजली कंपन‌ियों के ऑड‌िट का आदेश दे द‌िया है।

इससे पहले बिजली कंपनियों का कहना था कि यह मामला फिलहाल अदालत में है और उसके फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए।

कंपनियों ने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर सरकार अपने रुख पर अड़ी रहती है, तो दूसरे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है। मंगलवार को बिजली दरों में कमी का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा था कि बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना और एनडीपीएल का ऑडिट कराने का फैसला हुआ है।
1 of 10

केजरीवाल का 48घंटे का पावर प्ले

48 घंटे का पावर प्ले खेल रहे केजरीवाल के धड़ाधड़ फैसले

'नायक' की भूमिका में केजरीवाल

'नायक' की भूमिका में केजरीवाल

क्या अरविंद केजरीवाल की 48 घंटे वाली सरकार नायक की स्टाइल में बड़े फैसले ले रही है। कुर्सी संभालने वाले दिन वीआईपी कल्चर हटाने के लिए लालबत्ती व सुरक्षा बंदिश, तीसरे दिन फ्री पानी, एनसीआर को ऑटो रिक्शा तो चौथे दिन बिजली दरें आधी करके केजरीवाल नायक की भूमिका में धमाल मचाना चाहते हैं। केजरीवाल खुद तर्क दे रहे हैं, पता नहीं जो खिचड़ी भाजपा और कांग्रेस में पक रही है उसमें सरकार कितने दिन चलेगी।

आम आदमी पार्टी ने अल्पमत की सरकार बनाई है। कैबिनेट ने एक से 7 जनवरी तक विधानसभा सत्र बुलाने का जो पहला फैसला किया, उस पर भी विवाद सामने आया है। फैसला किया कि एक जनवरी को शपथ और दो जनवरी को विश्वास मत हासिल करेंगे।
1 of 8

अफसरों के 263पदों के लिए करें आवेदन

Rcruitment in MP PSC
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा वि‌भिन्न पदों को भरने के लिए कुल 263 रिक्तियां जारी की गई हैं।

इन पदों में उप जिलाध्यक्ष के 5 पद, उप पुलिस अधीक्षक के 30 पद, अधिक्षक (जिला जेल) के 5 पद, वाणिज्यिक कर अधिकारी के 5 पद, जिला पंजीयक का 1 पद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के 16 पद, सहायक संचालक (जनसंपर्क विभाग) के 9 पद, सहायक संचालक (जिला आपूर्ति अधिकारी) के 2 पद, सहायक संचालक (महिला एवं बाल विकास विभाग) के 36 पद, बाल विकास परियोजना अ‌धिकारी के 14 पद, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी 20 पद, सहायक जेल अधिक्षक के 9 पद, आबकारी उप निरीक्षक के 19 पद, उप पंजीयक के 6 पद, नायब तहसीलदार के 59 पद, मुख्य नगरपालिका अधिकारी के 27 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष हो।

चयनित उम्मीदवार को श्रेणी के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित वेतनमान दिया जाएगा।

इन पदों के लिए विभाग के अनुसार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार के लिए 180 रुपये तथा आर‌क्षित वर्ग के लिए 90 रुपये निर्धारित है।

आवेदन केवल ऑनलाइन किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2014 निर्धारित है।

आयु, वेतनमान तथा आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/STATE_2013/Ad_state_Exam_2013_page.htm पर लॉग ऑन करें।

पहले लिवइन रिलेशन और फिर रेप..

rape charged againest metro person
शकरपुर इलाके में 24 साल की एक युवती ने डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) के इंजीनियर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक का नाम जितेंद्र कुमार है। पीड़िता पिछले कुछ माह से जितेंद्र के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा था। शकरपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सपना (बदला हुआ नाम) एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। कुछ माह पूर्व सपना की एक दोस्त के जरिए जितेंद्र से मुलाकात हुई। दोनों में दोस्ती हुई और बाद में जितेंद्र ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का वादा किया।

जितेंद्र के कहने पर सपना ने कुछ माह पूर्व उसके डीएमआरसी, यमुना बैंक स्थित फ्लैट पर रहना शुरू कर दिया। सपना के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जब भी जितेंद्र को अपने घर वालों से मिलवाने की बात की, आरोपी टालता रहा।

पिछले कुछ दिनों से आरोपी ने शादी से इंकार करना शुरू कर दिया। जोर देने पर आरोपी सपना को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर सपना ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।