Friday, December 27, 2013

नौकरी के बहाने विदेश से बुलाकर कराती थीं वेश्यावृत्ति

Prostitution gang arrest in delhi
उजबेकिस्तान की दो महिलाएं युवतियों को भारत में नौकरी दिलाने के बहाने बुलाकर उनसे जिस्मफरोशी करवा रही थीं। ग्रेटर कैलाश-एक (जीके) थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं को बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया।
इन पर उजबेकिस्तान की दो युवतियों से जिस्मफरोशी कराने, मारपीट और बंधक बनाने का आरोप है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उजबेकिस्तान की शाहनुजा (28) और नजाकत (23) ग्रेटर कैलाश के डी-ब्लॉक में किराए का फ्लैट लेकर काफी समय से रह रही थीं।
शाहनुजा का वीजा खत्म हो चुका है। आरोप है कि दोनों ने उजबेकिस्तान की दो लड़कियों को ई-मेल से दिल्ली बुलाया और 200 से 500 डॉलर में मार्केटिंग की जॉब दिलवाने का झांसा दिया। दोनों लड़कियों ने पासपोर्ट और वीजा न होने की मजबूरी बताई।
इस पर आरोपी महिलाओं ने उन्हें बिना पासपोर्ट के नेपाल के रास्ते भारत में बुला लिया। आरोपी महिलाओं ने इन्हें साथ रखा और नौकरी तलाशने की बात कही। इसके बाद उन्हें जिस्मफरोशी कराने के लिए मजबूर किया जाने लगा।
दोनों युवतियों ने जिस्मफरोशी के धंधे में जाने से मना कर दिया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगीं। एक युवती को ग्राहक को पास भी भेजा गया। नौ दिसंबर को दोनों युवतियां फ्लैट से भागकर उजबेकिस्तान एंबेसी पहुंच गईं।
एंबेसी के हस्तक्षेप के बाद ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने 11 दिसंबर को आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अफसर के बेतुके बयान पर उमर का हमला

Omar slams up officer for 'no one dies of cold' remark
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (गृह) एके गुप्ता के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के कैंप में ठंड से किसी की मौत नहीं हुई।
उन्होंने इस तरह के बयान देने वाले नौकरशाह को कम कपड़े में बाहर भेजने की मांग की है। उमर ने गुप्ता का का नाम लिये बिना ट्वीटर पर लिखा, ठंड से मौत नहीं!
जरा उन्हें कम कपड़े में इस ठंड में बाहर भेजिये। तुरंत बयान बदल जाएगा।
गौरतलब है कि गुप्ता ने मुजफ्फरनगर में दंगा पीड़ितों के कैंपों में ठंड से हुई मौतों से इनकार करते हुए कहा था ठंड से किसी की मौत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा था कि बच्चे न्यूमोनिया से मरे हैं, ठंड से नहीं।
ठंड से किसी की मौत नहीं हो सकती। अगर ठंड से मौत होती तो साइबेरिया में कोई जिंदा नहीं रहता।
एक उच्चस्तरीय सरकारी पैनल ने कहा था कि मुजफ्फरनगर के दंगा प्रभावित क्षेत्र में 4783 विस्थापित लोग अब भी राहत शिविरों में रह रहे हैं। इन कैंपों में रहने वाले 12 साल से कम उम्र के 34 बच्चों की मौत हो चुकी है।￿

LIVE: रहाणे ने टेस्ट में लगाई पहली फिफ्टी

Live: durban test india vs south africa
डरबन टेस्ट में जोरदार शुरुआत के बाद भारतीय पारी दो बार लड़खड़ाई और पूरी टीम 334 रन पर आउट हो गई।
समाचार लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान ग्रीम स्मिथ (20) और एल्विरो पीटरसन (18) खेल रहे हैं। (लाइव स्कोर कार्ड)
इससे पहले खेल के दूसरे दिन टी-ब्रेक से लौटने के कुछ देर बाद ही टीम इंडिया ऑलआउट हो गई। टेस्ट करियर में पहला अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे (51 रन, 121 गेंद) अंत तक नाबाद रहे। मुरली विजय ने सर्वाधिक 97 रन बनाए।
पढ़ें- 53 साल पुराना इतिहास नहीं दोहरा पाए डेल स्टेन
मेजबान टीम की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 100 रन देकर छह विकेट झटके। भारत ने अंतिम पांच विकेट महज 14 रनों के अंदर ही गंवा दिए। इससे पहले भारत का शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया और 18 रनों के अंदर तीन विकेट खो दिए थे।
पहला सत्र बारिश से धुला
पहले दिन की अंत में जो खराब मौसम का सिलसिला शुरू हुआ वह दूसरे दिन भी सुबह तक जारी रहा जिस कारण दूसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह धुल गया।
पढें- टी-20 टीम में शामिल नहीं किए गए कैलिस
लंच के आधे घंटे बाद जब मैच शुरू हुआ तो बारिश तो नहीं हुई लेकिन डेल स्टेन ऐसे बरसे कि भारतीय बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार में बहा ले गए।
भारतीय टीम का स्कोर एक समय एक विकेट पर 181 रन था और वह मजबूत स्थिति में दिख रही थी लेकिन स्टेन के ताबड़तोड़ तीन झटके के आगे स्कोर चार विकेट 199 रन हो गया।
शतक से चूके मुरली विजय
स्टेन ने सबसे पहले चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की 157 रन की शानदार साझेदारी को तोड़ा। पुजारा 70 रन बनाकर आउट हुए जबकि मुरली अपने शतक से मात्र तीन रन से चूक गए।
रोहित शर्मा तो डेल स्टेन की गेंद पर ऐसा चकमा खाए कि स्टंप्स बिखर जाने के बाद ही उन्हें गेंद दिखाई दी।
देखें- फोटो गैलरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की हमसफर की ￿
हालांकि इसके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी कर टीम संभालने की कोशिश की लेकिन इस बार मोर्ने मोर्कल ने कोहली को 46 रन के व्यक्तिगत योग पर आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया।
तीन बल्‍लेबाज शून्य पर आउट￿
दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे स्टेन के सामने डटे रहे और अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। रहाणे ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (24) के साथ भी छठे विकेट के लिए 55 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
कप्तान धोनी जिस समय आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 320 रन था लेकिन अगले 14 रनों के अंदर ही भारत के पांच बल्‍लेबाज आउट हो गए।
टीम इंडिया के तीन बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा के अलावा रवींद्र जडेजा और जहीर खान शून्य पर आउट हुए।

भाजपा भड़की, कहा मोदी से माफी मांगे कांग्रेस

bjp slam congress on sit decision

खास-खास

करारा हमला
  • पार्टी ने देशभर के दंगों की कांग्रेस को दिलाई याद
  • कहा, कांग्रेस की प्रताड़ना से बढ़ेगा मोदी का कद
महिला जासूसी कांड में जांच आयोग गठित करने से नाराज भाजपा ने सियासी हमले तेज करते हुए कहा है कि गुजरात दंगों पर क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस को मोदी से माफी मांगनी चाहिए।
दिल्ली के सिख विरोधी दंगों से लेकर मुंबई और भागलपुर समेत देशभर में हुए दंगों की याद दिलाते हुए भाजपा ने कांग्रेस से पूछा कि आखिरकार उसे गुजरात के 2002 के दंगे ही क्यों याद आते हैं।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि अकेले गुजरात में ही कांग्रेस के शासन में विभिन्न दंगों में एक हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। गुजरात में वर्ष 1969 के दंगों में 667 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी।
इसके बाद 1985 में 20, 1986 में 110,￿ 1987 में 62, 1990 में 219, 1992 में 441 और 1993 के दंगों में 116 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि 11 साल से नरेंद्र मोदी के खिलाफ घृणा का अभियान चला रही कांग्रेस को अब अदालत के फैसले के बाद उनसे माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली के सिख दंगों से लेकर गुजरात, यूपी समेत देश के विभिन्न इलाकों में कांग्रेस शासन में हुए दंगों में कितने लोगों को सजा हुई। गुजरात के 2002 के दंगों में बड़ी संख्या में लोगों को सजा हुई है।
उन्होंने कहा कि चार राज्यों की चुनावी हार से कांग्रेस ने सबक नहीं सीखा है। अब उसे लोकसभा चुनाव में भी हार दिखाई देने लगी है, इसलिए वह बौखला गई है।
मोदी को क्लीन चिट मिलने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को जावडेकर ने कांग्रेस का एजेंट करार दे दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझ लेना चाहिए कि वह मोदी को जितना प्रताड़ित करेगी वे राजनीतिक तौर पर उतने ही ऊपर उठेंगे।

बैंक में नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

jobs in Panjab Gramin Bank
पंजाब ग्रामीण बैंक में विभिन्न श्रेणियों के तहत अध‌िकारी स्तर के कुल 150 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित क‌िए गए हैं।
इन पदों के तहत ऑफिसर स्केल-III के 2 पद, ऑफिसर स्केल-II के 4 पद, जूनियर मैनेजमेंट ऑफिसर स्केल-I के 54 पद तथा ऑफिस सहायक के 90 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
ये पद उन आवेदकों से भरे जाएंगे जिन्होंने सितंबर-अक्टूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित आरआरबी के लिए ऑनलाइन सीडब्‍ल्यूई -II परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 जनवरी, 2013 तक निर्धारित की गई है।
जूनियर मैनेजमेंट ऑफिसर और ऑफिस सहायक के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिमानी योग्यता मांगी गई है, जिसके तहत 10वीं कक्षा में उन्होंने पंजाबी भाषा को एक विषय के रूप में अपनाते हुए उत्तीर्ण किया हो।
और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.pgbho.com/PGB%20Recruitments/Punjab%20GB%20Advertisement.pdf या http://www.pgbho.com/Recruitments.html पर लॉग ऑन करें।

सपा विधायक के घर मिली अगवा हुई छात्रा

minor girl free from sp mla home, blame rape charged
यूपी के सिकंदरा से लगभग सवा माह पहले अगवा की गई छात्रा को पुलिस ने गुरुवार को शिकोहाबाद में सपा विधायक हरिओम यादव के आवास से बरामद किया।
पुलिस को उसने बयान दिया कि उसे विधायक के घर में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ। परिवारजनों ने विधायक पर आरोपियों को संरक्षण देने और छात्रा को बंधक बनाकर रखने के आरोप लगाए हैं। सिकंदरा पुलिस ने छात्रा को महिला थाने भेज दिया है। अब उसके बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।
मूलरूप से बाह के रहने वाले एक परिवार का पड़ोसी युवक से झगड़ा हो गया था। इसी परिवार की 14 वर्षीय किशोरी नौवीं की छात्रा है। वह सिकंदरा स्थित केके नगर में अपने चाचा के यहां आई हुई थी।
13 नवंबर को युवक अपने साथियों के साथ छात्रा को अगवा कर ले गया। इसकी रिपोर्ट थाना सिकंदरा में युवक और उसके परिवारीजनों के खिलाफ दर्ज कराई गई।
परिवारीजन तभी से छात्रा की तलाश कर रहे थे। छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि सत्ता पक्ष के एक अन्य विधायक के दबाव डालने पर सिकंदरा पुलिस ने आरोपी के कई रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
तभी पता चला कि अगवा छात्रा को शिकोहाबाद के सपा विधायक हरिओम यादव के घर में रखा गया है। इस पर गुरुवार को सिकंदरा थाने की पुलिस छात्रा के परिवारीजनों को साथ लेकर शिकोहाबाद पहुंची और उसे बरामद किया।
छात्रा के पिता और चाचा का आरोप है कि वह जब विधायक के घर पहुंचे तो छात्रा को साड़ी में लपेटकर छिपा दिया गया था। उसे किसी तरह पुलिस ने मुक्त कराया।
आरोपी युवक भी वहीं था लेकिन विधायक ने उसे पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया। पुलिस की एक न चली और वह अगवा छात्रा को लेकर सिकंदरा थाने आई।
यहां छात्रा बताया कि उसे विधायक के घर में बंधक बनाकर रखा गया था। उसके साथ गलत काम किया गया।
इंस्पेक्टर सिकंदरा तेजबहादुर यादव का कहना है कि छात्रा को शिकोहाबाद में रेलवे स्टेशन रोड से बरामद किया गया है, जबकि आरोपी भाग निकला।

मुलायम के गांव में स्विमिंग पूल में देरी पर नपे IAS

ias officer suspended delaying swimming pool in mulayam safai
अखिलेश सरकार ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को इसलिए सस्पेंड कर दिया है कि क्योंकि उसने मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बन रहे स्विमिंग पूल को अनुमोदित पैसा भेजने में देरी की।
59 साल के आईएएस अधिकारी शैलेश कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक हैं।
इस अधिकारी को सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती का करीबी माना जाता है। शैलेश कुमार सिंह अगले साल रिटायर होने वाले हैं।
जब वे सैफई में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे तभी उनको रास्ते में निलंबन की सूचना मिली। इस कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाना था।
पढ़ें, अखिलेश के अफसर बोले, ठंड से कोई नहीं मरता!

यूपी सरकार के मुताबिक आईएएस अधिकारी शैलेष कुमार ने जानबूझकर सैफई में बन रहे स्विमिंग पूल के लिए अनुमोदित पैसे मंजूर करने में देरी की। इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मार्च, 2012 में ही मिल गई थी।
वहीं शैलेश कुमार का कहना है, 'जो एजेंसी स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य कर रही थी, उसने खर्च होने वाली रकम का संशोधित आकलन भेजा था। इस रकम को भेजने में प्रशासन की ओर विलंब हुआ, न कि मेरी ओर से।'
उन्होंने बताया कि वो इस विभाग में मुश्किल से पांच-छह महीने पहले ही आए थे। इस तरह विभाग से बहुत अच्छी तरह से वे वाकिफ नहीं थे।