Sunday, December 29, 2013

रेप के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

Rape alligation to doctor
लिव-इन-रिलेशन में रह रही उत्तर-पूर्व की एक महिला ने आर्मी अस्पताल के डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान डॉ. कुणाल तिवारी के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय पीड़िता पिछले दो साल से एमबीबीएस डॉ. कुणाल के साथ चिराग दिल्ली इलाके में रह रही थी।
आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बना रहा था। जब भी वह शादी की बात करती कुणाल टाल देता। अब आरोपी शादी की बात से इंकार कर रहा था।
परेशान होकर शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत मालवीय नगर थाने में की।

जडेजा का 'चौका' तो कैलिस की फिफ्टी

Live: 3rd in durban test
डरबन टेस्‍ट के तीसरे ‌दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट झटक लिए हैं। टीम इंडिया ने तीनों सत्र में विकेट झटके। पहले सत्र में तीन विकेट मिले थे।
बारिश के कारण समय से पूर्व तीसरे दिन का खेल खत्म किए जाने के समय दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए थे। जैक्स कैलिस (78) और डेल स्टेन (0) क्रीज पर खेल रहे थे।
फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने आज जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए भारत के पांच में से चार विकेट अपने नाम किए। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज ज्यादा कामयाब नहीं रहे सिर्फ मोहम्मद शमी को ही एकमात्र सफलता मिली। (लाइव स्कोरकार्ड)
पढ़ें- जब टीम इंडिया के अनोखे अंदाज ने कैलिस को चौंका दिया
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए हैं। मेजबान टीम अभी 35 रन पीछे है जबकि उसके पास पांच विकेट शेष हैं।

कैलिस की शानदार बल्‍लेबाजी
अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे जैक्स कैलिस ने शानदार बल्‍लेबाजी की और कप्तान एबी डीविलियर्स (74) के साथ चौथे विकेट के लिए 127 रनों की शतकीय साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने जेपी डुमनी (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। इस बीच कैलिस ने अर्धशतक जमाया।
देखें- कैमरे की नजर से देखें 2013 की नायाब खेल की तस्वीरें
एक छोर संभालने वाले कैलिस अब तक 224 गेंद खेल चुके हैं और वह 45वें टेस्ट शतक से महज 22 रन दूर हैं। अगर वह अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक लगाते हैं तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी क्योंकि सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज क्रिकेटर अपने अंतिम टेस्ट मैच में शतक नहीं लगा सके थे।
जडेजा ने दिलाई पहली सफलता
दक्षिण अफ्रीका ने आज अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 82 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान ग्रीम स्मिथ (46) और एल्विरो पीटरसन (62) ने इस साझेदारी को तीन अंकों तक पहुंचा दिया।
हालां‌कि जल्द ही जडेजा ने स्मिथ को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा दिया। पहले विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी हुई।
दूसरे छोर पर टिके पीटरसन ने लंच से पहले ही अर्धशतक लगा दिया था।
लगातार दो गेंदों पर खोए दो विकेट
कप्तान स्मिथ के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने महज 10 रन के अंदर तीन बड़े विकेट खो दिए।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 33वें ओवर की अंतिम गेंद पर हाशिम अमला को तीन रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। शमी ने अमला को लगातार दूसरी बार बोल्ड किया। इससे पहले जोहानिसबर्ग टेस्‍ट की दूसरी पारी में भी बोल्ड किया था।
अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रवींद्र जडेजा ने एल्विरो पीटरसन (62) को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कराकर एक और सफलता हासिल की।
इससे पहले भारत ने भी कल मुरली विजय और रोहित शर्मा के विकेट लगातार दो गेंदों पर खो दिया था।
लगातार तीसरे दिन का भी खेल हुआ बाधित
डरबन टेस्ट मैच में लगातार तीसरे दिन का खेल भी बारिश से बाधित हुआ। पहले दिन का खेल खराब रोशनी के कारण पूरे 90 ओवर नहीं खेले जा सके थे। इसके बाद दूसरे दिन बारिश से मैच का पहला सत्र धुल गया था।
आज तीसरे दिन मैच समय से शुरू हुआ लेकिन टी-ब्रेक के बाद बारिश ने खेल में बाधा डाल दी। दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला मैच जोहानिसबर्ग में ड्रॉ पर खत्‍म हुआ था।

केजरीवाल के आने से अधिकारियों के उड़े होश

Secretariat offical under fear in delhi
शनिवार को दिल्ली सचिवालय में माहौल पूरी तरह बदला हुआ था।
बड़े-बड़े अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों के चेहरों पर शिकन साफ दिख रही थी। सबको फिक्र इसी बात पर थी कि नए निजाम के अधीन उनकी स्थिति क्या होगी।
हालांकि कुछ अधिकारी यह भी कहते सुने गए कि अब ईमानदारी से काम करने में मजा आएगा। शनिवार करीब 12:50 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिवालय पहुंचने के साथ ही अधिकारियों में भागमभाग मच गई।
सभी मंत्रियों के साथ अरविंद सीधे अपने कार्यालय में पहुंचे और चार्ज लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इसके बाद बैठकों का सिलसिला शुरू हुआ।
करीब दो बजे अरविंद की पहली कैबिनेट बैठी। जिसके आधे घंटे बाद ही अधिकारियों के साथ मुलाकात सिलसिला शुरू हो गया।
उधर, निचले स्तर के अधिकारी सचिवालय के एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर का चक्कर लगाते रहे। सबके बीच चर्चा यही थी कि उन्हें किस मंत्री के साथ काम करना होगा।
अधिकारी बीच-बीच में मीडिया से भी अंदर की खबरें जानने की कोशिश करते दिखे। वहीं, कई अधिकारी और कर्मचारी कहते सुने गए कि अब काम करने में मजा आएगा।
वहीं, सूत्र बताते हैं कि सचिवालय में शुक्रवार को ही आला दर्जे के एक अधिकारी ने अरविंद केजरीवाल का एक लाइन का संदेश दे दिया था कि अब तेजी से काम करना है।
अधिकारियों की ऊहापोह को ही दूर करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने साफ किया कि ज्यादातर अधिकारी ईमानदार हैं। दिल्ली की 1.50 करोड़ जनता के साथ सब मिलकर काम करेंगे।
दिल्ली से भ्रष्टाचार का सफाया होगा। वहीं, महिला और बाल विकास मंत्री राखी बिरला ने बताया कि सबको इमानदारी से काम करने का निर्देश है। उनकी परफॉर्मेंस देखकर आगे का फैसला किया जाएगा।
पायलट वाहन में नहीं बजेगा हूटर
सूत्र बताते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह के इंतजाम पर शुक्रवार को अरविंद से अधिकारियों ने चर्चा की। इस दौरान उन्होंने साफ-साफ कहा, 'उन्हें न तो सुरक्षा चाहिए न ही पायलट वाहन'।
काफी हीलाहवाली के बाद अरविंद ने एक पायलट वाहन लेना तो स्वीकार कर लिया, लेकिन अधिकारियों से साफ कह दिया था कि किसी भी कीमत पर उस वाहन में न तो लाल बत्ती जलेगी, न ही हूटर बजेगा।
अरविंद के आदेश की तामील हुई। बाराखंभा से रामलीला मैदान तक अरविंद की वैगर-आर के आगे एक सरकारी वाहन चल रहा था।
इसकी लाल बत्ती ढकी हुई थी और हूटर भी नहीं बज रहा था। यही हाल उनके राजघाट व फिर दिल्ली सचिवालय जाने के दौरान रहा।

'एक उद्योगपति ने कराई कांग्रेस और आप के बीच डील'

Nitin gadkari slam aam admi party
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी ने आज आरोप लगाया कि देश के एक बडे उद्योगपति ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सौदा कराया।
गडकरी ने यहां एक बैठक में कहा कि देश के एक बडे उद्योगपति ने दिल्ली के एक बडे होटल में आप के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और कांग्रेस नेताओ के बीच डील करायी थी। हांलाकि आप और कांग्रेस दोनो ने ही इस आरोप का खंडन किया है।
गडकरी ने कहा उस होटल में दोनों ने मिलकर क्या कहा, क्या खाया, कैसे थे सब जानकारी देने वाले व्यक्ति ने मुझे बताया। जो बीच में मध्यस्थता कर करे थे उन्होंने बताया कि अब नीति इतनी है कि किसी भी हालत में भाजपा को रोको।
￿कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली के प्रभारी शकील अहमद ने गडकरी के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि मैच फिक्सिंग भाजपा और गडकरी जैसे नेता करते हैं। गडकरी पर कैसे कैसे आरोप लगे हैं यह सब जानते हैं।
उन्होंने कहा कि गडकरी को पहले यह बताना चाहिये कि भाजपा अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने के लिये उनकी पार्टी में क्या क्या डील हुई-उसके बाद उन्हें दूसरों की डील या गठबंधन पर बात करनी चाहिये।
आप के नेता दिलीप पांडे ने भी गडकरी के आरोपो को निराधार बताया और कहा कि भाजपा उनकी पार्टी को पहले से ही कांग्रेस की सहयोगी कहती रही है जबकि कांग्रेस उसे भाजपाई बताती आयी है।
आज दिल्ली में नई सरकार बनी है और हर व्यक्ति अपने को उसका हिस्सा महसूस कर रहा है। उनकी पार्टी की प्राथमिकता अपनी जिम्मेदारियो को पूरा करने की है।

बिगबॉस सीजन 7 की विनर बनी गौहर खान

gauhar khan bigboss 7 winner
लोकप्रिय मनोरंजक चैनल कर्लस पर प्रसारित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान बन गयी हैं। जानीमानी अभिनेत्री गौहर खान को आज रात विजेता घोषित किया गया। लगातार चौथी बार कोई महिला प्रतियोगी बिग बॉस का खिताब जीती है।
इस शो में दूसरे स्थान पर तनीषा मुखर्जी. तीसरे नंबर पर एजाज खान जबकि चौथे नंबर पर संग्राम सिंह रहे।
￿उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर से शुरू हुये बिग बॉस सीजन 7 को दबंग स्टार सलमान खान ने चौथी बार होस्ट किया। बिग बॉस सीजन 7 में शुरूआत में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।
इन प्रतिभागियों में अनीता आडवाणी, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा अग्निहोत्री, गौहर खान, तनीषा मुखर्जी, रजत रवैल, अरमान कोहली, रतन राजपूत, संग्राम सिंह, कुशल टंडन, प्रत्युशा बनर्जी, कामिया पंजाबी, एली एवराम, हेजल कीच और वीजे एंडी शामिल हैं।
इस शो में बाद में वाइल्ड कार्ड इंट्री के जरिए आसिफ अजीम, विवेक मिश्रा, एजाज खान, कैन्डी बरार और सोफिया हयात को शामिल किया गया। बिग बॉस सीजन 7 में प्रतिभागियों को इस बार 104 दिनों तक बिग बॉस के घर पर रहना था। हेजल कीच बिग बॉस से बाहर होने वाली पहली सदस्य थी।

Saturday, December 28, 2013

केजरीवाल दिल्ली के CM, बदला यूपी!

kejriwal becomes delhi cm, kaushambi changing fast
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कौशांबी की तस्वीर भी बदलनी शुरू हो गई है। कई साल से जारी सीवर की समस्या से लोगों को निजात मिलने वाली है।
अरविंद केजरीवाल का निवास होने के चलते निगम ने कौशांबी के लोगों की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने सीवर समस्या के निस्तारण के लिए सुपर सकर मशीन से सीवर लाइन की सफाई शुरू कर दी है।
नए CM ने कही 6 बातें, जो आपके लिए हैं जरूरी!

यहां सड़कों पर सीवर का गंदा पानी जमा हो जाता था। इसकी वजह से मुख्य सड़कों पर गंदगी फैली रहती थी। लोगों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो जाता था।
समस्याओं को हल कराने के लिए लोग निगम के चक्कर काटकर थक चुके थे। निगम लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देता था। शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचने वाले लोगों की शिकायतों को नजर अंदाज किया जाता था।
दिल्ली के सरताज बने केजरीवाल, देखिए तस्वीरें
दिल्ली में आप की जीत के बाद गिरनार अपार्टमेंट में रहने वाले अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा से कौशांबी की समस्याओं के निस्तारण के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव का कहना है सीवर समस्या को लेकर कुछ दिन पहले जीडीए, नगर निगम और आरडब्ल्यूए के बीच बैठक हुई थी जिसमें समस्याओं को जल्द निस्तारण का आश्वासन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दिया गया था।

LIVE: तीसरे दिन का खेल खत्म

Live: 3rd in durban test
डरबन टेस्‍ट के तीसरे ‌दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट झटक लिए हैं।
बारिश के समय खेल रोके जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं। जैक्स कैलिस (78) और डेल स्टेन (0) क्रीज पर खेल रहे थे।
फिरकी गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने आज जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए भारत के पांच में से चार विकेट अपने नाम किए। जबकि भारतीय तेज गेंदबाज ज्यादा कामयाब नहीं रहे सिर्फ मोहम्मद शमी को ही एकमात्र सफलता मिली। (लाइव स्कोरकार्ड)
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए हैं। मेजबान टीम अभी 35 रन पीछे है जबकि उसके पास पांच विकेट शेष हैं।

कैलिस की शानदार बल्‍लेबाजी

अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे जैक्स कैलिस ने शानदार बल्‍लेबाजी की और कप्तान एबी डीविलियर्स (74) के साथ चौथे विकेट के लिए 127 रनों की शतकीय साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने जेपी डुमनी (28) के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। इस बीच कैलिस ने अर्धशतक जमाया।
एक छोर संभालने वाले कैलिस अब तक 224 गेंद खेल चुके हैं और वह 45वें टेस्ट शतक से महज 22 रन दूर हैं। ￿