Thursday, December 26, 2013

अटल के सहारे 'मोदी फॉर पीएम' का सपना होगा पूरा?

bjp use name of atal bihari bajpai for modi for prime minister dream
'मोदी फॉर पीएम' का नारा लेकर लोकसभा की सियासी जंग में उतर रही भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का भी सहारा लेगी।
'मिशन 272 प्लस' के लक्ष्य को पाने की रणनीति के तहत भाजपा ने बुधवार को वाजपेयी के जन्मदिन को देशभर में 'सुशासन' दिवस के तौर पर मनाया और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। वाजपेयी बुधवार को 89 साल के हो गए।
साथ ही पार्टी 'प्रधानमंत्री वाजपेयी' नाम से एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनवाने की योजना बना रही है। इसमें उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र होगा। कांग्रेस शासन के जिस 'काला दशक' बनाम एनडीए के सुशासन की भाजपा तुलना करने जा रही है, उसमें केंद्रीय स्तर पर पार्टी के पास अटल सरकार की ही उपलब्धियां हैं।
हालांकि राज्यों के स्तर पर भाजपा के पास गुजरात के अलावा अब मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ की उपलब्धियां गिनाने को हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा अटल सरकार बनाम मनमोहन सरकार को जनता के सामने रखेगी। भाजपा में 'समग्र अटल' परियोजना संभाल रहे पार्टी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे के अनुसार वाजपेयी के पुराने भाषणों के ऑडियो-वीडियो एकत्रित करने के लिए प्रत्येक प्रदेश में एक-एक नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वे पार्टी के बुजुर्ग नेताओं से मिलकर उनके घरों के पुराने टेपरिकार्ड के रिकार्ड तलाशेंगे, ताकि उनके भाषण मिल सकें। क्योंकि तब आज की तरह के संसाधन उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा पार्टी वाजपेयी के नाम पर सुशासन को लेकर एक संस्थान भी खोलने की तैयारी में है। इसमें सुशासन के बारे में सरकारी कर्मचारियों का आकलन करने, उन्हें प्रेरणा देने व उनकी स्किल बढ़ाने को लेकर काम होगा। वाजपेयी के नाम पर पार्टी फैलोशिप भी शुरू करेगी।
ये काम इसी चुनावी साल में होंगे। समग्र अटल परियोजना के तहत वाजपेयी के भाषणों, लेखों समेत उनके पूरे व्यक्तित्व को लेकर दस्तावेज एकत्रित किए जाते रहे हैं। अब चुनावी महाभारत में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के एक दशक के शासन के सामने भाजपा अटल सरकार की उपलब्धियों का बखान करने के लिए पार्टी समग्र अटल परियोजना के दस्तावेजों की भी मदद लेगी।
इधर, वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे मुलाकात की। लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी समेत राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजयुमो ने उनके जन्मदिन पर 'स्कूल चलें हम' कार्यक्रम के तहत एक लाख बच्चों को बस्ता, किताबें, पेंसिल आदि वितरित किए।

14 साल के लड़कों ने दो महीने किया गैंगरेप

14 years old boys make mms and raped minor girl
14 साल के लड़को ने वीडियोक्लिप बनाकर गांव की किशोरी के साथ दो महीने तक बलात्कार किया। परेशान किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की तो मामला खुला।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
'मेरे साथ सेक्स करो, वर्ना मैं खुदकुशी कर लूंगा...'
मामला उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के एक गांव का है जहां चौदह साल की लड़की के साथ गांव के ही 14-15 साल के दो किशोर पिछले दो महीने से बलात्कार करते आ रहे थे।
सेक्स के लिए बदल रहे थे बीवी, और...
आरोपी किशोरों ने लड़की की वीडियो क्लिप भी बना ली थी जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वे उसे अक्सर बुला लेते थे। आत्मग्लानि में लड़की ने पिछले दिनों घर पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
पूछताछ में पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वे हैरान रह गए। पीड़िता के पिता ने बुधवार को गांव के ही दो किशोरों के खिलाफ थाने में सामूहिक बलात्कार करने और वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
पुलिस ने आरोपियों में से एक कुलदीप पुत्र रामभूल को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं। कोतवाली प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि मामला पंजीकृत कर पीड़ित लड़की को डाक्टरी जांच के लिए भेजा गया है।

भाजपा नेता ने जमकर की अरविंद केजरीवाल की तारीफ

uma bharti has praise arvind kejriwal
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पार्टी और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की तारीफ के पुल बांधे।
उनकी दिली इच्छा है कि दिल्ली में 'आप' की ही सरकार बने और वह जनता से किए वादों को पूरी तरह से निभाए। आप के वायदे जनकल्याणकारी हैं।
बुधवार को टिहरी में संपन्न गंगा सफल अभियान कार्यक्रम से लौटते हुए कैच धाम जाते समय लोनिवि गेस्टहाउस में उमा भारती ने पत्रकारों से कहा कि आगामी लोस चुनाव में भाजपा बेहतर प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से चुनावी समर में जुट जाना चाहिए।
लोकसभा टिकटों के बंटवारे के बारे में उन्होंने कन्नी काटते हुए कहा कि यह हाईकमान का निर्णय है। पार्टी कार्यकर्ता यह न महसूस करें कि टिकट किसे मिल रहा है। उन्हें कमल के फूल पर ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि गाय और स्त्री आज के दौर में दुखी हैं। गायों का वध किया जा रहा है और स्त्री हर जगह असुरक्षित है। इससे पूर्व नगराध्यक्ष ऋषभ जैन के नेतृत्व में भाजपाइयों ने उमा भारती का स्वागत किया। उमा भारती ने कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली।
कहीं 'आप'में तो नहीं जा रहीं आप!
अरविंद केजरीवाल की तारीफ पर जब मीडियाकर्मियों ने पूछ लिया कि क्या आप तो 'आप' पार्टी में नहीं जा रहीं हैं तो उमा बिगड़ गईं। कहा कि आप मुझसे कैसे सवाल कर रहे हैं? ऐसे पूछा जाता है क्या? केजरीवाल के जेड सुरक्षा और लाल बत्ती बयानबाजी पर उन्होंने कहा यह खुफिया विभाग का काम है। केजरीवाल को लगता होगा कि उनको किसी से कोई खतरा नहीं है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई खतरा नहीं है। यह खुफिया विभाग बताएगा उनकी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मी क्यों लगा रखे हैं।

‘आप’ को समर्थन, पर खतरे की घंटी बजाती रहेगी कांग्रेस!

support to aap, congress not clear what's party planning
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस के बड़े नेताओं से लेकर विधायक भी बंटे हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेस जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से परहेज कर रही है। पार्टी ने कहा है कि आप को समर्थन देने के फैसले पर कोई पुनर्विचार नहीं हो रहा है। कांग्रेस की अब आप के वादों पर नजर टिक गई है।
पार्टी की ओर से आप को समर्थन देने के फैसले की समीक्षा तीन महीने बाद करने के संकेत दिए जा रहे है। कांग्रेस नेताओं की माने तो अगले तीन महीने तक पार्टी केजरीवाल की सरकार से समर्थन लेने के मूड में नहीं है।
आप को समर्थन देने के मसले पर कांग्रेस के आला नेता खुलकर मान रहे हैं कि इसको लेकर पार्टी में मतभेद है। बुधवार को यह बताया गया कि बड़े नेताओं ही नहीं बल्कि कांग्रेस के आठ में से तीन विधायक भी आप को समर्थन देने के खिलाफ हैं। मतभेद खुलकर सामने आने के बावजूद पार्टी प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा कि आप के समर्थन पर ऐतराज जताने वाले नेताओं की अपनी निजी राय है।
समर्थन देने के फैसले में बदलाव करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जनार्दन द्विवेदी ने खुद स्पष्ट कहा है कि पार्टी के अंदर कई नेता है, जो पार्टी के फैसले से अलग राय रखते हैं।
दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और लोगों को अपनी राय रखने का अधिकार है। दीक्षित ने कहा कि आप के घोषणापत्र में किए गए विकास के दावों को लेकर कांग्रेस ने समर्थन दिया है। अगर आप 15 दिन के अंदर विकास कार्य शुरू करती है तो हमारा समर्थन जारी रहेगा। हम भी दिल्ली का विकास चाहते है।
उधर पार्टी के नेता संकेत दे रहे है कि आप को सरकार चलाने का तीन महीने तक मौका दिया जाएगा। उसी के बाद समर्थन के फैसले पुनर्विचार किया जाएगा। दरअसल, पार्टी के अंदर यह राय भी बनी है कि जल्दबाजी में समर्थन देने का फैसला देने के बाद जल्दबाजी में ही समर्थन वापस लेने का फैसला लिया जाता है तो पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनता की नजर में कांग्रेस पर आप की सरकार को बनने से पहले ही गिराने का दाग लगेगा।

Wednesday, December 25, 2013

शनि को केजरीवाल बनेंगे CM, अन्ना-किरण को न्योता

kejriwal to sworn in as cm on saturday in ramlila maidan
काफी सोच-विचार और पसोपेश के बाद आखिरकार आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का दिन और वक्‍त मुकर्रर हो गया है।
अरविंद केजरीवाल शनिवार को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सात दिनों में अरविदं केजरीवाल को बहुमत साबित होगा।
रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम
रामलीला मैदान केजरीवाल के लिए काफी अ‌हमियत रखता है, क्योंकि इसी मैदान से एक तरह से उनका राजनीतिक करियर शुरू हुआ था।
'आप' को मिला सस्ती बिजली का फार्मूला
अन्ना हजारे के साथ मिलकर जब उन्होंने जन लोकपाल आंदोलन शुरू किया, तो इसी रामलीला मैदान ने देश के बड़े नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया था।
ऐसा बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने इस समारोह को लेकर किसी को खास तौर पर आमंत्रित न करने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि आप के विधायक और उनके परिवार भी आम जनता में बैठेंगे।
अन्ना को भेजा जाएगा बुलावा
हालांकि, केजरीवाल ने बुधवार सवेरे कहा था कि तारीख तय होते ही वह अन्ना हजारे से खुद बातचीत कर उन्हें इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का बुलावा देंगे। आप नेताओं का कहना है कि किरण बेदी और संतोष हेगड़ को भी न्योता भेजा जाएगा।
बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी
इस बीच आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर कांग्रेस में भीतरी मतभेद सामने आ रहे हैं। पार्टी के एक धड़े का कहना है कि केजरीवाल को समर्थन देने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए।
इस पर केजरीवाल का कहना है कि समर्थन देने या न देने का फैसला, कांग्रेस पर निर्भर करता है और इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
केजरीवाल की टीम में शामिल खिलाड़ी
केजरीवाल के साथ उनके कैबिनेट के मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। उनकी टीम में मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन, सोमनाथ भारती, गिरीश सोनी, सौरभ भारद्वाज और राखी बिरला शामिल है।
लक्ष्मी नगर से आप विधायक ‌विनोद कुमार बिन्नी को लेकर कहा जा रहा था कि वह मंत्री न बनाए जाने से नाराज हैं, लेकिन बुधवार सवेरे होते-होते यह मामला संभाल लिया गया।

सपा नेता को नहीं भाया बिग-बी, राज ठाकरे का साथ

amitabh insulted north indians
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और मनसे प्रमुख राज ठाकरे का एक ही मंच पर आना सपा को नहीं भा रहा है। महाराष्ट्र में पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बिग बी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका राज ठाकरे के साथ मंच साझा करना उत्तर भारतीयों का अपमान है।
आजमी ने कहा कि अमिताभ जी का राज ठाकरे के साथ एक मंच पर आना करोड़ों उत्तर भारतीयों का अपमान है। पांच साल के लंबे अंतराल के बाद अमिताभ और राज ठाकरे सोमवार को एक साथ एक मंच पर नजर आए थे। ठाकरे अकसर अपने बयानों से उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते रहे हैं।
आजमी ने कहा कि उन्हें अमिताभ को राज ठाकरे के साथ देखकर काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता को यह साफ करना चाहिए कि राज ठाकरे ने केवल उन्हें स्वीकार किया है या फिर सभी उत्तर भारतीयों को भी।
पढ़ें, 'आप' का सांसद बनना है तो करें आवेदन
साथ ही अमिताभ को ठाकरे से उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को भी कहना चाहिए। सपा नेता ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे राजनीति कर रहे हैं और वह क्षेत्रीय आधार पर लोगों को बांटकर मराठी लोगों को मूर्ख बना रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी मनसे प्रमुख की दोहरे रवैये को लेकर आलोचना की है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सचित सावंत ने कहा कि आखिरकार राज ठाकरे ने अपनी गलती मान ही ली।
पढ़ें, 'जख्मों पर नमक छिड़क रहे नेताजी मांगें माफी'
उन्होंने मराठी वोटों के लिए ही दोहरा रवैया अपनाया हुआ था, जोकि अब सामने आ गया है। पांच साल पहले मनसे प्रमुख ठाकरे ने अमिताभ बच्चन के उत्तर प्रदेश सरकार का ब्रांड एंबेसडर बनने पर आलोचना की थी।
इसके अलावा राज ने अमिताभ की पत्नी जया बच्चन पर भी मराठी की जगह हिंदी बोलने पर कड़ी आलोचना की थी। इसके चलते राज ठाकरे और बच्चन परिवार के बीच मतभेद उत्पन्न हो गए थे।

दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर ने टेस्‍ट से लिया संन्यास

Jacques Kallis to retire after Durban test
सचिन तेंदुलकर के बाद क्रिकेट जगत के एक और महान क्रिकेटर ने टेस्ट और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
द‌क्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जैक्स कैलिस ने भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे टेस्‍ट मैच के बाद टेस्‍ट करियर को विराम देने का फैसला लिया है। हालांकि वह वनडे और ट्वंटी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
कैलिस ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप पर ध्यान लगाने के लिए यह फैसला लिया है।
इस अनुभवी बल्‍लेबाज ने दिसंबर, 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। कैलिस ने अपने बेमिसाल करियर में 165 टेस्ट मैचों 13,174 रन बनाए जिसमें 44 शतक और 58 अर्धशतक भी शामिल हैं। कैलिस के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 44 शतक हैं।
वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे पायदान पर हैं। कैलिस सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ से ही पीछे हैं।
वह दुनिया के बेहतरीन आलराउंडर हैं। उन्होंने 32.53 की औसत से 292 टेस्ट विकेट भी हासिल किए हैं।
संन्यास की घोषणा करते हुए कैलिस ने कहा, "यह आसान फैसला नहीं था। एक जगह ऑस्ट्रेलिया जीत पर जश्न मना रही है। मुझे लगता है कि यह सही समय है। लेकिन मैं इसे गुडबॉय के तौर पर नहीं देखता। मैं दक्षिण अफ्रीका को 2015 वर्ल्ड कप तक ले जाने को बेताब हूं।"