Wednesday, January 1, 2014

10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी

cbse 10th & 12th date sheet release
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पहली मार्च से शुरू होंगी। दसवीं की परीक्षाएं 19 मार्च को और 12वीं� की 17 अप्रैल को समाप्त होंगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।

जिन छात्रों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा (समेटिव एसेसमेंट-2) का विकल्प भरा होगा उन्हीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। स्कूल आधारित (सेमेटिव एसेसमेंट-2) परीक्षाएं मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। जिसके लिए स्कूलों को अपनी डेटशीट बनानी होंगी।

जयराम ने खोली मोदी की पोल

jairam slams modi on development
लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर अपना हमला तेज कर दिया है।

रमेश ने मोदी को पत्र लिखकर न सिर्फ गुजरात के विकास के उनके दावों को गलत ठहराया बल्कि भाजपा शासित अन्य राज्यों के विकास कार्यक्रमों पर सवालिया निशान लगाए हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मिट्टी को सोना बनाने की प्रमुख केंद्रीय योजना एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम (आईडब्ल्यूएमपी) के क्रियान्वयन के मामले में सभी भाजपा शासित राज्य फिसड्डी हैं।

केंद्र की यह योजना ऐसी है कि न सिर्फ राज्य का चहुमुखी विकास होता है बल्कि राज्य की गरीब जनता को भी फायदा होता है।

जयराम ने सोमवार को लिखे पत्र में मोदी को याद दिलाया कि वर्ष 2009-10 से वर्ष 2013-14 तक केंद्र ने आईडब्ल्यूएमपी के लिए गुजरात को 3178 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की हैं लेकिन राज्य ने इन योजनाओं पर गंभीरता से काम नहीं किया।

चालू वित्त वर्ष के लिए आवंटित धनराशि में 409 करोड़ रुपये खर्च नहीं हुए हैं। यदि राज्य सरकार इस राशि का उपयोग कर लेती तो केंद्र सरकार अगली किश्त के रूप में इससे अधिक धनराशि आवंटित कर सकती थी।

लेकिन ऐसा लगता है कि गुजरात सरकार को इतनी महत्वपूर्ण योजना के प्रति कोई दिलचस्पी ही नहीं है। रमेश ने कहा कि गुजरात ही नहीं बल्कि भाजपा शासित अन्य राज्यों का रवैया भी केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर लचर है।

गौरतलब है कि आईडब्ल्यूएमपी के तहत जलग्रहण क्षेत्रों के रूप में पेयजल समस्याग्रस्त या परती भूमि क्षेत्र, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र, अधिकतम सामुदायिक भूमि वाले क्षेत्र या ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जाता है, जहां वास्तविक मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी दर से काफी कम हो।

योजना के नए निर्देशों के अनुसार उपचार या विकास कार्य पर 50 प्रतिशत, उत्पादन प्रणाली पर 13 प्रतिशत, गरीब परिवारों एवं भूमिहीन व्यक्तियों की आजीविका पर दस प्रतिशत एवं सामुदायिक सहभागिता पर पांच प्रतिशत राशि व्यय करने का प्रावधान है। इस योजना में तालाब एवं वृक्षारोपण, चारागाह, कृषि एवं पशुधन के कार्यक्रम भी किए जाते हैं।

'अन्ना की पीठ पीछे वार कर केजरीवाल ने हथ‌ियाई सत्ता'

Ramdev alligation to arvind kejriwal
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अन्ना हजारे के आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप लगाया है।

जालंधर में योगगुरु ने पहले तो भारत की राजनीति में हो रहे अच्छे प्रयासों की सराहना की और केजरीवाल को बधाई दी। बाद में केजरीवाल पर आरोप जड़े।

प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ बातचीत में जहां बाबा रामदेव ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नरेंद्र मोदी के पीएम बनने का दावा किया वहीं, केजरीवाल पर सीएम पद हासिल करने के लिए तीन आरोप लगा दिए।

बाबा ने कहा कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी के नेताओं के आगे झुकते हुए उस पार्टी से समझौता कर सरकार बनाई है, जिससे खुद केजरीवाल ने सहायता लेने से इंकार कर दिया था।

केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे की पीठ के पीछे वार करते हुए सत्ता हासिल की है। तीसरे आरोप में बाबा ने कहा कि केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाते हुए भाजपा व कांग्रेस के सहयोग से सरकार न बनाने का दावा किया था, जिससे वह मुकर गए हैं।

रामदेव ने दिल्ली में भाजपा की सरकार न बनने के पीछे मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने में हुई देरी बताया। कांग्रेस पर बरसते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि 66 साल में भारत का गौरव खतरे में चला गया है।

विदेशों के बैंकों में बंद कांग्रेसी नेताओं के पैसे से दूसरे देश मजा ले रहे हैं जबकि भारत के लोग महंगाई की चपेट में पिस रहे हैं।

नहीं चलेगा केजरीवाल का जादू
योगगुरु ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का जादू देश में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अपनी नौकरी के दौरान कोई भी अशोक खेमका जैसा काम नहीं किया है जिसे लोग याद रखें।

दिल्ली में केजरीवाल को मिला समर्थन भाजपा की छोटी सी गलती का नतीजा है। जन आंदोलन में केजरीवाल को अभी खुद को साबित करने के लिए लंबा समय लगेगा।

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जो 'आप' ने कांग्रेस से हाथ मिलाया है उसका तो नुकसान उन्हें होगा ही।

कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं लालू यादव: मुलायम

Mulayam singh Slams Lalu yadav
मुलायम की तो आदत ही ऐसी हो गई है। बात करो रांची की तो वह कराची की बात करते हैं। दंगा पीड़ित शिविरों में मुसीबत झेल रहे हैं, वहीं मुलायम पार्टी कर रहे हैं। मुलायम ने रात भर सैफई में डांस देखा है, उनकी खुमारी अभी नहीं उतरी है।

- लालू यादव, राजद सुप्रीमो

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के मुजफ्फरनगर के कैंपों का दौरा करने से भड़के सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उन्हें चापलूस और कांग्रेस नेताओं के तलवे चाटने वाला करार दिया है।

मुलायम ने कहा कि लालू कांग्रेस को खुश करने के लिए उसके एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शामली और मुजफ्फरनगर के दंगा पीडितों के राहत शिविर में सपा सरकार ने भरपूर मदद की। लेकिन फिर भी सभी लोग इस मुद्दे पर राजनीति करने में जुटे हैं।

कुछ लोग तो जेल से छूटते ही मुजफ्फरनगर पहुंच गए ताकि कांग्रेस को खुश किया जा सके। लालू ने पहले भी कहा था कि वह मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। अब भी उन्होंने यह बात कही है। इसमें नया क्या है। प्रधानमंत्री बनने के लिए उनसे समर्थन ही कौन मांग रहा है।

लालू हमारा भविष्य तय करने वाले नहीं हैं। लालू तो कांग्रेस के तलवे चाट रहे हैं और उसकी चापलूसी कर रहे हैं। वह तो जिसकी सत्ता होती है उसी पार्टी के साथ चिपक जाते हैं। लेकिन सपा के लोग लालू की तरह सत्ता के लिए अपनी नीतियां नहीं छोड़ते।

मुलायम समाजवादी चिंतक राजनारायण की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Tuesday, December 31, 2013

यूपी: रिजवान अहमद दो महीने के डीजीपी!

rizwan ahmad new dgp of up
यूपी पुलिस के मुखिया की कुर्सी खाली होने से पहले ही भर गई है।

डीजीपी देवराज नागर का मंगलवार को भव्य समारोह में विदाई दी गई।

हालांकि, उनके दफ्तर छोड़ने से पहले यह भी तय होगा कि सूबे का नया डीजीपी कौन होगा।

महकमे के सर्वोच्च पद पर तैनात होने के लिए ज्यादातर अर्ह अधिकारी अपनी-अपनी जुगत में लगे हुए थे, लेकिन बाजी मारी ली डीजी रेलवे रिजवान अहमद ने।

इन पांच के थे नाम
कुछ समय पहले तक डीजीपी पद के लिए पांच अधिकारियों के नाम पर चर्चा चल रही थी। इनमें रिजवान अहमद, अरुण कुमार गुप्ता, एएल बनर्जी, रंजन द्विवेदी और सुव्रत त्रिपाठी के नाम शामिल थे।

तस्वीरों में देखिए: यूपी: पुलिस मुखिया का आखिरी सलाम और पैगाम

रिजवान की पहले ही मजबूत थी पकड़
दौड़ में शामिल लोगों में से सबसे अधिक पहुंच रखने वाले डीजी रेलवे रिजवान अहमद थे। रिजवान अहमद अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रह चुके हैं। गोरखपुर और कानपुर का आईजी रहने के साथ ही डीआईज़ी गोरखपुर और कई जिलों के कप्तान भी रहे।

हालांकि, उनकी सेवा निवृत्ति में अधिक समय नहीं है और वह फरवरी में रिटायर होने वाले हैं।

10 म‌िनट में पढ़‌िए आज की दस बड़ी खबरें

10 म‌िनट में पढ़‌िए आज की दस बड़ी खबरें

सीएम केजरीवाल ने पूरा किया दूसरा वादा

सीएम केजरीवाल ने पूरा किया दूसरा वादा

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गद्दी संभालते ही अपना सारा ध्यान चुनावी वादे पूरा करने पर लगा दिया है। मंगलवार को उन्होंने चुनावों को दौरान जनता से क‌िया दूसरा वादा भी पूरा कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने शहर में बिजली वितरण करने वाली ‌तीनों निजी कंपनियों के ऑडिट के आदेश दे दिए हैं। कंपनियों को कल सवेरे तक का वक्‍त दिया गया है और वे अपना पक्ष रख सकती हैं कि उनका ऑडिट क्यों न किया जाए।

इस फैसले के बारे में अर‌विंद केजरीवाल ने बताया कि बीएसईएस राजधानी, बीएसईएस यमुना और एनडीपीएल का ऑडिट होगा। जब से कंपनियां बनीं, ऑडिट तभी से किया जाएगा।
1 of 11

नए साल का तोहफा, सस्ता हुआ सोना

gold, silver remain weak on sustained selling, global cues
दिल्ली सराफा बाजार में सोने के दाम लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख करते हुए 150 रुपए घट कर 29,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहे।

चांदी में 495 रुपये की गिरावट रही और भाव 43,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर रहे। विदेशी बाजार में भी सोने व चांदी में कमजोरी देखने को मिली।

न्यूयार्क में सोना 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 1,196.70 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी में 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 19.57 डॉलर प्रति औंस पर रहे।

घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,100 रुपए स्थिर बनी रही। हालांकि, चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपए की तेजी देखी गई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली भाव 86,000 रुपए प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।