Friday, March 28, 2014

व‌िमान हादसाः बचाने गए युवक को घड़ियाल ने खाया

airoplane crashed, there is dout to die 7
वायुसेना का विमान सी. 130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट और चालक दल के सदस्यों समेत सात लोगों के मरने की आशंका है।

मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद मलबे में पायलट समेत सात लोगों के शव देखे गए हैं। लेकिन वायु सेना से इसकी पुष्टि नहीं की।

यहां वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि इस परिवहन विमान में चालक दल के कम से कम पांच सदस्य सवार होते हैं लेकिन प्रशिक्षण उडान पर होने के कारण अभी इस बात की पुष्टि करनी है कि उसमें अतिरिक्त सदस्य तो नहीं थे।

युवक को घड़ियाल ने खाया


विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर चंबल नदी के पास गिरा और पास के गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक लोगों की खोज के लिए जब नदी में छलांग लगा दी तो एक व्यक्ति को घडियाल ने खा लिया।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विमान नदी के पास की एक चट्टान से टकराया और फिर कहीं सूखी तो कहीं छह सात फुट गहरी चंबल नदी पर गिरा। यह दुर्घटना करीब साढे ग्‍यारह बजे मध्य प्रदेश के श्योपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सामंतपुर गांव के पास हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही खोज और राहत दल के तीन हेलीकाप्टर बरेली. आगरा और ग्वालियर से उडान भर कर मौके पर पहुंच गये है। विमान दुर्घटना की आरंभिक सूचना श्योपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को चरवाहों से मिली जिन्होंने बताया कि एक विमान सूखी चंबल नदी में पडा हुआ है।

कांग्रेस पर कलंक, MLA पर चलेगा रेप केस

FIR filed against congress leader
नौकरी का लालच देकर तीन महीने तक छात्रा से दुराचार करने वाले कांग्रस विधायक संजय प्रताप जायसवाल के खिलाफ आखिरकार रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

बस्ती से कांग्रेस विधायक जायसवाल समेत तीन अन्य के खिलाफ भी हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

इससे पहले एसीजेएम नेत्रपाल ने हजरतगंज थाना प्रभारी को मामले की रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश दिया था।

पीसीएस परीक्षा की तैयारी करने राजधानी आई पीड़िता ने कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग वाली अर्जी देकर बताया था कि 9 सितंबर 2013 को आजमगढ़ से लखनऊ आते समय चारबाग स्टेशन पर उसकी मुलाकात संजय प्रताप जायसवाल से हुई।

आरोपी ने स्वयं को डॉक्टर बताते हुए अपने सहयोगी अमरजीत मिश्रा तथा रिंकू जायसवाल से भी परिचय कराया।

जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने खुद को बस्ती से कांग्रेसी विधायक बताया तथा नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर दारुलशफा स्थित अपने आवास पर ले आया।

वहां आरोपी संजय प्रताप जायसवाल ने वादिनी को नौकरी का लालच देकर उसके साथ दुराचार किया तथा विवाह करने का आश्वासन दिया।
9 दिसंबर 2013 को जब विधायक की पत्नी व दो बच्चे दारुलशफा आए तब वादिनी को पता चला कि आरोपी विवाहित है।

विधायक की पत्नी के आने पर जब हंगामा हुआ तो हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक के दबाव में समझौता कराने का प्रयास किया।

उसे सादे कागजात पर दस्तखत करने को कहा गया और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

वादिनी की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

'बीजेपी और कांग्रेस का विदेशी फंड अवैध'

Act against BJP, Congress over foreign funds: Delhi HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों, कांग्रेस और बीजेपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि वह इन दोनों पार्टियों पर विदेश से अवैध तरीके से पैसे लेने के खिलाफ कार्रवाई करे।

दिल्ली हाईकोर्ट के जज प्रदीप नंदराजोग और जज जयंत शाह ने एक एनजीओ द्वारा दायर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने ब्रिटेन स्थित वेदांता समूह से अवैध तरीके से फंड लिया है। इस केस के वकील प्रशांत भूषण थे।

कोर्ट ने कहा कि 6 महीने के भीतर कानून के हिसाब से इन दोनों पार्टियों पर संबंधित विभाग कार्रवाई करे।

कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी दलील में कहा कि वेदांता रिसोर्सेस विदेशी कंपनी नहीं है, इसलिए हमने कोई गलत काम नहीं किया है।

हाईकोर्ट में यह पीआईएल प्रशांत भूषण ने एसोशिएसन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म के माध्यम से डाला था। इस पीआईएल के द्वारा भूषण ने कहा था कि ब्रिटेन स्थित वेदांता रिसोर्सेस और भारत में इसकी सब्सिडियरी कंपनियां, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, सेसा गोवा और मालको ने बीजेपी और कांग्रेस को कई करोड़ रुपये दान में दिए हैं।

पीआईएल के अनुसार इन दोनों पार्टियों ने रिपरर्जेंटशन ऑफ पीपुल एक्ट, 1951 और फॉरेन कंट्रीब्यूशन एक्ट के तहत देश के नियम तोड़े हैं।

जम्मू: मुठभेड़ में तीनों आतंकवादी ढेर

attack in Jammu, One died
भारत प्रशासित कश्मीर में कठुआ ज़िले के कालीबाड़ी इलाक़े में एक चरमपंथी हमला हुआ है और शुरूआती जानकारी के अनुसार चरमपंथियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच फ़िलहाल मुठभेड़ जारी है।

हमले में तीन चरमपंथी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ये तीनों चरमपंथी इससे पहले कठुआ ज़िले के दयालचक इलाक़े में हुए एक चरमपंथी हमले में शामिल थे। उस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

शुरूआती ख़बरों के अनुसार शुक्रवार सुबह पांच बजे के क़रीब सेना की वर्दी पहने हुए तीन चरमपंथियों ने दयालचक में एक बोलेरो गाड़ी को अपने क़ब्ज़े में लिया।

पहला हमला
उनमें बैठे लोगों पर फ़ायरिंग की जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। ये लोग राधास्वामी सेवक बताए जाते हैं और सतसंग के लिए पर जम्मू से ब्यास जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार चरमपंथियों ने बोलेरो गाड़ी छीन ली और फिर ड्राइवर के साथ ही उसे लेकर सांबा की ओर भाग गए। बाद में इन्होंने दयालचक से लगभग 20 किलोमीटर दूर कालीबाड़ी स्थित सेना के कैंप पर हमला किया।

पुलिस के अनुसार चरमपंथी इस समय एक कॉलेज में घुसे हुए हैं और मुठभेड़ जारी है।

पुलिस ने इलाक़े की नाकेबंदी कर दी है और तलाशी का अभियान जारी है। ग़ौरतलब है कि ये इलाक़ा हीरानगर के क़रीब हैं जहां सितंबर 2013 में हुए इसी तरह के एक चरमपंथी हमले में 12 लोग मारे गए थे।

ये इलाक़ा एलओसी यानी की भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के भी बहुत क़रीब है जिसके कारण ये बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र है और यहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम आम दिनों में भी रहते हैं।

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान जख्मी

attack in Jammu, One died
जम्मू के कठुआ में हुए आतंकी हमले के बाद जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं जबकि एक जवान जख्मी हुआ है।

इससे पहले बीबीसी के मुताबिक भारत प्रशासित कश्मीर में जम्मू के कठुआ में हुए एक चरमपंथी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

शुरूआती खबरों के अनुसार शुक्रवार सुबह पांच बजे हुई इस घटना में चार चरमपंथी शामिल थे और वे सभी सेना की वर्दी में थे।

उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी में बैठे लोगों को निशाना बनाया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार चरमपंथियों ने बोलेरो गाड़ी भी छीन ली और फिर उसे लेकर सांबा की ओर भाग गए।

राजस्थान से पांच और संदिग्ध आतंकी पकड़े

5 suspected caught in rajsthan by ats
राजस्थान में पुलिस का सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। जयपुर, जोधपुर के बाद बुधवार देर रात सीकर से भी स्थानीय पुलिस और एटीएस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया।

बताया जा रहा है कि इन लोगों की धरपकड़ पिछली कार्रवाइयों में गिरफ्तार संदिग्धों से जानकारी के आधार पर हई है।

सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को इन संदिग्धों में जयपुर लाया गया। इन पांचों संदिग्धों को पुराने सीकर क्षेत्र से पकड़ा गया है। फिलहाल इस बारे में एटीएस और सीकर पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

नेटवर्क तोडऩा चाहती है पुलिस

राजस्थान में आतंकी गतिविधियों के नेटवर्क होने का संदेह है, जिसे एटीएस लोकसभा चुनाव से पहले तोडऩे में जुटी है। इसी के तहत जयपुर जिले में रहने वाले करीब दो दर्जन लोगों पर खुफिया पुलिस की नजर है।

पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास स्थित इलाकों पर बेहद सख्त निगरानी कर दी गई है।

LOC के पास आतंकी हमला, एक की मौत, तीन घायल

attack in Jammu, One died
भारत प्रशासित कश्मीर में जम्मू के कठुआ में हुए एक चरमपंथी हमले में अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

शुरूआती खबरों के अनुसार शुक्रवार सुबह पांच बजे हुई इस घटना में चार चरमपंथी शामिल थे और वे सभी सेना की वर्दी में थे।

उन्होंने एक बोलेरो गाड़ी में बैठे लोगों को निशाना बनाया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार चरमपंथियों ने बोलेरो गाड़ी भी छीन ली और फिर उसे लेकर सांबा की ओर भाग गए।

तीरंदाज लिंबाराम को चेले ने ठगा, अवार्ड तक लेकर हुआ गायब

padmshree awardee limbaram cheated
पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित तीरंदाज लिंबाराम को उनके चेले ने ही ठग लिया। लाखों रुपए की धोखाधड़ी करनेवाले इस ठग ने उनके पद्मश्री अवार्ड तक को नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार सस्ती जमीन दिलाने के नाम पर आरोपी ने लिम्बाराम को झांसा दिया और फिर अवार्ड और रूपए लेकर गायब हो गया।

व्यस्तता और विश्वास के चलते लिंबाराम ने काफी समय तक आरोपी का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया। तो उन्होंने बुधवार को ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि उदयपुर, झाडोल निवासी तीरंदाज लिंबाराम पुत्र थावरजी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उन्होंने अपने पास एसएमएस स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भादरा निवासी प्रवीण शर्मा पर आरोप लगाए हैं। करीब तीन साल पहले आरोपी ने उन्हें हनुमानगढ़ में अच्छी जमीन दिलाने का झांसा दिया था और रुपए व अवार्ड लेकर चला गया, तभी से उसका अता-पता नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि 26 जनवरी, 2011 को लिंबाराम को पद्मश्री अवार्ड व 10 लाख रुपए मिले थे।

आरोपी प्रवीण शर्मा ने उन्हें बताया कि हनुमानगढ़ में उन्हें एकेडमी के लिए सस्ती जमीन दिलवा देगा। वह जमीन सिर्फ भील जाति वालों को ही मिलेगी। लिंबाराम उसके झांसे में आ गए� और पांच लाख रूपए उसे दे दिए। आरोपी ने उनसे अवार्ड भी मांगा कहा कि इससे जमीन मिलने में आसानी होगी।

कांग्रेस और भाजपा को महिलाओं पर नहीं पूरा भरोसा!

congress and bjp has shown little faith on women
महिलाओं की बात करनेवाली देश की दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने आधी दुनिया पर पूरा भरोसा नहीं दिखाया है। राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों के लिए जारी दोनों पार्टियों की टिकट पानेवालों की सूची में महिलाओं की संख्या मात्र सात है। भाजपा ने तो केवल एक ही महिला उम्मीदवार को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने छह को।

कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का दावा करती हैं, लेकिन टिकट देने में कंजूसी बरतती हैं। भाजपा ने झुंझुनूं लोकसभा सीट से संतोष अहलावत को मैदान में उतारा है, जो राजस्थान में भाजपा की एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के हाल भाजपा के मुकाबले बेहतर हैं। कांग्रेस ने 6 सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इनमें झुंझुनूं से राजबाला ओला, पाली से मुन्नी देवी गोदारा, जोधपुर से चन्द्रेश कुमारी, बासंवाड़ा से रेशम मालवीया, चित्तौडग़ढ़ से डॉ. गिरिजा व्यास और नागौर से ज्योति मिर्घा शामिल हैं। इनमें से तीन वर्तमान सांसद भी है। हालांकि कांग्रेस भी 33 प्रतिशत के आंकड़े को नहीं छू पाई है।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियों ने 8 महिलाओं को टिकट जारी किए थे। पिछली बार भी कांग्रेस की सूची में महिलाओं की संख्या अधिक थी। कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनावों में 5 को जबकि भाजपा ने 3 महिलाओं को मौका दिया था। कांग्रेस ने चित्तौडग़ढ़ से डॉ. गिरिजा व्यास, झालावाड़ से उर्मिला जैन भाया, जोधपुर से चन्द्रेश कुमारी, जालौर से संध्या चौधरी और नागौर से ज्योति मिर्घा को टिकट दिया था। इनमें से तीन महिलाओं ने जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा ने की तीनों महिला उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।

शर्मनाक! सगे भाई ने ही लूट ली मासूम बहन की अस्मत

Rape case at Solan
भाई बहन का पवित्र रिश्‍ता एक बार ‌फिर शर्मसार हो गया। जिला सोलन में एक कलयुगी युवक ने अपनी ही मासूम बहन की अस्मत लूट ली। आरोपी यह गुनाह पिछले कई महीनों से कर रहा था।

सोलन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़की महज 14 साल की है। यह अपने भाई और पिता के साथ कोटलानाला के पास रहती है।

इसका आरोप है कि उसका सगा भाई पिछले कई महीनों से उसके साथ दुराचार कर रहा था। पुलिस ने लड़की का मेडिकल भी करवा लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

डरा धमकाकर कर रहा था मनमानी

पुलिस को दिए बयान में लड़की का कहना है कि कई बार उसका भाई उसे मारता पीटता भी था। जब कभी लड़की इसकी मनमानी की शिकायत करने की बात कहती तो यह उसे मारने की धमकी देता था।

डर के मारे लड़की किसी को यह बात नहीं बता पा रही थी। आखिरकार इसने वीरवार को पुलिस के पास अपनी आपबीती बता दी। उधर, 22 साल का यह आरोपी पकड़े जाने के डर से फरार हो गया है।

कोटलानाला पुलिस ने इसकी तलाश शुरू कर दी है। इस पर केस दर्ज कर लिया गया है।

मोदी पीएम बने तो देश को कर देंगे तबाह : माया

Modi will ruin the country after becoming pm
बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बने तो देश सांप्रदायिक हिंसा की आग में तबाह हो जाएगा। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता को संतुलित करने वाली ताकत बनकर उभरेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी 2002 के दंगों के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल ने दलितों और आदिवासियों सहित पिछड़ी जातियों और अल्पसंख्यकों की जिंदगी में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल के दौरान देश के पिछड़ेपन और कुशासन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हालांकि किसी को अपना पीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है लेकिन यह तय हैं कि उसके युवराज शीर्ष पद के दावेदार हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि मोदी दावा कर रहे हैं कि अगर वह सत्ता में आते हैं तो देश की तस्वीर बदल देंगे, लेकिन जब एनडीए सत्ता में था तो उसने क्या किया।

आतंकी भुल्लर की सजा बदलने में केंद्र सरकार को कोई परेशानी नहीं

the centre has no problem to change bhullar's punishment
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बृहस्पतिवार को सूचित किया कि उसे खालिस्तान समर्थक आतंकवादी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने पर कोई परेशानी नहीं है। दया याचिकाओं के निपटारे में विलंब के आधार पर मौत की सजा उम्रकैद में तब्दील करने की शीर्षस्थ अदालत की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उसकी याचिका मंजूर की जानी है।

चीफ जस्टिस पी. सतशिवम की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष अटार्नी जनरल जीई वाहनवती ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसमें अनुमति दी जाएगी। क्योंकि दोषी की दया याचिका का निपटारा आठ साल के विलंब से किया गया था। पीठ ने कहा कि इस मामले में अब 31 मार्च को संक्षिप्त आदेश सुनाया जाएगा।

वहीं, अटार्नी जनरल ने कहा कि वह पीठ को यह बताना चाहते हैं कि 21 जनवरी के निर्णय पर पुनर्विचार के लिए केंद्र सरकार की याचिका खारिज की जा चुकी है। अंतत: हमें 21 जनवरी के फैसले का पालन करना होगा और इसमें हमें कोई परेशानी नहीं है। अटार्नी ने पीठ से कहा कि भुल्लर की पत्नी नवनीत कौर की सुधारात्मक याचिका के गुण दोष पर गौर करने की अब कोई आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले सुनवाई शुरू होते ही पीठ ने भुल्लर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी और मानसिक चिकित्सा संस्थान की आठ फरवरी की रिपोर्ट पर गौर किया। अदालत ने 31 जनवरी को भुल्लर की फांसी तामील किए जाने पर रोक लगाते हुए अपने उस फैसले पर पुनर्विचार करने पर सहमति जतायी थी जिसके तहत 1993 के दिल्ली बम विस्फोट कांड में उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में तब्दील करने की अपील ठुकरा दी गई थी। गौरतलब है कि सर्वोच्च अदालत ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करने के साथ ही इहबास संस्थान से भुल्लर के स्वास्थ्य के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।

‘हर हर मोदी’ के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Congress complaint against bjp over 'Har Har Modi' slogan
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। बनारस में 'हर हर मोदी' के नारों के आधार पर पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है कि धर्म का इस्तेमाल करना चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों के खिलाफ है।

शिकायत में भाजपा की मान्यता खत्म करने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि मुख्य विपक्षी दल सफाई दे रहा है कि 'हर हर मोदी, घर घर मोदी' उसका अधिकृत नारा नहीं है। मगर पार्टी कार्यकर्त्ता इसका लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं।

चुनाव आयोग में दाखिल ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि मोदी ने बनारस में एक जनसभा को संबोधित किया तो मंच पर पीछे भगवान शिव का चित्र लगाया गया था।

ऐसा करने की चुनाव आचार संहिता के तहत इजाजत नहीं है। कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख के सी मित्तल ने ज्ञापन में यह शिकायत की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी को भगवान महादेव के रूप में पेश करते हुए भाजपा वोटों के लिए श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।

नहीं भर पाए दस हजार करोड़, सुब्रत रॉय रहेंगे जेल में

subrat roy will be in jail up to three april
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को निवेशकों के बीस हजार करोड़ रुपए लौटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। जमानत के लिए दस हजार करोड़ नहीं भर पाने की वजह से सुब्रत रॉय को तीन अप्रैल तक जेल में ही रहना होगा।

सुब्रत रॉय के वकील ने अदालत में कहा कि कंपनी दस हजार करोड़ रुपए जमा करने की स्थिति में नहीं है। वकील ने कहा कि पांच हजार करोड़ रुपए नगद और इतनी ही राशि की बैंक गारंटी देना संभव नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी के साथ सहारा मामले की सुनवाई तीन अप्रैल तक टाल दी है। इसलिए सुब्रत रॉय को तीन अप्रैल तक फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

अदालत में सुनवाई के दौरान सहारा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीशों पर पूर्वाग्रह का आरोप लगाते हुए उनसे सुनवाई से अलग होने की अपील की। सहारा के वकील ने सुब्रत रॉय की जमानत पर बड़ी पीठ से सुनवाई की अपील की है।

सहारा के वकील का कहना है कि सुब्रत रॉय को जेल में रखना संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन है।

सुब्रत रॉय और दो निदेशकों को इस मामले में पांच मार्च को तिहाड़ जेल भेजा गया था। कल सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जे एस केहर ने सुनवाई करते हुए कहा था कि जमानत देने के लिए सुब्रत रॉय को दस हजार करोड़ रुपए देने होंगे।

Wednesday, March 26, 2014

लापता विमान के 122 नए टुकड़ों की पहचान

122 new part identified of disappeared aircraft
मलेशिया के कार्यकारी परिवहन मंत्री ने कहा कि लापता विमान से संबंधित नए 122 टुकड़ों की पहचान की गई हैं। परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि 23 मार्च को ली गई तस्वीरों में 23 मीटर की लंबाई तक के टुकड़े दिख रहे हैं।

इऩ तस्वीरों को फ्रांस की एयरबस सैटेलाइट ने लिया है। तस्वीरों में दिखने वाले कुछ टुकड़े चमकदार हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये टुकड़े किसी ठोस पदार्थ के हैं।

मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ा था। उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद यह गायब हो गया था। इस विमान में कुल 239 यात्री थे। घोषणा हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा है।

त‌िहाड़ से छूटेंगे सुब्रत रॉय जब देंगे 10 हजार करोड़

Sahara chief Subrata Roy gets conditional bail from Supreme Court
सु्प्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय को सशर्त जमानत दे दी है। सु्प्रीम कोर्ट ने बुधवार को सहारा को जमानत देते हुए कहा कि उन्हें सेबी के पास 10 हजार करोड़ रुपये जमा कराने होंगे।

इस 10 हजार करोड़ रुपये में से 5 हजार करोड़ रुपये कैश के रूप में बैंक में जमा कराने होंगे। बा‌की के 5 हजार करोड़ रुपये बैंक गारंटी के रूप में रखना होगा।

सहारा समूह ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के सामने निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर नई याचिका रखी थी। सहारा ने कहा कि वह 15 मार्च 2015 तक 20 हजार करोड़ रुपये किस्तों में चुका देगी। इनमें से 2500 करोड़ रुपये अगले ‌तीन दिन में वह देगी। ‌इसके बाद 3500-3500 रुपये करोड़ रुपये इस साल जून, सितंबर और दिसंबर महीने में चुकाएगी। बाकी के 7000 करोड़ रुपये 15 मार्च तक वह निवेशकों को लौटा देगी।

सहारा ने अपने पिछले प्रस्ताव के मुकाबले इस नए प्रस्ताव में 3000 करोड़ रुपये ज्यादा देने की भी बात कही है।

सहारा की ओर से वकीलों ने मंगवार को ही सुप्रीम कोर्ट में सु्ब्रत रॉय के साथ उनके कंपनियों के दो निदेशकों को बेल देने की याचिका दी थी। याचिका में कहा गया था कि वह 'भाग' कर नहीं जाएंगे।

साथ ही वकीलों ने यह उनकी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा था कि उन्हें गिरफ्तार करना मानव अधिकारों के खिलाफ लिया गया निर्णय है।

सुब्रत रॉय के साथ उनकी कंपनी के दो निदेशकों को 4 मार्च को जेल में भेज दिया गया था। कोर्ट में वह जजों को संतुष्ट नहीं कर पाए थे कि वह निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपये कैसे चुका पाएंगे। कोर्ट ने कंपनी द्वारा उगाहे गए उन पैसों को 2012 में अवैध करार दिया था।

सहारा के वकीलों ने पहले सेबी के पास केवल 2500 करोड़ रुपये जमा कराने की बात कही थी। उसके बाद हर तीन महीने पर किस्तों में पैसे जमा कराए जाएंगे। इस प्रस्तावा को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया था।

सहारा कोर्ट के समक्ष यह दलील देती रही है कि उन्होंने निवेशकों के लगभग पैसे लौटा दिए हैं और अब केवल उन्हें 5000 करोड़ लौटाने हैं, जो सेबी के पास जमा हैं।

Tuesday, March 25, 2014

सेंसेक्‍स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहुंचा सबसे ऊपर!

sensex reach on all time high
बाजार अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में जोखिम भी बढ़ जाता है। इस माहौल में निवेशकों चुनिंदा शेयरों में ही निवेश करना चाहिए। करेक्शन या रेजिस्टेंस लेवल के आसपास कारोबार कर रहे शेयरों को लेकर खासतौर पर सतर्क रहने की जरूरत है।

- निधि सारस्वत, सीनियर रिसर्च एनालिस्ट, बोनांजा पोर्टफोलियो

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में बढ़ोतरी न किए जाने की उम्मीद में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा बैंकिंग सेक्टर में तगड़ी लिवाली से घरेलू शेयर बाजार नए शिखर पर जा पहुंचे।

हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 300.16 अंक की छलांग लगाकर 22,055.48 अंक के रिकॉर्ड पर बंद हुआ। इससे पहले इसने 22,074.34 अंक के ऑल टाइम हाई को भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 6,583.50 अंक के रिकॉर्ड पर रहा। इसने भी इंट्रा डे कारोबार में 6,591.90 अंक का लाइफ टाइम हाई को छुआ।

एशियाई बाजारों में तेजी के सकारात्मक संकेत के बीच एफआईआई की लिवाली से बैंकिंग वर्ग सबसे ज्यादा 2.73 फीसदी की तेजी पर रहा। इसके अलावा तेल-गैस 2.46 फीसदी, मेटल 0.97, ऑटो 0.91, पावर 0.89, सीजी 0.83, रीयल्टी 0.52 और एफएमसीजी 0.42 फीसदी की बढ़त पर रहे।

दूसरी ओर फार्मा में 0.61 और आईटी 0.02 फीसदी की गिरावट देखी गई। ओएनजीसी द्वारा दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी के लिए कंपनी बोर्ड की बैठक बुलाए जाने की खबर से कंपनी के शेयर 4.27 फीसदी बढ़कर 321.20 रुपये के भाव पर बंद हुए।

सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में गेल इंडिया 4.81 फीसदी, ओएनजीसी 4.27, आईसीआईसीआई बैंक 3.71, कोल इंडिया 2.81, हीरो मोटोकॉर्प 2.60, एचडीएफसी बैंक 2.53, एचडीएफसी 2.17, बजाज ऑटो 2.11, रिलायंस 1.83, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.62, एक्सिस बैंक 1.53, एसएसएलटी 1.37, स्टेट बैंक 1.35, टाटा पावर 1.32, आईटीसी 1.11, एलएंडटी 0.88, मारुति सुजुकी 0.72, भेल 0.67, टाटा मोटर्स 0.58, टाटा स्टील 0.30, हिंडाल्को 0.25 और एयरटेल 0.14 फीसदी बढ़त के साथ शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों में डा रेड्डी 1.34 फीसदी, विप्रो 0.98, सिप्ला 0.80, सनफार्मा 0.64, इनफोसिस 0.60 और एनटीपीसी 0.39 नुकसान में रहे।

साले ने किया प्रेम विवाह तो जीजा को गांव छोड़ने की सजा

Khap panchayats justice
साले का प्रेम विवाह करना उसके जीजा को महंगा पड़ गया। साले के इस कारनामे की जीजा को बड़ी भारी सजा मिली है, पंचायत ने उसे गांव से निकल जाने का फरमान सुनाया है।

पढ़े, कमरे में अकेले थे बहन और दोस्त, कर दी हत्या

मामला हरियाणा के नरवाना का है। जहां गांव धरोदी की एक 20 वर्षीय युवती ने अपने परिजनों को बताए बिना गांव रंभा (करनाल) निवासी सुनील के साथ 22 मार्च को प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद उसे हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।

पढ़े, जिस्मफरोशी से इनकार किया तो हैवानों ने काटे स्तन

दोनों एक ही जाति से संबंधित हैं और बालिग हैं। सुनील की बहन गांव धरोदी में बलराज के साथ विवाहित है। लड़की के घर से गायब होने पर परिजनों ने सदर पुलिस में सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

पढ़े, बच्चा नहीं हुआ, तो अपने पति को मार डाला

22 मार्च को दोनों ने जब प्रेम विवाह किया तो इसकी जानकारी पर युवती के परिजनों ने सुनील के जीजा बलराज पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर 23 मार्च को गांव में पंचायत बुलाई गई।

पढ़े, बेटी-दामाद के साथ खेली खून की होली

पंचायत ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद फैसला सुनाया कि सुनील के जीजा बलराज का मुंह काला करके गांव में घुमाया जाए और उसे गांव से बाहर निकाल दिया जाए। इस फैसले पर कई लोगों ने एतराज जताया।

पढ़े, रेप के बाद काट लेता था महिलाओं के अंग


जिससे यह फैसला वापस ले लिया गया और उसे तीन दिन में गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया गया। जब इस मामले में डीएसपी पूर्णचंद पवार से बात की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की।

सोने में गिरावट जारी, जानिए भाव

gold price down regulary in six day
सोने की कीमतों में छठे दिन भी लगतार कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विदेशी बाजारों में गिरावट और स्थानीय स्तर पर बिकवाली तेज रहने से घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। सोने के भाव 150 रुपये घटकर 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। वहीं, चांदी में लगातार छठे सत्र गिरावट रही और भाव 400 रुपये उतरकर 44,550 रुपये प्रति किलो पर बोले गए।

सोने के सिक्के 50 रुपये उतरकर 25,200 रुपये प्रति पर बिके। जबकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 84,000 और बिकवाली भाव 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

अमेरिका में अगले साल ब्याज दरें बढ़ने की अटकलों के चलते विदेशी बाजारों में भाव कमजोर हुए। सिंगापुर में सोना 0.7 फीसदी नीचे 1,325.05 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया और चांदी 1.1 फीसदी गिरकर 20.10 डॉलर प्रति औंस पर रही।

एक मिस्ड कॉल बताएगी आपके बैंक अकाउंट का बैलेंस

only one missed call tell you what is your's account balance
आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है। इसको जानने के लिए अब आपको मशक्‍कत नहीं करनी पड़ेगी। बस एक ‌मिस्ड कॉल ही आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है उसका हिसाब आपको दे देगी।

यूको बैंक के ग्राहक अब मिस्ड कॉल के जरिए अपने अकाउंट का बैलेंस मालूम कर सकते हैं। बैंक के सीएमडी अरुण कौल ने अपने सभी मौजूदा ग्राहकों के लिए मिस्ड कॉल बैलेंस इनक्वायरी सर्विस लांच की।

बैंक ग्राहक अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से किसी भी समय 092787-92787 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। इसके बाद ग्राहकों को उनके वर्तमान खाते के बैलेंस की जानकारी एसएमएस के जरिए प्राप्त हो जाएगी।